Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों, विकासखंड अफसरों, और अन्य कर्मचारियों के करीब 3 हजार तबादले के प्रस्ताव माहभर से लंबित हैं। बताया गया कि इन तबादलों के लिए भाजपा विधायकों के साथ-साथ पार्टी नेताओं, और अन्य प्रतिनिधियों में भी सिफारिश की थी। इन तबादलों के लिए काफी दबाव है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। मगर तबादलों के लंबित प्रस्ताव पर कोई फैसला नहीं हो पाया है। लोकसभा चुनाव से पहले स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा विधायकों, जनप्रतिनिधियों, और अन्य प्रमुख नेताओं की सिफारिशों का परीक्षण करने के बाद करीब 3 हजार सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधान पाठक, प्राचार्य, और विकासखंड शिक्षा अधिकारी व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले की अनुशंसा की थी।
panchayattantra24.-रायपुर । राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री यज्ञदत्त वर्मा सहित दुष्यंत साहू, प्रवीण यादव, योगेश साहू, अनिरूद्ध दीक्षित, रोहन सिन्हा उपस्थित थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के डॉ. खूबचंद बघेल व्यावसायिक परिसर, फूल चौक में आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल की 124वीं जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. खूबचंद बघेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा थे। एक अच्छे डॉक्टर और साहित्यकार के रूप में उनकी अलग पहचान थी। मुख्यमंत्री साय ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर हमारे पुरखों का सपना पूरा किया। हम सभी अटल जी के आभारी हैं। अब इस राज्य को संवारने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से सरकार के मुखिया का दायित्व मुझे मिला है। हमारी सरकार ने प्रदेश में 7 माह पूरे किए हैं और सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का काम किया। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की। 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस का अंतरण, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को हर महीने एक-एक हजार रुपए सालाना 12 हजार रूपए की सहायता राशि के साथ ही तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए संग्रहण दर 4 हजार रुपए से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए प्रति मानक बोरा करने जैसे कई अहम निर्णय लिए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने जिस छत्तीसगढ़ का सपना देखा है, उसे आकार देने के लिए हम सभी कार्य कर रहे हैं। हमारे पास खनिज संपदा भरपूर मात्रा में है। हमारे पास कोयला, आयरन, बॉक्साइट, गोल्ड, डायमंड जैसे खनिज उपलब्ध हैं। मिनरल्स के क्षेत्र में भी हमारा छत्तीसगढ़ बहुत समृद्ध है। तरह-तरह के वनोपज हमारे छत्तीसगढ़ की शोभा बढ़ाते हैं, जिनके वैल्यू एडिशन से हम वनवासी भाइयों-बहनों के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बना रहे हैं।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि हम समाज और प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं । डॉ. खूबचंद बघेल ने समाज में भेदभाव को मिटाने के लिए और गरीब तबके को ऊपर उठाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का काम किया। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री के के नायक ने डॉ. खूबचंद बघेल के प्रारंभिक जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और सामाजिक उत्थान के लिए उनके योगदानों के बारे में विस्तार से बताया।

panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय ने गृहमंत्री विजय शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी और X पर उन्होंने लिखा, मंत्रिमंडल के मेरे साथी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भोरमदेव बाबा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। विजय शर्मा नही मनाएंगे अपना जन्मदिन बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक दुखद घटना में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान भारत साहू व सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए है तब उनका मन आहत व व्यथित है वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें।कल 19 जुलाई को उपमुख्यमंत्री शर्मा अपना जन्मदिन नही मनाएंगे।

panchayattantra24.-रायपुर । विष्णुदेव साय ने आज अपने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी और फिर जो प्रदेश की जनता के हित में प्रस्ताव होंगे उस पर मुहर लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक सरकारी कर्मचारियों, किसानों और युवाओं को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर तीन बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।
वहीं प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ फसलों के लिए खाद बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा की जाएगी। किसानों, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बता दें कि मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। इसके लिए विभागों से प्रस्ताव मंगाए गए हैं। बैठक में तबादला नीति को लेकर कोई फैसला हो सकता है। कर्मचारी संगठनों के बीच इसकी चर्चा चल रही है, हालांकि आधिकारिक रुप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ के मशहूर रंग निर्देशक और आकाशवाणी में वरिष्ठ उद्घोषक रहे मिर्ज़ा मसूद का निधन हो गया। रात 3 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली। मिर्जा मसूद लंबे समय से बीमार थे। परिवार के लोगों के साथ इंदौर में रह रहे थे। 82 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। मिर्ज़ा मसूद के निधन की खबर से कला जगत और पत्रकारिता जगत में शोक का माहौल है। उन्होंने आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में अपना लम्बा करियर बिताया और रंगमंच के लिए अपना पूरा जीवन बिताया।
छत्तीसगढ़ राज्य शासन का चक्रधर सम्मान और चिन्हारी सम्मान सहित दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी) में भी विशेष सम्मान प्राप्त मिर्जा मसूद 80 साल की उम्र पार करने के बाद भी वे थेियेटर के लिए समर्पित रहे। कई नाटक लिखे और उनका निर्देशन भी किया। मिर्ज़ा मसूद जन्म 3 अप्रैल को 1942 को हुआ था। मिर्जा मसूद ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने स्कूल और कॉलेज में कई नाटक किए। सार्वजनिक मंचों पर अभिनय किया। हबीब तनवीर के निर्देशन में 1973 में रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय नाच वर्कशॉप में भागीदारी रही।

panchayattantra24.-रायपुर । राजीव नगर मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान के साथ STF के जवान भरत लाल साहू का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गये आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए।
अंतिम यात्रा के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और शहीद जवान के परिजन मौजूद थे।

panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंश्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस बीजापुर जिले के तर्रेम में माओवादियों द्वारा किये आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान निवास रायपुर के सड्डू के लिए रवाना किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा कि बीजापुर जिले के तर्रेम में हुए आइईडी ब्लास्ट में हमारे वीर जवानो ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने माओवादियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान शहीद जवान भरत लाल साहू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि एसटीएफ के शहीद आरक्षक भरत लाल साहू रायपुर जिले के रहने वाले थे। पिछले 17 जुलाई को बीजापुर जिले के तर्रेम में एसटीएफ का बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गये आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद और 4 जवान घायल हुए।
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. बघेल के छत्तीसगढ़ के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. बघेल किसान-मजदूर हितैषी और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन के अंतिम समय तक छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। डॉ. बघेल ने अपने विचार मूल्यों से छत्तीसगढ़ को एक नई दिशा दी। समाज सुधारक, संवेदनशील साहित्यकार और कुशल चिकित्सक के रूप में उन्होंने ख्याति अर्जित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। बस्तर के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों के आईईडी IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवान भारत साहू और सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए. इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है. उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए है तब उनका मन आहत व व्यथित है वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें.
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज और सरकार उनके अमर बलिदान को स्मरणित रखेगी ! उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिले और घायल जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं. उन्होंने कहा कि इस दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमें यह सोचने पर विवश कर दिया है कि बस्तर की सेवा के लिए हमारे जवान कितने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं.
उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें हर संभव सहायता और साथ देने का वचन दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माओवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके. उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है. उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है और हमें उनकी वीरता पर गर्व है. हमारे जवानों की शहादत हमें हमेशा याद रखना चाहिए और उनके सम्मान में हमें एकजुट रहकर देश की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहना है.
गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का जन्मदिन न मनाने का फैसला उनके गहरे मानवीय संवेदनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था, जिसके चलते उनके समर्थक काफी उत्साहित थे. जन्मदिन के लिए जोर-शोर से तैयारियां भी की जा रही थीं. कवर्धा सहित पूरे राज्य के विभिन्न स्थानों में जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उपमुख्यमंत्री शर्मा के अपना जन्मदिन नही मनाने के निर्णय के बाद तैयारियों को अचानक रोक दिया गया है.