Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर । भनपुरी भाजपा मडंल के भूतपूर्व महामंत्री कुमार साहू और डॉ। आरआर साहू ने रविवार को आपने साथियों के साथ कांग्रेस के रोड़ शो शामिल होने के बाद राजीव भवन में सत्यनारायण शर्मा, गिरीश देवागंन, राजेश तिवारी व पंकज शर्मा के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया।
रायपुर। शैलेन्द्र नगर में स्थित एक मकान से डेढ़ करोड़ की राशि और पैसे गिनने की मशीन बरामद होने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बरामद राशि को कांग्रेस से जुड़ी बताया है।
रायपुर। पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष व सूदखोरी का आरोपी वीरेंद्र सिंह के भाई रोहित सिंह तोमर की भाठागांव में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार से मिले जेवरात और दस्तावेज से पुलिस भी सकते में है। पुलिस ने लगभग 47 लाख रुपए कीमत के सोना-चांदी के जेवरात और एक लाख रुपए नगद जब्त किया है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लोकसभा चुनाव में सर्वत्र भाजपा के पक्ष में वातावरण को उत्साहजनक बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनमत भाजपा के पक्ष में है और भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल कर रही है।
रायपुर। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार द्वारा नक्सल क्षेत्रों के लिए स्वीकृत विशेष भत्ता बंद करने के निर्णय को गलत बताया है।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस अपने सरकार के 3 महिनों के जनहित के कार्यो पर वोट मांग रहे है तो इससे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष क्यों तिलमिला रहे है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा में इतना साहस नहीं है कि वह अपनी केन्द्र सरकार के 60 महिनों की कोई उपलब्धि जनता को बता सके। भाजपा की मोदी सरकार ने पांच साल में कुछ ऐसा किया ही नहीं जो जनता को बता कर वोट अपील कर सकें। मोदी सरकार के खाते में वायदा खिलाफी और असफलता की लंबी फेहरिस्त है। इसीलिये पूरी भारतीय जनता पार्टी जनहित के मुद्दों को दफनाने में लगी है। भाजपा नेता, हर के खाते में 15 लाख आने के वायदे का जिक्र करने में डरते है। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे में भी मोदी सरकार विफल हुई। महंगाई कम करने का वायदा भी जुमला साबित हुआ, जो रसोई गैस कांग्रेस के मनमोहन सिंह सरकार के समय 400 रू. मिलता था मोदी सरकार में 1000 रू. प्रति सिलेंडर हो गया। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे है। किसानों को लागत में 50 फीसदी मुनाफा जोड़ कर समर्थन मूल्य नहीं दे पाये। नोटबंदी और जीएसटी जैसी आपदा देश पर थोपकर मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और व्यापार व्यवसाय को चौपट कर दिया। हजारों उद्योग बंद होने के कारण देशभर में लाखों लोगों के रोजगार चले गये।
रायपुर । 5 लाख रुपए के मूलधन पर एक करोड़ रुपए का ब्याज वसूलने वाले आरोपी सूदखोर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर को चार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने 15 दिनों के रिमांड पर जेल भेजे गए आरोपी की पुलिस ने हथकड़ी पहने हुए कोर्ट से जेल तक परेड कराई ।
आरोपी की परेड कराए जाने पर पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और भाजपा की रैली होने के कारण जाम की स्थिति थी, इसलिए पैदल जेल तक ले जाया गया ।
रायपुर । 5 लाख रुपए के मूलधन पर एक करोड़ रुपए का ब्याज वसूलने वाले आरोपी सूदखोर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर को चार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने 15 दिनों के रिमांड पर जेल भेजे गए आरोपी की पुलिस ने हथकड़ी पहने हुए कोर्ट से जेल तक परेड कराई ।
आरोपी की परेड कराए जाने पर पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और भाजपा की रैली होने के कारण जाम की स्थिति थी, इसलिए पैदल जेल तक ले जाया गया ।
रायपुर । कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आई है. शनिवार सुबह हुई घटना के बाद बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार, सुबह के वक्त मासूम बालिका को घर में अकेली पाकर गांव के ही युवक ने उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर घर की बाड़ी में फेंक दिया था. बच्ची की मां को घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई और वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया ।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोरिया जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल जाना और स्थानीय थाने से जानकारी ली. घटना की पुष्टि करते हुए कोरिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं बच्ची को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है ।
रायपुर । कुछ लोग ऐसे हैं जो बिना सत्ता के साथ रहकर काम नहीं कर सकते हैं. उन्हें अपने कारोबार के लिए सरकार की मदद की जरूरत होती है. ऐसे लोग पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं जो टैक्स चोरी करते हैं, जिनका जमीन का कारोबार है, जिनका ट्रांसपोर्ट का धंधा है. ये तमाम बातें अजीत जोगी ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए कही ।
जोगी ने कहा कि हमारी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है. हम क्षेत्रीय चुनाव लड़ेंगे. हमार पूरा फोकस छत्तीसगढ़ पर है. ऐसे में हमने लोकसभा नहीं लड़ने का फैसला लिया है. लिहाजा बहुत से लोग जो चुनाव में काम करना चाहते हैं वह हमें छोड़कर जा रहे हैं. हमने किसी को नहीं रोका है, बल्कि सभी को आजाद कर दिया है. जो जहां जाना चाहता जा सकता है. हमने विधानसभा चुनाव लड़ा है अच्छा प्रदर्शन किया है. अब बारी हमारी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की है. जो पार्टी छोड़कर जा रहे हैं उन्होंने कहा है कि आगे आपके साथ बने रहेंगे. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अवसरवादी लोग होते हैं. मैं ऐसे लोगों को जानता हूँ जिनका धंधा बिना सरकारी संरक्षण में चल सकता है अब वे सत्ता के साथ जाने में लगे हैं ।