Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर । सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को लोकसभा में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों के निरस्त होने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृजमोहन ने शून्यकाल में ट्रेनों के निरस्त होने का मामला उठाते हुए कहा कि पिछले तीन साल में 2 सौ से अधिक ट्रेन निरस्त हुई है। इसके जवाब में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेलवे लाइन के विस्तार आदि का काम चल रहा है।
 उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ में साढ़े 6 किमी एक साल में काम होता था। आज 100 किमी रेल लाइन काम काम चल रहा है। यानी 15 गुना अधिक रेल लाइन का विस्तार हो रहा है। वैष्णव ने कहा कि नई लाइन को वर्तमान लाइन से जोडऩे की प्रक्रिया के कारण ट्रेनें निरस्त करने की नौबत आती है। पिछले 7-8 महीने से नई तरीके से काम चल रहा है, ताकि ट्रेनें कम से कम निरस्त हो। 
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी रायपुर के पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए माता-पिता ने हाईकोर्ट में याचिका दायर के एकसाथ दो मांग की है। धोखेबाजी में शामिल दो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने और जिगर के टुकड़े को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। माँ पिता की याचिका पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डीविजन बेंच में सुनवाई हुई। मामले की गम्भीरता को देखते हुये चीफ जस्टिस ने दो डाक्टरों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 
याचिका में बताया है कि वे दो साल से इस सेंटर में इलाज करा रही थी। जुड़वा बच्चे हुए, जिसमें एक बेटा और एक बेटी थी। लेकिन बाद में दो बच्चियां रख दी गई। शिकायत पर अस्पताल प्रबंधन ने सुनवाई नहीं की तो डीएनए टेस्ट करवाया गया, जिसमें एक बच्ची का डीएनए मैच नहीं हुआ। प्रारंभिक सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की बेंच ने पहजलानी टेस्ट ट्यूब सेंटर के दो डॉक्टरों को नोटिस जारी किया है। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास में जारी है। कैबिनेट की बैठक के उपरांत ब्रीफिंग उपमुख्यमंत्री अरूण साव के निवास कार्यालय, डी – 08 सिविल लाइन, रायपुर में होगी। बता दें कि कैबिनेट बैठक में कर्मचारी संघटनों के लिए डीए की घोषणा की भी अटकलें लगाई जा रही है। जिन क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालत हैं, उन्हें राहत देने के संबंध में भी घोषणाएं की जा सकती है। किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य मिले इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। अब देश के कारोबारी कृषि उपज की खरीदी-बिक्री बिना पंजीयन के कर सकेंगे। इससे छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों और फसल बेचने वालों को अधिकतम मूल्य मिल पाएगा। पहले प्रदेश के बाहर के लोगों को यहां खरीदी करने में कई तरह की परेशानियां थीं, इसे सरल किया जाएगा। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का लोगों से मेल-मुलाकात और उनकी समस्याओं के समाधान का साप्ताहिक कार्यक्रम जनदर्शन गुरुवार 8 अगस्त को होगा । मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे एवं उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन 27 जून से शुरू हुआ है। पूर्व में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन भी सौंपे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री स्वयं देखे और इनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए l जनदर्शन में दिव्यांग जनों को भी त्वरित सहायता प्रदान की गई। पिछले जनदर्शन में आए सभी नागरिकों को टोकन प्रदान किए गए और उनके आवेदन जनदर्शन के पोर्टल में अपलोड किए गए हैं तथा इस पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है. 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज रायपुर द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें समाज की महिला व पुरुष वर्ग सभी की भरपूर उपस्थिति रही। बैण्ड बाजे के साथ आशीर्वाद भवन से प्रारंभ कांवड़ यात्रा में लगभग 70-75 लोग शामिल हुए। 7 कुण्डों (नदियों) से लाये गए जल की पूजा, शंकर जी की पूजा कर बोल बम, हर हर महादेव के नारे लगाते कावड़ियों ने बूढ़ेश्वर मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। महिला मंडल द्वारा आरती एवं भजन की प्रस्तुति मनमोहक रही। बोल बम, हर हर महादेव के नारे लगाते कावड़िया जहाँ-जहाँ से गुजरे सभी का ध्यान आकर्षित करते रहें। बूढे़श्वर मंदिर में जलाभिषेक पश्चात् आशीर्वाद भवन, पहुँचकर सभी भक्तों ने भोजन, प्रसादी प्राप्त की। पूरे कार्यक्रम में सभी का सहयोग सराहनीय रहा। 
 

panchayattantra24.-रायपुर। विधायक राजेश मूणत ने रायपुर के सभी महाविद्यालयों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को इलेक्ट्रानिक स्कूटी/रायल इन्फिल्ड बुलेट व साइंस कॉलेज के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्रा को 25-25 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा साइंस कालेज में दीक्षारंभ समारोह में की। उन्होंने कहा कि प्रारंभ में शिक्षा का उद्देश्य ज्ञानवर्धन के लिए था, बाद में इसका उद्देश्य रोजगार परक शिक्षा हो गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जूझना पड़ता है, तपना पड़ता है। नकारात्मक सोच से सफलता की यात्रा पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि साइंस कालेज में प्रवेश मिलना भी एक बड़ी उपलब्धि है। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में दीक्षारंभ समारोह 2024 का आयोजन किया गया। 
इस आयोजन का उद्देश्य समस्त शैक्षणिक संस्थानों में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लागू नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों से सभी को अवगत कराना है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एके मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए मनोनीत एम्बेसडर एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। महाविद्यालय में प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष के बायो, गणित समूह एवं बीसीए प्रथम वर्ष के सर्वोच्च अंक प्राप्त कुल 6 छात्र/छात्राओं का मनोनयन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एम्बेसडर के रूप में किया गया, जो समय-समय पर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबंध में संकाओं का समाधान करेंगे। अध्यक्षीय उद्बोधन में समारोह के अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एके मिश्रा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत् सीबीसीएस क्रेडिट सिस्टम को उपयोगी बताया और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नए आयाम युवा शक्ति के लिए नींव के पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित करें, जो कि उनके सपनों को साकार करने में मदद करेंगे। 
लगातार प्रयास करते रहने से मेहनत का फल और समस्या का हल अवश्य मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए रायपुर स्थित सभी विभागाध्यक्षों के विभागों की सुविधाओं की जानकारी दी। संस्था में उपलब्ध विभिन्न गतिविधियों तथा ग्रंथालय, क्रीड़ाधिकारी, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास आदि विषयों की जानकारी नव प्रवेशित विद्यार्थियों को दी गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सुचारू रूप से संचालन के लिए गठित राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन प्रकोष्ठ के सदस्य डाॅ. रीता सोनी ने समारोह में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्य, मुख्य प्रावधान, विशेषताएं एवं लाभ से नव प्रवेशित विद्यार्थियों को अवगत कराया। इसमें डीएससी, जीई, डीएसई, एसईसी, व्हीएससी के बारे में बताया। जिससे विद्यार्थियों के चयन किए जाने वाले कोर्सेस जेनेरिक इलेक्टिव समूह तथा वैल्यू एडेड कोर्स का समूह की व्याख्या किया ताकि विद्यार्थी इच्छाकृत कोर्स का चयन कर सके साथ ही नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं पालकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़े संकाओं का समाधान किया। समारोह कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी प्रभारी डाॅ. रेणु माहेश्वरी एवं आभार डाॅ. सुनीता पात्रा ने किया। समारोह में महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री नेताम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में दलहन, तिलहन, बागवानी फसल को बढ़ावा देने के साथ ही कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर चर्चा की। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ में खाद-बीज उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों व कृषि क्षेत्र का हित सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद मिलेगी। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में सीजीएमएससी संचालक मंडल की 48वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की संचालक पद्मिनी भोई साहू ने संचालक मंडल के सामने कार्यवाही विवरण और लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
बैठक में आवश्यक निर्माण कार्य की वस्तुस्थिति, नए कार्यों कि जानकारी, जेम्स पोर्टल से उपकरणों, कंज्यूमेबल तथा दवाइयों की खरीदी सम्बन्धी चर्चा हुई और निर्णय लिए गए। बैठक कंज्यूमेबल के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो कंज्यूमेबल सामग्रिया GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा जो कंज्यूमेबल सामग्रियां GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नहीं है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया। 
 बैठक में उपकरणों के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो उपकरण GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर-अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा तथा जो उपकरण GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नही है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह से रीएजेंट के क्रय हेतु सीजीएमएससी द्वारा वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11.07.2024 के क्रियान्वन हेतु जो रीएजेंट GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध है, उनको GeM पर क्रय करने एवं उनका निगम में वर्तमान प्रचलित दर अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय तथा जो रीएजेंट GeM पोर्टल/ई-मानक पोर्टल में उपलब्ध नही है, उनकी निविदा जारी कर दर-अनुबंध कर क्रय करने का निर्णय लिया गया। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली । शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के 55 वे प्राकट्य दिवस पर तालकटोरा रोड, इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित वरदंती महोत्सव में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य शंकराचार्य जी का चरण वंदन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां स्वामी जी पर केंद्रित किताब का विमोचन भी किया गया। इस महोत्सव में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित थे। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 अगस्त बुधवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। बैठक प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। 
परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बंदरचुंआ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने पालक शिक्षक बैठक में शामिल होकर पालकों से कार्यक्रम को लेकर उनके अनुभव जाने। बच्चों के माता पिता के साथ कुछ बच्चों के दादा दादी भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परिवार किसी भी बच्चे की पहली पाठशाला है और माता पिता पहले गुरु। शासकीय स्कूलों में पालक शिक्षक संवाद का कार्यक्रम शुरू किया गया है जिससे पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिले और बच्चे के शैक्षणिक प्रगति में उनकी भी सहभागिता हो। उन्होंने बताया कि आज स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पालकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चों के शिक्षकों से सतत संपर्क में रहें। इससे बच्चे के पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी मिलेगी ही साथ ही आपकी सहभागिता से बच्चे के गलत संगत में जाने की आशंका भी नही होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पालकों को सम्मानित भी किया। 
 इस मौके पर सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी साढ़े पांच हजार संकुलों में मेगा पालक शिक्षक मीटिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री महोदय ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात रखी कि प्राइवेट स्कूल में पीटीएम आयोजित होता है लेकिन सरकारी स्कूलों में यह नही होता है। इसे हमें लागू किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर यह पालक शिक्षक बैठक आयोजित किया जा रहा है। यह बच्चे के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगा। पालक शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य है पढ़ाई लिखाई और स्कूली गतिविधियों में शिक्षकों के साथ पालकों की सहभागिता हो। 
दादा ने बताया मैं भी यहां से पढ़ा मेरा पोता भी यहीं से पढ़ रहा – डोंडापानी के हरिसेवक चौहान ने बताया कि वे खुद इसी स्कूल से पढ़े हैं और अब उनका एक पोता यहां से पढ़कर अभी एमएससी कर रहा है। वहीं दूसरा पोता अभी जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 11वीं में है। उन्होंने इस कार्यक्रम को शिक्षा गुणवत्ता बेहतर करने की दिशा में एक शानदार पहल बताया। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक कहते थे मैं आपको तो पढ़ा ही रहा हूं आपके साथ आपके बच्चों की अच्छी शिक्षा का माध्यम भी बन रहा हूं क्योंकि आप शिक्षित होंगे तो आपका बच्चा भी निश्चित रूप से शिक्षित होगा। पालक शिक्षक के बीच संवाद से बच्चे के शिक्षा के स्तर की निरंतर मॉनिटरिंग होगी और उनकी नींव मजबूत होगी। इसी प्रकार फिलसिता कुजूर ने बताया कि मैं ज्यादा पढ़ी लिखी नही हूं लेकिन अपनी पोती को अच्छे से पढ़ाने लिखाने का प्रयास कर रहे हैं। पालक शिक्षक बैठक सभी पालकों को उनके बच्चों के बारे में जानकारी मिलेगी जिससे वे घर में भी बच्चों पर मेहनत कर पाएंगे।