Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर । देश में आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है. हर वर्ग बढ़ चढ़ कर इस महापर्व में हिस्सा ले रहा है. लोकतंत्र को मजबूत करने तृतीय लिंग समुदाय ने भी अपने मताधिकारों का प्रयोग किया ।
राजधानी रायपुर में रहने वाले तृतीय लिंग समुदाय के लोग मतदान केन्द्र पहुंचे. जहां उन्होंने अपने मताधिकारों का प्रयोग करते हुए वोट डाला. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीसरे एवं अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है ।
प्रदेश में लोकसभा की 11 सीटें हैं, शुरुआत के दो चरणों में प्रदेश में चार सीटों पर मतदान हो चुका है. शेष सात सीटों में आज वोट डाले जा रहे हैं ।
रायपुर । लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने सहयोग देने बुजुर्ग भी पीछे नहीं है. सीएसआईडीसी के पूर्व अध्यक्ष छगन मूंदड़ा के 100 वर्षीय़ पिता केदार नाथ मूंदड़ा ने अपने परिवार के साथ बीटीआई ग्राऊंड बूथ क्रमांक 92 में पहुंचकर मतदान किया है ।
केदार नाथ मूंदड़ा ने मतदान के बाद कहा कि देश की ज़रूरत मोदी है. देश के विकास के लिए मोदी का साथ ज़रूरी है. मोदी ही सिर्फ देश के लिए काम कर रहे हैं. मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे ।
रायपुर । पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल दोपहर बाद जयस्तंभ चौक स्थित गुजराती स्कूल मतदान केन्द्र पहुंचे. बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के दर्जन भर सदस्यों के साथ मतदान किया ।
मतदान करने वालों में बृजमोहन अग्रवाल के पिता, उनकी पत्नी, बेटा-बेटी और भाई सहित अन्य सदस्य थे. मतदान के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से मोदी लहर का असर है. इसमें कोई शक या शंका वाली बात नहीं कि प्रदेश में सभी 11 सीटें बीजेपी जीत रही है ।
उन्होंने विधानसभा चुनाव के नतीजे और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन को लोकसभा चुनाव में बेअसर बताया. भाजपा नेता का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व का कोई परिणाम इस चुनाव में नहीं दिखेगा. इस दौरान उन्होंने ईवीएम को लेकर आई शिकायतों पर कहा कि चुनाव आयोग को और गंभीरता के साथ अपनी तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए ।
रायपुर । रायपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने आनंद समाज लाइब्रेरी ब्राह्मण पारा पहुंचकर मतदान किया है. उनके साथ उनकी पत्नी ने भी वोट डाला है. वोट करने के बाद उन्होंने प्रदेश सहित राजधानी के मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मतदान के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जनता कांग्रेस के साथ है हम ही केंद्र में सरकार बनाएंगे.लोकसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद दुबे ने अपने परिवार के साथ वोट डाला. वोट डालने के बाद स्वराज एक्सप्रेस से हुई खास बातचीत में प्रमोद दुबे ने कहा कि धड़कने नहीं बढ़ीं है ये मेरे लिए रूटीन का काम है. मैं 9 चुनाव लड़कर जीत चुका हूं. जो स्कॉर्पियो चलाना जानता है वो इनोवा चलाना भी जानता ही है ।
बहन के जिस तरह हम वर ढूढने निकलते है तो सारी चीजों को ठोक बजाकर देखते हैं इसी तरह जनतंत्र में एक मजबूत लोकतंत्र स्थापित करने के लिए एक बेस होना चाहिए, लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि 5 सालों में जिसका कार्यकाल हुआ उन्हें एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए कि जो घोषणा पत्र जारी हुआ था उस पर कितना काम हुआ. रायपुर में जो काम हमने किया वह हमारा बेस है, भूपेश बघेल ने जो काम किया वह हमारा बेस है, मनमोहन सिंह ने जो काम किया वह हमारा बेस है ।
ये बेसलेस लोग है. हर दिन नई बात करते है. मोदी सरकार अपना काम तो बताये. मोदी जी की योजनाएं क्या थी काला धन वापस नहीं आया, स्टार्ट अप योजना बंद हो गई, मुद्रा योजना का फायदा नहीं मिला, महंगाई कम नहीं हुई. इससे आगे क्या है प्रमोद दुबे. काम पर बात करनी चाहिए. उमा भारती कहती हैं कि एक साल में गंगा सफाई नहीं हुई तो कूद कर मर जाऊंगी. यहां बीजेपी में फोटो लगाने को लेकर लड़ाई होती है. रमन सिंह की फोटो पोस्टरों से गायब है. बृजमोहन अग्रवाल फोटो लगाने लड़ रहे हैं. रायपुर में बड़ा डेवलपमेंट हुआ है. 15 नेशनल अवार्ड मिले है. मैं सुबह 6 बजे से लोगों को सुनकर काम करता हूँ. प्राथमिकता तय कर काम करता हूँ. नीति और नियत के मामले में सुनील सोनी ठीक आदमी है लेकिन गलत पार्टी में है. जिस पार्टी में है उस पार्टी में अपने नाम पर वोट नहीं मांग पा रहे. आत्मग्लानि हो रही होगी उन्हें ।
रायपुर । पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने रायपुर के गुजराती स्कूल एमजी रोड में वोट डाला और पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने भिलाई सेक्टर 9 बीसएपी स्कूल से पहुंचकर मतदान किया है. वहीं नेता प्ररिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी बिलासपुर के परसाद प्राथमिक स्कूल में पहुंचकर मतदान किया है. सांसद रमेश बैस ने रायपुर के जिला पंचायत में पहुंचकर मतदान किया है।
मतदान करने के बाद रमेश बैस ने कहा कि हर तरफ़ मोदी मोदी की गूँज है, सभी मतदाता मोदी सरकार लाना चाहती है. अब तक मैं लड़ता रहा अब दूसरे लड़ रहे उनका मेरा पूरा समर्थन है. रायपुर सहित सभी सीटों में जीत का दावा किया है ।
मूणत ने कांग्रेस पर बोला हमला
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आज मतदान के बाद कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. मूणत ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सिर्फ मोदी के नाम पर बीजेपी वोट मांग रही है. क्या कांग्रेस अपना नारा भूल गई? इंडिया इस इंदिरा नारा किसका था? कांग्रेस को अपना इतिहास याद रखना चाहिए. क्या हालत हो गई थी कांग्रेस की पिछले चुनाव में 44 सीटों पर सिमट गई आखिर कांग्रेस राहुल गांधी के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगती ।
राजेश मूणत ने कहा कि कांग्रेस ऐसा करेगी तो चुटकुला बन जाएगा. उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश की सुरक्षा, समृद्ध भारत की कल्पना का चुनाव है. मोदी के नेतृत्व में देश ने विश्व मे कीर्तिमान बनाया है. छत्तीसगढ़ में सियासी फिजा बदलने के सवाल पर मूणत कहते हैं कि सरकारें आती जाती है. ये कांग्रेस का गढ़ था लेकिन बीजेपी ने 15 साल राज्य किया, लेकिन आज देश के एजेंडे पर ये चुनाव है. देश आगे बढ़े, खुशहाल हो, सुरक्षित रह सके. इन मुद्दों पर चुनाव है ।
रायपुर । प्रधानमंत्री को लेकर राहुल गांधी ने अभद्र टिप्पणी की है. प्रधानमंत्री के पद की गरिमा को ध्वस्त किया है. सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगने के बाद ये स्पष्ट हो गया कि आज भी राहुल गांधी में अभी भी मैच्योरिटी नहीं आई है. जिनके भाई आज भी मजदूरी करते हैं उन पर लगाए गए आरोप पर राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर कही ।
डॉ. रमन सिंह ने साध्वी प्रज्ञा पर भूपेश बघेल के लगाए गए आरोपों पर कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञा पर आरोप लगाया है, लेकिन इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं है. केवल राजनीतिक साजिश के तहत आरोप लगाया गया है. अगुस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीदी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर रमन ने कहा कि अगुस्ता हेलीकॉप्टर में भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई साक्ष्य नहीं है. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कांग्रेस का दोहरा चरित्र दिखा है. चना और नमक को लेकर भी झूठे बयान सामने आ रहे हैं ।
छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर होने वाले मतदान पर रमन बोले कि दो चरण के चुनाव और चुनाव की शुरुआत में जिस तरह बीजेपी के पक्ष में जनता ने जनादेश की तैयारी की है. अगले 7 चरणों में होने वाला चुनाव आंधी-तूफान का रूप ले लेगा. मैं खुद पूरा प्रदेश घूम चुका हूं. मोदी के पक्ष में लहर है हम पिछले बार 10 सीट जीते थे इस बार दुर्ग समेत 11 की 11 सीट जीतेंगे. वहीं प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब तो उनके हाथों में है. सत्ता में रहते हुए जब हम ऐसे काम नहीं किये. यात्रा के दौरान कोई ऐसी सभा नहीं थी जिसमें बिजली कटौती को लेकर चर्चा नहीं हुई. मोदी जी की आंधी देश में छाई है, अब सुकून की भी बारिश होगी ।
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा के जाने-मानें कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी कविताओं से हर किसी को प्रभावित किया है. बता दें कि अमेरिका के वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी एसोसीएशन द्वारा आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे को हास्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया है. उन्हें अंतरराष्ट्रीय हिंदी हास्य शिरोमणि सम्मान 2019 से नवाजा गया है ।
डॉ. सुरेंद्र दुबे राज्य के इकलौते कवि हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को पूरे विश्व तक पंहुचाया है. उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कविताओं के जरिए देश-विदेश में लाखों लोगों को मंत्रमुघ्ध किया है उनकी सरल काव्य शैली का हर कोई दीवाना है.डॉ. सुरेन्द्र दुबे की इस उपलब्धी पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है ।
रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का प्रचार अभियान रविवार शाम को थम गया है. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में तीन चरणों में चुनाव संपन्न हो रहे हैं. पहेल चरण में 11 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट, दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट में मतदान किया गया. वहीं 23 अप्रैल को तीसरे चरण में 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे ।
चुनाव के मद्देनजर सीएम भूपेश ने 11 मार्च से प्रचार की कमान अपने हाथों में संभाली. सीएम ने अब तक 89 आमसभा की, 13 सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. वहीं 7 रैली/रोड शो किया. जबकि 5 बार उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया से चर्चा किया. इसके साथ ही वे 2 संगोष्ठि में शामिल हुए, ये संगोष्ठि आय पर चर्चा विषय पर आयोजित की गई थी ।
आपको बता दें इन 41 दिनों में अकेले सीएम भूपेश ने प्रदेश में कांग्रेस की चुनाव प्रचार की कमान अकेले संभाल कर रखी. भाजपा की तुलना में प्रदेश में कांग्रेस से काफी कम राष्ट्रीय नेता छत्तीसगढ़ प्रचार के लिए पहुंचे ।
रायपुर । भाजपा ने चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान में चुनावी चंदे अवैध रूप से रखे जाने की शिकायत की है. भाजपा ने आयोग से मांग की है कि सीएम हाउस सिविल लाईस रायपुर, भिलाई-चरौद स्थित निवास एवं सिविल लाइंस रायपुर स्थिति एनआईसी बिल्डिग में विशेष निगरानी दल एवं पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की है. तथा आने-जाने वालों की वीडियो रिकार्डिंग के जरिये नजर रखी जाए ।
भाजपा प्रदेश विधि प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश चंद्रवंशी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर से लोकसभा प्रत्याशियों के चुनाव में खर्च के लिए करोड़ों रुपए एकत्र करने, प्रबंधन एवं वितरण करने का कार्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिविल लाइन स्थित निवास से, एनआईसी बिल्डिंग सिविल लाइंस थाने के पास रायपुर एवं भिलाई चरौदा स्थित निवास में चल रहा है. उद्योगपतियों, बिल्डर्स, व्यापारियों व अन्य कारोबारियों से चुनावी चंदे के रूप में करोड़ों रुपए की वसूली की जारी है. जो भूपेश बघेल के निवास स्थानों में एकत्रित की जा रही है. साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी एवं उनके चुनाव संचालकों को रुपयों का वितरण भी इन्हीं स्थानों से किया जा रहा है ।
चुनाव के दौरान इस प्रकार के करोड़ों रुपए को एकत्र करना एव वितरण करने का कार्य अंवैधानिक कृत्य है. इन स्थानों पर तत्काल आयकर पर्यवेक्षक एवं शासकीय निगरानी दल एवं पुलिस की टीम गठित कर तत्काल वहां पर आने जाने वालों की वीडियों रिकार्डिंग एवं कैमरे से निगरानी व्यवस्था की जाए ।
रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत प्रदेश की सात सीटों पर मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार रविवार शाम को थम गया है. इसके लिए मतदान दल की टीम आज रवाना हो रही है इसके लिए सभी तरह की तैयारियां हो चुकी हैं. प्रदेश में 61 हजार से अधिक मतदान कर्मी मतदान केंद्रों के लिए तैनात किए गए हैं ।
राजधानी के 3 केन्द्रों से सामाग्री का वितरण किया जा रहा है. टीम दल को गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार, दानी गर्ल्स स्कूल और बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर से रवाना किया जा रहा है ।
शंकर नगर बीटीआई में विधानसभा धरसींवा और रायपुर उत्तर,दानी कन्या उच्चतर महाविद्यालय से रायपुर पश्चिम,रायपुर दक्षिण और इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार से रायपुर ग्रामीण,आरंग और अभनपुर विधानसभा के लिए मतदान दल सामग्री लेकर हो रहे हैं रवाना. मतदान केन्द्रों पर 90 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मी भी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे.इस मोके पर मतदान कर्मियों ने कहा कि चुनौती के बावजूद सफलता पूर्वक चुनाव कराएंगे ।