Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । भूपेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन में वृद्धि की है। मानदेय की ये राशि 1 जुलाई से लागू हो जायेगी। मतलब अगस्त में मिलने वाला मानदेय आंगनबाड़ी के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मिलेगा। वर्तमान में कार्यकर्ताओं को 5000 रुपये का मानदेय मिला करता था, जो केंद्र के अंशदान के साथ कार्यकर्ताओं को दिया जाता था। अब उनमें 1500 रुपये की वृद्धि कर अब 6500 रुपये कर दिया गया है। वैसे ही आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 2500 दिया जाता था जो अब 750 रू वृद्धि के साथ अब 3250 रू मिला करेगी। वहीं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले 3250 रू दिया जा रहा था, उनके मानदेय में 1250 रू बढ़ाकर अब 4500 रू दिया जायेगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्य कर रहे लाखों कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दिख रही है। कई सालों से मानदेय वृद्धि को लेकर आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी सहित प्रदेश में आंदोलन भी किया था। पूर्व में कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस मांग को पूरा करने की बात की गयी थी। जिसे आज सरकार ने लेटर जारी कर घोषणा की है।


रायपुर ।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. ई.राघवेन्द्र राव की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। सीएम बघेल ने डॉ.ई.राव के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देशभक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर देश और जनहित के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये। वे भारतीयों के अधिकारों के संरक्षण के लिए सदा संघर्षशील रहे। सीएम बघेल ने कहा कि हमने बहुत संघर्षों के बाद आजादी पाई है। देशभक्तों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देशहित के कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।



