Browsing: रायपुर

 
रायपुर । राजधानी रायपुर उन स्मार्ट सिटीज में गिना जाए जो सड़क पक्की, साफ पानी, बिजली और अन्य संसाधनों से परिपूर्ण एक सुंदर शहर हो पर शायद नगर निगम को यह रास नहीं आ रहा है, तभी तो निर्माण के तत्काल बाद विध्वंस का नजारा देखने को मिल रहा है। बता दे कि एक ओर जहाँ लोक निर्माण विभाग समय समय पर शहर के मुख्य मार्गो से लेकर शहर के हर हिस्सों के सड़क को पक्का कर डामरीकरण कर एक बेहतर सड़क बनाने के हर प्रयास में लगी है परन्तु वही दूसरी ओर शहर के नगर निगम के अमलो को यह नापसंद तभी वे डामरीकरण सड़को को वापस खोदकर कभी पानी की लाइन और कभी कुछ वजहों से उखाड़ देता है जिससे आम जनता परेशान हो रही है।
इस छोर से उस छोर तक
निगम अमला लोक निर्माण के प्रयास की धज्जिया उड़ा रहे है। यह तस्वीर शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग घड़ी चौक के रायपुर प्रेस क्लब के सामने की है जहाँ कैसे निगम अमला पानी की लाइन बिछाने के लिए डामरीकरण को उखाड़ वापस मिटटी से ढँक दिया है तो वही ये तस्वीर है शहर के दूसरे छोर कालीबाड़ी स्थित जे.एन. पांडेय स्कूल के सामने की किस तरह से रोड को खऱाब किया गया है वही ये है सबसे व्यस्तम रोड छोटापारा की जहाँ आप देख सकते है दोनों तरफ गड्ढे कर निगम न जाने किस तरह से पानी लाइन की पाइप बिछा रही है। इस तरह डामरीकरण वाले सड़को को वापस खोदकर बिगाडऩे से राहगीरों को करना पड़ रहा है कई परेशानियों का सामना। इस तरह के सड़को पर वाहन के बैलेंस बिगडऩे की अत्याधिक संभावनाएं हैं जिससे राहगीरों के साथ कई अनहोनी हो सकती हैं।
मानसून सर पर ,सड़क बदहाल
पूरी गर्मी लगभग खत्म होने को हैं और मानसून की दस्तक होने वाली हैं पर इस तरह से सड़को के बदहाल स्थिति निगम अमले की लापरवाही को साफ़ बता रही हैं।

 

रायपुर । डीकेएस सुपरस्पेशलिटि अस्पताल के घोटाले की जांच जारी है एसआईटी ने पंजाब नैशनल बैंक के हैड क्वार्टर से लोन की फाइल की जब्त कर ली है । डीकेएस के लोन की करीब 20 से 25 पन्नो की फाईल को खंगालने टीम को पुलिस को करीब दो घंटे वक्त लगा ।
दिल्ली में गिरफ्तार पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन एजीएम सुनील अग्रवाल  के बाद रायपुर पुलिस ने कार्यवाही तेज कर दी है । सुनीन 20 मई को रायपुर कोर्ट में उपस्थित होंगे.पुलिस उसी समय कोर्ट से उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी.कटोरातालाब पीएनबी के हेड क्वार्टर कल दोपहर बाद पुलिस की टीम पहुची थी बैंक के अधिकारियों से भी पूछताछ की गई ।
डीकेएस मामले की जांच कर रहे आजाद सीएसपी नसर सिद्दीकी ने कहा कि लोन से संबंधित 20 से 25 पन्ने लोन से संबंधित मिले है । अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है.पन्नो के आधार पर देखा जाए तो लोन देने के मापदंडों का पालन नही किया गया है दस्तावेज अधूरे हैं ।

 
रायपुर । वैश्विक स्तर पर पीली धातु की चमक तेज होने के बावजूद वैवाहिक जेवराती मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 160 रुपये सस्ता होकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. तो वहीं चांदी भी 625 रुपये की तेज गिरावट में 37,625 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन के संबंधों में उतार-चढाव का पीली धातु पर सीधा असर दिखाई दे रहा है. अंतरार्ष्ट्रीय बाजारों में चाँदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 14.49 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी ।
वैश्विक तेजी के बावजूद जेवराती माँग घटने से सोना स्टैंडर्ड 160 रुपये गिरकर 33,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 33,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका. आठ ग्राम वाली गिन्नी  26,500 रुपये पर टिकी रही ।
सरार्फा बाजार में सोने और चांदी धातुओं के दाम इस प्रकार
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 33,170
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 33,000
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 37,625
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,820
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,500

 
रायपुर । बस्तर में कर्ज नहीं पटा पाने के चलते दो किसानों को जेल भेजे जाने के मामले पर भाजपा किसान मोर्चा ने एक जांच आज समिति को बस्तर के लिए रवाना किया है । जांच कमेटी में मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया,चंदन साहू, गौरीशंकर श्रीवास और दिलीप पाणिग्रही शामिल हैं ।
भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने कर्जमाफी की हकीकत जानने कमेटी बनाई है. जांच दल की टीम छग के पांच संभागों में भी किसानों बात कर प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौपेंगा. जांच समिति के सदस्य बस्तर में गिरफ्तार किसानो तुलाराम मौर्य और सुखदास से बात करेगी. जिसके लिए सदस्यों की टीम रवाना हो चुकी है ।
बस्तर के लिए रवाना हुए जांच दल के सदस्यों ने कहा कि
सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को ठगने का काम किया है. बड़ी संख्या में किसानों का कर्जा माफ नही हुआ है. कर्ज नही पटाने वाले किसानों को जेल डाला जा रहा है.भाजपा ने इसे गंभीरता से लिया है इसलिए जांच दल बनाया गया है. हम वहां जाकर गिरफ्तार हुए किसानों से बात करेंगे इसके अलावा अलग अलग जगह जाकर किसानों से बात कर कर्जमाफी की वास्तविकता जानी जाएगी ।
गौरतलब हो कि बस्तर के सैकड़ों किसानो ने केसीसी के तहत बैंक से लोन ले रखा है. उन्हीं में से बस्तर ब्लॉक के ग्राम भाटपाल के किसान तुलाराम मौर्य और ग्राम बस्तर के रहने वाले किसान सुखदास ने जगदलपुर के धर्मपुरा स्थित स्टेट बैंक से ड्रिप एरिगेशन के नाम पर 10 लाख और 4 लाख रुपये का लोन लिया था. जिसे पटाए नहीं जाने पर जेल भेज दिया गया था ।

रायपुर । राजधानी में राजीव गांधी चौक पर आज सुबह-सुबह एक भैंसे ने अपना रौद्र रूप दिखाया, लगभग पागल प्रतीत हो रहा भैंसे ने सड़क पर चलने वाले दुपहिया चालकों और कारों पर भी आक्रमण किया। उसको दौड़ाने से कुछ लोग जख्मी भी हुए। भैंसा सड़क पर ठीक हनुमान मंदिर के सामने देर तक जमा रहा जिससे लोगों में भय और अफरा-तफरी रही। जब जनता से रिश्ता संवाददाता वहां से गुजरा तब तक भैंसे को नियंत्रण में लेने वन विभाग या निगम का अमला नहीं पहुंचा था और लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

 
 
रायपुर (जसेरि)। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए भारी गहमागहमी के बीच शुक्रवार को मत डाले गए तेज धूप और गर्मी के बावजूद वकीलों में चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखा। वोटिंग के लिए निर्धारित समय तक लगभग 80 फीसदी सदस्यो ने मतदान किया। संघ के 11 पदों के लिए चुनाव हो रहे है मतों की आज काउंटिंग हो रही है शाम तक नतीजे आने की संभावना है।

 
 
 
 
 
 
 
रायपुर । छत्तीसगढ़ के आम आमदी की कमाई को लूटने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। अब तक प्रदेश में चिटफंड में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ 163 मामले दर्ज किये गये हैं। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को अनियमित वित्तीय कंपनियों (चिटफंड कंपनी) के द्वारा किए गए अपराधों की विवेचना के दौरान संबंधित कंपनियों के ज्ञात संपत्ति की कुर्की न्यायालय के माध्यम से कराये जाने के संबंध में एडीजी अशोक जुनेजा ने बैठक ली। इसमें सभी 27 जिलों के नोडल अधिकारियों को चिटफंड कपंनियों की संपत्ति को कुर्क करने का निर्देश दिया गया। जुनेजा ने अधिकारियों से कहा कि पीडि़तों की धन वापसी की कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जुनेजा ने कहा कि ऐसी कंपनियां जिनकी चल-अचल संपत्ति ज्ञात नहीं है, उनके संबंध में टीम गठित कर उनकी संपत्तियों की जानकारी प्राप्त कर संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाए। छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम के तहत जुलाई 2015 से अब तक 163 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। अधिनियम में विशेष न्यायालय के माध्यम से संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान है। अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत अब तक 65 प्रकरणों में संबंधित कंपनियों की संपत्ति को चिन्हित कर संपत्ति की कुर्की के अंतरिम आदेश जिला कलेक्टर के माध्यम से जारी किया गया है। अंतिम आदेश के लिए न्यायालय के समक्ष प्रकरण पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर सख्त कार्रवाई करें
लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े की लगातार आ रही खबरों के बीच डीजीपी ने सभी स्क्क को सख्त निर्देश जारी किया है। सभी स्क्क को संबोधित पत्र में डीजीपी ने लिखा है कि लोन दिलाने के नाम पर आ रही शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। दरअसल बस्तर में दो किसानों को जेल भेजे जाने के बाद लगातार इस बात की खबरें मीडिया में आ रही थी कि कुछ ऐसे ठग गिरोह हैं, जो किसानों को अंधेरे में रखकर लोन दिलाने के नाम पर हजारों रुपये वारे न्यारे कर रहे हैं। गिरोह के ये लोग अनपढ़ और मजबूर किसानों को ऋण दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ऋण राशि खुद ही हजम कर जाते हैं और बाद में मुश्किल में किसान पड़ जाते हैं। डीजीपी ने एसपी को इस बात का निर्देश दिया है कि वो अपने ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित थाना प्रभारी को अभियान चलाने का आदेश दें और ऐसे ठग गिरोह पर कार्रवाई सुनिश्चित करायें। साथ ही ये भी कहा गया है कि अगर किसानों की तरफ से ठगी की कोई घटना की शिकायत दर्ज करायी जाती है, तो उस पर भी गहराई से जांच कराकर कार्रवाई की जाये। डीजीपी ने इस संबंध में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी खुद भी मंगायी है ।

 
रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जे) के अध्यक्ष अमित जोगी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को पहली प्रज्ञा कहते हुए अपने अमरीकी नागरिकता छोड़ने पर विवश होने की बात कह दी. अमित जोगी के इस बयान के बाद सियासी बवाल मचना लाजिमी है. क्योंकि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जहां पागल कहा है तो वहीं अमेरिकी नागरिकता छोड़ने पर एक तरह अफसोस भी जता है ।
दरअसल अमित जोगी यह बातें साध्वी प्रज्ञा के उस बयान टिप्पणी करते हुए कहा जिसमें साध्वी ने नाथूराम गोडसे को देश भक्त कहा था. इसे लेकर अमित जोगी ने भाजपा और आरएसएस को ट्वीट करते हुए साध्वी प्रज्ञा को पगली प्रज्ञा लिखा है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है ।
देश के बाकि लोगों को छोड़िए, मुझे नहीं लगता कि @BJP4India& @RSSorg वाले भी #पगली_प्रज्ञा @PragyaThakoor को #बापू_के_हत्यारे को महिमामंडित करने के लिए कभी माफ़ कर पाएँगे।अगर भोपाल से वो भूलवश जीत जाती है, जिसकी सम्भावना कम ही है, तो भारतवासियों के लिए इससे ज़्यादा शर्म की कोई दूसरी बात नहीं हो सकती और पिछले 16 साल में पहली बार मुझे अपनी अमरीकी नागरिकता छोड़ने के बारे में सोचने पर विवश होना पड़ेगा। 

 
रायपुर । स्वास्थ्य विभाग में अपने पूरा जीवन बिताने के बाद कर्मचारी आज अपने ही इलाज और मदद के लिए दर-दर भटक रहा है. उसे मदद भी वो चाहिए जो उसके खून-पसीने की कमाई की है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उन्हें पिछले 9-10 महीने से चक्कर लगवा रहे है. इतना ही नहीं पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी की पत्नी ने इसकी कई बार शिकायत स्वास्थ्य अधिकारियों से भी की, लेकिन कही से भी उन्हें न्याय नहीं मिला.  दरअसल सिमगा पीएससी रोहरा में नॉन मेडिकल असिस्टेंट पद पर कार्यरत योगेश कुमार शर्मा पिछले एक साल पहले से लकवा ग्रस्ति है और उन्होंने अपनी नौकरी से शारीरिक अस्वस्थता के चलते स्वेक्षिक सेवानिवृति ली ।
वे 1 अगस्त 2018 से रिटायर्ड हो गए है. लेकिन तब से लेकर आज दिनांक तक उनके पेंशन की कोई भी राशि उन्हें अब तक नहीं मिली है. इतना ही नहीं अधिकारी उन्हें ये भी नहीं बता रहे है कि इसके पीछे हो रही देरी की वजह क्या है. पीड़ित कर्मचारी की पत्नी का दावा है कि बीएमओ को 5 माह पहले पेंशन के प्रकरण लंबित होने की जानकारी दी गई. हालांकि 1 मई को छुट्टियों की राशि 3,0000 प्राप्त हुए, लेकिन ये पैसे मिलते ही लिया कर्जा उन्होंने चुकाया. पीड़ित की पत्नी का कहना है कि घर में उनके पति एक मात्र कमाने वाले थे जो अब अस्वस्थ्य है और वेतन और अन्य राशि न मिलने के कारण घर चलना तो दूर बच्चों की पढ़ाई के पैसों के लिए भी रिश्तेदारों से मदद मांगनी पड़ रही है ।
वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उक्त कर्मचारी की विभाग के एक बाबू की गड़बड़ी के कारण रिकवरी निकली है, लेकिन इसकी कोई भी जानकारी रिटायर्ड कर्मचारी और उसकी पत्नी को नहीं दी जा रही है न ही प्रकरण आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में ध्यान दिया जा रहा है ।

रायपुर । जिला एवं सत्र न्यायालय में आज जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव हो रहा है। इसके लिए आज सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरु हो गई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी लगभग 2 हजार अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। चुनाव की सरगर्मी में अधिवक्ता जो कल तक सहकर्मी थे आज आमने-सामने कड़ी टक्कर देने के लिए खड़े है, तो वही न्यायालय में भी अन्य अधिवक्ता कल शाम तक अपने-अपने दल के प्रत्याशियो के लिए वोट और सपोर्ट मांगते हुए नजऱ आये। इसी बीच अधिवक्ता आनंद मोहन ठाकुर जो की निर्वाचन अधिकारी की भूमिका मे है उन्होंने बताया कि , जिले में 2500 से भी अधिक अधिवक्ता आज इस चुनाव में मतदाता के रूप में अपना कीमती वोट देंगे इसके साथ ही प्रत्याशियों और मतदाताओं के परिचय पत्र लाने को अनिवार्य किया गया है वरना वे नहीं दे सकेंगे वोट। इसके साथ ही यह चुनाव जिला न्यायलय के पुराने भवन के भूतल के हाल में होगा साथ ही 23 पोलिंग बूथ भी बनाये गए है जिससे मतदाताओं को किसी भी प्रकार से तकलीफ न हो सके।
अध्यक्ष सहित 54 पदों के लिए हो रहे इस अधिवक्ता संघ चुनाव में जहाँ सभी अपने द्वन्द्वियो से आगे बढऩे का सोच रहे है तो वही इस टक्कर में महिलाये भी पीछे नहीं हैं 7 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महिला अधिवक्तायें जोर-शोर से मेहनत कर रही हैं 7 वही इस चुनाव की गहमा -गहमी के बीच में देखना अब यह हैं कि़ किसके हिस्से में जीत होती है और किसे हार का सामना करना पड़ेगा
मोबाइल व अन्य उपकरण बैन
बता दे कि , जहाँ पोलिंग बूथ बनाया गया है वह मतदाताओं व किसी को भी तकनीकी से जुड़े सामान जैसे मोबाइल व् अन्य उपकरण लेने जाने से मना किया गया है , ताकि किसी भी प्रकार से चुनाव की गोपनीयता भंग न हो पाए।
ये है उम्मीदवार
अधिवक्ता संघ चुनाव में 11 पद के लिए 54 दावेदारी कर रहे है ये है वो अधिवक्ता : अध्यक्ष पद के लिए तो हितेंद्र तिवारी ,आशीष कुमार सोनी ,लोकेश गर्ग ,प्रदीप कुमार गिरी है ,वही सचिव पद की बात करे तो भुवन लाल साहू ,जय शिव दर्शन गिरी ,कमलेश पांडेय ,नारायण महोबिया ,शरद प्रकाश यादव ,श्रीकांत मिश्रा तो वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष की दावेदारी में रीति सोनपिपरे, ऋतु बुन्देला, रुपाली शर्मा शशि शर्मा व् सुचित्रा वर्धन जैसे प्रत्याशी आमने सामने है।