Browsing: रायपुर

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इस संबंध में सोमवार को मीडिया से रूबरू होकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आगामी दो महीने के भीतर शहरों की गलियों मंदिरों और स्कूलों के पास स्थित शराब दुकानों को हटाया जाएगा। इन शराब दुकानों को अन्य जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा ।

 
 
 
 
 
 
 
रायपुर । कटोरा तालाब उद्यान में रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित हेल्थ व फिटनेस के साप्ताहिक आयोजन “मटरगश्ती” में रायपुरियन्स ने ज़ुम्बा के ज़रिए अपने फिटनेस का दम दिखाया। एआईएम फिटनेस के प्रशिक्षक भूमिका गोलछा, आसमाँ खान और मोईन खान की ऊर्जा ने रायपुरियन्स को उत्साह से भर दिया। उनके निर्देशन में मटरगश्ती में लोगों ने ज़ुम्बा डांस करते हुए खूब पसीना बहाया। गर्म मौसम के बावजूद लोगों की ऊर्जा और उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई। रविवार सुबह कटोरा तालाब में आकर हर उम्र के नागरिक ज़ुम्बा में शामिल होते रहे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों ने कटोरा तालाब में योगाभ्यास और ओपन जिम में कसरत भी कर अपने स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की। दूसरी तरफ बच्चों ने अपने पसंदीदा खेल साँप-सीढ़ी,स्केटिंग का आनंद लिया ।

 
 
 
रायपुर । छत्तीसगढ़ के हाईप्रोफाइल मिक्की मेहता हत्याकांड मामले में निलंबित हुए आईपीएस मुकेश गुप्ता की मुश्किलें बढ़ सकती है. आईपीएस मुकेश गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया गया है। फोन टेपिंग सहित अन्य दो बिंदुओं पर मुकेश गुप्ता के खिलाफ राज्य सरकार ने ये आरोप पत्र जारी किया है। अब राज्य सरकार ने इस पूरे मामले के जांच की जिम्मेदारी डीजीपी डीएम अवस्थी को सौंपी है। सूत्रों की मानें तो अब मुकेश गुप्ता पर विभागीय जांच से शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है।
निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता पर पुलिस की छवि खराब करने का आरोप है। साथ ही स्टाफ पर दबाव डालकर बैक डेट में गलत तरीके से एंट्री करवाना का भी आरोप लगाया गया है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद नान घोटाले पर जांच के आदेश दिए गए। तब ये खुलासा हुआ था कि छापे के पहले नान के अफसरों और कर्मचारियों का फोन टेप हो रहा था। इसके पुख्ता सबूत मिलने के बाद ईओडब्लू ने तत्कालीन डीजी मुकेश गुप्ता, एसपी रजनेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया।
इस मामले में ईओडब्लू के ही डीएसपी आरके दुबे ने डीजी और एसपी के खिलाफ बयान दिया था कि उनके दबाव में उन्होंने अफसरों के फोन अवैध रूप से टेप करवाने का आदेश जारी किया। हालांकि बाद में दुबे का बयान विवादों में पड़ गया। बयान देने के बाद आरके दुबे ने हाईकोर्ट में हलफनामा दे दिया कि उन पर दबाव डालकर बयान लिखवाया गया था। पर कुछ दिनों बाद उन्होंने फिर हाईकोर्ट में नया हलफनामा देकर अपने पिछले शपथपत्र को गलत ठहराया।
उन्होने आरोप लगाया कि मुकेश गुप्ता और रजनेश सिंह के कहने पर ही उन्होंने अवैध तरीके से अफसरों का फोन टेप किय। इसी केस में सवाल जवाब के लिए मुकेश गुप्ता को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

 
 
 
 
 
   

 
रायपुर। अभिनेता अरुण बख्शी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्यालय में अरुण बख्शी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह भी मौजूद थे। कयामत, हिना, हिंद की बेटी जैसी फिल्म और देख भाई देख जैसे सीरियल में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले अरुण बक्शी ने चुनाव की इस लहर में बीजेपी का दामन थाम लिया है। अरुण बक्शी एक जाने माने भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। अरुण बक्शी ने 100 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। पंजाब में जन्में अरुण बक्शी ने 1981 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सालों से अरुण अपनी फिल्मों से कभी हंसाते आए हैं तो कभी विलेन के रुप में दिखाई दिए हैं। अरुण बक्शी ने पीएम मोदी को लेकर अपने विचार रखें हैं। उन्होंने कहा, ‘मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रेरक हैं और दिन में केवल 5 घंटे सोते हैं। उन्हें देश के लिए काम करना है और ताकि देश को उनका ज्यादा समय मिल सके ।

रायपुर । एयर स्ट्राइक को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया, ट्वीट में लिखा- चायवाला, गंगा माँ का लाल, फकीर, चौकीदार, रक्षा विशेषज्ञ, आम विशेषज्ञ के बाद अब वैज्ञानिक का भेष धरने वाले बहुभेषधारी प्रधानमंत्री जी अब बस भी कीजिये! इतने रूप तो कोई बहुरुपिया भी नहीं बदलता! क्यों अपने अज्ञान से विज्ञान का मजाक उड़वा रहे हैं मोदी जी । 
 

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई दी. सीएम बघेल ने कहा- आज हमारा देश प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्वपटल पर रोज नए आयाम स्थापित कर रहा है। यह हमारे अभियंताओं एवं वैज्ञानिकों की तपस्या का परिणाम है। उनके योगदान को हम सभी सलाम करते हैं।

रायपुर । दो साल पुराने विवाद को लेकर बैजनाथपारा में गुरुवार देर रात बदमाशों ने होटल संचालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। तीन लोगों ने युवक की जमकर पिटाई और जांघ में दो बार चाकू से वार किया। उसके बाद आरोपी भाग निकले। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है। इस देर रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इसमें से एक आरोपी का पुराना विवाद है। वह चाकू बाजी में जेल जा चुका है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक अनवर अखाई का बैजनाथपारा में बिरयानी सेंटर है। वह रात में पान लेने के लिए गया था। जब पान लेकर लौट रहा था तो राजातालाब का तौहीद अहमद उर्फ सोनू ने रोक लिया। उसका पान छिन लिया। फिर सिगरेट लेने के लिए कहा। अनवर ने उसे मना किया। सोनू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सोनू का दोस्त सरफराज और 17 साल का नाबालिग भी आ गया। दोनों ने अनवर को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। इसी बीच सोनू ने जेब से चाकू निकाला और जांघ में दो बार हमला किया। आरोपी घटना के बाद भाग गए थे। उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले भी सोनू अपने एक साथी के साथ अनवर के होटल गया था। वहां से बिरयानी लिया और जाते-जाते धमकी दिया कि वह जेल आता जाता रहता है। उसे देख लेगा। सूत्रों के अनुसार दो साल पहले भी उनके बीच विवाद हुआ था और मारपीट हुई थी। तब से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। आए दिन भिड़ते रहते हैं। सोनू मारपीट और चाकूबाजी में पहले भी जेल जा चुका है।

रायपुर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने डॉ राकेश गुप्ता को छत्तीसगढ़ स्टेट चैयरमैन के पद पर नियुक्त किया है। राकेश गुप्ता ईएनटी सर्जन हैं। बेहद नैतिक और कुशल डॉक्टर है। इन्हें मेडिकल क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारी है। वे मेडिकल पेशे के जमीनी हकीकत से न सिर्फ परिचित हैं, बल्कि उसमें सुधार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे व्यक्ति का आईएमए के स्टूडेंट नेटवर्क के स्टेट चैयरमैन के रूप में चुनाव एक दूरदर्शी और कुशल निर्णय है। डॉ राकेश गुप्ता ही पहचान एक बेहतरीन की डॉक्टर है. इसके साथ ही वह बेहद जिंदादिल और संवेदनशील इंसान है। उनको नजदीक से जानने वाले लोगों ने नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बेहद खुशी की बात है. उनका चयन ‘पद की गरिमा को बढ़ाने वाला है।इस फैसले से राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज में पढऩे वाले छात्रों और जूनियर डॉक्टरट्स को एक बेहद अनुभवी और जागरूक व्यक्ति का नेतृत्व प्राप्त हुआ है. राज्य भर के दस हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं के लिए यह बेहद हर्ष का विषय है।

 
 
रायपुर । डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में शोलापुरी माता का पूजा-अर्चना किया गया। रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे और उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया।  बता दें कि डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में हर साल शोलापुरी माता का पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। इसमें रोजाना शोलापुरी माता की मूर्ति हल्दी से बनाकर स्थापना की जाती है और यह आयोजन डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में लंबे समय से किया जा रहा है। इस दौरान शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, एमआईसी सदस्य राधेश्याम विभार, केंद्रीय ब्राम्हण समाज अध्यक्ष विनय तिवारी, आंध्र समाज के अध्यक्ष स्वामी, महापौर प्रतिनिधिगण समेत शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

रायपुर । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आज जारी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड के नतीजों में सफलता हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि  विद्यार्थियों ने जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया है, जो उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। श्रीमती पटेल ने समस्त छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भविष्य में इसी तरह निरन्तर आगे बढ़ते रहें और अपने परिवार, राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होने की सलाह दी और कहा कि इसे ही चुनौती मानकर आगे बढ़ें, सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी।