Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता और भवनों की स्थिति को बेहतर बनाने विशेष जोर दिया जा रहा है। कबीरधाम जिले के शासकीय स्कूलों का विशेष प्राथमिकता के साथ मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार होने से विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर वातावरण मिल रहा है। कबीरधाम जिले के स्कूलों के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार के लिए 42 करोड़ 19 लाख 88 हजार रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुए है। वर्तमान शिक्षा सत्र में 653 स्कूलों का आवश्कता अनुसार मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार किया गया है। इसके साथ ही 203 स्कूलों का कार्य प्रगतिरत हैं।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के स्कूलों का उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों को एक सुरक्षित स्वच्छ और प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण भी मिलता है। कलेक्टर द्वारा इन कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है और इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। नवीनीकरण कार्यों के तहत स्कूलों में कई नई सुविधाएं जोड़ी गई है। इनमें स्वच्छ पेयजल की सुविधा, शौचालय, कम्प्यूटर शामिल है। ये सुविधाएं न केवल छात्रों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करती है बल्कि उनकी पढ़ाई में भी सहायता करती है।
कबीरधाम जिले में स्कूल शिक्षा मद, समग्र शिक्षा मद, सीएसआर और पीएश्री मद से 2022-23 एवं 2023-24 के लिए शाला भवन मरम्मत, नवीनीकरण, आहता, शौचालय, पेयजल, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है, जिसके लिए राज्य शासन से इन कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्कूल मरम्मत, जीर्णाेद्धार, अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 23 करोड़ 26 लाख 07 हजार रूपए की लागत से 561 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 409 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 22 कार्य प्रगतिरत है। इसी तरह स्कूल शिक्षा मद के तहत अतिरिक्त कक्ष, जीर्णाेद्धार, आहता निर्माण के लिए 01 करोड़ 92 लाख 91 हजार रूपए की लागत से 24 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 23 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 01 कार्य प्रगतिरत है।
समग्र शिक्षा मद के तहत प्राथमिक, माध्यमिक शाला भवन निर्माण, मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, बालक-बालिका शौचालय, पेयजल के लिए 13 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए की लागत से 366 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 188 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 158 कार्य प्रगतिरत है। समग्र शिक्षा मद के तहत हाई, हायर सेकेंण्डरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरम्मत, शौचालय, कम्प्यूटर के लिए 02 करोड़ 06 लाख 78 हजार रूपए की लागत से 28 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 14 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 13 कार्य प्रगतिरत है। सीएसआर मद के तहत शाला भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रूपए की लागत से 10 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 10 कार्य पूर्ण कर लिए गए है है। पीएमश्री मद के तहत शौचालय, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरम्मत के लिए 55 लाख 98 हजार रूपए की लागत से 18 कार्य स्वीकृत किए गए है। इसमें 09 कार्य पूर्ण कर लिए गए है और 09 कार्य प्रगतिरत है।
कलेक्टर द्वारा बैठक लेकर योजनाओं के तहत स्वीकृत प्रगतिरत कार्याे की नियमित समीक्षा की जा रही है और कार्याे को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए है। इसकी नियमित मानिटरिंग भी की जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए सतत निगरानी करने निर्देशित किया गया है तथा कार्य एजेंसी विभाग को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्णता के लिए निर्देश दिए गए है। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा मद, समग्र शिक्षा मद, सीएसआर और पीएश्री मद से शाला भवन मरम्मत, नवीनीकरण, आहता, शौचालय, पेयजल, वाटर हारर्वेस्टिंग रैम्प हैंडरेल एवं जीर्णाेद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। जिससे कि बच्चों को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। गौरतलब है कि स्वीकृत सभी कार्यों को जिला पंचायत, आरईएस, ग्राम पंचायत द्वारा निर्माण कराया जा रहा है जिनमें से बहुत से कार्य पूर्ण होकर स्कूल प्रारंभ किया जा चुका है। शेष बचे कार्य भी लगभग पूर्णता की ओर है। स्कूलों का संचालन नियमित रूप से किया जा रहा है एवं जिन स्थानों में मरम्मत का कार्य प्रगति पर है वहां वैकल्पिक व्यवस्था के तहत स्कूल का संचालन निरंतर जारी है।

panchayattantra24.-रायपुर । शहर भीतर गौ-सेवक ओमेश बिसेन पर जानलेवा हमला हुआ है। इसके बाद संगठन से लेकर गौसेवा से जुड़े समर्थक पुरानी बस्ती थाने पहुंचे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार राधास्वामी नगर के पास क्लीनिक में दवा लेने पहुंचे ओमेश बिसेन पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया।
उनके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। मारपीट का वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला और कुछ लोग बिसेन को मारते नजर आ रहे है। इसके बाद घायल अवस्था में बिसेन पुरानी बस्ती थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद बिसेन को मुलायजा के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मामले की विवेचना की जा रही है।
panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर राजभवन में नए राज्यपाल रमेन डेका ने शपथ ली। नए राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है। यहां विकास को नए स्तरों पर पहुंचाने हम काम करेंगे। नए राज्यपाल डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ विकास के परिदृश्य में तेजी से उभर रहा है। यहां विकास को नए स्तरों पर पहुंचाने हम काम करेंगे। केंद्र और राज्य के बीच फैसिलिटेटर की भूमिका निभाएंगे, ताकि प्रदेश का विकास तेजी से हो। उन्होंने कहा कि वे असम और छत्तीसगढ़ के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए भी काम करेंगे। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के विकास को लेकर है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
panchayattantra24.-रायपुर । रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी की रेडियो सर्विस को बेहतर बनाने के लिए रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के आकाशवाणी केन्द्र में स्वीकृत 30 पदों में से 20 पद रिक्त हैं। जिन्हे शीघ्र पूर्ति की आवश्यकता है।
साथ ही पर्याप्त संख्या में स्टाफ नहीं होने के कारण आदिवासी अंचल जगदलपुर (बस्तर) में सी-बैंड अप-लिंग आरएनयू सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद भी, यहां केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थानीय भाषा में सप्ताह में केवल एक ही दिन प्रसारण होता है, जिससे आदिवासी भाई-बंधु को समाचारों और अन्य जानकारियां को नियमित रूप से सुनने में में समस्या आती है। जिसके लिए बृजमोहन अग्रवाल ने तत्काल कारवाई की मांग की जाए।

panchayattantra24.-रायपुर । नए राज्यपाल रमेन डेका आज शाम रायपुर पहुंचे। इस दौरान माना एयरपोर्ट में CM साय ने उनका स्वागत किया। बता दें कि मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे 10.15 बजे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे। छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया गया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी मनोनीत राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने कहा, मारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करते रहेंगे, निश्चित ही यह गौरवपूर्ण क्षण है। पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समूचे भारतवासी आज फिर से गौरवान्वित हैं। मनु के लिए, यह उनका लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है। भारत की बेटी को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। विजय का यह क्रम जारी रहे। जय हिंद
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों का मुझे बहुत स्नेह मिला। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के क्षमतावान नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बहुत तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। यहां के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बहुत सरल सहज हैं। वे आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के साथ पूरे छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल से, बुद्धिजीवियों से और आम जनता से बहुत स्नेह मिला, मैं हमेशा छत्तीसगढ़ के अपने भाइयों-बहनों के साथ खड़ा रहूंगा। इन शब्दों के साथ ही स्टेट हैंगर में हुए विदाई समारोह में जय जगन्नाथ तथा जय जोहार का संबोधन कर निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने छत्तीसगढ़ के निवासियों को भावुक विदाई दी।
निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि विदाई समारोह तो सबके जीवन में होता है। मेरे जीवन में भी हुआ है। मेरा छत्तीसगढ़ में राज्यपाल के रूप में समय बहुत अच्छे से बीता। यहां के लोग बहुत सरल और स्नेही हैं। यह बहुत सुंदर धरती है। यह प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों, वंचित और हाशिये में पड़े लोगों को आगे लाने का कार्य कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ में इसका असर दिखता है। आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया गया और लोगों ने इसमें शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं प्रकट की।
निवर्तमान राज्यपाल ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को अपनी मातृभूमि की बेहतरी के बारे में सोचना चाहिए। अपने समाज को बेहतर समाज बनाने के लिए कार्य करना चाहिए। श्री हरिचंदन ने कहा कि भारत अभी देश की पांचवी आर्थिक महाशक्ति है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि शीघ्र ही देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारा लोकतंत्र सबके संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा करता है। विश्व राजनीति में भारत की अहम भूमिका है। जिस तरह से दुनिया युद्ध की विभीषिका झेल रही है। हमारे प्रधानमंत्री ने शांति की अपील की है और इसके लिए लगातार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। रूस और अमेरिका दोनों मतभेद के दौर से गुजर रहे हैं लेकिन भारत का दोनों से मधुर संबंध है। हम शांति के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो बड़े नेता बाइडेन और पुतिन दोनों ने भारत के महत्व को सराहा है। हमें शांति की दिशा में काम करना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि निवर्तमान राज्यपाल हरिचंदन के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। उन्होंने अपने संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। प्रदेश के विकास को लेकर उनका मार्गदर्शन मिलता रहा।
panchayattantra24.-रायपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस विदाई के बाद रायपुर लौटे आए है। बता दें कि महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस को मंगलवार को राजभवन मुंबई में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने गर्मजोशी से विदाई दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के साथ राज्यपाल और उनकी पत्नी रामबाई बैस को शॉल, गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने महाराष्ट्र में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें बेहतरीन सहयोग देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पालकमंत्री दीपक केसरकर, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, डीजीपी रश्मि शुक्ला, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर, एसीएस प्रोटोकॉल मनीषा म्हैसकर सहित अन्य लोग मौजूद थे। विदाई समारोह के बाद राज्यपाल को भारतीय नौसेना द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने सलामी स्वीकार की और उसके बाद वे रायपुर पहुंच गए है।

panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने स्टेट हैंगर माना में विश्व भूषण हरिचंदन को विदा किया। सीएम ने ट्विटर पर लिखा, आज माननीय राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी को माना स्थित स्टेट हैंगर पर हम सबने विदाई दी। वे भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए। आदरणीय राज्यपाल जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों से उनके प्रेम और स्नेह का संबंध आजीवन बना रहेगा।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने X पोस्ट में लिखा, आज स्टेट हैंगर माना में महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रीमंडल के सहयोगियों के साथ विदाई दी। उनके योगदान के प्रति हम सभी ने कृतज्ञता व्यक्त की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें दीं।

panchayattantra24.-रायपुर। आपदा में 70 लोगों की मौत पर CM विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा कि केरल के वायनाड में भूस्खलन के कारण कई अमूल्य जिंदगियों के निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है, हादसे से मन व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। भूस्खलन में फंसे हुए लोगों को शीघ्र राहत और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
बता दें कि केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। तीन जगहों पर भूस्खलन के चलते अब तक 70 लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा करीब 100 लोग घायल हैं, जिन्हें निकाला गया है। इन भूस्खलनों की वजह बीते 2-3 दिनों से जारी भारी बारिश है। इतनी भारी मात्रा में अचानक हुई बारिश से मिट्टी कटती चली गई और फिर इतना बड़ा हादसा ढाई बजे रात को हुआ, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था। अब इस हादसे के कारणों का एक्सपर्ट पता लगा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वायनाड के जिस मेप्पादी इलाके में लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं, वहां बड़े पैमाने पर मिट्टी का क्षरण बीते कुछ सालों में हुआ है।