Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर । बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है। ईओडब्ल्यू ने रजनेश सिंह ने पूछताछ में जो बयान दर्ज कराया वह डीजी मुकेश गुप्ता के खिलाफ है। सूत्र बताते हैं कि दोनों के बयानों एक-दूसरे के विरोध में हैं। दरअसल फोन टैपिंग मामले में निलंबित एसपी रजनेश सिंह से ईओडब्ल्यू ने 5 घंटे तक पूछताछ की और बयान दर्ज किया। रजनेश ने अपने बयान में कहा कि नान मामले में फोन टैपिंग का आदेश तत्कालीन डीजी मुकेश गुप्ता ने ही दिया था उन्होंने ने ही यह आदेश दिया था। जबकि रजनेश इस फोन टैपिंग के पक्ष में नहीं थे। कई नंबरों के लिए अनुमति नहीं दी गई पर यहां समय अवधि खत्म होने के बाद भी बिना रोक के ही फोन टैपिंग होती रही। यह बयान ईओडब्ल्यू ने लिखित में लिया है। जबकि ईओडब्ल्यू ने फोन टैपिंग मामले में पहले मुकेश गुप्ता से बयान लिए थे उसमें उन्होंने कहा था कि फोन टैपिंग के लिए रजनेश सिंह जिम्मेदार है और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उनके इस बयान की वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। ऐसे में अब दोनों ही अफसरों के बयान एक दूसरे के खिलाफ़ मिल रहे हैं। जिससे ईओडब्ल्यू इन दोनों से आगे औऱ पूछताछ करेगी। दोनों अपने विरोधाभासी बयान से फंसते नजर आ रहे हैं। फिलहाल अब ईओडब्ल्यू को मुकेश गुप्ता के अगले बयान का इंतजार है। मंगलवार को मुकेश गुप्ता को पूछताछ के लिए हाजिर होना था लेकिन वे नहीं आए।
रायपुर । मतगणना स्थल पर भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं पर हमला हो सकता है। यह आशंका प्रदेश भाजपा कमेटी ने जताई है। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र सौंपकर मतगणना स्थल पर भाजपाई की सुरक्षा की मांग की है। साथ में यह भी अपील की है कि मतगणना स्थल पर सीआरपीएफ और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए। भाजपा को यह भी आशंका है कि सत्ता स्ढऱ् दल के दबाव में मतगणना के दौरान निर्वाचन अधिकारी गड़बड़ी भी कर सकते हैं। भाजपा के चुनाव विधिक विभाग के प्रदेश संयोजक नरेश चंद्र गुप्ता के साथ पार्टी के कुछ पदाधिकारी मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत जिला निर्वाचन अधिकारी और अन्य निर्वाचन अधिकारी सत्तास्ढऱ् दल कांग्रेस के दबाव में काम कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान भी निर्वाचन अधिकारियों ने कांग्रेस के पक्ष में काम किया था, जिसकी शिकायत की गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 23 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना होनी है। निष्पक्ष मतगणना के लिए केंद्रों में निष्पक्ष प्रेक्षकों की नियुक्ति करने की अपील की है। भाजपाइयों ने यह भी कहा है कि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है, मतगणना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हो सकता है। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा है कि मतगणना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी तरह की क्षति होती है, तो उसके लिए प्रभारी अधिकारी जवाबदार होंगे।
रायपुर । लोकसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल ने भाजपा उम्मीदवारों की उम्मीदें बढ़ा दी है। एग्जिट पोल में भाजपा को छत्तीगसढ़ में छह से आठ सीट जीतता दिखाया जा रहा है। ऐसे में भाजपा के नेता जोश से भर गये हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एग्जिट पोल के बाद दावा किया कि देश में एनडीए की सरकार बनना तय हो गया है। प्रदेश में किसानों के साथ वादाखिलाफी का कांग्रेस को परिणाम भुगतना पड़ रहा है। रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुनील सोनी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। रायपुर लोकसभा में करीब एक लाख वोट के अंतर से जीत मिलेगी। वहीं, राजनांदगांव लोकसभा से उम्मीदवार संतोष पांडेय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम का असर लोकसभा चुनाव में नजर नहीं आ रहा है। जनता ने पीएम मोदी के नाम पर जनादेश दिया है। राजनांदगांव के वोटर देश में मजबूत सरकार चाहते हैं, इसलिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृहजिले दुर्ग से उम्मीदवार विजय बघेल, सरगुजा उम्मीदवार रेणुका सिंह और बिलासपुर के उम्मीदवार अस्र्ण साव भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी दस सांसदों का टिकट काटकर नये उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।
रायपुर । राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि। दी । ट्वीट कर कहा- देश में दूरसंचार और तकनीक के प्रणेता, युवाओं के आदर्श, ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन। देशहित के लिए राजीव जी के त्याग और समर्पण को यह देश कभी नहीं भुला पायेगा। आज हम सबको उनकी बहुत कमी महसूस होती है।
रायपुर । मंगलवार सुबह पांच बजे सर्किट हाउस के कॉफी हाउस में रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से विस्फोट हो गया। सर्किट हाउस के किचन में ये हादसा हुआ है। इस घटना से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। विस्फोट की धमाके की गूंज से गृहमंत्री के बंगले के संतरी और जवान भी हड़बड़ा गए। सर्किट हाउस के आसपास स्वास्थ्य मंत्री, गृहमंत्री के बंगले हैं। सर्किट हाउस में वीआईपी मूवमेंट लगातार होता है। धमाके की आवाज सुनकर सिविल लाइन पुलिस और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची है. पुलिस और डायल 112 की टीम ने तत्काल आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में किसी भी तरह से कोई घायल नहीं हुआ है। तो वहीं कॉफी हाउस संचालक डीप फ्रीजर में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की वजह बता रहा है, लेकिन आसपड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट सिंलेंडर फटने से ही हुआ है, जिसको छुपाने की कोशिश कॉफी हाउस संचालक कर रहा है। जबकि सिलेंडर फटने के बाद सिलेंडर को पीछे फेंक दिया गया है। जिस तरह से किचन की फॉल सीलिंग उखड़ी है और किचन के साथ साथ सर्किट हाउस के कॉन्फ्रें स हॉल की शीशे टूटे हैं इससे साफ जाहिर होता है कि एक बड़ा विस्फोट हुआ था, हालांकि इस बात को छुपाने की कोशिश कॉफी हाउस के द्वारा की जा रही है। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।
रायपुर । डीकेएस (दाऊ कल्याण सिंह) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटाला मामले में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। रायपुर पुलिस को सुनील कुमार अग्रवाल की रिमांड मिल गई है। शर्तों के साथ पुलिस को ये रिमांड दी गई है। निर्देश के मुताबिक सख्ती से पुलिस सुनील अग्रवाल से पूछताछ नहीं कर पाएगी। मालूम हो कि 64 करोड़ का लोन देने के मामले में 4 दिन पहले पीएनबी के वर्तमान उप महाप्रबंधक और तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद हालांकि दिल्ली कोर्ट ने सुनील अग्रवाल को ट्रांजिट जमानत दे दी थी। आरोप है कि सुनील अग्रवाल के कहने पर ही लोन की बैंकिग प्रक्रिया शुरू हुई थी. सोमवार सुबह सुनील अग्रवाल को रायपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। करोड़ों रुपए के डीकेएस घोटाले में पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया था। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ शिकंजा कसते हुए रायपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी जनरल मैजेनजर सुनील अग्रवाल को पीएनबी के दिल्ली सिविल लाइन स्थित बैंक परिसर से गिरफ्तार किया गया है। अग्रवाल के खिलाफ धोखाघड़ी और षडयंत्र की धार के तहत मामला दर्ज किया गया है।

