Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । सूत्रों के अनुसार आईएएस बसव राजू एस के तबादले के बाद अब डॉ. एस भारती दासन रायपुर कलेक्टर बन सकते हैं। फिलहाल एस भारती दासन अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकाकरी के रूप में कार्यरत हैं।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को रोककर उनसे परिचय पत्र मांगने पर पुलिस इंस्पेक्टर को निलम्बित करने की निंदा करते हुए भाजपा ने कहा है कि यह सरकार कर्मचारियों अधिकारियों का मनोबल तोड़ रही है. साथ ही इस मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा द्वारा किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि जब छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कावासी लखमा की पसंद के पुलिस निरीक्षक को उनकी मर्जी के मुताबिक पदस्थापित न रखने पर सुकमा के पुलिस अधीक्षक को भूपेश सरकार ने आचरण संहिता का हवाला देते हुए हटा दिया था तब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद तनख़ा जी कहां थे ।
रायपुर । कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के बाद भूपेश सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. इस सर्जरी में कई महत्वपूर्ण फेरबदल किये गए है. एसीएस आरपी मंडल से गृह, जेल और परिवहन का प्रभार लेकर एसीएस सी के खेतान को दे दिया गया है, वहीं मनोज पिंगवा को परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. रेणु पिल्ले को उनके मौजूदा प्रभार के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखिए सूची…



रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे. निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12. 50 बजे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से धमतरी जिले के कुरूद विकासखण्ड के ग्राम भखारा पहुंचेंगे ।
रायपुर । कन्या विवाह को एक ही विभाग से संचालित करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बयान-मजदूर विरोधी है सरकार,लाखों मजदूरों को होगा नुकसान,CM कन्या विवाह योजना में BPL परिवारों को ही लाभ मिलता है श्रम विभाग योजना में श्रमिक पंजीयन कार्ड वाले सभी लोगों को लाभ मिलता है ।
रायपुर । 5 जून 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेडए मशीनरी डिविजन के कर्मचारियों द्वारा जिंदल कैम्पस स्थित न्यू लेबर हटमेंट के पास लगभग 300 पौधों का वृक्षारोपण प्रातः 9ः30 बजे किया गया। खेल मैदान के साथए लगातार पौध रोपण से एक छोटा बगीचा भी तैयार होता जा रहा है। इस अवसर पर कारखाने के कारखाना प्रमुख श्री कोशल शर्मा जीए कारपोरेट अफेयर्स उपाध्यक्ष श्री यूण्पीण्सिंह जी एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख श्री सूर्योदय दुबे जी के अलावा वरिष्ठ अधिकारीगण अपनी टीम के साथ वृक्षारोपण के लिए उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन उद्यान विभाग के द्वारा किया गया जिसके लिए कार्मिक प्रमुख ने उद्यान विभाग के प्रमुख श्री पीण्केण्साहू एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। सभी उपस्थित सुधिजन बडे जागरूक और उत्साहित रहे कार्पोरेट अफेयर्स उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही सुन्दर रुप में वृक्षों की अहमियत व बढते तापमान के कारणों को जोड कर अपने विचार साझा किए ।
रायपुर । 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस का आयोजन किया जाएगा। समुदाय की सहभागिता से नशापान के विरूद्ध व्यापक जनमत विकसित करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं नगरीय प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है । 