Browsing: रायपुर

 
रायपुर  । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए समाज में एकता, संगठन और चरित्र जरूरी है।  बघेल आज यहां महादेव घाट में आयोजित हरदिया साहू समाज के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के लोगों की मांग पर सामाजिक भवन के लिए जगह चिन्हांकित होने पर भूमि आवंटित कराने के लिए आश्वस्त भी किया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर भी जोर देना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि खर्चीली शादी जैसी समी सामाजिक बुराई से निजात पाने के लिए हरदिया साहू समाज में सबसे पहले सामूहिक विवाह  का फैसला किया है, इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। समाज में सबकी सहमति और सबकी भागीदारी से सामूहिक विवाह का अभूतपूर्व फैसला लिया और छत्तीसगढ़ सहित देश को अच्छा रास्ता दिखाया।
मुख्यमंत्री ने किसानों की ऋण माफी, 25 सौ रूपए प्रति किंवटल के मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था जैसे निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब हमारे किसान मजबूत होंगे, छत्तीसगढ़ भी मजबूत होगा। श्री बघेल ने कहा कि हर परिवार को 35 किलो चावल देने का फैसला लिया गया है। इसी प्रकार अब शिक्षा को शिक्षा के अधिकार के दायरे में कक्षा 9 वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को भी लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कम्पनियों के संबंध में कहा कि गरीब व्यक्ति की राशि नहीं डूबे इसके लिए पूरी ताकत से कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम हरदिहा साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष  सोमनाथ साहू, रायपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नंदकुमार साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Image result for ठगों ने ठगी करने के लिए शुरू किया नया पैंतरा
रायपुर। ठगों ने ठगी करने के लिए अब नया पैंतरा आजमाना शुरू कर दिया है। आरोपी अब कस्टमर केयर के नाम से हेल्प लाइन नंबर बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही एक माममले में आरोपी ने चंगोराभाठा  की एक युवती को अपना शिकार बनाकर उसके खाते से 1 लाख 25 हजार रुपए पार कर दिए। पीडि़ता की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। बता दें कि चंगोराभाठा निवासी डोमेश्वरी देवांगन फोन पे में पैसे ट्रांसफर कर रही थी, जिससे पैसा पेंडिंग हो गया। उसने कस्टमर केयर में फोन किया।
इस दौरान कस्टमर केयर की तरफ से एक मेसेज में लिंक आया जिसे क्लिक करने कहा गया और क्लिक करते ही उसके खाते से 1 लाख 25 हजार रुपए निकल गया। पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि पीडि़ता डोमेश्वरी देवांगन ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ठगी का शिकार हुई है। डोमेश्वरी ने कस्टमर केयर में फोन किया तो एक नया एप अपलोड करने के नाम से कुछ पासवर्ड आया उस पासवर्ड को डोमेश्वरी द्वारा बताने पर उनसे तीन बार में एक लाख पच्चीस हजार की ठगी की गई है। यह ऑनलाइन ठगी है जिस पर थाना में 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

 
 
रायपुर । प्रदेश में गर्मी से राहत के लिए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. मानसून के पहुंचने में वायु तूफान और मॉइश्चर के नहीं बढ़ पाने से देरी हो रही है. अब ऐसे में 23 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. मानसून नॉर्थ ईस्ट इंडिया में तेजी से बढ़ रहा है।
अभी मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु के पास है. आगामी दिनों में छग के अंदर तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. छत्तीसगढ़ में लगातार गरज चमक के साथ हल्की बारिश होती रहेगी. मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना है. इसके वजह से खासकर साउथ छत्तीसगढ़ में बारिश होगी. बता दें कि सोमवार को दुर्ग, गरियाबंद, बस्तर और महासमुंद के अच्छी बारिश हुई है।
वर्तमान में तापमान की स्थिति
रायपुर – 38.4, बिलासपुर -40.7, अम्बिकापुर -37.6, जगदलपुर -30.1, दुर्ग – 39.2, राजनांदगांव – 37.1 डिग्री है.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि जो वायु चक्रवात बना था उसके वजह से विंड और मॉइश्चर आना चाहिए वो नहीं आ रहा था. इसलिए मानसून का पोजिशन काफी ज्यादा आगे नहीं बढ़ा है, फिर भी केरल को कवर कर लिया है और कर्नाटक और तमिलनाडु भी पहुंच गया है. नॉर्थ ईस्ट में मानसून काफी तेजी से बढ़ रहा है. इधर संभावना है कि जैसे ही कोई सिस्टम बंगाल की खाड़ी बनेगा तो फिर तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है. संभावना का एक विज्ञान है इसलिए निश्चित तारीख देना संभव नहीं है लेकिन फिर भी उम्मीद करते है कि पांच से छह दिनों में छग को प्रवेश कर सकता है।
उन्होंने बताया कि मानसून का यह फायदा होता है कि सभी जगह विस्तृत बारिश होती है. यह बारिश ऐसी होती है कि कहीं पे ज्यादा गिर जाता है और कहीं पर गिरता ही नहीं है. इससे खेती किसानी का काम थोड़ा प्रभावित हो जाता है. इसके साथ ही किसी दिन गर्मी है और किसी दिन ठंड है तो इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. अभी चार पांच दिनों तक बारिश छग के अलग अलग इलाकों में होने की उम्मीद बहुत ज्यादा है. इसी कारण से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

 
 
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम अमोरा में बनाए गए आदर्श गोठान का भ्रमण कर कोटना, पानी की व्यवस्था, शेड, चारागाह आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने गायों की पूजा की और चारा भी खिलाया तथा गोठान परिसर में पीपल, जामुन, आम के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री ने गोठान में लगे पुराने बरगद पेड़ के नीचे गोठान समिति के सदस्य, गांव के जनप्रनिनिधि व ग्रामीणों से गोठान प्रबंधन के संबंध में चर्चा की।
सीएम बघेल ने कहा कि गांव की समृद्धि की पहचान गायों से है। मवेशियों के होने से ही फसल उत्पादन में वृद्धि संभव है। गोठान में गायों के रहने से खेत में लगी फसल सुरक्षित रहेगी। इसके लिए खेत को घेरने की आवश्यकता नहीं होगी। गोठान में पानी, चारा, छांव आदि की व्यवस्था होने से मवेशी गोठान की ओर आकर्षित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोठान में चरवाहों की नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए मानदेय की व्यवस्था भी गोठान की आमदनी से होगी। गायों के गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया जाएगा। जैविक खेती के लिए इस खाद की विशेष मांग है। इसे अब किलो के भाव से बेचकर अधिक आमदनी ली जा सकेगी। इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गरूवा, घुरवा, नरवा और बाड़ी के बेहतर प्रबंधन के लिए ग्रामीणों से सुझाव भी लिये और ग्रामीण महिलाओं को स्व-सहायता समिति के माध्यम से कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
दही लूट के प्रसंग से बताया दूध का महत्व
मुख्यमंत्री ने दूध के महत्व को बताते हुए कहा कि दूध हमारे शरीर के लिए लाभदायक है। शरीर को सुपोषित करता है। दूध बेचकर किसान अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कृष्ण लीला में माखन चोरी के प्रसंग की चर्चा भी की। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि राज्य से बाहर ले जा रहे माखन, दूध को रोकने के लिए भगवान कृष्ण ने माखन लूट की योजना बनाई थी। भगवान कृष्ण अपने राज्य के बच्चों को माखन व दूध देना चाहते थे। माखन, दही व दूध के बाहर ले जाने से उनके राज्य के बच्चे वंचित हो रहे थे। उन्होंने इस प्रसंग के साथ शराब जैसे दुर्व्यसन से दूर रहने की भी सलाह ग्रामीणों को दी ।
जैविक खाद से बनी रहेगी भूमि की उर्वरता
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को जैविक खाद का महत्व बताया। खाद मवेशियों के गोबर से ही स्थानीय स्तर पर तैयार हो जाता है। इससे जमीन की उर्वरता बढ़ती है। फसल में बीमारी कम होने से दवाइयों का खर्च भी कम होता है। रसायनिक खाद की तुलना में जैविक खाद सस्ता है। रासायनिक खाद के उपयोग से जमीन की उर्वरता कम होती है और फसलों में बीमारी भी अधिक होती है।
चारादान के लिए किया प्रेरित
मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि फसल अपशिष्ट पैरा को खेत में जलाकर नष्ट न करें। पैरा को गोठान में दान करे। इससे गोठान में  चारा की व्यवस्था हो जाएगी। पैरा को खेत में जलाने से भूमि की उर्वरा कम होती है और पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है। गोठान में मवेशियों के लिए चारा भी उगाया जाएगा। इसके लिए शासकीय भूमि का चिन्हांकन किया जा रहा है।
गोठान भ्रमण के दौरान स्कूल शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, नवागढ़ जनपद के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच एव गोठान समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण कश्यप, कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक, पूर्व विधायक मोती लाल देवांगन, चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य दिनेश शर्मा  सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 
रायपुर । राजधानी के लाभांडी शराब भट्टी के पास एक युवक की हत्या कर दी गई है। हत्या किसी विवाद को लेकर हुई थी। घटना तेलीबांधा के लाभांडी में स्थित शराब दुकान के पास की है। देर शाम में काशी राम नगर निवासी युवक दीपक नायडू की लाभांडी दारू भट्टी के पास कुछ अज्ञात युवकों ने हत्या कर दी।
बताया जा रहा हैं मृतक दीपक का शराब भट्टी के पास अज्ञात युवकों से विवाद हुआ, उस दौरान अज्ञात आरोपियों ने मृतक के ऊपर लात घूंसे के साथ धार-धार हत्यार से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने घटना की शिकायत तेलीबांधा पुलिस को दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस जगह ये शराब भट्टी है वहां वो काफी आउटर वाला इलाका हैं और आये दिन शराब दुकान में भीड़ होने के चलते लोगों का विवाद होता रहता है। शराब दुकान में लोगों की भीड़ को नियंत्रण करने के लिए किसी तरह की कोई सुरक्षा पुलिस के द्वारा नहीं लगाई गई है। कई बार लाभांडी के लोगों ने असामाजिक तत्वों के उपद्रव को लेकर तेलीबांधा थाने में शिकायत भी की थी इसके बाद भी तेलीबांधा थाने के तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। परिणाम आज एक युवक की हत्या हो गई। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस को ये जानकारी नहीं मिल पाई हैं की मृतक दीपक को किसने मारा या कैसे मारा है। इस मामले में वहीं तेलीबांधा पुलिस का कहना हैं कि ये ह्त्या आपसी विवाद को लेकर भी हो सकती हैं फिलहाल इस मामले में पूछताछ की जा रही है, जाँच के बाद ही पता चल पायेगा कि ह्त्या किस वजह से की गई है।

 
 
रायपुर । उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी ने एक्सप्रेस वे के लोकार्पण में देरी को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया है। एक विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में डॉ.रमन सिंह जी की सरकार द्वारा करीब 350 करोड़ की लागत से एक्सप्रेसवे जो स्टेशन से चलकर फाफाडीह, देवेन्द्र नगर, पंडरी, शंकर नगर, तेलीबांधा होते हुए माना तक का जनता के लिए प्रोजेक्ट जिसका निर्माण कार्य 3 महीने पहले पूर्ण हो चुका है ।
वहीं अनुपम नगर ओवर ब्रिज भी पूर्ण हो चुका है लेकिन सरकार इसका लोकार्पण नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि यह दोनों प्रोजेक्ट डॉ.रमन सिंह की सरकार में मेरी पहल पर स्वीकृत हुए थे। उन्होंने प्रशासन को 30 जून तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सरकार इन दोनों प्रोजेक्ट का लोकार्पण कर जनता की सुविधा और सोहलियत के लिए निर्मित इस प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित नहीं करती है तो 1 जुलाई को मैं अपने पार्टी के साथीयों व नागरिकों के साथ इन दोनों प्रोजेक्टों का लोकार्पण करूँगा । उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लोकार्पित होने से जनता को सुविधा मिलेगी, शहर का ट्रेफिक दबाव कम होगा, स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य स्थानों पर आने जाने में जनसामान्य को ट्रेफिक जाम से न सिर्फ छुटकारा मिलेगा अपितु समय की भी बचत होगी इस लिए एक्सप्रेस वे को जल्द से जल्द लोकार्पित करने की आवश्यकता है।

रायपुर । उद्योग और आबकारी मंत्री कवासी लखमा कनाडा के दौरे से वापस लौट आए हैं. कवासी कनाडा की तरक्की से काफी प्रभावित नजर आए, रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां जाने के बाद पता चला कि हिन्दुस्तान कनाडा से 100 साल पीछे है. उन्होंने कनाडा भेजने के लिए सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है.कवासी ने कहा, “मैं सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देता हूं मुझे और पूरे अधिकारियों को कनाडा भेजा था. कनाडा में अधिकारियों के साथ मिलकर ऑटोमोबाइल कंपनी वालों से एमओयू दस्तखत हुआ है और कंपनी से घुरवा बारी है को लेकर चर्चा हुई है. मंत्री लखमा ने कहा- मुझे कनाडा बहुत बढ़िया लगा. मुझे बस्तर और छत्तीसगढ़ जैसा वहां लग रहा था. ऑटोमोबाइल कंपनी तो यहां नहीं आएगी लेकिन कोई भी उद्योगपति छत्तीसगढ़ का हिंदुस्तान का उनको वो टेक्नोलॉजी देंगे।

 
रायपुर । केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली से बैठक कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गए है. एयरपोर्ट पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया. केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद रेणुका सिंह पहली बार रायपुर पहुंची है. इस दौरान रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रेणुका सिंह ने कहा कि दूर-दूर से कार्यकर्ता स्वागत करने आए हैं. कार्यकर्ता की मेहनत से मैं सांसद बनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से मुझे मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. आज हमारे कार्यकर्ता बहुत उत्साहित है. छत्तीसगढ़ आकर काफी खुश हूं. छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का अवसर मुझे मिला है ।

 

रायपुर  । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ट्वीट- आज शाम 4 बजे मैं करने जा रहा हूँ अब तक का सबसे बड़ा ख़ुलासा: कब कैसे और किसके बीच हुई छत्तीसगढ़ को बेचने का सौदा प्रेस वार्ता में आप सभी आमंत्रित हैं।

 

रायपुर । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को एकात्म परिसर में शुरू हुई है। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे, केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंड़ी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और रायपुर के सांसद सुनील सोनी मौजूद है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित है।