Browsing: रायपुर

रायपुर । रायपुर सांसद सुनील सोनी ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को आगामी बजट को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज की ओर से आयकर के संबंध में सुझाव सौंपा ।

चेम्बर की ओर से सौंपे गए सुझाव में आयकर की छूट की सीमा सभी के लिये पांच लाख रुपए करने और हायर स्लैब की वर्तमान में दर 30 प्रतिशत को सभी के लिये 25 प्रतिशत करने, एक दिन में नगदी लेन-देन की सीमा दस हजार को बढ़ाते हुए 30 हजार करने का सुझाव दिया है ।
वहीं छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिये धारा 44 (AD) में कर की दर 8 प्रतिशत को पांच प्रतिशत करने, सर्वे के दौरान धारा 115 (BBE) के तहत 60 प्रतिशत + पेनाल्टी अलग से लगाई जाता है. इसे समाप्त कर पूर्ववत् 30 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है ।
इसके अलावा वर्तमान में आयकर की ऑडिट की सीमा 1 करोड़ को बढ़ाकर 2 करोड़ करने, बैंकों में लिए जाने वाले चार्ज और कैशलेस व्यापार को बढ़ावा देने डिजिटल लेन-देन में कोई चार्ज नहीं होने का सुझाव दिया है. इसके अलावा खुदरा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन की खरीदी सिर्फ कार्ड पेमेन्ट से ही होने की बात कही है ।

 
Image result for मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी,
रायपुर । मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, ट्वीट कर कहा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हम सबके नेता माननीय श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपके दैदीप्यमान और ऊर्जावान जीवन की कामना करते हैं।

 
Related image
 
रायपुर । प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद नगर निगम और कलेक्टोरेट ने भी वाटर हार्वेस्टिंग करने के लिए कड़ा रुख अपनाया लिया है, नए एवं पुराने मकानों और बिल्ंिडगों में अब तक हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा है उन्हें अब हर हाल में अनिवार्य रूप से लगाना ही पड़ेगा नहीं तो पैनाल्टी लगना तय है।
मानसून सक्रिय होने वाला है। पिछले दो सालों में कम बारिश के कारण भूगर्भीय जलस्तर रसातल में चला गया है। कई वार्ड और मोहल्ले के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है, रतजगा कर पानी के टैंकर का इंतजार करते देखसकते है, हाहाकार मचा तो लोगों को पानी की कीमत समझ में आ गई है। कुछ लोग तालाब को बचाने, तो कोई कुआं साफ कराने में जुटा हुआ है। इस सबके पीछे कारणों पर नजर डाले तो साफ दिखाई दे रहा है कि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लगवाने में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों की उदासीनता और बिल्डरों और निजी मकान मालिकों ने सरकारी अपील को गंभीरता से नहीं लेना है। वाटर हार्वेस्टिंग लगाने निगम प्रशासन ने बिल्डरों और निजी मकान मालिकों से शुल्क लेकर भी सिस्टम नही लगवाया। लोगं ने वाटर हार्वेस्टिंग लगाने निगम के खजाने में 12 करोड़ रुपए जमा हैं, लेकिन निगम शुल्क जमा कर वाटर हार्वेस्टिंग लगाना भल गई कोई पहल नहीं की। जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन द्वारा वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर बनाए गए चलताऊ नियमों के चलते लोग इसे नहीं अपना रहे थे। अब नए नियम में 1500 वर्गफीट से अधिक के भवनों में सिस्टम लगवाना अनिवार्य है। मकान का नक्शा पास कराने से पहले निगम इसके एवज में पैसे भी जमा कराता है, लेकिन वर्षा जल बचाने की मुहिम में निगम खुद पिछड़ जाता है। प्रशासन के निर्देशों के पहले ही निगम ने वाटर हार्वेस्टिंग लगवाने का कार्य शुरू कर दिया था। निगम द्वारा 2011 से ही इस प्रणाली को अमल में लाया गया, लेकिन जांच में पाया गया की पिछले आठ सालों से जिन मकानों में हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना था उनमें से अभिकतर लोगों ने इसे नहीं अपनाया है । निगम ने अब कड़ा रुख अपनाया है।
घर-घर जाकर लोगं को जागरुक करें: कलेक्टर : कलेक्टर डा. एस भारतीदासन ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे निगम के साथ मिलकर लोगों के घर-घर जाकर उन्हें हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए जागरुक करें। इस बार हर छोटे-बड़े मकान में सिस्टम लगाना अनिवार्य है । पिछले साल जिले के सभी सरकारी भवनों में यह सिस्टम लग चुका है। जहां नहीं लगा, इस बार पूरा किया जाएगा। इसके अलावा उद्योगों, अस्पतालों और कमर्शियल कांप्लेक्सों समेत सभी निजी बड़े निर्माणों में भी सिस्टम लगे। पिछले आठ सालों में 3000 मकान मालिकों ने सिस्टम लगवाने 12 करोड़ निगम में जमा किए लेकिन हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगा। निगम ने नक्शा पास करते समय वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों से सुरक्षा निधि के तौर पर निश्चित राशि ले लिया और सिस्टम नहीं लगवाया। शहर में पिछले आठ सालों में बने तीन हजार मकानों से निगम ने इस मद में 12 करोड़ लिए हैं, लेकिन निगम के ढिलाई के चलते बहुत से घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगाया गया है। कलेक्टर की सक्रियता के बाद निगम अफसरों ने फैसला लिया है कि रखे हुए इन पैसों से नगर निगम लोगों के घरों में पहुंचकर सिस्टम लगवाएगा ।
वर्गफीट से वसूली जाती है राशि
1506-2152 वर्गफीट 7000, 2153-3229 वर्गफीट 10000, 3230-4305 वर्गफीट 12000, 4306 वर्गफीट से अधिक 15,000
भूगर्भ जल रिचार्ज करने का सबसे उपयुक्त समय बारिश होती है। शहर के सभी आवासों में रेन-वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा दिया जाए तो यहां का जलस्तर 15 से 20 फीट तक आ जाएगा।
जल संकट
केंद्रीय भू-जल बोर्ड के रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में पिछले तीन-चार सालों में भू-जल स्तर में जबरदस्त कमी आई है आकड़ों पर गौर करे तो पिछले दो वर्षो में राजधानी का जल स्तर 20 से लेकर 80 फीट नीचे चला गया है। जिसके चलते जिला प्रशासन और नगर निगम ने पहले से ही बोर खनन में बैन लगा दिया है।
नए-पुराने सभी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग लगाना जरूरी है। जिन भवनों में सिस्टम नहीं लगाए जाएंगे, उन पर पेनाल्टी लगाया जाएगा।
-बीआर अग्रवाल (नगर निवेशक )

 
रायपुर । पंचायत विभाग ने सभी जिला और जनपद ष्टश्वह्र को शिक्षाकर्मियों के संविलियन का निर्देश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि वो शिक्षाकर्मी जिनकी सेवा 8 साल या 8 साल से अधिक हो गयी है, उनका संविलियन 1 जुलाई से शिक्षा विभाग में होगा, मतलब वो शिक्षा विभाग के कर्मचारी होंगे। सेवा अवधि की गणना 1 जुलाई 2019 तक के लिए होगी मतलब 1 जुलाई 2019 को 8 साल या उससे अधिक सेवा वालों के लिए शिक्षा विभाग में संविलियन का आदेश जारी जायेगा। आदेश में इस बात का भी उल्लेख है कि इस आदेश के बाद भी अगले साल 1 जनवरी और फिर 1 जुलाई को भी 8 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षाकर्मियों के संविलियन का आदेश जारी किया जायेगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने जनपद व जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिया है कि जुलाई 2019 को 8 साल या उससे अधिक सेवा वाले शिक्षाकर्मियों के लिए संविलियन के मद्देनजर प्रारंभिक कार्यवाही की जाये। साथ ही पंचायत विभाग ने संवलियन के लिए पात्र शिक्षाकर्मियों की सूची भी तत्काल तलब की है, ताकि आगे की कार्यवाही की जाये।  

रायपुर । वल्र्ड कप क्रिकेट पूरे शबाब पर चल रहा है। सटोरिए भी सक्रिय है और सट्टा को अपने तरीके से अजाम दे रहे है। पुलिस की सख्ती के बाद भी सटोरिए और पुलिस की लुकाछिपी का खेल बदस्तूर जारी है। भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सटोरिए दाव लगाने वालों को विश्व कप कौन जीतेगा इस पर रोज नए किस्से कहानी सुना कर सट्टा लगाने के लिए उकसा रहे है। कल खेल गए वेस्टइंडीज वर्सेज बांग्लादेश मैच के लिए मोबइल एप के जरिए सट्टा खिलाने की सूचना मुखबिर के जरिए पुलिस को मिली। पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो आरोपी और तीन मोबाइल समेत 50 लाख का सट्टा-पट्टी पकड़ा। पुलिस की सतर्कता के बाद भी सटोरिए सट्टा का रास्ता निकाल ही लेते है।
पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि खमतराई थाना इलाके के शिनानंद नगर में विश्व कप क्रिकेट मैच के दौरान वेस्टइंडीज वर्सेस बांग्लादेश के मैच में क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी। मौके से रामा राव और दिलीव अंदानी पकड़े गए। दोनों के पास से तीन मोबाइल समेत साढ़े 9 हजार कैश और 50 लाख का सट्टा-पट्टी बरामद हुआ। आरोपी मोबइल एप के जरिए सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद और भी सट्टेबाजों का पता चल सकता है।
सट्टा किंग के गुर्गे सक्रिय
सट्टा किंग के गुर्गे आका के आदेश मिलते ही समता कालोनी, कटोरा तालाब, राजा तालाब, पचपेड़ी नाका, रायपुरा, तेलीबांधा में मोबाइल एप के जरिए बुकी और खाईवाली को अंजाम रहे है।
पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए राजधानी के विभिन्न स्थानों में ठिहा बनाकर जगह बदल-बदल कर सट्टा का कारोबार बड़े पैमाने पर चलने की खबर है। पुलिस की दबिश से पहले सटोरिए जगह बदलने में माहिर है।

 
रायपुर । राजधानी रायपुर में एक्सप्रेस वे, केनाल लिंकिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण रोड निर्माण होने के पश्चात भी प्रमुख चौक चौराहों पर यातायात की समस्या बनी हुई है। समस्याओं के समाधान हेतु एसएसपी आरिफ शेख, एडिशनल एसपी यातायात एवं सीएसपी यातायात रायपुर के साथ रोड एक्सपर्ट की टीम शहर के प्रमुख चौक चौराहों का भ्रमण किया। यातायात में बाधित कारणों का निरीक्षण अवलोकन कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक इंजीनियरिंग सुधार किए जाने हेतु निर्देश दिये गए। शंकरनगर चौक एक्सप्रेस वे पर निम्नानुसार सुधार हेतु निर्देश दिए गए भ्रमण के दौरान शंकर नगर एक्सप्रेस वे ओवर ब्रिज चौक पर यातायात को बाधित करते खड़े होने वाले ठेला खोमचा एवं सवारी ऑटो खड़ी रहने के कारण शंकर नगर बॉटल हाउस तक यातायात व्यवस्थित होकर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है! इन ठेला खोमचा ऑटो को हटा कर चौंक को क्लियर रखना तथा बॉटल हाउस की ओर से आने वाली यातायात की सुगम आवागमन हेतु अतिरिक्त बल लगाकर व्यवस्था बनाने निर्देश दिये गये ।
इसी प्रकार पचपेड़ीनाका चौक पर निम्नानुसार सुधार कार्य करने दिए निर्देश पचपेड़ीनाका चौक पर भारी वाहनों के मुडऩे के दौरान रोड पर बिजली खंभा खड़े होने के कारण भारी वाहनों को मोडऩे में परेशानी होती है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है उक्त बिजली खंभो को अन्यत्र स्थापित कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाने निर्देशित किए। निरीक्षण टीम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एम आर मंडावी , उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर डॉ. पीके अग्रवाल सीनियर प्रोफेसर मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी भोपाल, आशुतोष राहंगडाले प्रो कंसलटेंट, एससी आर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एवं जतिंदर सिंह डिप्टी प्रोजेक्ट प्लानर छत्तीसगढ़ रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन शामिल थे ।

 
रायपुर ।  नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रयासों से महाराष्ट्र के पुणे में 7 माह से बाल संप्रेक्षण गृह में बंद छत्तीसगढ़ के दो बच्चों को आज माँ-बाप के सुपुर्द किया गया। सात माह से अपनों बच्चों से दूर रहे माँ-बाप इस अवसर पर अत्यंत भावुक हो गए और बच्चों से मिलते ही आँखों से आंसू छलक पड़े।
परिजनों ने बताया कि साक्षर नहीं होने की वजह से वे पुणे-महाराष्ट्र सरकार से सीधे सम्पर्क नहीं कर पा रहे थे। बालक मंजनू और शालिनी के माता-पिता ने अपने बच्चों को वापस छत्तीसगढ़ लाने और सुपुर्द करने के लिए श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से निवेदन किया था। डॉ. डहरिया ने बच्चों के प्रति परिजनों के भावनात्मक लगाव को महसूस करते हुए तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग की सहयोग से बच्चों को छत्तीसगढ़ लाने की पहल की। डॉ. डहरिया की यह पहल सार्थक हुई और आज बच्चों के माता-पिता से मिलते ही सारे दुःख बिसर गए।
उल्लेखनीय है कि बालक मंजनू नट और बालिका शालिनी ढीढी को नेशनल हाईवे में स्ट्रीट-शो करते हुए डेक्कन (महाराष्ट्र) पुलिस द्वारा पकड़ा गया था और उन्हें पुणे महाराष्ट्र के बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। इन बच्चों के माता-पिता की आग्रह पर डॉ. डहरिया ने महाराष्ट्र के अध्यक्ष बाल कल्याण समिति और जिला बाल संरक्षण अधिकारी को पत्र लिखकर बाल संप्रेक्षण गृह में बंद बच्चों को गृह जिले में पुनर्वासित करने का आग्रह किया गया था। उन्होंने पत्र के जरिए कहा था कि इन बच्चों के बेहतर शिक्षा एवं उज्जवल भविष्य के लिए इन्हें इनके अभिभावकों के संरक्षण में इनके गृह आवास में रखा जाना चाहिए। अभिभावकों ने शपथ पत्र में इन बच्चों से भविष्य में नाट्य कार्यक्रम (स्ट्रीट-शो) न कराने की स्वीकृति दी हैं। पुणे-महाराष्ट्र के बाल संप्रेक्षण गृह में बंद बालिका शालिनी ढीढी उम्र 8 वर्ष पिता श्री जीवन लाल ढीढी ग्राम पोस्ट रींवा थाना मंदिरहसौद जिला रायपुर और बालक मंजनू नट उम्र 11 वर्ष पिता श्री जीवराखन नट ग्राम बारगांव पोस्ट पामगढ़ थाना व जिला जांजगीर-चांपा के निवासी ने बच्चों को छत्तीसगढ़ लाने और उन्हें सौंपने का आग्रह मंत्री डॉ. शिव डहरिया से किया था।
 

 
रायपुर  । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसी भी समाज की प्रगति के लिए समाज में एकता, संगठन और चरित्र जरूरी है।  बघेल आज यहां महादेव घाट में आयोजित हरदिया साहू समाज के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाज के लोगों की मांग पर सामाजिक भवन के लिए जगह चिन्हांकित होने पर भूमि आवंटित कराने के लिए आश्वस्त भी किया ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर भी जोर देना चाहिए। श्री बघेल ने कहा कि खर्चीली शादी जैसी समी सामाजिक बुराई से निजात पाने के लिए हरदिया साहू समाज में सबसे पहले सामूहिक विवाह  का फैसला किया है, इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। समाज में सबकी सहमति और सबकी भागीदारी से सामूहिक विवाह का अभूतपूर्व फैसला लिया और छत्तीसगढ़ सहित देश को अच्छा रास्ता दिखाया।
मुख्यमंत्री ने किसानों की ऋण माफी, 25 सौ रूपए प्रति किंवटल के मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था जैसे निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब हमारे किसान मजबूत होंगे, छत्तीसगढ़ भी मजबूत होगा। श्री बघेल ने कहा कि हर परिवार को 35 किलो चावल देने का फैसला लिया गया है। इसी प्रकार अब शिक्षा को शिक्षा के अधिकार के दायरे में कक्षा 9 वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों को भी लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कम्पनियों के संबंध में कहा कि गरीब व्यक्ति की राशि नहीं डूबे इसके लिए पूरी ताकत से कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम हरदिहा साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष  सोमनाथ साहू, रायपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नंदकुमार साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Image result for ठगों ने ठगी करने के लिए शुरू किया नया पैंतरा
रायपुर। ठगों ने ठगी करने के लिए अब नया पैंतरा आजमाना शुरू कर दिया है। आरोपी अब कस्टमर केयर के नाम से हेल्प लाइन नंबर बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे ही एक माममले में आरोपी ने चंगोराभाठा  की एक युवती को अपना शिकार बनाकर उसके खाते से 1 लाख 25 हजार रुपए पार कर दिए। पीडि़ता की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। बता दें कि चंगोराभाठा निवासी डोमेश्वरी देवांगन फोन पे में पैसे ट्रांसफर कर रही थी, जिससे पैसा पेंडिंग हो गया। उसने कस्टमर केयर में फोन किया।
इस दौरान कस्टमर केयर की तरफ से एक मेसेज में लिंक आया जिसे क्लिक करने कहा गया और क्लिक करते ही उसके खाते से 1 लाख 25 हजार रुपए निकल गया। पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि पीडि़ता डोमेश्वरी देवांगन ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ठगी का शिकार हुई है। डोमेश्वरी ने कस्टमर केयर में फोन किया तो एक नया एप अपलोड करने के नाम से कुछ पासवर्ड आया उस पासवर्ड को डोमेश्वरी द्वारा बताने पर उनसे तीन बार में एक लाख पच्चीस हजार की ठगी की गई है। यह ऑनलाइन ठगी है जिस पर थाना में 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

 
 
रायपुर । प्रदेश में गर्मी से राहत के लिए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. मानसून के पहुंचने में वायु तूफान और मॉइश्चर के नहीं बढ़ पाने से देरी हो रही है. अब ऐसे में 23 जून के बाद मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. मानसून नॉर्थ ईस्ट इंडिया में तेजी से बढ़ रहा है।
अभी मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु के पास है. आगामी दिनों में छग के अंदर तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. छत्तीसगढ़ में लगातार गरज चमक के साथ हल्की बारिश होती रहेगी. मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती घेरा बना है. इसके वजह से खासकर साउथ छत्तीसगढ़ में बारिश होगी. बता दें कि सोमवार को दुर्ग, गरियाबंद, बस्तर और महासमुंद के अच्छी बारिश हुई है।
वर्तमान में तापमान की स्थिति
रायपुर – 38.4, बिलासपुर -40.7, अम्बिकापुर -37.6, जगदलपुर -30.1, दुर्ग – 39.2, राजनांदगांव – 37.1 डिग्री है.
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि जो वायु चक्रवात बना था उसके वजह से विंड और मॉइश्चर आना चाहिए वो नहीं आ रहा था. इसलिए मानसून का पोजिशन काफी ज्यादा आगे नहीं बढ़ा है, फिर भी केरल को कवर कर लिया है और कर्नाटक और तमिलनाडु भी पहुंच गया है. नॉर्थ ईस्ट में मानसून काफी तेजी से बढ़ रहा है. इधर संभावना है कि जैसे ही कोई सिस्टम बंगाल की खाड़ी बनेगा तो फिर तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है. संभावना का एक विज्ञान है इसलिए निश्चित तारीख देना संभव नहीं है लेकिन फिर भी उम्मीद करते है कि पांच से छह दिनों में छग को प्रवेश कर सकता है।
उन्होंने बताया कि मानसून का यह फायदा होता है कि सभी जगह विस्तृत बारिश होती है. यह बारिश ऐसी होती है कि कहीं पे ज्यादा गिर जाता है और कहीं पर गिरता ही नहीं है. इससे खेती किसानी का काम थोड़ा प्रभावित हो जाता है. इसके साथ ही किसी दिन गर्मी है और किसी दिन ठंड है तो इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है. अभी चार पांच दिनों तक बारिश छग के अलग अलग इलाकों में होने की उम्मीद बहुत ज्यादा है. इसी कारण से तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।