Browsing: रायपुर

 
रायपुर। एआईसीसी के दोनो प्रभारी सचिवों डॉ. चंदन यादव एवं डॉ. अरूण उरांव 07 जून से 12 जून तक दौरा करेंगे। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने दोनों एआईसीसी के प्रभारी सचिवों का कार्यक्रम जारी करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस अपने संगठन के कार्य के ढांचे का चुस्त-दुरूस्त करने मे लगी। अब जिला स्तर एवं वार्ड स्तर, बूथ स्तर तक समीक्षा करने एआईसीसी के दोनों प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव एवं डॉ. अरूण उरांव जिला स्तर पर मैराथन दौरा करेंगे। इस दौरान जिला संगठनों, ब्लाक संगठनों और बूथ संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा की जायेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशों के अनुरूप बूथ लेवल कार्यकताओं की भागीदारी एवं प्रदेश कांग्रेस की सरकार की नीति और कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर भी चर्चा इन बैठकों में होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव 07 जून 2019 शुक्र्रवार को नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेगे। दोपहर 12 बजे कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। शाम 4 बजे बलौदाबाजार पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। 8 जून शनिवार को सुबह 11 बजे जांजगीर में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक, शाम 4 बजे रायग? पहुंचकर जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। 9 जून रविवार को सुबह 11 बजे बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे मुंगेली पहुंचकर जिला कार्यकारिणी की बैठक, शाम 5 बजे बेमेतरा जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। 10 जून 2019 सोमवार का सुबह 10.30 बजे कवर्धा में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक, दोपहर 2.30 बजे राजनांदगांव जिला कार्यकारिणी की बैठक, शाम 5 बजे दुर्ग जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। 11 जून मंगलवार दोपहर 12 बजे धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक, शाम 4 बजे महासमुंद पहुंचकर जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।
12 जून बुधवार को सुबह 9 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव रायपुर से इंडिगो की नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अरूण उरांव 07 जून शुक्रवार दोपहर 12 बजे जशपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक, शाम 5 बजे अंबिकापुर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।
8 जून 2019 शनिवार को सुबह 10 बजे अंबिकापुर में सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक, दोपहर 1 बजे बलरामपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक, दोपहर 3 बजे कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे ।
9 जून रविवार को सुबह 11 बजे कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।
10 जून सोमवार को सुबह 10 बजे कांकेर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक, दोपहर 1.30 बजे कोण्डागांव में कोण्डागांव- नारायणपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक, शाम 6 बजे में बस्तर- जगदलपुर जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।
11 जून मंगलवार को सुबह 10 बजे जगदलपुर में दंतेवा?ा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक, दोपहर 12 बजे बीजापुर जिला कार्यकारिणी की बैठक, दोपहर 2 बजे सुकमा जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।
12 जून बुधवार को सुबह 11 बजे बालोद में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की बैठक, दोपहर 3 बजे राजिम में गरियाबंद जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। रात्रि 7.40 बजे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अरूण उरांव रायपुर से इंडिगो की नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

 
रायपुर । भैंसथान की करोड़ों की विवादित जमीन अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद नगर निगम के स्वामित्व में आ चुकी है। जिस पर अब मल्टी काम्प्लेक्स बनना तय माना जा रहा है। हाईकोर्ट ने निगम के पक्ष में फैसला देकर पूर्व में नियुक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी को बेदखल कर दिया है। आयुक्त शिव अनंत तायल के बताया कि इस जमीन के स्वामित्व को लेकर कई सालों से लगातार कोर्ट केस चल रहा था लेकिन अब कोर्ट के आदेश के अनुसार निगम के पास इस जमीन पर पूरा स्वामित्व हो गया है। वही इस अब इस जगह पर कमर्शियल काम्प्लेक्स बनाने की तैयारी में नगर निगम लगा हुआ हैं। 4 जून को बोर्ड की मीटिंग में आखिरी फैसला ले लिया गया है। शहर के रिहायशी पॉश इलाके समता कॉलोनी में बसे एक लाख स्क्वायर फीट पुराने भैंसथान को वर्षो पहले बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते नगर निगम ने हटा दिया था। वही शासन प्रशासन कागजों पर ही प्रोजेक्ट्स निर्माण कर रही हकीकत में तो साल बीतने के साथ ही अब भी वह ज़मीन खाली पड़ी हुई हैं।
कमर्शियल काम्प्लेक्स से बढ़ेगा राजस्व : भैंसतान में नगर निगम अब इस पर कमर्शियल काम्प्लेक्स बनाने की तैयारी में लगा हुआ है निगम के राजस्व बढ़ोत्तरी में यह काम्प्लेसक्स सबसे बड़ा स्रोत बनेगा। निगम की यह राजधानी में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें नगर निगम को सबसे अधिक लाभ होने वाला है। शहर के बीचोबीच होने के कारण ट्रांसपोर्ट के साथ आसपास रेलवे स्टेशन होने का फायदा इस काम्प्लेक्स को मिलना तय माना जा रहा है।
निगम की कवायद शुरू : भैंसथान को लेकर नगर निगम की कवायद तेज हो गई है। 4 जून को हुई बैठक में कॉमर्शियल काम्प्लेक्स बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की खबर है। 2 हफ्ते बाद इस प्रोजेकेट को देखने के बाद इस पर स्वीकृति दे दी जाएगी। आखिर बार नगर निगम ने भैंसथान की जगह को निजी कंपनी सोम कंपनी को 32 करोड़ की लीज पर कमर्शियल बनाने के लिए दिया था ,पर कंपनी ने 10 करोड़ रूपए जमा तो कर दिए पर कमर्शियल काम्प्लेक्स की बीम तक नहीं डाली हैं। नगर निगम और कंपनी के बीच चल रहे विवाद में हाईकोर्ट ने निगम के हक़ में फैसला किया हैं। वही निगम ने भी अब पूरी तरह से भैंसथान पर कमर्शियल काम्प्लेक्स बनाने की तैयारी शुरू कर दी हैं।
अघोषित डम्पिंग यार्ड : निगम अपनी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने में लगा हुआ है तो वही वर्तमान में वहां के रहवासी भैंसथान की खाली जगह को डंपिंग यार्ड समझकर वहां कचरे डाल रहे हैं क्योंकि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की गाड़ी वहां के इलाको में डोर टू डोर कचरा कलेक्ट नहीं कर पाती हैं, इसलिए लोग यहां कचरा डंप करते हैं और यही से गाड़ी कचरा कलेक्ट कर लेती हैं। इसके साथ ही शाम लगते ही वहां असामाजिक तत्वों का डेरा भी लगा रहता है जिससे वहां के आस-पास लोग परेशान रहते हैं।
सबसे पुराने मीडिया घराने के आंदोलन का क्या?
उक्त जमीन पर अर्से से एक मीडिया घराना ऑक्सीजोन बनाने को लेकर मुहिम छेड़ा हुआ था, अब जब उस मीडिया से संबंधित व्यक्ति की शासन में भी भागीदीरी है। तब ऐसा क्या हुआ कि पर्यावरण के लिए छोड़ी गई जमीन पर आक्सीजोन या उद्यान बनाने का कांसेप्ट बदलकर उसका व्यावसायिक इस्तेमाल करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस जमीन का जब भी व्यावसायिक इस्तेमाल करने की बात आई तब-तब पिछले 25-30 सालों से उक्त मीडिया घराने ने विभिन्न सामाजिक तथा पर्यावरणवादी संगठनों को अपने पक्ष में जोड़कर कामर्शियल काम्प्लेक्स बनाने के खिलाफ समय-समय पर आंदोलन चलाया। कामर्शियल काम्प्लेक्स के प्रस्ताव पर समता कालोनी व क्षेत्र के निवासी चर्चा कर रहे हैं कि अब तो संबंधित मीडिया घराने से जुड़ा व्यक्ति सरकार में शामिल है। तब तो आसानी से उक्त जमीन पर आक्सीजोन या उद्यान बनाया जा सकता है। फिर इसके लिए पहल क्यों नहीं हो रहा… लोग इसे संदेह की नजर से देख रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के तहत हम वहां के जगह पर कमर्शियल काम्प्लेक्स बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं वही इस काम्प्लेक्स के बनने से राजस्व बढ़ेगा और बेहतर काम हो पायेगा। इसके अलावा यहां के लोकैलिटी को देखते हुए यहां पहले गार्डन बनाने के प्रोजेक्ट्स थे पर अब यहाँ कमर्शियल काम्प्लेक्स पर काम किया जायेगा। बोर्ड मीटिंग में ही पुराने भैंसथान के जमीन का फैसला होगा।
– शिव अनंत तायल, निगम आयुक्त

 
रायपुर । राजधानी में सटोरियों और पुलिस का लुकाछिपी का खेल चलते ही रहता है। दो-चार महीने शांत रहने के बाद फिर सक्रिय हो जाना आदत में शुमार है। पुलिस जितने में पकडऩे के जाल बिछा ले सटोरिए आसानी से जाल को तार-तार कर देते है। कालीबाड़ी क्षेत्र के लोगों का सुबह-शाम ओपन-क्लोज, पत्ती नंबर के शोर शराबे से जीना मुहाल हो गया है। सैकड़ों शिकायत करने के बाद भी पुलिस रवि साहू के गुर्गों का पकडऩे में पीछे हट रही है।
सूत्र बताते है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान रवि साहू ने नेताओं से संपर्क बनाए और नेताओं का विस्वास जीता । जिसके परिणाम स्वरूप नेताओं ने चुनाव दौरान शराब और पैसा बांटने की जिम्मेदारी रवि साहू को सौंप दी। रवि साहू ने मंदी के दौर में नेताओं के तिराग रगडऩे के बाद जिन्न की तरह आका के सामने हाजिर हो गया। चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा दारू रवि साहू ने बांट कर बाजी पलटने में सहायक साबित हुआ। जिसके कारण रवि साहू नेताओं का मुहंलगा हो गया। जिसके संपर्क को देखकर पुलिस भी हैरान परेशान नजर आ रही है। शौर्य पेट्रोल पंप के सामने नाले के के पीछे बस्ती से लेकर सिद्धार्थ चौक, भाटागांव रोड, बूढ़ा पारा के आसपास के क्षेत्र,मारवाड़ी श्माशान घाट के आसपास की बस्ती, पुजारी पार्क, टिकरापारा क्षेत्र मेंं रविसाहू का खुला खेल फर्रूखाबादी चल रहा है। बड़े-बड़े नेताओं के साथ संपर्क बताकर उनके नाम से पुलिस को भी चकमा दे रहा है । काली बाड़ी के रहवासियों ने कलेक्टर, एसपी को लिखित में शिकायत की है कि क्षेत्र में सट्टा चलने के कारण आए दिन लड़ाई झगड़ा गैंगवार की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिससे मोहल्ले वालों का जीना मुहाल हो गया है। उसके बाद भी पुलिस के कोई ठोस कदम नहीं उठाने का मामला लोगों के समझ में नहीं आ रहा है।
रविसाहू के गुर्गे सक्रिय : सूत्र बताते है कि रवि साहू ने नेताओं के नाम फायदा उठाकर लंबा चौड़ा कारोबार फैला रखा है। बड़े-बड़े दांव की काईवाली कर रहा है। गोलबाजार बंजारी मंदिर में एक परमानेंट ठिहा रविसाहू ने बना रखा है, जहां छोड़े-बड़े सटोरिए जुटते है। और बड़े-बड़े दांव और पुलिस से सेटिंग के रास्ते निकालने के पैंतरे निकालते है। काली बाड़ी में तो रवि साहू का एकतरफा सट्टा दौड़ रहा है। थाना प्रभारी से लेकर पुलिस के बड़े अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान होने के बाद भी रवि के राजनीति संरक्षक में बड़े नेताआं के हाथ होने से पुलिस हाथ खींच रही है। जिसके कारण रवि साहू को कारोबार दिन दुनी रात चौगुनी बढ़ते जा रहा है।
मोहल्ले वाले हलाकान : कालीबाड़ी क्षेत्र में रहने वाले रहवासियों की मानें तो यहां रवि साहू के गुर्गों ने कारोबार संभाल रखा है, चुनाव के दौरान ही यहीं लोग घर-घर जाकर दारू और पैसा बांटते रहे है। अब यहीं लोग मोहल्ले के चौक में बैठकर सट्टा पट्टी लिख रहे है। मोहल्ले के लड़के सौ रूपए और खाने के चक्कर में अपना पैतृक काम छोड़ कर रवि साहू के गुर्गों के साथ मिलकर सट्टा लिखने का काम कर रहे है। आवारा लड़कों की धमा चौकड़ी के मोहल्ले वाले परेशान है। मोहल्ले वालों को कहना है कि यदि अब कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे और आंदोलन चलाएंगे।
बंजारी चौक में सट्टा और नशा का कारोबार : बंजारी वाले दरगाह के पास शास्त्री मार्केट और डीकेएस की ओर जाने वाले मार्ग में खंडहर नुमा मकान के पास आटो में बैठकर खुलेआम गांजा-अफीम और नशीले पदार्थ का कारोबार खुलेआम खुद रवि साहू और उसके गुर्गे करते है। जहां पुलिस सब कुछ देखने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है।
अभियान ठंडे बस्ते में:राजधानी में एसएसपी आरिफ शेख के पदस्थ होने के बाद लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया था, आईपीएल सट्टा में सक्रिय सटोरियों पर नकेल कसने के बाद सटोरिए भूमिगत हो गए थे। आचार संहिता के दौरान कानून व्यवस्था तगड़ी होने से सटोरियों की दाल नहीं गली, अब चुनाव समाप्त हो होते ही सटोरियों ने बेखौफ होकर खाईवाली शुरू कर दी है। समता कालोनी के सट्टा किंग चुप बैठे है, लेकिन अब राजधानी में एक नया नाम सट्टा सरगना के रूप में रवि साहू का सामने आ रहा है। अभियान ठंडे बस्ते में जाते ही सटोरियों का कारोबार फिर बेखौफ शुरू हो गया है
पैसे से चलता है धंधा
रवि साहू के गुर्गे खुलेआम चैलेंज करते है कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हम सीधे आधे पैसे पुलिस और नेताओं के देते है। जितने दिन सट्टा बंद रखने के कहते उतने दिन बंद रखते फिर शुरू कर देते है। पुलिस और नेताओं से सेटिंग करने के लिए रविसाहू के लिए बड़े -बड़े अधिकारी लाइजनिंग करते है। इसलिए सट्टा के साथ गांजा-अफीम और नशीले पदार्थ का कारोबार को बेखौफ संचालित करते है। रवि साहू के खास गुर्गे ने बताया कि हमारा खेल पैसों से चलता है। दादा बड़ा न भैया सबसे बड़ा रूपैया वाला गेम है। रवि साहू पुलिस और नेताओं बराबर हर महीने पेटी पहुंचाता है। जिसके कारण पुलिस हाथ डालने से पहले सौ बार सोचती है। पुलिस के छोटे से बड़े अधिकारी और छुटभैया नेता से लेकर मंत्री स्तर तक पैसा पहुंचाने की बात रवि के गुर्गे खुलेआम करते है। रवि के गुर्गों का कहना है कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, हम तो नेता और पुलिस के इशारे पर ही कारोबार कर रहे है। जब सट्टा बंद करने को कहते हौ कर देते देते है और जब चालू करने को कहती चालू कर देते है। हमारा रिमोट तो नेता और पुलिस के हाथों में है। हमें तो रोज लाखों छापना है। सट्टा से मिले या गांजा-अफीम या नशीली दवा से हमें कोर्ई फर्क नहीं पड़ता। पैसा आना चाहिए धंधा चलते रहना चाहिए।
इस तरह के काले कारोबार से राजधानी में पदस्थ ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों की छवि खराब हो रही है। पुलिस की नाकामियों को उजागर करने के पीछे हमारा मकसद पुलिस की कार्यशैली की आलोचना करना नहीं, बल्कि सजग करना है।

 
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा रद्द हो गया है। ख़बर है कि उनके कनाडा जाने का कार्यक्रम भी निरस्त हो गया है। इस बीच उद्योग मंत्री कवासी लखमा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री कवासी लकमा 8 जून से 15 जून तक कनाडा के दौरे पर जाने वाले थे। मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों के मुताबिक ये दौरा फिलहाल टल गया ह। मुख्यमंत्री का ये प्रस्तावित पहला विदेश प्रवास था। बताया जा रहा है कि वहां के उद्योगपतियों से चर्चा होती। दोनों नेता बुधवार की शाम दिल्ली जाने वाले थे, जहां सीएम नए प्रदेश को लेकर आला नेताओं से चर्चा करत। दूसरी ओर उद्योग मंत्री कवासी लखमा को गुरुवार को केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की बुलाई गई बैठक में शिरकत करना है। पीयूष गोयल ने सभी राज्यों के उद्योगमंत्रियों की बैठक बुलाई है। जिसमें कवासी शिरकत करेंगे।

 
रायपुर । मंत्री टीएस सिंहदेव के पास स्वास्थ्य के साथ साथ पंचायत विभाग का भी प्रभार है ऐसे में संविलियन से वंचित रह गए शिक्षाकर्मियों के वेतन भत्ते, महंगाई भत्ते से लेकर संविलियन तक की जिम्मेदारी टी एस सिंहदेव के ही कांधे पर हैं और इसी जिम्मेदारी को याद दिलाते हुए शिक्षाकर्मियों ने पंचायत मंत्री के सामने अपना दुखड़ा रोया। स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने बिलासपुर प्रवास के दौरान सिम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मरीजों को उनकी हर परेशानी के निवारण हेतु साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया । फेसबुक पर इसी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने पोस्ट डाला और लिखा कि सुविधाओं से संपन्न हो हर जन, पूरा करेंगे जनता से किया हर वचन।
यूं तो पोस्ट स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ा था, लेकिन स्वास्थ्य के साथ-साथ सिंहदेव के पास पंचायत का भी जिम्मा है, जो अपनी मांगों को लेकर लगातार मुखर हैं। ऐसे में महीनों से अपने वेतन की राह देख रहे और बीते ढाई साल से महंगाई भत्ता तक न पाने वाले शिक्षाकर्मियों के सब्र का बांध टूट गया। शिक्षाकर्मियों ने याद दिलाया कि चुनाव के ठीक पहले आप ही घोषणा पत्र की समिति के अध्यक्ष थे और आपने हमें भरोसा दिलाया था कि यदि शिक्षाकर्मी कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंपते है तो जो शिक्षाकर्मी रमन शासन की फूट डालो और शासन करो की नीति के चलते संविलियन से वंचित रह गए हैं उन सभी का सरकार आते ही संविलियन कर दिया जाएगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 2 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियों के संविलियन का मुद्दा शिक्षाकर्मियों के विषय में सबसे अहम और सबसे प्रमुख मुद्दा था । जिन शिक्षाकर्मियों को भाजपा सरकार से संविलियन की सौगात नहीं मिली थी वही पिछली सरकार से सबसे अधिक नाराज थे और उन्होंने ही बढ़ चढ़ का कांग्रेस का साथ दिया इसके बाद कई मौकों पर पंचायत मंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने उनके संविलियन की बात भी कही और बजट सत्र में तो शिक्षाकर्मियों के संविलियन की उम्मीद सभी को थी लेकिन बावजूद इसके शिक्षाकर्मियों के संविलियन के विषय में कोई निर्णय नहीं लिया गया । अब हालत यह है कि कई जिलों में तीन तीन चार चार महीने से शिक्षाकर्मियों को वेतन ही नहीं मिल रहा है क्योंकि 8 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले शिक्षाकर्मी आबंटन पर निर्भर है । हालत यह है कि एक ही स्कूल में सेवा देने वाले नियमित शिक्षक और शिक्षक (एलबी) को माह की 1 तारीख को ही वेतन मिल जाता है वही शिक्षाकर्मी कई कई माह से अपने वेतन की राह ताकते बैठे रहते हैं । शिक्षाकर्मी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं बावजूद इसके उन्हें कोई सफलता मिलते हुए दिखाई नहीं दे रही। यही कारण है कि जब आज पंचायत मंत्री ने जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने की बात लिखी तो शिक्षाकर्मी खुद को रोक नहीं पाए और उनका दर्द शब्द बनकर मंत्री जी के फेसबुक पोस्ट पर नजर आने लगा अब देखना होगा कि पंचायत मंत्री उनके इस कमेंट को किस प्रकार लेते हैं और क्या पंचायत विभाग में रह गए शिक्षाकर्मियों के हित में मंत्री जी वैसा ही कुछ निर्णय लेते हैं जैसा अभी फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की दशा सुधारने के लिए उनके द्वारा लगातार निर्णय लिया जा रहा है।

 
रायपुर । दो करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आबकारी मंत्री कवासी लखमा का करीबी बताकर ट्रांसपोर्टरों से करोड़ों की ठगी किया करते थे। पकड़े गये आरोपी लगभग चार माह इस घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसका खुलासा एडिशनल एसपी प्रफुल्ल ठाकुर और क्राइम डीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से की गई है।
दरअसल मंत्री लखमा के नाम पर एक टाटा हैक्सा गाड़ी थी। जिसका एक्सीडेंट होने पर उस गाड़ी को कंपनी में बेच दिया गया था। उस गाड़ी को आरोपी शिव कुमार ने उसी कंपनी से खरीद लिया था। गाड़ी के कागजातों में मंत्री का नाम चेंज करवाकर उसे अपने नाम से ट्रांसफर करवा लिया था। पर जो ऑनलाइन नाम होता है उसमें मंत्री का ही नाम शो कर रहा था जिसके चलते आरोपी अपने आप को मंत्री का खास आदमी बताकर लगभग 15 से 20 ट्रांसपोर्टरों से दो करोड़ से ज्यादा की ठगी की थी। इस मामले में पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी शिवा और आरिफ खान को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों लोगों को एक गाड़ी का लाखों रुपया किराया देने ट्रांसपोर्टरों को झांसा देते थे। झांसे में आकर लोग इनको अपनी गाडिय़ां दे देते थे। जिसके बाद आरोपी शिव अपने साथी के साथ मिलकर उन गाडिय़ों को तीन स्टेट आंध्र, तेलंगाना और महाराष्ट्र में बेच दिया करता था। पकड़े गए मुख्यारोपी में शिव कुमार वारी के खिलाफ दुर्ग में कई मामलों में अपराध भी दर्ज है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी आरोपी को नागपुर और दूसरे को राजनांदगांव से गिरफ्तार किया गया है।

रायपुर । छत्तीसगढ़ी कलाकारों को प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया था जिन्हें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मिला आश्वासन के बाद कलाकारों को छोड़ दिया गया। सेंट्रल जेल से छूटने के बाद कलाकार ताम्रध्वज साहू के बंगला पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। अब गुरुवार को बैठक होगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि 6 जून को मीटिंग रखा गया है, जिसमें सभी प्रकार के कलाकार, फि ल्मकार, निर्देशक, निर्माता सभी से एक एक घंटा चर्चा कर इसके बीच का उपाय निकाला जाएगा. उसके बाद आगे क्या करना चर्चा से निकले बिंदुओं पर आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कलाकारों का कहना है कि ये प्रदर्शन है सरकार के ख़िलाफ़ नहीं हैं बल्कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन के खिलाफ है। जो छत्तीसगढ़ी लोगों और कलाकारों को अपमानित करते हैं और कहते हैं की छत्तीसगढियों का पॉपकॉर्न खऱीदने की औक़ात नहीं ह। इसलिए छत्तीसगढ़ी मूवी नहीं लगाते है। इस तरह सिनेमाघरों के मालिकों द्वारा अपमान किया जा रहा है जिसके खिलाफ़ धरना प्रदर्शन है।

 

रायपुर । अस्पताल में भर्ती एक बच्ची जिसने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खो दिया, जिसके बारे में जानकारी होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक अस्पताल पहुंचे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही उसके स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने इस दु:ख की घड़ी में साथ देने का वादा किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने आज एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। खुशी के इस मौके पर पालक अपने बच्चों के लिए घरों में मीठी सेवाई बनवाई। बच्चों के लिए खूब खरीददारी की, लेकिन जिनके माता-पिता नहीं है, वे खुशी के इस पल को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनके साथ बिताए हर पल को याद कर मन भर जाता है। ऐसी ही नाहिद नामक की एक बच्ची अस्पताल में भर्ती है। एक हादसे में अपने माता-पिता को खो दिया। इसमें उसे एक पैर गंवानी पड़ी। सोचिए इस वक्त उस पर क्या बीत रही होगी।

रायपुर । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद देते हुए राज्य के सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की है। राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व पवित्र महीना रमजान के माह भर के कठिन उपवास के बाद आता है और नेकी एवं भलाई करने का संदेश देता है। उन्होंने कामना की है कि ईद का पर्व सभी के जीवन में खुशियां एवं भाई-चारे लेकर आएगा तथा अमन-चैन, सौहार्द्र और एकता का संदेश देगा।

रायपुर । पैसे की लेन-देन की बात पर विवाद कर मजदूर आपस में एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान एक मजदूर को गंभीर रुप से चोट लगने पर डी.के.अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है ।
मिली जानकारी के अनुसार रावाभांठा खमतराई स्थित एक कंपनी के मजदूर नवीन राय व रधीर सिंह एवं रिशि सिंह पैसे की लेन-देन की बात पर आपस में मारपीट करने लगे। इसी दौरान नवीन राय को रधीर सिंह व रिशि सिंह ने ईट से मारकर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।