Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक दूसरे दिन भी जारी रही. इस बैठक में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बैठक में राज्य की प्रमुख योजनाओं, आम लोगों के शासन के प्रति फीडबैक, और राजनीतिक घटनाक्रमों पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की. इस रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ द्वारा अपनाई गई तकनीकों और रणनीतियों की विशेष जानकारी दी गई.
सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की विकास योजनाओं की सफलता को रेखांकित करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों, किसानों, और नक्सल उन्मूलन के लिए कई पहल किए हैं. इन पहलों ने छत्तीसगढ़ को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने में एक आदर्श राज्य बनाया है. उन्होंने ने अपनी रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की रणनीतियों की प्रभावशीलता का विशेष उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि राज्य ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय निवासियों की भागीदारी को सुनिश्चित किया है, जिससे योजनाओं की सफलता में वृद्धि हुई है और स्थानीय लोगों का शासन में विश्वास भी बढ़ा है. बीजेपी मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ की इन योजनाओं की सराहना की गई और अन्य भाजपा शासित राज्यों को छत्तीसगढ़ की रणनीतियों और तकनीकों को अपनाने की सलाह दी गई. अब, अन्य बीजेपी शासित राज्य छत्तीसगढ़ की प्रभावी योजनाओं और शासन की रणनीतियों को अपनाने अपने अपने राज्यों से विशेषज्ञों की टीम जल्द छत्तीसगढ़ भेज सकते हैं.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आगे छत्तीसगढ़ को लेकर उनकी सोच क्या है, और कैसे काम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि मुझे संवैधानिक जिम्मेदारी मिली है और मैं जनता की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। 
 डेका ने बताया- ये बहुत अहम पद है, संवैधानिक पद है। मेरा यही काम होगा कि मैं अपनी बेस्ट सर्विस छत्तीसगढ़ के लोगों को दे पाऊं। छत्तीसगढ़ की राजनीति स्थितियों पर डेका ने कहा- इतने साल मुझे राजनीतिक जीवन में हाे गए तो मैं छत्तीसगढ़ के राजानीतिक मुद्दों को समझता हूं। मैं छत्तीसगढ़ आकर सभी वर्गों से इनपर बात करूंगा। डेका ने आगे कहा- प्रदेश के आदिवासियों आम नागरिकों के लिए सरकार की पॉलिसी बहुत अच्छी है। छत्तीसगढ़ सरकार की पॉलिसी का पूरा फायदा लोगों को मिले इसमें हम भी प्रयास करेंगे। जो भी राज्यपाल के दायित्व होते हैं मैं उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाउंगा।
 

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। वहीं, NMDC का डैम टूटने से बाढ़ की चपेट में आए किरंदुल शहर में फिर पानी बढ़ रहा है। एहतियातन प्रशासन लोगों से घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कह रहा है। 
 वहीं, कांकेर जिले के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। कोयलीबेड़ा की मेंढकी नदी उफान पर है ऐसे में ग्रामीण साप्ताहिक बाजार भी नहीं जा पा रहे हैं। इधर, बिलासपुर में बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। कलेक्टर ने मैदानी अमले को अलर्ट पर रहने को कहा है। इसके साथ ही बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के कई इलाकों में फिर से बाढ़ के हालात बन गए हैं। नेशनल हाइवे-163 तारलागुड़ा और नेशनल हाइवे-63 पर बने पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। लिहाजा, महाराष्ट्र का सड़क संपर्क छत्तीसगढ़ से टूट गया है। 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश को देखते हुए बेमेतरा जिले में आज से तीन दिन के लिए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। 
 

 

panchayattantra24.- रायपुर । केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने रायपुर में प्रेस वार्ता में कहा, आज देश में राज्य सरकार द्वारा आईटीआई का संचालन किया जा रहा और केंद्र की सरकार स्किल आईटीआई को हब बनाएगी और युवाओं हेतु रोज़गार की ऑपर्चुनिटी बढ़े। 
 1 करोड़ युवाओं का स्किल डेवलपमेंट किया जाएगा। 4 करोड़ युवाओं को अगले 5 साल में रोज़गार उपलब्ध होगा। मैन्यूफ़ैक्चरिंग सेक्टर में बजट का प्रावधान किया गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफ़ार्म विकसित कर सूक्ष्म लघु उद्योग को लाभ होगा। 
 रोजगार के साथ मानव संसाधन की व्यवस्था जरूरी है। सामाजिक विकास को भी महत्व दिया जाएगा। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों के गांव का समुचित विकास हो, सड़क हो, पानी की व्यवस्था हो, सफाई हो, मूलभूत सभी सुविधाएं हो, वहां के उत्पादित सामग्री के लिए पास में बाजार हो, सामान की बिक्री हो यह सब सुनिश्चित की जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । प्रेस कॉन्फ्रेंस करने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया रायपुर पहुंचे इस दौरान उन्होंने माना एयरपोर्ट पर कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश की जनता के आर्शीवाद से सरकार बनी है। मोदी जी की तीसरी सरकार का पहला बजट है इस बजट में युवा, रोजगार, मध्यम वर्ग को सहारा देने वाला और MSME को प्रोत्साहित करके देश की आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने वाला है। 
बता दें कि आज चार केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जनता से संवाद करेंगे और बजट के लाभकारी पहलुओं को साझा करेंगे। वही आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू दुर्ग जिले में मोर्चा संभालेंगे। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर को सरगुजा का जिम्मा मिला है। साथ ही स्वास्थ एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री जाधव प्रताप राव बिलासपुर में बुद्धजीवी संवाद करेंगे। 
 

 panchayattantra24.-रायपुर । अगर आप भी कमल विहार में मकान लेना चाहते है तो हो जानिए सावधान क्योंकि बंटी बबली द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना का है।दोनों ने मिलकर 32 लोगों को चूना लगाया है। पीड़ित लोगों का सपना अब टूट गया है। जिसकी शिकायत थाने में की है। 
पुलिस के मुताबिक कौशल्या विहार स्थित आरडीए कॉलोनी में स्वतंत्र मकान दिलाने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते FIR दर्ज कर लिया है। एवं तलाश शुरू कर दी है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। 
 

panchayattantra24.-रायपुर। सरस्वती शिशु मंदिर यदुनंदन नगर, तिफरा और शासकीय उच्चतर मा. शाला, तिफरा से विधानसभा परिसर भ्रमण पर आये विद्यार्थियों से मुलाकात की। विधानसभा की कार्यवाही और विधायिका के प्रति इस नई पीढ़ी की बढ़ती जिज्ञासा सराहनीय है, मैं आप सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्य सभा सांसद प्रभात झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। श्री साय ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक खूबसूरती और गौरवशाली आदिम संस्कृति को देखते हुए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बिलासपुर और जगदलपुर को स्वदेश दर्शन 2.0 में शामिल किया गया है। जशपुर के अप्रतिम प्राकृतिक स्थल ‘मयाली बगीचा’ के विकास के लिए इसे उप-योजना ‘चुनौती आधारित गंतव्य विकास’ में शामिल किया गया है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के धार्मिक स्थल कुदरगढ़ मंदिर के कायाकल्प के लिए इसे ‘प्रसाद’ योजना में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के धार्मिक और पर्यटन स्थल की भव्यता एवं उसके कायाकल्प के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा इन जगहों का चयन किया जाना। प्रदेशवासियों के लिए खुशी का विषय है। जिसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। कबीरधाम जिले के विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के राशन दुकानों की खाद्य निरीक्षक जांच किया। जांच में राशन दुकानों में माह जुलाई 2024 के आवंटन का राशन भंडारण होना किया गया है तथा दुकान संचालक के द्वारा दिनांक 24 एवं 25 जुलाई 2024 को 250 राशनकार्डधारी को “बायोमेट्रिक” में उंगली का निशान लेकर राशन वितरण किया जाना पाया गया। खाद्य निरीक्षक सहसपुर लोहारा को उपस्थित ग्राम पंचायत रक्से के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों ने बतलाया कि विक्रेता द्वारा बायोमेट्रिक कराए गए राशनकार्डधारी को कल राशन दे दिया गया है एवं शेष बचे राशन कार्ड धारी को राशन वितरण कार्य किया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में उचित मूल्य की दुकान संचालकों की बैठक लेकर सभी पात्र राशनकार्डधारियों को राशन वितरण के निर्देश दिए गए थे, उक्त निर्देशों के परिपालन में उचित मूल्य की दुकान संचालकों के द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों को माह जुलाई 2024 के राशन का वितरण किया जा रहा है। गत दिवस “बायोमेट्रिक कराए जाने के बाद भी सेल्समेन नहीं दे रहा ग्रामीण राशनकार्डधारी को चावल” शीर्षक से मीडिया में प्रकाशित शिकायत की खाद्य निरीक्षक सहसपुर लोहारा के द्वारा जांच किया गया। जॉच में शिकायत निराधार पाया गया, जिसकी रिपोर्ट कलेक्टर को की गई।