Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । राजधानी के डिविजनल रेलवे हॉस्पिटल का रायपुर सांसद सुनील सोनी जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने अस्पताल के व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वी चक्रवर्ती और अन्य स्टाफ़ से चर्चा कर ली. सोनी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत रेलवे अस्पताल में भी लो इलाज आज से शुरू हो गया है. इनकी जो माँगे हैं वो जल्दी ही पूरा किया जाएगा. क्योंकि ये रेलवे को हॉस्पीटल है और यहाँ अब आम पब्लिक का इलाज भी होगा. इसके हिसाब से अब सुविधाएँ बढ़ाना होगा ।
रेलवे प्रबंधन ने इस आयुष्मान योजना की तहत इलाज के लिए हामी भर दी है. इसके साथ ही उन्होंने संसद के सामने अपनी माँगे भी रखी है. उनका कहना है कि हमारा अस्पताल 50 बेड का है जहाँ रेलवे कर्मचारियों का इलाज होता है. इसलिए हम बिल्डिंग है, मेडिकल स्टोर और आयुष्मान योजना में काम करने वाले स्टाफ़ के साथ तमाम विभागों के लिए भी डॉक्टरों की माँग रखी है ।

रायपुर ।राजस्व एवं आपदा, पुनर्वास और पंजीयन स्टाम्प मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वाणिज्यकर (पंजीयन) विभाग की समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों ने विभाग के कार्यो के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विगत चार वर्ष से जमीन पंजीयन की दर में लगभग एक प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिला में दरों का निर्धारण जिला स्तरीय समिति के अनुशंसा पर तय किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि डायवर्सन के नियमों का अपडेशन किया जाना है और ऑनलाइन प्रकिया में आ रही दिक्कतों का भी निराकरण किया जाना है।
बैठक में राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने विभाग के आबंटित बजट की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए पंजीयन कार्यालयों का रिनोवेशन और कार्यालय में जन सुविधाएं बढ़ाने के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। समीक्षा बैठक में सचिव वाणिज्यकर (पंजीयन) श्री सुबोध सिंह, महानिरीक्षक पंजीयन श्री धर्मेश साहू, उप महानिरीक्षक श्री मदन कोर्वे एवं जिला पंजीयक दुर्ग श्री सुशील खलखो, जिला पंजीयक बिलासपुर श्री जे.एस. आर्मो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस पीएल पुनिया आज रायपुर पहुँचे. आज वे दो निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. लेकिन इससे पहले एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में पुनिया ने कहा कि निगम-मंडल प्राधिकरणों में नियुक्ति जल्द होगी. इसके लिए अब और इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेहनत का फल जरूर मिलेगा। वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है. कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिए जा रहे हैं. पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी. निकाय चुनाव को लेकर पार्टी अलग रणनीति बनाकर काम करेगी।
रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के पिताजी आशा राम डहरिया का बुधवार रात्रि में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। नगरी प्रशासन मंत्री के पिताश्री आसाराम डेहरिया(81) के थे वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 13 जून को सुबह 9 बजे से 10 बजे निवास शताब्दी नगर रायपुर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम छछानपैरी अभनपुर 12 बजे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के पिता आशाराम डहरिया के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय आशाराम डहरिया के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
रायपुर । पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। अमर अग्रवाल ने अरपा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को खत्म नहीं करने का अनुरोध किया है। अपने ढाई पेज के पत्र में पूर्व मंत्री ने बताया है कि अरपा का उद्धार अरपा साडा से संभव है। अमर अग्रवाल ने सात अलग-अलग बिंदुओं के जरिये प्राधिकरण की जरूरत को बताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र में अमर अग्रवाल ने कहाकि आज मैं आपको यह पत्र इस आशा के साथ लिख रहा हूँ कि आप इसमें उल्लेखित समस्त तथ्यों का तटस्थ रूप से परीक्षण कर बिना राजनैतिक विद्वेष के लोक हित में उचित निर्णय लेंगे। बिलासपुर, यह सिर्फ़ एक शहर नहीं अपितु एक अविरल ज्ञानस्थली है जिसने सदैव अपने हितों के संरक्षण हेतु प्रयास किया है। हाल ही में समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से एक समाचार पढ़कर आश्चर्य हुआ जिसमें यह जानकारी मिली कि आपके नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र ही अरपा विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को विघटित करने का निर्णय लेने वाली है। मेरा अनुरोध है कि कृपया ऐसा निर्णय लेने के पूर्व इस पूरी परियोजना एवं उससे जुड़े समस्त पहलुओं का परीक्षण स्वयं करें जिससे आपको यह विश्वास हो सके।कि इसी परियोजना के माध्यम से ही बिलासपुर की जीवन दायिनी अरपा नदी को वास्तविक रूप से संरक्षित कर भविष्य का बिलासपुर गढऩा संभव है।
बिलासपुर का नागरिक और बीस वर्षों तक इसका प्रतिनिधित्व करने के नाते इस पत्र के माध्यम से आपको इस परियोजना और इसके उद्देश्यों का बोध कराना मैं अपना कर्तव्य मानता हूँ। अंत में लिखा कि बिलासपुर का एक नागरिक,
अमर अग्रवाल।
रायपुर । भूपेश बघेल कैबिनेट में बुधवार को अधूरे स्काई वॉक को पूरा किया जाए या तोड़ दिया जाए, इस मामले में अनौपचारिक चर्चा हुई। कई सदस्यों ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी। बताते हैं कि ज्यादातर सदस्य इस ढांचे को बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन चर्चा के बाद तय हुआ कि पीडबल्यूडी महकमा 15 जून तक रायशुमारी कर रहा है, इसलिए फैसला इस तारीख के बाद ही लिया जाना चाहिए। इधर, स्काई वॉक के खिलाफ कांग्रेस भी बुधवार को सड़क पर उतर गई।शहर के दो विधायकों कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे समेत शहर कांग्रेस पदाधिकारियों ने शास्त्री चौक पर आने-जाने वालों से सुझाव और राय मांग लिए।
कांग्रेसियों को भी मिले दर्जनों लिखित सुझाव : निर्माणाधीन स्काई वॉक के बारे में रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी बुधवार को लोगों से राय मांगी। राय जानने के लिए शास्त्री चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनमत संग्रह के इस अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी राय दी। इसमें कई तरह के सुझाव लोगों की ओर से आए। ज्यादातर लोगों ने स्काई वॉक की उपयोगिता को लेकर सवाल उठाया और इसे फिजूलखर्ची करार दिया। मौखिक के साथ-साथ कांग्रेसी वहां लिखित सुझाव भी लेते रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि काफी संख्या में लिखित सुझाव आए। इनमें स्काई वॉक के ढांचे को गिराने के साथ-साथ इस पर फ्लाईओवर बना देने की बात भी की गई। लोगों ने कहा कि अगर इससे ट्रैफिक गुजारा जाएगा तो शास्त्री चौक और आसपास की सड़कों का प्रेशर कम होगा। यह भी सुझाव आया की स्काई वॉक को स्काई गार्डन बना दिया जाए, जिससे मुख्य सड़क पर दूषित हवा से लोगों को राहत मिले। इसके अलावा इसे बाजार के रूप में विकसित करने, पार्किंग बानाने, मोनो रेल चलाने, ओपन यूरोपियन ट्रेन चलाने और यथा स्थिति रखने के सुझाव आए। इस दौरान महापौर और विधायकों के अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, रमेश वल्र्यानी, संजय पाठक, शोभा यादव, सद्दाम सोलंकी, शब्बीर खान, आशा चैहान, सायरा खान, कल्पना पांडे, मो. फहीम और बंशी कनौजे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। गौरतलब है, स्काईवॉक का काम शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस, खासकर विधायक उपाध्याय और जुनेजा इसके विरोध में थे और इसे अनुपयोगी बताते हुए धरना-प्रदर्शन भी किया था।

रायपुर । कोटा की राशन दुकान के खिलाफ की गई शिकायतें खाद्य अफसरों ने जांच में सही पाईं कि जिन लोगों की मृत्यु हो गई थी, उनके लिए भी राशन जारी किया जा रहा था। जांच रिपोर्ट के बाद खाद्य विभाग ने इस दुकान को बर्खास्त कर दिया है। इस दुकान से जिन राशन कार्डधारियों को अनाज मिल रहा है, उन्हें इसी इलाके की दूसरी दुकान से राशन दिया जाएगा। खाद्य विभाग को शिकायत मिली थी कि कोटा में चलो चलें सामुदायिक विकास समिति की ओर से संचालित राशन दुकान से लोगों को समय पर राशन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा जिन लोगों की मृत्यु हो गई, लेकिन उनका नाम राशन कार्ड की सूची से नहीं हटाए गए और उन्हीं के नाम पर राशन भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं ऐसे भी लोगों की पहचान हुई जिनका पास राशन कार्ड नहीं है, इसके बावजूद उन्हें राशन दिया जा रहा था। खाद्य निरीक्षकों की टीम ने इस पूरे मामले की जांच की। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर राशन दुकान को निलंबित कर दिया गया। कोटा के इस राशन दुकान के लोगों को अब मां योगेश्वरी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार से राशन दिया जाएगा। कोटा राशन दुकान के कार्डधारी इस राशन दुकान से राशन ले सकते हैं। जिला खाद्य नियंत्रक अनुराग सिंह ने बताया कि शहर की सभी राशन दुकानों की लगातार जांच की जा रही है। राशन लेने वाले लोगों को भी कोई गड़बड़ी दिखाई देती है तो वे इसकी शिकायत खाद्य विभाग के अफसरों से कर सकते हैं। दुकान में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी जाएगी ।

रायपुर । एस भारती दासन राजधानी रायपुर के नये कलेक्टर होंगे। एस बासव राजू को तबादला होने के बाद से ही रायपुर कलेक्टर का पद खाली पड़ा था। हालांकि पहले से ही ये कयास लग रहा था कि भारतीदासन पर भूपेश बघेल अपना भरोसा जता सकते हैं। भारती दासन अभी अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी थे। 2006 बैच के आईएएस इलेक्शन कमीशन से पहले जांजगीर के कलेक्टर थे, वहीं सूरजपुर में भी वो कलेक्टर रह चुके हैं। चर्चा है कि राज्य सरकार जल्द ही निर्वाचन आयोग से उनकी रिलिविंग ले ली है। तमिलनाडू के रहने वाले एस भारतीदासन नागरिक आपूर्ति निगम और फूड में भी रहे हैं।

रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ चिकित्सा अधिकारी संघ को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांगों का जल्द ही निराकरण किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव से चर्चा करते हुए अस्पतालों में सीईओ स्थापना किए जाने जैसे प्रस्ताव का विरोध किया। इसके अलावा संघ ने बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से पद्दोन्नति, प्रभारवाद समाप्त करना, चार स्तरीय वेतनमान, गुणवत्ता युक्त दवाईयों जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान मंत्री सिंहदेव ने चिकिस्ता अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि अस्पतालों में सीईओ की पदस्थापना चिकित्सकों के सहयोग के लिये प्रस्तावित थी। इस बारे में व्यापक चर्चा के बाद ही आगे निर्णय लिया जाएगा। मंत्री सिंहदेव ने संघ की अन्य मांगों का जल्दी निराकरण करने का निर्देश विभागीय सचिव को दिया ।

रायपुर । जनता कांग्रेस (जे) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि हमने पांच बड़े मुद्दों का जमकर विरोध किया. लेकिन बीजेपी और तत्कालीन रमन सरकार ने प्रदेश को लूटकर डकैत की भूमिका अदा की और अब कांग्रेस और भूपेश सरकार केवल डाकिया की भूमिका निभा रहे है. क्या छत्तीसगढ़ सीएमओ का पद डकैत और डाकिया तक ही सीमित रहेगा ।
अमित जोगी ने कहा कि पोलावरम बाँध निर्माण, नगरनार इस्पात संयंत्र के विनिवेश, नंदराज पर्वत में लोहा खदान खोलने, कनहर बाँध निर्माण, इंद्रावती-महानदी जल बँटवारा के विरोध में छत्तीसगढ़ सीएमओ, भूपेश बघेल और पीएमओ को पत्र लिखकर हमने एक क्रांतिकारी काम किया है ।
उन्होंने कहा कि इस सभी पांचों मामलों पर आध्रप्रदेश सीएम, एनएमडीसी, यूपी सरकार और सीएमओ ओडिशा के विरुद्ध अनुबंध तोड़ने के आधार पर ठोस क़ानूनी कार्रवाई करने का रास्ता छत्तीसगढ़ सरकार के लिए खुला है. लेकिन बीजेपी के दबाव में रमन सिंह औऱ कांग्रेस के दबाव में भूपेश बघेल ने ऐसा कुछ भी नहीं किया. किसी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं किया ।