Browsing: रायपुर

 
रायपुर । राजधानी में एसिड अटैक हुए छात्र सुनील साहू का डीकेएस अस्पताल में इलाज जारी है. उसके चेहरे में पूरी तरह से पट्टियां बंधी हुई है और बर्न यूनिट में रखा गया है. जहां स्थिति सामान्य है. दरअसल मंगलवार को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने छात्र पर एसिड अटैक कर फरार हो गए है. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. घटना उरला थाना इलाके न्यू राजेंद्र नगर का है । 
छात्र का कहना है कि वह दोस्तों के साथ मन्दिर के पास मोबाइल चला रहे थे. तभी तीन लोग बाइक से आए और एसिड फेंक कर चले गए. मुंह में स्कार्फ बांधे थे इसलिए उनको पहचान नहीं पाया. उसने बताया कि उसका किसी से विवाद नहीं है. फिर किसने इस घटना को अंजाम दिया वह नहीं जान पा रहा है. छात्र के चेहरे पर जैसे ही एसिड अटैक हुआ वह तुरंत घर आया और पुलिस वाले अस्पताल लेकर गए । 
छात्र के पिता ने बताया कि घर के सदस्य खाना खाकर सोये हुए थे. एक बजे के बाद इन लोग मन्दिर में बैठे थे. तीन लोग बाइक के आए और तेजाब डालकर भाग गए. मेरा किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है. बच्चे का झगड़ा होगा तो वो उसी को मालूम होगा. मेरे सामने उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है. मोहल्ले में भी किसी से कोई विवाद नहीं है. बच्चे का स्कूल से कोई कंप्लेंट भी नहीं आया था । 
ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जब बच्चे औऱ परिजनों का किसी के साथ कोई विवाद नहीं है तो फिर किस ने इस घटना को अंजाम दिया है. अब पुलिस के लिए भी आरोपियों को खोजना मुश्किल हो रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है । 

 
 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक हो रही है. बैठक में एपीएल को 10 रुपये किलों में चावल देने, खरीफ की तैयारी, राज्य में खाद बीच की स्थिति और मानसून के हालातों सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। 
गौरतलब है कि कांग्रेस ने चुनाव में अपने घोषणा पत्र में प्रत्येक परिवार को 10 रुपये किलो चावल देने का वादा किया था. इस योजना को अमलीजामा पहनाने को लेकर इस पर चर्चा होगी. साथ ही इसे कब तक लागू किया जाएगा इसे लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि सरकार नगरीय निकाय चुनाव के पहले ही इस योजना को प्रदेश भर में लागू कर देगी। 
इसके साथ ही आगामी मानसून सत्र की तैयारी को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा. आपको बता दें कि 12 जून से मानसून सत्र का शुभारंभ होगा. मानसून सत्र में किसान ऋण माफी, बिजली बिल हाफ, बिजली कटौती सहित कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है. जिस पर सरकार पूर जोर तरीके से किस तरह अपना पक्ष रखेगी उस पर भी चर्चा की जाएगी। 

 
 
 
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इदगाह भाठा में करीब 100 युवाओं के दल ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया. पुलिस आरक्षक पद की भर्ती की सारी प्रक्रियाओं के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किए जाने के विरोध में युवाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों में सभी ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा दी है. इन युवाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द परिणाम जारी करने की मांग की. बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी नहीं किये जाने पर याचिकाकर्ताओं ने फिर से कोर्ट की शरण भी ली है. आक्रोशित परीक्षार्थियों ने बीते 10 जून को हाई कोर्ट पहुंच कर अपने अधिवक्ता के माध्यम से अवमानना याचिका दायर करने की प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद आज रायपुर में प्रदर्शन करने पहुंचे. युवाओं ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 12 जुलाई से होगा। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। पांचवीं विधानसभा के यह दूसरा सत्र 19 जुलाई तक चलेगा और इसमें छह बैठकें होंगी। मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। शराबंदी, बिजली कटौती और कानून व्यवस्था जैसे मामलों को लेकर विपक्ष घेराबंदी करेगा। वहीं सरकार की ओर से अनुपूरक बजट भी इसी सत्र में लाए जाने की संभावना है।
भाजपा और जोगी कांग्रेस के तीखे तेवरों का सदन में सरकार को सामना करना पड़ सकता है। विपक्ष ने राज्य सरकार के लिए घेराबंदी कर रखी है। शराबबंदी पर वादाखिलाफी, कर्जमाफी के नाम पर किसानों से छलावा, बेरोजगारी भत्ता, दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी की हत्या, कानून व्यवस्था, भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदेशभर में दर्ज किए जा रहे आपराधिक मामले जैसे विभिन्न मुद्दों की फेहरिस्त तैयार की गई है।
विधानसभा का सबसे छोटा सत्र, कांग्रेस सरकार पर भाजपा का तंज : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भूपेश सरकार द्वारा विधानसभा का सबसे छोटा सत्र आहूत किये जाने पर गंभीर आपत्ति की है। कौशिक ने कहा कि भूपेश सरकार मूल रूप से तानाशाही की भावना के साथ काम करने वाली सरकार है। इतने बड़े जनादेश के बावजूद शासन द्वारा सदन का सामना करने के प्रति अनिच्छुक दिखना यह जाहिर करता है कि वह विपक्ष से बुरी तरह डरी हुई है। कौशिक ने कहा कि मानसून सत्र में चर्चा लायक दर्जनों बड़े मुद्दे हैं जिसपर विस्तार से चर्चा होना चाहिए। विधानसभा चुनाव में चुनावी लाभ के लिए बड़े-बड़े वादे करना और अब लगभग उन सभी वादों से मुकर जाने की स्थिति, नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी, किसानों की कर्ज माफी, आदिवासियों का बढ़ता असंतोष, गंभीर होती नक्सल समस्या, वेतन विसंगति, प्रदेश की बेकाबू होती, आर्थिक स्थिति, शराबबंदी का शिगूफा और इस पर रोज उजागर होते घोटाले समेत अनेक विषय ऐसे हैं, जो छत्तीसगढ़ के भविष्य से जुड़े हुए हैं। ये ऐसे विषय हैं जिस पर प्रदेश को विकास की राह तय होती है। श्री कौशिक ने कहा कि लाखों युवाओं को रोजगार का वादा करके सत्ता में आयी कांग्रेस ने अभी तक इन सबसे संबंधित कोई विजन प्रस्तुत नहीं किया है, प्रदेश शासन तमाम रचनात्मक विषयों को छोड़ कर केवल प्रतिशोध की राजनीति, बदलापुर और गुटीय राजनीति में उलझी है। निश्चय ही इन तमाम मुद्दों पर शासन को जवाब देना भारी पड़ जाता, इसलिए मानसून सत्र के नाम पर महज रस्म अदायगी कर निकल जाने की फिराक में है सरकार। यह घोर आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र से लेकर प्रदेश तक लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति सतत अनादर कांग्रेस की परिपाटी रही है। अब पार्टी को इससे बाहर निकल कर वास्तविक विषयों का सामना करना होगा। ऐसा कर ही कांग्रेस सरकार संविधान के शपथ के प्रति प्रतिबद्ध हो सकती है।
श्री कौशिक ने मानसून सत्र को पर्याप्त लंबा करने की मांग की है, उन्होंने कहा कि सदन में भले भाजपा के पास कम संख्या बल है लेकिन, पार्टी ने यह साबित किया है कि वह लोकहित से जुड़े मुद्दे पर पार्टी पर्याप्त प्रखर और मुखर है। शासन को विपक्ष का समाना करना ही होगा, भाजपा छत्तीसगढ़ और उसके भविष्य से जुड़े ही मुद्दे पर सदन से लेकर सड़क तक की लड़ाई पहले की भांति ही, लड़ती रहेगी। अगर सरकार यह समझ रही है कि सत्र को छोटा कर वह अपने दायित्व से बच जायेगी, तो उसे इस मुगालता से बाहर आना होगा। कौशिक ने विधायी परंपराओं के प्रति विनम्र और विपक्ष के प्रति सहिष्णु होने की चेतावनी देते हुए शासन से अपने निर्णय पर फिर से विचार करने की मांग

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव आज यहां पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा किया गया था। रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा और रायपुर पश्चिम के विधायक श्री विकास उपाध्याय ने भी नर्सेस दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 12 मई को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आज कार्यक्रम का आयोजन कर अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस मनाया गया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में कार्यरत नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक संतुष्टिदायक तरीके से पहुंचाने में नर्सों की अहम भूमिका है। विपरीत परिस्थितियों में भी वे लगातार मरीजों की सेवा करती हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा की बेहतरी और अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने में नर्सों को आगे भी सक्रियता से काम करना होगा।
श्री सिंहदेव ने कहा कि वे नर्सों के काम के हालात, परिस्थितियों और जिम्मेदारियों से वाकिफ हैं। इनसे जुड़ी जो भी विसंगितियां हैं, उन्हें दूर करने सरकार नर्सों के प्रतिनिधियों से लगातार संवाद जारी रखे हुए है। शासन नर्सों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करेगी और उन्हें काम की जो भी बेहतर परिस्थितियां संभव होगी, मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं और बी.एस.सी. (नर्सिंग) में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाली नर्सों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय की नर्से बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

 
 
रायपुर  ।  दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला में डिपाजिट नंबर 13 में हुई अवैध पेड़ कटाई मामले में राज्य शासन ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है. एपीसीसीएफ अतुल शुक्ला की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की गई है. कमेटी में सीसीएफ जगदलपुर और दंतेवाड़ा डीएफओ सदस्य बनाए गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पीसीसीएफ राकेश चतुर्वेदी ने कमेटी गठित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है. कमेटी अवैध कटाई की जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट शासन को सौपेगी । 
 
 

 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां महानदी भवन (मंत्रालय) में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि- युवाओं को रोजगार देना राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं, विशेषकर नक्सलवाद से मुकाबले के लिए स्थानीय युवकों को काम देना आवश्यक है। इसके लिए बस्तर सहित अन्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण कार्य का जिम्मा वहां के स्थानीय युवकों को ही दिया जाए। वहां के प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन सड़कों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर उस क्षेत्र के युवकों को या उनके समूह को बनाने का काम दिया जाए। साथ ही पैंच वर्क या मरम्मत कार्य भी उन्हें ही सौंपे जाए। इसका निरीक्षण विभाग के अभियंता तथा अन्य तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जाए। इससे स्थानीय युवकों को स्वरोजगार मिलेगा, उनकी आय बढ़ेगी और वे मुख्यधारा से जुड़ेगें। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण के लिए निर्धारित शर्तों में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों सहित समस्त निर्माण कार्यों में किसी हाल में गुणवत्ता से समझौता किया जाए। जो समय-सीमा तय की जाए, उसके भीतर ही कार्य पूर्ण किया जाए। गुणवत्ता के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय किए जाए और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए। श्री बघेल ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि रायपुर और दुर्ग के मध्य यातायात के दबाव को कम करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध और चरौदा-भिलाई के मध्य एक समानांतर सड़क बनायी जाए, इससे सड़क दुर्घटना में भी कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि फारेस्ट क्लियरेंस और भू-अर्जन के प्रकरणों के निराकरणों में काफी समय लगता है। इसके लिए संभागायुक्त नियमित अंतराल में बैठक लेकर विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए प्रकरणों का समाधान करें और इसकी जानकारी राज्य सरकार को दे।
बैठक में उपस्थित लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य कार्य में आने वाली कठिनाईयों दूर करना तथा बेहतर निर्माण कार्य के लिए रणनीति तैयार करना है। श्री साहू ने कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में टेंडर प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए, ताकि अधिक-से-अधिक स्थानीय लोग भागीदारी कर सके।
बैठक में बताया गया कि प्रत्येक संभाग में एक वर्ष के भीतर सभी शासकीय कार्यालयों जैसे- अस्पताल, महाविद्यालय भवन तथा अन्य शासकीय भवनों में रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग का कार्य पूर्ण लिया जाएगा। अभी तक 448 भवनों में रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर को कम करने के लिए एशियन विकास बैंक (ए.डी.बी.) की सहायता से मार्गों में तकनीकी सुधार का कार्य किया जाएगा। जिस पर सहमति प्रदान की गई। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि सामान्य मरम्मत के अंतर्गत पेच रिवेयर के कार्य हेतु वर्षा ऋतु में एजेंसी तय कर माह अक्टूबर से पेच रिपेयर का कार्य किया जाएगा। वार्षिक संधारण के अंतर्गत इस वर्ष लक्ष्य के स्वरूप में परिवर्तन कर संधारण अंतर्गत नवीनीकरण की 75 प्रतिशत राशि ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य जिला मार्ग एवं ग्रामीण मार्गों पर व्यय की जाएगी।
बैठक में अपर मुख्य सचिव सी.के. खेतान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री गौरव द्विवेदी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, लोक निर्माण विभाग के ओ.एस.डी. श्री अनिल राय, ई.एन.सी. श्री डी.के. अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम के महाप्रबंधक श्री जी.एस. सोलंकी, लोक निर्माण विभाग के सभी प्ररिक्षेत्र के मुख्य अभियंता तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को एसिड अटैक की घटना सामने आई है। उरला थाना इलाके में 3 अज्ञात नकाबपोश ने 15 साल के बच्चे सुनील कुमार साहू के चेहरे पर तेजाब फेंका  है। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित सुनील कुमार साहू दसवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार शाम वह उरला के राजेंद्र नगर इलाके में अपने दो और दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान लाल रंग की मोटरसायकिल पर तीन अज्ञात नकाबपोश आए। नकाबपोश आरोपियों को सुनील को बुलाया और उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गए। सुनील के दो अन्य दोस्तों ने पुलिस को बताया कि आरोपी लाल रंग की मोटरसायकिल में आए थे, वे गाड़ी का मॉडल नहीं देख पाए ।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सुनील को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आंबेडकर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनके फुटेज पुलिस के हाथ लग गए हैं। ऐसे में आरोपियों की शिनाख्त करने में आसानी होगी । 

 
रायपुर । आज राजीव भवन में जनता व कार्यकर्ताओं से रूबरू होने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों में वसूल रहे मनमाने फीस को लेकर नियामक आयोग बनाकर चर्चा की जाएगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनता से मिलने के लिए प्रदेश की मुखिया, प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के निर्देश पर सत्ता और समर्थन दोनों का समावेश होना चाहिए। इसी दृष्टिकोण से निर्णय हुआ कि सभी मंत्रियों को एक दिन बैठकर जनता की बात सूने और उनकी समस्याओं का निपटारा जल्द हो। जिससे आज 3 बजे से मेरा जवाबदारी था। इसके अलावा प्रदेश में कार्यकर्ता है उनका भी मनोबल बनाए रखना है। आज बहुत से आवेदन पत्र आए है उसमें अपने विभाग से चर्चा कर जल्द ही निपटाने की कोशिश किए है। वहीं ग्रामीण स्तरों में शिक्षकों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि जहां पर शिक्षकों की कमी है उसके लिए सरकार के द्वारा निर्णय लिया गया है। 15 हजार शिक्षकों की भर्ती हो रही है। जिसमें अधिकांश अंग्रेजी व विज्ञान के शिक्षकों की पूर्ति होगी। वहीं बस्तर और सरगुजा में शिक्षकों की अधिक कमी है, जिससे वहां के क्षेत्र में शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। वहीं स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा की सफल होने की बात पर उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग तरह की छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है। जिससे उसे उस क्षेत्र की स्थानीय बोली पर पढ़ाया जाए उसके लिए निर्णय लिया गया है। इसके अलावा निजी स्कूलों में अनाप शनाप फीस लेने की बात पर मंत्री प्रेमसाय ने कहा कि इस तरह की समस्या पालकों की ओर से आई है। उसके लिए नियामक आयोग बनाकर जल्द ही चर्चा की जाएगी। वहीं निजी स्कूलों को जिन शर्ता पर मान्यता दी गई है उन शर्तो की पालन कर रहे है या नहीं इसकी जांच कर उस पर कार्रवाई की जाएगी।

 
रायपुर। आज राजीव भवन में जनता व कार्यकर्ताओं की समस्या से अवगत होने मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे थे। इस दौरान वे सैकड़ों लोगों से मुलाकात किए और उनकी समस्याओं से अवगत होकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजीव भवन में मंत्रियों की जवाबदारी लगाई गई है। इसी परिपेक्ष्य में आज 1 बजे से 3 बजे तक मेरी जवाबदारी है। इस दौरान मेरे पास सैकड़ों की संख्या में आवेदन आया। जिसे पढऩे के बाद संबंधित जिलों के कलेक्टरों व एसडीएम से संपर्क कर त्वरित निराकरण करने का निर्देश दिया है। आज जो आवेदन आए है उसमें अधिकतर जमीन बंटवारा, सीमांकन, नामांकन सहित अन्य मामले है। मॉनिटरिंग की बात पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बने अभी 6 माह हुए है और लोकसभा का रिजल्ट आए 20 दिन नहीं हुआ है। उसके बाद भी त्वरित कार्रवाई की जा रही है। कोई भी समस्या का तत्काल निराकरण होना चाहिए इसी को लेकर 4 दिन पहले बैठक लेकर 5 जिलों के कलेक्टर व एसडीएम को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा नक्शों की साइज बढ़ाने का काम कर रहे है, डायवर्सन का काम भी तेजी से चल रहे है। जिससे 2 माह के अंदर अधिकांश काम खत्म हो जाएगा। वहीं ऑनलाइन भुंइया सॉफ्टवेयर पर उन्होंने कहा कि कभी भी कोई व्यवस्था बदलती है तो उसको सुचारू रूप से चलाने के लिए समय लगता है। पटवारी को जो भ्रांतिया फैली थी वह दूर हो चुकी है और सभी अपने काम पर लौट गए है। वहीं आपदा प्रबंधन की बात पर उन्होंने जवाब दिया कि मानसून आने वाला है कोई भी आपदा न हो इसकी व्यवस्था की जा रही है।