Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर। तेलीबांधा शूट आउट मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। 13 जुलाई को पीआरए कंपनी के सामने फायरिंग के लिए दोनों शूटरों को सुपारी की रकम देने वाले को पकड़ा है। इसी ने दोनों के एकाउंट में एक लाख रूपए जमा किए थे। इसका नाम चमन प्रकाश बताया गया है। उसे साइबर सेल की टीम ने पंजाब से पकड़ा है और उसे लेकर आज शाम तक रायपुर पहुंचेगी। पुलिस के मुताबिक चमन, अमनदीप गैंग के लिए काम करता था। इस मामले में अब तक कुल 4 पंजाब और तीन झारखंड से गिरफ्तार किए गए हैं‌।
अमनदीप वाल्मीकि ने हैंडल किया था, पुलिस को उसके बारे में यह पता चला है कि उसका भी बड़ा गैंग हरियाणा समेत नार्थ इंडिया में सक्रिय है। इससे पहले पुलिस ने अमनदीप को रिमांड पर लेने का आवेदन लगाया गया। कोर्ट ने उसे हालांकि केवल एक दिन की रिमांड पर ही पुलिस को सौंपा है। उसे आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने अमन साहू गैंग और लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन युवकों ने यहां फायर किया था, पुलिस उनके पते-ठिकाने तक पहुंच चुकी है, लेकिन दोनों नहीं मिले हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीआईआई द्वारा आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में शामिल हुए। भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से स्टील समिट आयोजित हो रहा है। समिट में देश भर के उद्योगपति शामिल हो रहे हैं। नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजन किया जा रहा है।
 

 panchayattantra24.-रायपुर। पूरे प्रदेश के आदर्श ग्राम योजना में सोलर लाइट खरीदी की जांच होगी. विधान सभा की जांच समिति जांच करेगी. भाजपा विधायक लता उसेंडी के सवाल के जवाब में मंत्री राम विचार नेताम ने 2021 से 2024 के बीच हुई खरीदी की जांच कराने की घोषणा की. कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी ने प्रश्नकाल में इस मामले को उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हुई सोलर लाइट की खरीदी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है. अधिकारियों ने मंत्री को सदन में गलत जानकारी दी है. 12 जून को आरटीआई से मिली जानकारी में बताया गया है कि 3 अधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है. मंत्री सदन में गलत जानकारी दे रहे हैं. पिछली सरकार में सोलर लाइट को लेकर गड़बड़ी हुई है. सक्षम अधिकारियों ने गड़बड़ी की है.
इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने सदन में घोषणा करते हुए कहा कि सदन की समिति से इस मामले की जांच कराई जाएगी. पूरे प्रदेश के मामले इसमें शामिल किए जाएँगे. इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि सरकार ने जवाब दिया है कि राज्य स्तरीय समिति जांच कर रही है. क्या सदन की समिति से राज्य स्तरीय समिति की जांच के बिंदु शामिल किए जाएँगे. मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सदन की समिति जिन-जिन विषयों को जांच में शामिल करेगी, उन पर जांच की जाएगी.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने निकल गए है। कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। -जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का ये सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा- पत्रकार ने मुझसे पूछा कि अभी तो भाजपा सरकार को सिर्फ 6 माह हुआ हैं, फिर विधानसभा घेराव की जरूरत क्यों पड़ी। मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए जीती है, मरती है। जब प्रदेश की सरकार नींद में है, तो उसे जगाने के लिए, उसकी नींद तोड़ने के लिए ऐसा करना पड़ा। 
पायलट ने कहा- ये सरकार घमंड में है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें करती है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए, आम जन को परेशान करती है। बलौदाबाजार के लोगों से पूछो, हिंसा फैलाने कौन लोग आए थे। सूचना तंत्र सो रहा था। ये सरकार रायपुर से नहीं दिल्ली से चलती है। हम हिंसा में विश्वास नहीं करते, जो हिंसा करे उसकी निंदा करती है। लेकिन हम लोगों, किसानों की आवाज उठाते आए हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी  की पहल से रायगढ़ शहर में सड़कों के निर्माण के 3.14 करोड़ की स्वीकृति नगरीय प्रशासन विभाग से मिली है। वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की मांग को पत्र लिखकर नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के समक्ष रखा था, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई है।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए त्वरित निर्णय लेकर कार्य कराए जा रहे है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर 5 पुरस्कार प्राप्त हुआ है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी की पहल पर रायगढ़ शहर के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जा रहा है। शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी के निर्देश पर शहर में डामरीकृत सड़कों के निर्माण पर फोकस किया है, जिससे शहर के भीतर लोगों को आवागमन के लिए सुंदर और सुगम सड़कें मिलें। इसके साथ ही रायगढ़ में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी अधोसंरचना विकास को तेजी से मूर्त रूप दिया जा रहा है। जिससे शहर में सभी वर्गाे की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं जल्द विकसित की जा सके। 
 3.14 करोड़ से 4 डामरीकृत सड़कों का होगा निर्माण
 जिन सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है वे डामरीकृत सड़कें होंगी। इसमें 1 करोड़ 8 लाख 42 हजार की लागत से वार्ड क्रमांक 21 सर्किट हाऊस से हाऊसिंग बोर्ड तक बीटी रोड, इसी तरह वार्ड क्रमांक 27 अतरमुड़ा से मंगल भवन तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 83 लाख 51 हजार रुपये, वार्ड क्रमांक 32 सर्वेश्वरी स्कूल से 25 एमएलडी एसटीपी प्लांट एवं गीता ट्रेडर्स से बांझीनपाली तक बीटी रोड निर्माण कार्य के लिए 78 लाख 53 हजार रुपये एवं वार्ड क्रमांक 17 हण्डी चौक से अनाथालय होते हुए नीलांचल भवन तक एवं गणेश मंदिर होते हुए बस स्टैण्ड तक बीटी रोड रिपेयरिंग कार्य हेतु 44 लाख 12 हजार रुपये शामिल है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । सदन में प्रश्नकाल के दौरान सरकारी डॉक्टरों के घर से प्रैक्टिस करने पर सवाल उठा. भाजपा विधायक भैया लाल रजवाड़े ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाला हर केस रेफर किया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आपकी चिंता जायज है, मैं भी अवगत हूं.
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि 15 दिन के भीतर बैकुंठपुर जिला अस्पताल सिविल सर्जन होगा. एनेस्थीसिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ और दूसरे डॉक्टर दिए जाएंगे. भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने बॉन्ड डॉक्टर की समस्या को उठाया.  स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि 1079 विशेषज्ञ डॉक्टर की भर्ती होने जा रही. 8084 नर्सिंग स्टॉफ से लेकर भृत्य तक की नियुक्ति होगी. कुल 10 हजार के करीब स्टाफ और डॉक्टर इस साल भरे जाएंगे. मैं मानता हूं कि डॉक्टर की कमी है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कोई भी सदस्य डॉक्टर लेकर आएगा 24 घंटे में उनकी भर्ती की जाएगी.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। विधानसभा में बालोद में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला उठा. कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने मामला उठाते हुए कहा कि तस्करी के लिए कई ठेकेदार और दलाल भी सक्रिय हैं. उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि महिलाओं की गुमशुदगी की पूरे प्रदेश की जानकारी माँगी गई थी, लेकिन सिर्फ़ ज़िला की जानकारी दी गई. अकेले बालोद जिले में ही महिलाओं की गुमशुदगी के 106 मामले अब भी जांच में हैं.
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 106 महिलाएं जिले में अब भी लापता है. 2022 से 2024 तक की यह स्थिति है. खोजबीन आवश्यक है. पुलिस इस पर अनवरत काम कर रही है. 716 महिलाएं लापता थी,बाकी महिलाओं को खोज लिया गया है. 164 बच्चों में से 152 बच्चे ढूंढ लिए गए हैं. बच्चों की गुमशुदगी के मामलों की सफलता दर 92 फ़ीसदी है, वहीं महिलाओं पर यह 84 फीसदी है. अनिला भेड़िया ने कहा कि जांच के अब कई पहलू आ गए हैं. साइबर पुलिसिंग हो रही है फिर भी महिलाओं और बच्चों को ढूंढ़ पाने में पुलिस विफ़ल हो रही है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक, गुम लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है. गुमशुदा इंसान की खोजबीन के लिए एसओपी भी जारी की जाती है.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । छग में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना बताई है। साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना हैं।  राजधानी में आज बुधवार को आकाश मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। शहर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि प्रदेश के 11 जिलों में मध्यम बारिश होगी। साथ ही 19 जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के इस चेतावनी के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के बलौदा बाज़ार, बेमेतरा, जंजगीर चांपा, कबीरधाम, बिलासपुर, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, सक्ति, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा आज सदन में गूंजेगा. इसके साथ ही प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य और पंचायत विभाग से भी प्रश्न पूछे जाएंगे. आज सदन में जमकर हंगामा होने के आसार हैं. 
विधानसभा में आज बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा. लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर कांग्रेस आज स्थगन लाएगी. सदन में कानून व्यवस्था पर भारी हंगामा होने की संभावना है. प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य, पंचायत विभागों के सवाल पूछे जाएंगे. वहीं ध्यानाकर्षण में गूंजेगा सहकारी समिति में अनियमितता का मामला भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला उठाएंगे. गरीबों के चावल वितरण में अफरा तफरी पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ध्यानाकर्षण करेंगे. इसके बसत ही सदन में मंत्री रामविचार नेताम मंडी संशोधन विधेयक पेश करेंगे.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर/कवर्धा । जिले के ग्राम बाहपानी में हुए एक दुखद हादसे में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गये 19 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई थी। इनके पीछे छूट गये थे इनके मासूम बच्चे। इनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर इनके माता-पिता का कितना कुछ सपना था, जिन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी थी। घटना के तुरंत पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई थी। साथ ही विधायक भावना बोहरा ने इन मासूम बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी ली। सुखद बात यह है कि यह बच्चे अपनी तरक्की की राह में तेजी से बढ़ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा परिसर में इन बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब दुलारा और कहा कि आप लोगों ने विधानसभा देखी है। यहां पर हम सब चर्चा करते हैं और सब मिलजुलकर प्रदेश के विकास के लिए नीति तैयार करते हैं। 
 कल जब आप लोग भी बड़े होंगे। और आप में से जो जनप्रतिनिधि बनेगा वो यहां आएंगे। यह लोकतंत्र का मंदिर है यहीं से हम प्रदेश के विकास की राह तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को विधानसभा दिखाने के पीछे हमारी मंशा यह है कि बच्चे बेहतर तरीके से समझें कि लोकतंत्र कैसे काम करता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चों ने कहा कि उनकी पढ़ाई लिखाई अच्छी चल रही है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके गांव के बारे में भी पूछा। बच्चों ने अपने गांव के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विधायक बोहरा को कहा कि बच्चों को इतनी सुंदर शिक्षा आप दे रही हैं। यह बहुत अच्छी बात है। बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में हम जितना काम करेंगे, हमारे विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में उतनी ही आसानी होगी। गौरतलब है कि विगत 20 मई 2024 को कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी के समीप एक दुखद सड़क दुर्घटना में तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे 19 ग्रामीणों की दुःखद मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने हादसे में तत्काल परिजनों को राहत देते हुए 5-5 लाख दिए जाने की घोषणा की थी। आज इन्हीं मृतकों परिवारों के 14 बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने विधानसभा पहुंचे थे।