Browsing: रायपुर

 
 
panchayattantra24.-रायपुर . भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें  तिरंगा यात्रा की रूपरेखा बनाई गई. बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा, बैठक में मुख्य रूप से 15 अगस्त की तैयारी को लेकर चर्चा की गई है. 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. बीते वर्षों में भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया. इस साल भी चलाया जाएगा. इस दौरान अलग-अलग स्वरूप में कार्यक्रम किए जाएंगे. युवा मोर्चा कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व करेगा. श्रीवास्तव ने बताया, 14 अगस्त को प्रदर्शनी एवं जुलूस भी निकाला जाएगा. हर घर तक बीजेपी के कार्यकर्ता के माध्यम से तिरंगा लगाने का आवाहन किया जएगा. उन्होंने कहा, कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास पर हरेली का त्यौहार आयोजित है. पिछले बार की तरह इस बार भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में हरेली का त्यौहार मनाया जाएगा.
 

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर जिले के आरंग में आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पाँच कन्या छात्रावासों का किया शुभारंभ। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, आरंग विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष हेमलता साहू सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आरंग स्थित छात्रावास कैंपस में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत राम फल के पौधे का रोपण किया गया।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को हरेली तिहार पर चल रही सियासत को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ के परंपरागत त्यौहार हमेशा से यहां मनाए जाते रहे हैं। कांग्रेस को मुगालता हो गया है कि पर्व त्यौहार का विस्तार उन्होंने किया। छत्तीसगढ़ में लोग वर्षों से पर्व त्यौहार मना रहे हैं। हम परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। कांग्रेस मुगालते में ना रहे कि तीज-त्यौहार, गेड़ी, हरेली इनका आविष्कार कांग्रेस ने किया। 
 उपमुख्यमंत्री साव ने किसानों की फसल बीमा कहा कि अलग-अलग कारण से बहुत सारे किसानों की फसल बीमा नहीं हो पाई है। राज्य सरकार ने प्रस्ताव भेजा था,जिसे केंद्र ने मंजूरी दी है। भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में लगातार निर्णय लेकर काम करती है। सरकार योजना और कार्यक्रम के माध्यम से लगातार किसानों के लिए तरक्की बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। कौशल्या विहार की मूलभूत समस्याओं को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि मेरे संज्ञान में बात आई है। संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उन्हें सुविधा मिले इस पर ध्यान दिया जाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर  । पातालेश्वर महादेव का वीडियो CM साय ने शेयर किया है। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के तेरहवें दिवस पर आइए जानते हैं बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित पातालेश्वर महादेव के बारे में। पातालेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। 
 मल्हार का इतिहास – पुराणों में वर्णित मल्लासुर दानव का संहार शिव ने किया था। इसके कारण उनका नाम मलारि, मल्लाल प्रचलित हुआ। यह नगर वर्तमान में मल्हार कहलाता है। मल्हार से प्राप्त कलचुरीकालीन 1164 ईं के शिलालेख में इन नगर को मल्लाल पत्त्न कहा गया है। विशेष तौर पर इस नगर का प्रचार तब अधिक हुआ जब यहाँ से डिडनेश्वरी देवी की प्राचीन प्रतिमा चोरी हो गई थी। तब समाचार पत्रों में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता रहा। पालेश्वर मंदिर का मंडप अधिष्ठान ऊंचा है पर गर्भ गृह में जाने के लिए 5-6 पैड़ियाँ उतरना पड़ता है अर्थात गर्भगृह धरातल पर ही है। द्वार के बांई तरफ़ कच्छप वाहिनी यमुना एवं दांई तरफ़ मकर वाहिनी गंगा देवी की स्थानक मुद्रा में आदमकद प्रतिमा है। इनके साथ ही शिव के अन्य अनुचर भी स्थापित हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । आज डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ कारोबारियों की बैठक भी होगी, जिसमें उद्योगमंत्री लखनलाल देवांगन भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि बिजली के दाम बढ़ने से उद्योगपतियों ने 29 जुलाई की रात 12 बजे से 200 मिनी स्टील प्लांटों को बंद कर दिया है. 
सीएम का दौरा कार्यक्रम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. सीएम साय सुबह 12 बजे राजधानी रायपुर से रवाना होंगे और 12.40 से दोपहर 2.10 बजे तक आरंग में रहेंगे, जहां पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 2.10 रायपुर लाैटेंगे.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इस दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं” इसी भाव को आत्मसात कर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की शुरुआत की, जो समूचे भारत में एक जनक्रांति बन गया है। धरती माता को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए लोगों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर पौधारोपण किया है। हमारे छत्तीसगढ़ की भी जनता इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया है। आप सभी से आग्रह है कि एक पौधे का रोपण अवश्य करें और उसकी उचित देखभाल कर उसे पेड़ बनाएं। 
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सहृदयता का परिचय दिया। bjp छत्तीसगढ़ ने x पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, यह हैं भाजपा के संस्कार! “नारी माता अस्ति नारी कन्या अस्ति नारी भगिनी अस्ति “ नारी ही माँ है, नारी ही पुत्री है, नारी ही बहन है, नारी ही सब कुछ है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष@KiranDeoBJPजी ने जिस तरह एक साधारण सी महिला को छाता ओढ़ाकर जिस सहृदयता का परिचय दिया वह वंदनीय है, यह अपने आप में अद्भुत दृश्य है। अकल्पनीय, अद्भुत और अत्यंत भावुक दृश्य।
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार है। इस त्यौहार से ही राज्य में खेती-किसानी की शुरूआत होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्यौहार परंपरागत रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं और घरों में माटी पूजन होता है। गांव में बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं। इस त्यौहार से छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोक पर्वों की महत्ता भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में गेड़ी के बिना हरेली तिहार अधूरा है। 
 परंपरा के अनुसार वर्षों से छत्तीसगढ़ के गांव में अक्सर हरेली तिहार के पहले बढ़ई के घर में गेड़ी का ऑर्डर रहता था और बच्चों की जिद पर अभिभावक जैसे-तैसे गेड़ी भी बनाया करते थे। हरेली तिहार के दिन सुबह से तालाब के पनघट में किसान परिवार, बड़े बजुर्ग बच्चे सभी अपने गाय, बैल, बछड़े को नहलाते हैं और खेती-किसानी, औजार, हल (नांगर), कुदाली, फावड़ा, गैंती को साफ कर घर के आंगन में मुरूम बिछाकर पूजा के लिए सजाते हैं। माताएं गुड़ का चीला बनाती हैं। कृषि औजारों को धूप-दीप से पूजा के बाद नारियल, गुड़ के चीला का भोग लगाया जाता है। अपने-अपने घरों में अराध्य देवी-देवताओं के साथ पूजा करते हैं। गांवों के ठाकुरदेव की पूजा की जाती है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । आईएएस महादेव कावरे ने रायपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में आज पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद संभागायुक्त कावरे ने अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की। साथ ही संभाग में चल रहे कार्यो की सामान्य जानकारी ली। साथ ही नव नियुक्त संभागायुक्त ने कोर्ट व कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही संभाग में चल रहे कार्यो की सामान्य जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि श्री कावरे वर्ष 2008 बैच के आईएएस है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के दौरान कवासी लखमा के राम मंदिर वाले बयान पर मंत्री श्याम बिहारी ने पलटवार करते हुए कहा कि कवासी लखमा के बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। लेकिन उनका कहना गलत है मैं इसकी निंदा करता हूं। राहुल गांधी और कांग्रेस की हिंदू धर्म पर किसी तरह की आस्था नहीं है। कोर्ट में श्रीराम के अस्तित्व नहीं होने को लेकर एफिडेविट लगाया गया था। जो पार्टी के अंदर की बात है उसे ही कवासी लखमा ने उजागर किया है। उनकी सोच ऐसी ही है ये भगवान राम को मानते ही नहीं है। 
 दरअसल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया। राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा का आमंत्रण कांग्रेस पार्टी को भी दी गई थी जिसे कांग्रेसियों ने ठुकरा दिया था। इस मामले में कवासी लखमा ने कहा कि राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर राहुल गांधी जी ने सही किया। कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पाप का भागीदारी नहीं है। वहीं लखमा ने आगे कहा कि नवनिर्मित संसद से लेकर राम मंदिर तक सभी से पानी टीपक रहे। सुकमा से लेकर दिल्ली तक घोटाले की सरकार है। भगवान भरोसे सरकार चल रही भगवान भी साथ नहीं दे रहे। बीजेपी बोलती है 50 साल कांग्रेस ने क्या किया? जो कांग्रेस की सरकार में बने उसी पुल पुलिये में आज घूम रहे हैं। ये लोग पापी है।