Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर


रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुनील सोनी का सदर बाजार क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ। क्षेत्रीय नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल- पटाखे, गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया। शुक्रवार दोपहर श्री सोनी वरिष्ठ भाजपा नेता रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ सदर बाजार स्थित अपने पैतृक निवास पहुंचे। वहां उन्होंने अपने कुल देवी- देवताओं की पूजा अर्चना की। पश्चात वे सदर बाजार स्थित गोपाल मंदिर जगन्नाथ मंदिर अंबा देवी मंदिर,सत्यनारायण मंदिर, हनुमान मंदिर भी पहुंचे और पूजा की। श्री सोनी की क्षेत्र आगमन पर सदर बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। जगह जगह पर मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया गया। श्री सोनी रामसागर पारा स्थित विजय मोहन अग्रवाल के पैतृक निवास पहुंचे और उनकी पिता रामजी लाल अग्रवाल और माता पिता देवी से उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता से मिले स्नेह से अभिभूत हूं। रिकॉर्ड वोटों से मुझे जिताया है ऐसे में मेरी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बड़ी है। क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जिस तरह से उन्होंने मुझे प्रचंड जीत दिलाई है मैं भी पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल,मोहन एंटी,रमेश सिंह ठाकुर,ओमप्रकाश पुजारी,अंजय शुक्ला,योगी अग्रवाल,आकाश शर्मा,मृत्यंजय दुबे,ललित जयसिंघ,विजय शर्मा,खेमराज वैद,मुरली शर्मा,प्रेम बिरनानी, संजू नारायण सिंह,सचिन मेघानीआकाश विग,प्रखर मिश्रा,आशीष दास, अकबर अली,केके अवधिया,बद्री गुप्ता,विनय झा,सदाशिव सोनी,उत्तम गुप्ता,राजू बिरनानी,अरविंद यादव,अमिताभ दुबे,शीबू शुक्ला,शुभम शर्मा आदि उपस्थित थे।
रायपुर । तीन लाख 48 हजार से अधिक मतों से रायपुर लोकसभा जीतकर कीर्तिमान रचने वाले सुनील सोनी ने सेजबहार स्थित मतगणना स्थल पर अपने चुनाव संचालक वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टर से निर्वाचन प्रमाण पत्र ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, नंदे साहू, अशोक बजाज, मोहन एंटी, सुभाष तिवारी, रमेश सिंह ठाकुर, बृजेश पांडे, खेमराज वैद्य, मुरली शर्मा, ललित जयसिंघ, संजू नारायण सिंह ठाकुर, सचिन मेघानी, तुषार चोपड़ा, सुमित शर्मा, लव यदु, प्रणव तिवारी, अजय सोनी, महेश शर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
रायपुर । प्रदेश भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दरअसल एकात्म परिसर कार्यालय के पास की ये घटना है। आज दोपहर में अचानक शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गयी। घटना वाली जगह से चंद ही कदमों की दूरी पर बीजेपी दफ्तर है। वहीँ दूसरी तरफ मेड़िकल कॉम्प्लेक्स की दुकान है। जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो आसपास के दूकान वालों की मदद से आग को बुझाया गया। हालांकि इस आगजनी में अच्छी बात ये रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ हैं और एक बड़ी घटना होते होते रह गयी ।


रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गुलाबी आईना भेजा. आईना भेजने का साथ ही उन्होंने तंज कसते हुआ कहा कि उम्मींद इसमें आपको अपनी सरकार की सही तस्वीर दिखेगी. दरअसल अमित जोगी ने लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदर्शन पर कटाक्ष किया है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में धान का कटोरा माने जाने वाले जांजगीर-चांपा और महासमुंद लोकसभा में एक बार फिर कमल खिला है। किसान बहुल दोनों लोकसभा में कांग्रेस कर्जमाफी को मुद्दा बनाकर उतरी थी, लेकिन अधूरी कर्जमाफी के कारण जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकार दिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर करारा निशाना साधा है। डॉ रमन ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि पूरे देश ने मोदी के सशक्त नेतृत्व पर भरोसा किया है।