Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर । विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हुआ।सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। सदन की कार्रवाई शुरू होने के बाद दिवंगत सदस्य मकसूदन लाल चंद्राकर,अमीन साय, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, और महासमुंद के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर को श्रद्धांजलि दी गई। मानसून सत्र के पहले दिन कार्रवाई शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। 
सदन कार्रवाई शुरू होने के बाद चारों पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर, अमीन साय, लक्ष्मी प्रसाद पटेल और अग्नि चंद्राकर के योगदान को याद कर सीएम विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, और अन्य सदस्यों ने अपने संबंधों कर जिक्र श्रद्धांजलि दी गई। इससे पहले कार्यमंत्रणा समिति की हुई बैठक में सीएम विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । मंत्री OP चौधरी विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने पहुंचे है। जारी कार्यसूची के अनुसार. प्रश्न काल में सीएम विष्णुसाय अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज ही सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इस पर चर्चा और पारण मंगलवार को होगा। पांच दिन का पूरा सत्र हंगामेदार रहेगा। कांग्रेस के विधायकों ने कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।
 रविवार रात हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति तैयार की गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कानून अव्यवस्था, बलौदाबाजार कांड, मलेरिया, डायरिया आदि मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने की रणनीति तैयार की गई है। इसके अलावा आरंग मॉब लिंचिंग, बिजली कटौती, बिजली बिल, गोठनों को बंद करने जैसे प्रमुख मुद्दे पर भी सदन में सवाल जवाब होंगे।वहीं विपक्ष ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। 
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के पहले दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हो रही है. बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप समेत अन्य सदस्य मौजूद हैं. 
बता दें कि आज से शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई तक चलेगा. पहले दिन 4 दिवंगत पूर्व विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे. इसके साथ आज विपक्ष बलौदाबाजार हिंसा पर स्थगन लाएगा. मुख्यमंत्री साय स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत रायपुर जिले के स्कूलों में शिक्षकों के लिए पदों की पूर्ति से जुड़े सवाल का जवाब देंगे, वहीं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा वन भूमि पट्टा के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने की शिकायत पर सदस्य के सवाल का जवाब देंगे. वन मंत्री केदार कश्यप जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में तेंदूपत्ता संग्राहकों को देय बीमा राशि से जुड़े सवाल का जवाब देंगे. 
पहले दिन विधायक भावना बोहरा व अजय चंद्राकर कबीरधाम जिले में हुई किसान की हत्या को लेकर गृहमंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे. विधायक हर्षिता बघेल राजनांदगांव जिले में सड़कों की स्वीकृति के बाद भी टेंडर ओपन नहीं किए जाने को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी और राजधानी से सटे इलाकों में छोटे-मोटे अपराध अब आम होते जा रहे हैं. उरकुरा स्थित हर्षित कालोनी में ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें महिला से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीनने का असफल प्रयास किया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.
 जानकारी के अनुसार, घटना रविवार रात करीबन 10 बजे की है. उरकुरा के हर्षित कालोनी में एक महिला फोन पर बात कर रही थी. इसी दौरान बाइक सवार 2 लड़कों ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया.लेकिन मोबाइल जमीन पर गिर गया. मोबाइल को उठाने की बजाए चोरों ने मौके से भागने में ही भलाई समझी. घटना ने हतप्रभ कालोनीवासियों ने खमतरई थाना प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
 

 
 
 panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्थित जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां सत्संग स्थल कौशल्या धाम में संत योगी बालकदास से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर सांसद भोजराज नाग सहित देवलाल ठाकुर एवं अन्य अतिथियों के अलावा, आई.जी. रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, एस.पी. जे.आर. ठाकुर तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री साय ने ब्रम्हलीन संत राम जानकी दास जी के समाधि स्थल में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और सत्संग स्थल परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने पाटेश्वर धाम में ब्रम्हलीन गुरुदेव राम जानकी दास की समाधि निर्माण कराने तथा मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाईट लगाने एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शेड निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जुगेंरा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास की सीटें 50 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा की।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। मोहला मानपुर में रात में मूसलाधार बारिश हुई। दल्लीराजहरा से गढ़चिरौली महाराष्ट्र सीमा तक करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणाधीन नेशनल-हाइवे की सड़क और पुल बाढ़ में बह गए। बताया जा रहा है कि 70 गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। दल्लीराजहरा से मानपुर का संपर्क टूट गया है। मानपुर और दल्लीराजहरा के मध्य नवनिर्मित पुल और हाइवे पहले ही बारिश में बह गया। इस हादसे मे मानपुर मुख्यालय के खडगांव तहसील और भरीटोला सेक्टर के लगभग 70 गांव में निवासरत 50 हजार की संघन आबादी मानपुर मुख्यालय से कटते हुए टापू में तब्दील हो गए हैं।
खडगांव भरीटोला इलाके के ग्रामीण, किसान, छात्र-छात्राएं मानपुर मुख्यालय में स्थापित अस्पताल, स्कूल, बैंक, सहकारी बैंक, कालेज, खाद, बीज, रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सामग्री लेने नेशनल-हाइवे और पुल के बह जाने से मानपुर मुख्यालय से कट गए हैं। इधर, कांकेर बस्तर, हैदराबाद, तेलंगाना, महाराष्ट्र से मानपुर होते हुए दल्ली राजहरा बालोद जिले तक आने-जाने वाले यात्री बसें, ट्रक, मालवाहक वाहन इस राष्ट्रीय राजमार्ग से नहीं जुड़ पाएंगे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय से सांसद कमलेश जांगड़े ने मुलाकात की। साय ने अपने X पोस्ट में लिखा, आज निवास कार्यालय में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने सौजन्य मुलाकात की।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । जिस नग्नता और फूहड़पन को लोग अपनी तरक्की समझ रहे हैं वास्तव वह उनका सामाजिक पतन ही है , संस्कृति के साथ खिलवाड़ है लेकिनज चंद पैसों के लिए होटल, बार,क्लब और फार्म हाउसों के मालिक किसी भी हद तक गिर रहे हैं। बैंकाक, पटाया, थाईलैंड, लॉस वेगास की सारी सुविधा अब राजधानी के बिगड़े नवाबो को आसानी से मिल रही है। राजधानी के विआईपी रोड,धरमपुरा और आउटर के लगभग सभी फार्म हाउसों में दर्जनों ओपन होटल और रिसॉर्ट में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। इनके पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं है। कई ग्रामीणों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ग्रामीण क्षेत्र में संचालित आधा दर्जन से अधिक होटल, रिसॉर्ट में देर रात तक शराब पिलाई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। मामले की शिकायत पर धूम विलेज नामक ओपन होटल में जाकर पड़ताल की गई तो वहां पर खुलेआम शराब की पार्टियां मनाई जा रही थी। जिसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। होटल संचालक से जानकारी मिली कि उन्हें शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं है बावजूद पूरे होटल में लगी सभी टेबलों पर शराब सजी थी, पुरुष के साथ महिलाएं भी शराब का सेवन करती पाई गई। 
वीआईपी रोड सहित दूसरे क्षेत्रों में होटल परिसर के पीछे क्षेत्र में बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें और गिलास मिलना इस बात की तस्दीक करती है की यहाँ खुलेआम शराबखोरी होती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा निजात अभियान को सार्थक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है, इस दिशा में अच्छा काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ का अवार्ड दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ऐसे होटलों और रिसॉर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जनप्रतिनिधियों ने भी कहा कि राजधानी की फिजां खऱाब करने नहीं दी जाएगी। जितने भी होटल और रिसॉर्ट में ऐसी असामाजिक गतिविधियां हो रही हैं उन पर सख्त कार्रवाई हो चाहे वह कितना बड़ा रसूख वाला क्यों न हो।
मामले में एक और जानकारी मिली है कि धूम विलेज ने ग्राम पंचायत से एनओसी नहीं ली है। सरपंच गोपी यादव ने बताया कि धूम विलेज होटल ने आज तक एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया है। हैरानी का विषय है कि ऐसे संस्थान का संचालन दो सालों से कैसे किया जा रहा है। शासन प्रशासन द्वारा आज तक ऐसे रिसॉर्ट पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई है। गौरतलब है कि पूर्व में भी जितने होटल पर अवैध रूप से शराब पिलाने को लेकर कार्यवाही की गई थी। तब भी होटल के कर्मचारी पर केस बनाया गया था। आज भी जब कार्रवाई होती है तब भी पुलिस विभाग द्वारा होटल कर्मचारी पर कार्यवाही की जाती है । आखिरकार होटल संचालक पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। ये बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।जबकि प्रदेश के गृह मंत्री द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थान, होटल और रिसॉर्ट में अवैध रूप से शराब पिलाई जाती है तो संस्थान के कर्मचारी या मैनेजर पर कार्यवाही करने की बजाए संस्थान के संचालक पर कार्यवाही की जाए। बावजूद इसके आबकारी विभाग और पुलिस विभाग द्वारा सिर्फ कर्मचारियों पर कार्यवाहियां की जा रही है। क्या प्रदेश के गृह मंत्री के निर्देश का खुला उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। क्या गृह मंत्री इस तरह के मामलों को संज्ञान में लेंगे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । छठी कार्यक्रम में कानफोड़ू साउंड सिस्टम बजाने वाले युवक की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई की रात 11 बजे बगदेहीपारा नवापारा में छठी कार्यक्रम के दौरान धनेश्वर गिलहरे पिता मार्बल साकिन शीतलापारा वार्ड क्रमांक 20 नवापारा साउंड सिस्टम को तेज आवाज से बजा रहा था। जिसे गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार कर कोलाहल अधिनियम की धारा 3.5 का उल्लंघन करते पाए पर आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 03/ 24 कायम कर न्यायालय में पेश किया गया। 
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने BJP राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को जन्मदिन की बधाई दी. सीएम ने x पर लिखा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े , आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्री सिद्धिविनायक से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं.विनोद श्रीधर तावड़े  महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं. वह पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के महासचिव, मुंबई के अध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य है. तावड़े 12वीं और 13वीं लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की समन्वय समिति के प्रमुख सदस्य रहे थे. 2024 लोकसभा चुनाव के बाद उनका नाम पार्टी के महासचिव के लिए सामने आया है. 
विनोद तावड़े स्कूली शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा, खेल और युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास के साथ-साथ मराठी भाषा (भाषा) और संस्कृति मंत्री रहे. महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है. इससे पहले, वे महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता थे. विनोद तावड़े का जन्म 20 जुलाई 1958 को मुंबई के गिरगांव इलाके में हुआ था. विनोद तावड़े सथाये कॉलेज (जिसे पहले ‘पारले कॉलेज’ के नाम से जाना जाता था) से हायर सेकेंडरी स्कूल पास आउट हैं. इसके बाद, उन्होंने ज्ञानेश्वर विद्यापीठ से पढ़ाई की.