Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

रायपुर । सरकार की राजधानी के बाहर पहली बड़ी बैठक गुरुवार 30 मई को आदिवासी बाहुल्य बस्तर में होने जा रही है। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की यह महत्वपूर्ण बैठक पहली बार जगदलपुर में किसी स्थानीय विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है। इससे पहले भाजपा की सरकार में प्राधिकरणों की बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होती आई है।

रायपुर । चित्रकोट विधायक दीपक बैज विधायकी से देंगे इस्तीफा। 07 जून से पहले विधायक से सांसद बने दीपक बैज विधायक पद से देंगे इस्तीफा। संविधान की धारा 101(2) के तहत दोनों पदधारियों को 14 दिनों में देना होता है इस्तीफा। दिल्ली से लौटते ही दीपक बैज देंगे इस्तीफा ।

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 मई 2019 को सुबह 10 बजे पुलिस थाना हेलीपेड भिलाई-3 से कांकेर के लिये रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे कांकेर पहुंचकर, स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जगदलपुर रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे जगदलपुर में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे जगलदपुर में बस्तर संभाग के कलेक्टर, एस.पी. की कांफ्रेंस में और दोपहर 1.30 बजे वन अधिकार कार्यशाला में भाग लेने के बाद जगदलपुर में शाम 5 बजे शहीद महेन्द्र कर्मा की मूर्ति का अनावरण करेंगे। शाम 6 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जगदलपुर सर्किट हाउस में नक्सल प्रभावित प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात्रि विश्राम सर्किट हाउस जगदलपुर में करेंगे।

रायपुर । ग्रीष्म ऋतु में पानी की दिक्कतों से निपटने और जल संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में ‘नरवा’ योजना के साथ ही मनरेगा के अंतर्गत भी व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। पिछले तीन महीनों में ही जनवरी से मार्च के बीच मनरेगा के तहत 6 हजार 720 जल संवर्धन के कार्यों को पूर्ण किया गया है। इसी दौरान 15 हजार 128 जल संवर्धन के प्रारंभ किए गए नए कार्य प्रगति पर हैं।
उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जल संवर्धन के कार्यों पर जोर दिया था और ऐसे कार्या को गर्मी के मौसम में तथा बरसात आने के पूर्व तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, जिससे आने वाले समय में जल संकट से उबरने के साथ ही खेती-किसानी और पेयजल, निस्तारी जैसे कार्याे के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहे। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे आगामी बारिश के पानी का भरपूर उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा तालाबों में जलसंचय का कार्यं संभव हो सके।
मनरेगा के अधिकारियों ने बताया कि जल संवर्धन के लिए जहां सामुदायिक तालाब, कुआं और तालाब गहरीकरण जैसे कार्य हो रहे है वहीं निजी डबरी निर्माण जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच तीन महीनों में दौरान जहां 479 नए सामुदायिक तालाबों और एक हजार 214 कुओं का निर्माण किया गया, वहीं हितग्राहियों के लिए 4 हजार 202 निजी डबरियां भी बनाई गई हैं। इसी तरह ज्यादा जल भराव के लिए 825 सार्वजनिक तालाबों का गहरीकरण भी किया गया है। इस अवधि में जल संवर्धन के 15 हजार 128 नए कार्य हुए शुरू किए गए हैं जो वर्तमान में प्रगति पर हैं। इनमें सात हजार 379 निजी डबरियां, तीन हजार 653 तालाब गहरीकरण, दो हजार 772 नए कुओं एवं एक हजार 324 नए सामुदायिक तालाबों के निर्माण कार्य शामिल हैं।
रायपुर । आचार संहिता हटते ही सरगुजा पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने कई थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया. निरीक्षक विनीत दुबे को गांधीगनर से अंबिकापुर भेजा गया है। वही निरीक्षक अविनाश सिंह को गांधीनगर ट्रांसफर किया गया है।देखिए सूची- 

रायपुर । दुर्ग रेंज आईजी आईजी हिमांशु गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव सीएसपी को शोकॉज नोटिस जारी किया है इसके साथ ही एक थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है. वहीं तीन अन्य विवेचकों को तबादला कर दिया गया है।दरअसल आईजी ने यह कार्रवाई आकस्मिक निरीक्षण के दौरान की है. आईजी हिमांशु गुप्ता, डीआईजी रतन लाल डांगी, राजनांदगांव एसपी कमलोचन कश्यप के साथ राजनांदगांव थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया । औचक निरीक्षण के दौरान थाने के मालखाना, जब्ती माल का निराकरण, शस्त्रागार इत्यादि के रखरखाव में भारी लापरवाही तथा बड़ी संख्या में विवेचना तथा वारंट लंबित पाए गए।
जिसके बाद आईजी ने थाना प्रभारी शिवेन्द्र राजपूत सहित तीन अन्य स्टाफ की लापरवाहियों के मद्देनजर उनके खिलाफ कार्रवाई की. कार्रवाई के तहत थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है. जबकि विवेचना करने वाले तीनों कर्मचारियों का तबादला कर दिया । इसके साथ ही आईजी ने सीएसपी अनूप लकड़ा को भी इस मामले में जिम्मेदार मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करवाया. वहीं इस मामले को बड़ी लापरवाही मानते हुए इसकी तीन दिन के भीतर जांच करने और थाना के कार्यों को सुचारु रुप से करने के निर्देश दिये हैं।
गौरतलब है कि सत्ता परिवर्तन के साथ ही सूबे की पुलिस और उसकी कार्यशैली में भी बड़ा बदलाव आया है. विभाग के कार्यों में कसावट और गंभीरता लाने के डीजीपी ने कड़े निर्देश दिये थे. इसके साथ ही उन्होंने आम जनता की समस्याओं, उनकी शिकायतों को गंभीरता से और समय पर उसका निराकरण करने के भी सख्त निर्देश तमाम अधिकारियों को दिये थे।

रायपुर । जेसीसी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के आरोपों को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव राजकुमार दुबे ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने बयान जारी करके कहा है कि पंडरिया के शक्कर कारखाने से निकलने वाला पानी कारखाना परिसर के अंदर ही निर्मित टैंक में जमा किया जाता है. किसी तालाब या सार्वजनिक जगह पर नहीं छोड़ा जाता है।
गौरतलब है कि अमित जोगी ने आरोप लगाया था कि पंडरिया के शक्कर कारखाने का ज़हरीला पानी लोगों के पीने के लिए छोड़ा जा रहा है. दुबे ने इस आरोप का सिलसिलेवार बयान जारी करके जवाब दिया है।
दुबे ने कहा कि जो कारखाने से निकलने वाला वाटर वेस्ट बिल्कुल भी ज़हरीला नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाले पानी की पहुंच जनता तक पहुंचता ही नहीं है तो इसके उपयोग को लेकर सवाल ही पैदा नहीं होता।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग सफेद झूठ बोलकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि पंडरिया शक्कर कारखाने का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह के संसदीय कार्यकाल में हुआ. वो भी बिना पानी फिल्टर करने वाले संयत्र ईटीपी के उद्घाटन हो गया।
दुबे ने कहा कि अमित जोगी सही जानकारी प्राप्त करने के बाद कुछ कहे तो ज़्यादा बेहतर है. अमित जोगी के पास अब कुछ काम नहि है और कोई पूछ परख भी नहि है इसीलिए लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अनर्गल बयानबाज़ी करते रहते है ।

रायपुर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा है कि माहवारी शर्म की नहीं गर्व की बात है क्योंकि यह सृजन से जुड़ी महिलाओं में होने वाली एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाएं इसे लेकर सहज नहीं रहती. कई बार किशोरी बालिकाएं घर से बाहर नहीं निकलती,स्कूल नहीं जाती और शहरों में भी महिलाएं खुलकर इस विषय पर बात नहीं कर पाती।
मासिक धर्म महिलाओं में स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, इसके लिए जनजागरूकता की जरूरत है. भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं के स्वास्थ्य और शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए प्रयास किया जा रहा है. शुचिता योजना के तहत स्कूलों में सेनेटरी नेपकीन वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं. इसके लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गुड गवर्नेंस स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
कई स्वसहायता समूहों के माध्यम से राज्य मे सेनेटरी पैड निर्माण का काम भी किया जा रहा है. आंगनबाड़ी सहायिकाओं और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है. महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग ,पंचायत विभाग,आदिवासी विकास विभाग और सामाजिक सरोकरों से जुड़ी अन्य संस्थाओं के समन्वय से मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन संबंधी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के कारण सामने आने वाली परेशानियों के प्रति जनजागरूकता के लिए 28 मई को ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस‘7 मनाया जाता है। इसका उद्देश्य ऐसे विश्व का निर्माण करना है जिसमें महिलाएं निजता, सुरक्षा और गरिमा के साथ स्वस्थ तरीके से जीवन जी सकें।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय अर्जुन सिंह के गृह ग्राम शिवराजपुर जाकर उनकी दिवंगत माता सरोज कुमारी को श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। बघेल, डॉ. महंत और सिंहदेव ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि सरोज कुमारी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह की धर्मपत्नी थीं। उनका निधन 84 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में विगत दिनों दिल का दौरा पडऩे पर हो गया था।
रायपुर । निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ईओडब्ल्यू में 6 जून को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन वो कारण बताते हुए नहीं पहुंचे. अब फोन टैपिंग मामले में उनके खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने विभागीय जांच शुरु कर दी है. मुकेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए 7 जून को डीजीपी डीएम अवस्थी के सामने पूछताछ के लिए बुलाया गया है।मुकेश गुप्ता के खिलाफ एक अन्य मामले में डीजी गिरिधारी नायक जांच कर रहे हैं. उनके खिलाफ पद का दुरुपयोग करते हुए कई अफसर-नेताओं के फोन टैपिंग करवाने के आरोप हैं. अब उनको सोमवार को डीजीपी कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी किया गया है और पुलिस मुख्यालय में 7 जून को वे डीजीपी अवस्थी के सामने पेश होने का कहा है।
बता दें कि फोन टैपिंग मामले में ईओडब्ल्यू ने रजनेश सिंह और मुकेश गुप्ता के अलग-अलग पूछताछ की थी, जिसमें दोनों के बयान एक दूसरे के खिलाफ मिले थे।