Browsing: रायपुर

 

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ का जशपुर जिला अपनी हरी-भरी वादियों के और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जिला लोगों को प्रकृति से जोड़ता है और ताजगी का अनुभव करता है। जैसे-जैसे मानसून आता है इसकी खूबसूरती और निखरकर सामने आती है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता का मेल अद्वितीय है। इसी क्षेत्र से उत्पन्न हुआ है ‘जशपुर ब्रांड’ जो आदिवासी महिलाओं द्वारा बनाए गए उच्च गुणवत्ता वाले और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को बाजार में प्रस्तुत करता है। अब यह ब्रांड केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे भारत में अपनी जगह बना चुका है, चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन। 
जशपुर जिला हर क्षेत्र में बेहतर कर रहा है। यहां की महिलाएं भी कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं। “जशपुर ब्रांड” इसी का एक बेहतर उदाहरण और उत्कृष्टता का प्रतीक है। “जशपुर ब्रांड” के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनमें सबसे अधिक मांग वाले उत्पाद ढेकी कुटा जवा फूल चावल, जो कि अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। पारंपरिक विधियों से तैयार किए गए इस चावल की सुगंध और स्वाद अनूठा है। वही महुआ और मिलेट लड्डू जो महुआ और मिलेट से बने यह लड्डू पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। यह लड्डू विशेष रूप से बच्चों और स्वास्थ्य प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।
इसी तरह मिलेट आधारित पास्ता, यह पास्ता पारंपरिक गेहूं के पास्ता का एक स्वस्थ विकल्प है, जो स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के लिए एक उत्तम विकल्प है। इनके अलावा कोदो, कुटकी, रागी, टाऊ एवं महुआ से बने विभिन्न उत्पाद संपूर्ण भारत में अपनी पहचान बना चुके हैं। जशपुर ब्रांड के उत्पादों की मांग अब केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। जम्मू-कश्मीर से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तक, “जशपुर ब्रांड” के उत्पादों को अच्छा खासा प्रतिसाद मिल रहा है। इसका मुख्य कारण है उत्पादों की गुणवत्ता और स्वास्थ्यवर्धक गुण।
जशप्योर के तहत बने जशपुर ब्रांड का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं है, बल्कि यह आदिवासी महिलाओं का सशक्तिकरण और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने का सफल प्रयास है। इस ब्रांड के माध्यम से इन महिलाओं को रोजगार का अवसर मिला है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली है। जशप्योर द्वारा निर्मित ‘जशपुर ब्रांड’ का हर उत्पाद इन महिलाओं की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। जशपुर ब्रांड के उत्पाद अब
jashpure.com पर उपलब्ध हैं, जहां से इन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही, देशभर में विभिन्न ऑफलाइन स्टोर्स पर भी ये उत्पाद उपलब्ध हैं, जो इस ब्रांड की व्यापक पहुंच का प्रमाण हैं। जशप्योर का यह जशपुर ब्रांड केवल एक व्यापारिक नाम नहीं है, बल्कि यह आदिवासी महिलाओं के परिश्रम, समर्पण और गुणवत्ता की एक कहानी है। जशपुर ब्रांड के माध्यम से अब पूरे भारत में लोग इस स्वाद और गुणवत्ता का आनंद उठा रहे हैं। आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण की यह कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। यह ब्रांड भविष्य में और अधिक लोकप्रिय हो, इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसका अब सुखद और सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। राज्य की लचर कानून व्यवस्था अपहरण लुट पाट हत्या एवं विगत दिनो बलौदाबाजार मे हुए आगजनी के विरोध मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया है। जिसकी तैयारियो को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी। कार्यकर्ताओ को निर्देश दिये गये है कि वार्ड मे लाउड स्पीकर के माध्यम से आम जनता को इस आंदोलन के बारे मे बताकर उनको अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होने के लिए अपील करे। ब्लॉक अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो को अधिक से अधिक संख्या मे भीड़ लाने का भी निर्देश दिए गये है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का उद्देश्य युवा पीढ़ी में नेतृत्व, देशभक्ति, सामाजिक सेवा, और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। युवाओं में समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को लेकर जागरूकता लाना है। यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के नवीन राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं। बृजमोहन अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि, सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 
गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। 
जिसके लिए सभी शिक्षण संस्थान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स को शुरू करने के लिए वे पहले ही अधिकारियों को निर्देशित कर चुके है। अब नव निर्वाचित पदाधिकारियों को भी इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने ने संगठन के लोगों से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गति देते हुए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में 1 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आज शपथ लेने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय बोहरा, उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, उपाध्यक्ष श्री कार्तिकेश्वर स्वर्णकार उपाध्यक्ष, राजेंद्र गोलछा, राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, कोषाध्यक्ष मुरली शर्मा शामिल रहे।
 

PT – रायपुर। छत्तीसगढ़ को दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए नई दिल्ली में 18 जुलाई को पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। भारत सरकार द्वारा राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) और प्रदेश के चार नगरीय निकायों बिलासपुर, रायगढ़, चांपा एवं भाटापारा का चयन प्रतिष्ठित ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कारों के लिए किया गया है। राज्य में शहरी गरीब परिवारों को सशक्त बनाने और उनकी आजीविका के अवसरों को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली के इंडिया हैबिटॉट सेंटर में आयोजित समारोह में सूडा और चारों नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

भारत सरकार द्वारा ‘स्पार्क-2023-24’ पुरस्कार के लिए चयनित सूडा, बिलासपुर व रायगढ़ नगर निगम तथा चांपा व भाटापारा नगर पालिका के अधिकारियों और लाभार्थियों की कुल 20 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ की ओर से नई दिल्ली में ये पुरस्कार ग्रहण करेगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य को गौरवान्वित करने वाली इस उपलब्धि के लिए सूडा और चारों नगरीय निकायों की टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में शहरी आबादी के जीवन में उल्लेखनीय सुधार आया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की चार प्रमुख रेल परियोजनाएं जल्द होगी शुरू* 

*रेल मंत्री ने परियोजनाओं पर तेजी से कार्य का दिया आश्वासन* 

 PT – रायपुर, 17 जुलाई 2024. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना को जल्द शुरू करने का आग्रह किया।

*धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना (240 किमी)*

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है। यह पत्थलगाँव, कुनकुरी, जशपुर नगर, गुमला आदि महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है। यह उत्तरी छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ेगी। इस परियोजना के माध्यम से औद्योगिक (कोरबा) क्षेत्र को लोहरदगा से जोड़ने की योजना है। इसके अतिरिक्त, यह क्षेत्र को पूर्व में कोरबा और रांची के होकर मध्य भारत से जोड़ेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 16,000 करोड़ रुपए है।

*अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना (200 किमी)*

इस परियोजना की मांग आजादी से पहले 1925 में की गई थी। हालांकि, 1948 में मंजूरी मिलने के बावजूद यह परियोजना अब तक अधूरी रही। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना अंबिकापुर (उत्तरी छत्तीसगढ़) को बरवाडीह (झारखंड) से जोड़ेगी और परसा, राजपुर, चंदनपुर आदि महत्वपूर्ण शहरों को कनेक्ट करेगी। इस परियोजना के माध्यम से देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में कोयला और अन्य खनिजों के परिवहन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 9000 करोड़ रुपए है।

*खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना (277 किमी)*

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना देश के पश्चिमी क्षेत्र में एसईसीएल और एमसीएल कोयला क्षेत्रों की निकासी के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करती है। यह बिलासपुर और रायपुर स्टेशनों को बायपास करते हुए बलौदाबाजार क्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8000 करोड़ रुपए है।

*रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना (140 किमी)*

रेलवे पहले से ही दल्ली-राजहरा-रावघाट 95 किमी नई रेलवे लाइन का निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने सुझाव दिया कि इस लाइन को जगदलपुर तक बढ़ाया जाए, ताकि आदिवासी क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास किया जा सके। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के खनिज समृद्ध क्षेत्र से इस्पात उद्योगों तक लौह अयस्क की निकासी के कुशल और पर्यावरण अनुकूल साधन प्रदान करेगी। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3500 करोड़ रुपए है।

बैठक के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने इन परियोजनाओं की संभावनाओं और लाभों को स्वीकार किया और इन पर तेजी से काम करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ राज्य के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं और रेलवे मंत्रालय इन्हें प्राथमिकता देगा।

PT – कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले से फिर एक बार मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। दरअसल कांकेर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक जवान को इलाज के लिए जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया है। साथ ही एक घायल जवान मोर्चा संभाल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले तीन घंटे से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में एक SI समेत दो जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल SI को इलाज के लिए जिला मुख्यालय एयरलिफ्ट किया गया है। वहीं दुसरा घायल जवान अब भी मुठभेड़ में मोर्चा संभाल रहा है। मुठभेड़ के स्थान में बैकअप के लिए टीम रवाना हो गई है। इस पूरी घटना की पुष्टि गढ़चिरौली SP ने की है।

PT – महाराष्ट्र। अक्सर बेटियों व महिलाओं को आगे बढ़ाने के मकसद से सरकार अनेकों योजनाएं लॉन्च करती रहती है। लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार युवाओं को भी आगे बढ़ाने के मकसद से लाडला भाई योजना शुरू करने जा रही है। 

महाराष्ट्र सरकार ने इस लाडला भाई योजना का ऐलान कर दिया है। इस योजना के तहत 12वीं पास विद्यार्थियों को 6000 रुपये, डिप्लोमा धारकों को 8000 रुपये और ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों को हर महीने 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

शिंदे सरकार ने कहा कि सरकार की नजर लड़का-लड़की में फर्क नहीं है, यह योजना बेरोजगारी का समाधान लाएगी। लाडला भाई योजना में युवाओं को फैक्ट्रियों में अप्रेंटिसशिप मिलेगी और सरकार की तरफ से उन्हें वजीफा दिया जाएगा।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार हाल ही में लाडली बहना योजना लाई थी, जिसके तहत 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

PT – रायपुर, 17 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजुलखर्ची को रोकना, सामूहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। गतदिवस को रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उपहार के रूप में बैग, श्रृंगार सामाग्री, कपड़े इत्यादि वर-वधु को दिया गया तथा जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया।  

  इनमें से गोपालपुर, बोईरदादर की निवासी श्रीमती देवंती सिदार ने और भगवानपुर निवासी श्रीमती भारती ने बताया कि उनकी शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 16 जुलाई 2024 को हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उनका पंजीयन किया गया और इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि वे अभी अपने अपने पति के साथ बेहद खुश है। गरीबी के कारण परिवार वालों के लिए शादी कराना बहुत बड़ी चुनौती थी पर इस योजना के चलते यह चुनौती आसानी से हल हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवम् बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए हितग्राहियों कहा कि इस योजना ने हमारे माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर धूमधाम से विवाह करने समर्थ बना दिया।

 छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। महतारी वंदन योजना, महतारी जतन योजना, इनमें से और एक योजना है, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उन लोगों को सहायता प्रदान किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कमजोर, आर्थिक परिस्थितियों वाले परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कर माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है, जिनके घर में बेटियां होती है, उनके माता-पिता को बेटी की शादी योग्य उम्र होते ही चिंता सताने लगती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों के माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है।

PT- रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बाढ़ जैसा हालात बन गए है। वहीं कई जिलों में अभी भी बारिश की स्थित उतनी अच्छी नहीं है। बता दें रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सरगुजा, सूरजपुर, बेमेतरा सहित 14 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इसके साथ ही बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, कबीरधाम सहित 12 जिलों में सामान्य बारिश हुई है।

इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई तक मौसम खराब रह सकता है। ईएमडी का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी। कुछ इलाकों में आंधी चलने के साथ बिजली गिर सकता है। आज कांकेर, मोहला-मानपुर, खैरागढ़ और राजनांदगांव में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार में मानसून की एक्टिविटी नॉर्मल ही रही। ज्यादातर हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होती रही। वहीं 1-2 जगहों पर भारी बारिश भी होंगी। 

17 जुलाई- बुधवार को खैरागढ़, छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर और कांकेर में बारिश हो सकती है।

18 जुलाई- गुरुवार को धमतरी, गरियाबंद, कोण्डागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 जुलाई- शुक्रवार को गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

20 जुलाई- शनिवार को बस्तर और बीजापुर जिले में हैवी रेन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं गरियाबंद, धमतरी, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

21 जुलाई- रविवार को गरियाबंद में भारी बारिश हो सकती है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तो वहीं धमतरी, महासमुंद, बस्तर और कोण्डागांव में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PT – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिमंडल के तीन बड़े चेहरों के साथ बुधवार सुबह करीब नौ बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। सीएम के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी आज ही दिल्ली प्रस्थान करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा रात की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।

 मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली शेड्यूल से ही छत्तीसगढ़ में रजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री का 21 दिन के भीतर दूसरा दिल्ली दौरा है। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्री पद पर नियुक्ति व निगम मंडलों में नियुक्ति के मामले में नई दिल्ली में चर्चा होने की उम्मीद है।

 जानकारी के मुताबिक बुधवार रात में ही मुख्यमंत्री साय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि राज्य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे की वजह से खाली हुआ है।

मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार 18 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित रखा गया है। मुख्यमंत्री के नई दिल्ली दौरे की वजह से बुधवार को प्रस्तावित कार्यक्रम अगले हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ विजन 2047 तैयार करने के लिए राज्य नीति आयेाग द्वारा आयोजित मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया इस कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं, कृषकों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार साझा किए।