Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के एकलव्य खेलकूद प्रकल्प परिसर, रायपुर छात्रावास भवन एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत पर पर्यावरण एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी ने मामले को गंभीरता से लिया। मंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के प्रभारी उपायुक्त संदीप साहू को निलंबित किया गया है। वहीं इस मामले में शामिल अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि गुणवत्ताविहीन कार्य करने और काम में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा।
बता दें कि वनवासी विकास समिति के लिए एकलव्य खेलकूद प्रकल्प परिसर रायपुर में 15।23 करोड़ की लागत से बनने वाले छात्रावास भवन के लिए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को नोडल एजेंसी बनाया था। यह राशि एनएमडीसी और एसईसीएल के सीएसआर मद से प्राप्त की गई। संदीप साहू द्वारा तैयार किए गए प्रारंभिक अनुमानों और 10 फरवरी 2022 को स्वीकृत अनुमानों में विसंगतियां पाई गईं है। इन अनुमानों के आधार पर टेंडर स्वीकृत हुआ, जिसके परिणामस्वरूप प्रारंभिक स्वीकृत राशि 1।35 करोड़ से अधिक 6।47 करोड़ की अतिरिक्त बजट आवश्यकता उत्पन्न हुई। यह असंगति तकनीकी लेखा प्रकोष्ठ (ञ्ज्रष्ट) द्वारा 15 फरवरी 2022 को निरीक्षण में नोट की गई।
संदीप साहू ने सही आंकड़े प्रस्तुत नहीं किए और अतिरिक्त धनराशि के अनुमोदन के लिए गलत जानकारी दी गई। इससे 1,35,63,573 रुपए की सार्वजनिक निधि का दुरुपयोग हुआ है। वनवासी विकास समिति के पदाधिकारियों डॉ। अनुराग जैन सचिव, पुरुषोत्तम विधानी, राघव जोशी, रामनाथ कश्यप ने इस कार्य में हो रही गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायत पर्यावरण एवं आवास मंत्री ओपी चौधरीआवास से की थी। इस मामले में मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आयुक्त कुदंन कुमार को मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच के दौरान तत्कालीन कार्यपालन अभियंता संदीप साहू द्वारा बिना प्रशासकीय स्वीकृति और तकनीकी स्वीकृति प्राप्त कार्य कराने व छलपूर्वक पूर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कर लिए गए कार्य की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने, प्राक्कलन बिना सहायक अभियंता और उप-अभियंता के हस्ताक्षर के प्रस्तुत करने और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का कार्य बिना प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी स्वीकृति करा लेने का दोषी पाया गया। अधिकारी द्वारा फर्नीचर आदि की खरीदी के लिए ठेकेदार मेसर्स गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर, बिलासपुर को 1,35,63,573 रुपए का भुगतान माह जनवरी, 2023 में किया गया है, जबकि उस समय सिविल कार्य पूरा नहीं हुए थे।
ठेकेदार को उक्त प्रयोजन से भुगतान किए जाने पूर्व निक्षेपदाता विभाग अथवा संस्था जिसे निर्मित भवन हस्तांतरित किया जाना था, अर्थात् वनवासी विकास समिति से सहमति प्राप्त नहीं की गई थी। संदीप साहू ने सामग्रियों को राशि के भुगतान से पूर्व सामग्रियों की वास्तविक कीमत और उसकी गुणवत्ता का सत्यापन न कराते हुए मनमाने ढंग से ठेकेदार को भुगतान कर उसे लाभान्वित किया है। इस मामले की जांच रिपोर्ट आते ही मंत्री ओपी चौधरी ने त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि संदीप साहू ने आवश्यक दस्तावेजों का रखरखाव नहीं किया और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। उनके कार्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियम, 1965, और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1966 के उल्लंघन में पाए गए हैं।
मंत्री के निर्देश पर आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने तत्कालीन कार्यपालन अभियंता संदीप साहू को निलंबित करते हुए मुख्यालय प्रक्षेत्र बिलासपुर निर्धारित किया है। इस मामले में शामिल अन्य अधिकारी नीतू गणवीर कार्यपालन अभियंता, ताराचंद सिन्हा सहायक अभियंता एवं राजकुमार परस्ते उप-अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में आईएएस कुंदन कुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एक गहन जांच करेगा, ताकि इस प्रकार की विसंगतियों दूर किया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सके। संबंधित अधिकारी, निर्माण और विकास गतिविधियों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
तालपुरी घोटाले के दोषी अधिकारियों पर कब होगा एक्शन राज्य सरकार इसमें भी धयान दे, देश का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हाउसिंग बोर्ड का संदीप साहू से ज्यादा बड़े भ्रष्ट अधिकारी 25 साल से आम जनता के पैसों का खून चूस रहे है सरकार ध्यान दें कि इसी तरह का हज़ारों करोड़ का तालपुरी घोटाला इसी प्रकार बिना प्रशासनिक स्वीकृति एवं प्राकलन के बिना टेंडर के निर्माण बड़े पैमाने में किया गया था तत्कालीन अधिकारी ष्ठ्य दीवान जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ये पूरी जांच बैठाई गई थी और जांच के उपरांत संबंधित भ्रष्ट अधिकारियों से से वसूली की बात थी उस जांच रिपोर्ट में दर्शाई गई थी तत्कालीन कमिश्नर बाजवा की फ़ाइनल रिपोर्ट के आधार पर अपराध दर्ज करने को लिखा गया था। हज़ार करोड़ का घोटाले की वसूली तत्कालीन भ्रष्ट्र अधिकारियों से करना था। वही भ्रष्ट अधिकारी वर्तमान में गृह निर्माण मंडल में बड़े ऊचे पद पर आसीन है। हर्ष कुमार जोशी, एमडी पनरिया जो किसी भी तालपुरी घोटाले की जांच के दस्तावेज या प्रतिवेदन मांगा जाता है तो ये दोनों अधिकारी मुख्यलय में बैठकर दस्तावेजों को गायब करने का ही कार्य करते है। वर्तमान में तालपुरी घोटाले की जांच लोकायुक्त में शिकायत के बाद की गई। तभी संबंधित भ्रष्टाचार के तालपुरी प्रकरण में लोकायुक्त बार-बार हाउसिंग बोर्ड को प्रतिवेदन भेजने हेतु लिख रहा है लेकिन हाउसिंग बोर्ड के भ्रष्ट अधिकारियों ने तालपुरी घोटाले की सभी फाइलें और जांच रिपोर्ट को कई गंवा दिए या जला दिया है या दस्तावेजों को गायब करवा दिया है। तालपुरी घोटाले की सच्चाई प्रोजेक्ट की भौतिक सत्यापन करने पर ही भ्रष्टाचार की परते खुलनी शुरु हो जाएगी। संदीप साहू के कार्यकाल में ही बाबू बैनर्जी द्वारा पानी के नाम पर लगभग 1 करोड़ का घोटाला किया गया था जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। आवास एवं पर्यावरण मंत्री इसे भी संज्ञान में लेकर जांच कराए।
panchayattantra24.-रायपुर । महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस मुंबई राजभवन में बिदाई में औपचारिक बिदाई के बाद कल मंगलवार 30 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं। बैस शाम 5 बजे मुम्बई से रायपुर पहुंचेंगे और रवि नगर निवास जाएंगे। बैस बीते पांच-छह वर्ष में पहले त्रिपुरा,फिर झारखण्ड और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे।
बता दें कि राज्यपाल के प्रधान सचिव प्रवीण दराडे ने विशेष सचिव विपिन कुमार सक्सेना के साथ राजभवन मुंबई में राज्यपाल रमेश बैस को कॉफी टेबल बुक ‘राजभवन पत्रिका’ की एक प्रति भेंट की। ई-बुक में राज्यपाल द्वारा 2023 और 2024 में भाग लिए गए कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और समारोहों की संक्षिप्त रिपोर्ट और तस्वीरें शामिल हैं।
panchayattantra24.-रायपुर । ठगी में शामिल सॉफ्टवेयर इंजीनियर और बैंक अकाउंट सप्लायर को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर प्रकाश गुप्ता पिता स्वर्गीय राम प्रसादगुप्ता उम्र 66 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी टाटीबंध आमानाका रायपुर, रिटायर्ड सिविल सर्जन ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 74.49 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, दिनांक 16/7/24 को रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 8/24 धारा 420,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी आशीष साहू द्वारा विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने साथी आरोपी विकास चंद्राकर को दिया गया था। उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से 25 लाख रुपए जमा करवाए गए थे। बैंक खातों के एवज में विकास चंद्राकर ने कमीशन के रूप में 3.70 लाख रुपए आशीष को दिया था।
आरोपी विकास चंद्राकार निवासी भिलाई पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। यह वर्चुअल नंबर का प्रयोग करता है और अन्य लोगों से बैंक खाते किराया में लेकर ठगी की रकम जमा करवाने में प्रयोग करता था। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 80 पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। विकास चंद्राकर के स्वयं की 10 से अधिक बैंक खातों, XUV 700 गाड़ी की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1 आशीष साहू पिता निरंजन साहू उम्र 36 निवासी स्पात नगर भिलाई, दुर्ग छत्तीसगढ़ 2 विकास चंद्राकार पिता आशाराम चंद्राकार उम्र 33 वर्ष सा मैत्री नगर रिसाली भिलाई

panchayattantra24.-रायपुर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और छत्तीसगढ़ बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश बैस को राज्यपाल नहीं बनाए जाने पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने उन्हें रायपुर दक्षिण से अपनी किस्मत आजमा लेने की सलाह दी है। डहरिया ने कहा कि रमेश बैस जी बढ़िया हैं। छत्तीसगढ़िया नेता हैं और छत्तीसगढ़ियों के बारे में सोचते हैं। डहरिया ने कहा कि अब राज्यपाल से निवृत होकर आ रहे हैं तो उनको सक्रिय राजनीति में आना चाहिए। इससे दक्षिण विधानसभा सीट खाली हुआ है तो उस पर जोर देना चाहिए। किस्मत आजमा लेना चाहिए। साथ ही पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाने पर कहा कि यहां भी मूसेवाला जैसे कांड हो सकते हैं।
कांग्रेस के पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर शिव डहरिया ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी होती है कि पूर्व विधायकों को सुरक्षा देना चाहिए। पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली गई थी, जिससे कुछ विधायकों की हत्या भी हुई। जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा बिल्कुल निश्चित रूप से देना चाहिए। डहरिया ने कहा कि पंजाब के सिध्दू मूसेवाला हत्या कांड के जैसी घटनाएं यहां भी हो सकती हैं। इसलिए भी पूर्व विधायकों की सुरक्षा कम नहीं की जानी चाहिए। शिव डहरिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में BJP के पूर्व विधायकों को पर्याप्त सुरक्षा दी गई थी। सभी जनप्रतिनिधियों को आवश्यकता थी। छत्तीसगढ़ में भी जो पूर्व विधायक हैं, उनको सुरक्षा देना चाहिए।

panchayattantra24.-रायपुर । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ ने रायपुर में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर विवेक शर्मा संचालक राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश अग्रवाल समाज ने की। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर व्ही के चौहान, युद्ध सेवा मेडल कारगिल योद्धा, कर्नल जेएसएस कक्कड़ योद्धा 1971 भारत पाक युद्ध, कर्नल (डॉ) हरेंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ और कारगिल योद्धा मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में शकुंतला पांडे वीर माता शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे, मिंसा नयन वीर नारी, निशा यादव वीर नारी, ब्रिगेडियर पीके लहरी कारगिल योद्धा, मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, कैप्टन (नेवी) अनिल शर्मा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सौदागर सोनकर सभापति जिला पंचायत रायपुर, अमिताभ दुबे अध्यक्ष ग्रीन आर्मी आफ रायपुर, की उपस्थिति रही।

panchayattantra24.-रायपुर । आज सावन का दूसरा सोमवार है। छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सुबह से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी है। श्रद्धालु जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, भस्म आदि से पूजा कर रहे हैं। रायपुर के प्राचीन हटकेश्नवरनाथ महादेव में विशेष श्रृंगार किया गया है।
रायपुर के हटकेश्वरनाथ में आज से ऑडियो के रूप में भक्तों की भावनाएं पहुंचने लगी है। इस पहल को एक ऐप के जरिए शुरू किया गया है। रायपुर या देश-दुनिया में कहीं भी मौजूद भक्त कहीं से भी जयकारा, मंत्र या अर्जी टेक्स्ट, वॉयस मैसेज से भेज सकेंगे। यह ‘वायुमंत्रा’ ऐप से ऑपरेट किया जा रहा है, जिसे रायपुर की एक कंपनी ने बनाया है। वहीं गरियाबंद में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शिवालयों में महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी है। श्रद्धालु जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, भस्म आदि से पूजा कर रहे हैं।
panchayattantra24.-रायपुर/दिल्ली । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से संसद भवन में मुलाक़ात करेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे से वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे. निर्धारित समय के अनुसार सीएम साय दोपहर 3:55 बजे को दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे. वे शाम को 6 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर से 26 जुलाई की शाम रवाना हुए थे. 27 जुलाई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए. इस कार्यक्रम के बाद बीजेपी मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में शामिल हुए. साथ ही रविवार की शाम सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओम माथुर से मुलाकात की.


panchayattantra24.-रायपुर। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ पहुंचकर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मृत तीन ग्रामीणों आत्माराम साहू, रामकुमार ध्रुव एवं राकेश साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर तीनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की। मंत्री दयालदास बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिवारजनों से कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत तीनों परिवारों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। विदित हो कि बीते शनिवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ में केसिंग पाईप की मरम्मत करने के लिए कुएं में उतरे 55 वर्षीय आत्माराम साहू, 45 वर्षीय राम कुमार ध्रुव एवं 25 वर्षीय राकेश साहू की जहरीली गैस के रिसाव से मृत्यु हो गई थी।

panchayattantra24.-रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव 29 जुलाई को राज्य की चार नवगठित नगर पालिकाओं मंदिर हसौद, बांकी मोंगरा, लोरमी और पंडरिया में “मोर संगवारी” योजना का विस्तार करेंगे। वे इस दिन लोरमी के मानस मंच में आयोजित कार्यक्रम में चारों नई नगर पालिकाओं में योजना का शुभारंभ करेंगे।
शहरी नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने कार्यक्रम में ’’मोर संगवारी’’ अपांइटमेंट मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा। ’’मोर संगवारी’’ सेवा के अंतर्गत नागरिकों के लिए चैट बोट की सुविधा वाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही तत्काल अपांइटमेंट लिए जाने और मुहैया कराई जा रही सेवाओं के लिए आवश्यक दस्तावेज संबंधी सभी जानकारियां भी प्रदान की जाएगी। शासकीय कार्यालयों से नागरिक सेवाएं घरों तक पहुंचाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में चरणबद्ध रूप से “मोर संगवारी” योजना का विस्तार किया जा रहा है।
राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय ने बताया कि आमजनों तक शासकीय सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंचाने के लिए राज्य में ’’मोर संगवारी’’ योजना संचालित की जा रही है। इसमें 27 तरह की सेवाएं नागरिकों को बिना किसी व्यवधान और कार्यालय जाए बिना उपलब्ध कराई जा रही है। सरकारी दस्तावेज बनवाने की यह घर पहुंच सेवा वर्तमान में प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों, 44 नगर पालिकाओं तथा दो नगर पंचायतों अंबागढ़ चौकी और गौरेला में संचालित की जा रही है। ’’मोर संगवारी’’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों की 27 प्रकार की शासकीय सेवाएं जैसे राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि सेवाओं के लिए टोल-फ्री नंबर 14545 जारी किया गया है। ये सेवाएं सभी कार्य दिवसों में प्रातः आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक संचालित की जा रही हैं।

panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने बीजेपी मुख्यालय में “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। X पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज भाजपा मुख्यालय में “मन की बात” कार्यक्रम के अंतर्गत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा , केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों के साथ सुना।
मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा , केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों के साथ।