Browsing: रायपुर

 panchayattantra24.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कारगिल विजय शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय-शौर्य दिवस हमें वीर जवानों की अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र की रक्षा की। शहीदों का यह बलिदान हमें प्रेरित करता है कि हम हमेशा अपने देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए तत्पर रहें। उनकी वीरता और समर्पण हमें यह सिखाता है कि  राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हरिचंदन ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हम उनके परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया। देश के प्रत्येक नागरिक को इन परिवारों के बलिदान को सलाम करना चाहिए और उनके साहस की प्रशंसा करनी चाहिए। हम सब मिलकर इन वीर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुए कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग मामले की जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव व आरपी सिंह के खिलाफ 500-500 का जमानती वारंट जारी किया है। 
 पूर्व में इनके यहां ईडी छापे मारकर पूछताछ के साथ इनकी कुछ संपत्ति अटैच कर रखा है। साथ ही रजनीकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय, पीयूष साहू, नारायण साहू समेत अन्य को नोटिस जारी किया है। ईडी के विशेष कोर्ट ने इन सभी को 24 अगस्त को पेश होने कहाहै। उसी दिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया, निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई कीभी पेशी होनी है। बीते दिन हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन सभी के साथ 15 की न्यायिक हिरासत 24 अगस्त तक बढ़ा दी थी। 
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद के रूप में अपना जीवन जनसेवा में व्यतीत किया। वे वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक रहे। छत्तीसगढ़ से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों, शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मनेन्द्रगढ़ के पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना विलंब से देने के मामले पर शुक्रवार को विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने नाराजगी जताई। इस पर स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दिवंगत पूर्व विधायक का विलंब से सूचना आना आपत्तिजनक, और अनुचित है। बाद में दिवंगत पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी गई। अविभाजित मध्यप्रदेश में मनेन्द्रगढ़ के दो बार के विधायक विजय सिंह का विगत 17 जुलाई को निधन हो गया। प्रदेश के चार और दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई लेकिन पूर्व विधायक विजय सिंह के निधन की सूचना विधानसभा सचिवालय को नहीं मिलने के कारण उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकी। 
प्रश्नकाल शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने यह मामला उठाया, और कहा कि आसंदी से आग्रह किया कि इस विषय को शासन को संज्ञान में लेने के लिए निर्देशित करें। नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने भी इस पर सहमति जताई और कहा कि यह बहुत बड़ी त्रुटि है। जैसा कि नियम है कि कलेक्टर से निधन की सूचना नहीं मिलने की वजह से सदन में इसका उल्लेख नहीं किया जा सकता है। डॉ.महंत ने कहा कि कलेक्टर के माध्यम से गलत काम हो रहा है। इस तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। स्पीकर डॉ.रमन सिंह ने कहा कि जेडी का सर्कुलर है कि सांसद और विधायकों के निधन की सूचना विधानसभा को तुरंत दी जाए। मगर दिवंगत विधायक की सूचना विलंब से आई है। यह आपत्तिजनक और अनुचित है। इससे प्रदेश की स्थिति को समझा जा सकता है। उन्होंने शासन को इस विषय को ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। बाद में स्पीकर डॉ.रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, और अन्य सदस्यों ने दिवंगत पूर्व विधायक विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा मध्यप्रदेश से राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रभात झा को भी सदन में श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगतों के सम्मान में सदन की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित की गई।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने मुलाकात की। राजनांदगांव से आए रॉयल किड्स कॉन्वेंट के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने आज विधानसभा परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत से भी मुलाकात की। रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने पहली बार विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान जिज्ञासा वश कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे और विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। 
 विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रों को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी का राजनीति और सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक होना बहुत आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यवाही और उसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विद्यार्थियों को राजनीति में नैतिकता और ईमानदारी के महत्व पर बल दिया। यह भम्रण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक यात्रा साबित हुआ, जिसमें उन्होंने न केवल विधानसभा की कार्यवाही को देखा, बल्कि प्रदेश के प्रमुख नेताओं से भी बातचीत करने का अवसर पाया।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा सत्र के चौथे दिन कमल विहार का मामला उठा. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने लैंड यूज बदले बिना टेंडर निकालने का मामला उठाया. आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि 2021 के मास्टरप्लान में सिटी पार्क को बाद के मास्टरप्लान में आमोद-प्रमोद कर दिया गया था. भाजपा विधायक राजेश मूणत के सवाल पर आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 2021 के मास्टरप्लान में सिटी पार्क लैंड यूज था. टाउन प्लानिंग स्कीम के स्वीकृत प्लान के मुताबिक़ पार्क स्वीकृत किया गया था. इससे 40 लाख रुपये फंड रेसिंग का भी प्रावधान था। 
2021 के मास्टरप्लान में सिटी पार्क था. इसके बाद के मास्टरप्लान में आमोद-प्रमोद कर दिया गया. बेस प्राइज़ से ज़्यादा दर पर श्री जी कृपा नाम के फर्म ने 72 करोड़ रुपये में बीड किया था. लैंड यूस फर्म को करना था, लेकिन उसने आरडीए से किए जाने की मांग को लेकर कमर्शियल कोर्ट में चला गया. यह मामला आर्बिट्रेशन में चल रहा है. राजेश मूणत ने कहा कि रिक्रियेशनल पार्क बनाने टेंडर निकाल लिया. पिछली सरकार के मंत्री ने फाइल अपने पास रख ली थी. रिक्रियेशनल पार्क के नाम पर मैरिज पैलेस नहीं बनाया जा सकता. कमल विहार में माता कौशल्या नाम की तख़्ती लगा दी गई. आज कमल विहार अंधेरे में डूबा है. आरडीए को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से नये सिरे से लैड यूज चेंज करना होता है. बग़ैर ले आउट चेंज किए टेंडर कैसे कर दिया गया?
 राजेश मूणत ने कहा कि टेंडर की शर्तों में लिखा है कि लैंड यूज बदलना बिडर की जिम्मेदारी है. आश्चर्य की बात है कि बगैर लैंड यूज बदले टेंडर निकल गया. क्या इसकी जांच कराकर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होगी? मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि वर्तमान मास्टर प्लान के आधार पर ये टेंडर निकाला गया था. विधायक सुशांत शुक्ला ने चर्चा में शामिल होते बेलतरा विधासभा के पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री हेतु आवेदन का मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल किया कि कितने आवेदनों का निराकरण हुआ?, कितने बाकी है? भूमि का असत्यापन नाकर खुली भूमि बताया जाता है, इससे निराकरण की क्या व्यवस्था है?
 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इनको रोकने में पंजीयन में सुधार की प्रक्रिया जारी है, पिछले 7 महीने में विभागीय सतर्कता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जो सारे विशेष केस देखेगी. सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रश्न का जवाब अपूर्ण है, शिकायत का क्या प्रावधान है. ओपी चौधरी ने बताया कि शिकायत जिला स्तर पर होती है, उसमें निराकरण अच्छी तरह से नहीं हो पाता, इसलिए उच्च स्तरीय तरीके से कमेटी गठित की गई है, जो अच्छी तरह से इसका निराकरण करेगी. हमारे पास जो जानकारी आई है, उसमें अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है. पार्टी बंधित खसरों में कोई गड़बड़ी हुई होगी तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी. 
 मंत्री ने कहा कि कोटवार भूमि शासन की ही भूमि होती है. पहले बहुत से प्रकरण में अब जमीनों को बेच दिया गया था, लेकिन अब ऐसा कोई केस हुआ है वह किस स्तर पर है उसे देख कर कार्यवाही को जाएगी. विधायक राजेश मूणत ने सवाल किया कि राजिस्ट्री बढ़ा दी गई है, और चेक और ड्राफ्ट पेमेंट क्यों नहीं लिया जा रहा है. कैश पेमेंट क्यों ही रहा इसका परीक्षण कराया जाए? ओपी चौधरी ने बताया कि रजिस्ट्री नहीं बढ़ाई गई है. गाइडलाइन रेट नहीं बढ़ा है. इसका प्रभाव केवल बिल्डरों पर ही नही बल्कि किसानों पर भी पड़ता है. गाइड लाइन रेट जब काम होता है तो लोअर मिडिल क्लास के लोगों को लोन नहीं मिल पाता है. राजेश मूणत ने इस पर सवाल किया कि रजिस्ट्री शुल्क कैश में क्यों जमा हो रही है, इसे दिखवा ले. सुशांत शुक्ला ने कहा कि वेरिफिकेश का प्रावधान नहीं है. नगरीय निकाय राजस्व का कोई संयुक्त कार्य नहीं है. क्या ऐसी कोई प्रणाली आने वाले समय में स्थापित की जाएगी, जिसमें आने वाले समय में परेशानी न हो? चौधरी ने कहा कि अगर कोई कैश पेमेंट करता है, तो वह पूरा रजिस्टर होता है. आने वाले समय में हम पूरा काम कैश लेस और पेपर लेस करने की ओर प्रयासरत हैं. ओपी चौधरी ने कहा कि हम बहुत सारे मेजर रिफॉर्म्स कर रहे हैं. अंबिकापुर के विषय पर कहा 15 नायब तहसीलदार को पोस्ट किया गया, ताकि कार्य अच्छे से हो. टेक्नोलॉजी की वजह से टुकड़े की जमीन नहीं बिक पाएगी. कहीं गड़बड़ी की शिकायत हो हम तत्काल समाधान कराएंगे. राज्य स्तर पर जांच टीम गठित की जाएगी, और इसे बेलतारा भेजा जाएगा.
 

  

panchayattantra24.-रायपुर। नक्सली हिंसा में मृतक के परिजनों को छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत शासकीय सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी वर्गा के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन कर लाभांवित किया जा रहा है। आज बीजापुर जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में नक्सल पीड़ित परिवारों के 58 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया। 
 पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कुल 58 पात्र आवेदकों को प्रथम चरण में अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। पूर्व में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 19 जुलाई तक दावा आपत्ति आमंत्रित की गई थी, बाद में इस तिथि में वृद्धि करते हुए 24 जुलाई 2024 को निर्धारित की गई। उक्त तिथियों में प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण करते हुए समिति के निर्णय के आधार पर विभिन्न विभागों में चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियुक्ति हेतु अंतिम रूप से 58 आवेदक प्रथम चरण में पात्र पाए गए हैं, जिन्हें यह नियुक्ति दी जाएगी।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में जारी मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। चौथे दिन भी पक्ष और विपक्ष जोरदार नोकझोंक देखने को मिली। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने कई सवाल भी उठाए। इस दौरान प्रदेश में पंजीयन मामले में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया। विधायक सुशांत शुक्ला के सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि गड़बड़ी रोकने रजिस्ट्री विभाग में विजिलेंस सेल का गठन हुआ है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विजिलेंस सेल बड़े और विशेष केस की जांच करेगी। फिलहाल प्रतिबंधित खसरे की पंजीयन रोकी गई है। अगर कोटवारी जमीन की रजिस्ट्री हुई है, तो इसका परीक्षण कराएंगे। 
वित्त मंत्री ने कहा कि पंजीयन का नया सिस्टम तैयार हो रहा है। आधार और पैन को रजिस्ट्री से लिंक होगा। रेरा और भुइया को भी आपस में जोड़ा जा रहा है। विधायकों की मांग पर मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हर जिले में विधायक के लिए राजस्व बैठक कराएंगे। इसके लिए सभी कलेक्टर को निर्देश दिया जाएगा। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बेलतरा में पंजीयन गड़बड़ी की जांच कराएंगे। मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में घोषण की, कि सक्ति जिले में संचालित खदान की जांच होगी। अगले सत्र से पहले ही इसकी जांच करा ली जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सभी 19 डोलेमाइट खदान की जांच होगी। बता दें कि य़ह घोषणा चरणदास महंत के सवाल पर की गई है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 15 अगस्त तक किया जा सकता है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश प्रचलित राशनकार्ड के नवीनीकरण एवं राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त श्रेणी के राशनकार्ड अन्त्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशनकार्डधारियों का ई-केवायसी एवं राशनकार्डों के नवीनीकरण 15 अगस्त 2024 तक अनिवार्य रूप से कराने के लिए कहा गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण करने के लिये ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 77 लाख राशनकार्ड हितग्राही है। अब तक कुल 70 लाख 26 हजार 106 राशन कार्डधारकों का नवीनीकरण किया जा चुका है।
नवीनीकरण के कार्य में पहले पायदान पर बीजापुर जिला है, कुल हितग्राही 71,329 हितग्राहियों में से 71,109 हितग्राहियों ने, द्वितीय स्थान पर नारायणपुर जिला 36,136 हितग्राहियों में से 35,790 हितग्राहियों ने, इसी प्रकार तृतीय स्थान पर सुकमा जिला जहां 78,703 हितग्राहियों में से लगभग 78 हजार हितग्राहियों ने अपना राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य करवा लिया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राष्ट्रीय नीति आयोग के अध्यक्ष और पीएम नरेंद्र मोदी  ने 27 जुलाई को बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सीएम विष्णु देव साय, दोनों डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और कुछ वरिष्ठ सचिव भी शामिल होंगे। इसमें सीएम साय, विजन छत्तीसगढ़ 2047 के लिए बनी योजनाओं के लिए आर्थिक मदद मांगेगे। 
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी 2-3 अगस्त को गवर्नर कांफ्रेंस बुलाया है। श्रीमती मुर्मू के कार्यकाल का दूसरा और कई राज्यपालों के कार्यकाल का अंतिम कांफ्रेंस होगा। इसमें आदिवासी बहुल राज्यों के विकास पर चर्चा होगी। इस कांफ्रेंस में शामिल होने राज्यपाल हरिचंदन 31 अगस्त को चार दिनों के लिए दिल्ली दौरे पर रहेंगे। उनके साथ सचिव यशवंत कुमार भी शामिल होंगे।