Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। विस अध्यक्ष रमन सिंह से आज बाहपानी सड़क हादसे में दिवंगत परिवारों के 11 बच्चों ने मुलाकात की। रमन सिंह ने X पोस्ट में लिखा, ग्राम सेमहरा (बाहपानी) सड़क दुर्घटना में दिवंगत परिवारों के 11 बच्चों ने आज कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और पंडरिया विधायक के साथ विधानसभा परिसर का भ्रमण कर मेरे कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। सभी बच्चों का आत्मविश्वास और शासन व विधायिका के प्रति उनकी जिज्ञासा देखकर अभिभूत हूं, मैं सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
बतादें कि कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी में हुए पिकअप हादसे में राष्ट्रपति की दत्तक संतान बैगा जनजाति के 19 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बारह लोगों ने पिकअप से कूदकर जान बचाई। सभी मृतक ग्राम सेमहारा के रहने वाले थे, जो पिकअप से जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। कई ऐसे भी लोग हैं, जो एक ही परिवार के थे।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज प्रस्तुत हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का सांतवां बजट दुरदृष्टि और दृढ निश्चय का बजट है। यह सबका बजट है, सबके लिए, सबके विकास का बजट है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में कृषि और रोजगार पर सबसे अधिक ध्यान देना इसे ऐतिहासिक बनाता है। छत्तीसगढ़ के लिए सबसे विशेष बात यह है कि जहां 1.52 लाख करोड़ रूपये कृषि क्षेत्र के लिए रखे गये हैं, कृषि क्षेत्र का ऐतिहासिक पैकेज देश में एक नयी हरित क्रांति लाकर किसानों को समृद्ध बनायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय उन्नत ग्राम योजना लांच हुई है। इससे जनजाति समाज के 63 हजार गांव और 5 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों को इससे काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि एक करोड़ युवाओं के लिए इंटर्नशिप और इंटर्नशिप के दौरान पांच हजार रूपए महीना देने का प्रावधान रखा गया है। रोजगार कौशल के लिए 2 लाख करोड़ की स्कीम शुरू की जा रही है। इसके साथ ही मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गयी है, जिससे युवाओं को स्टार्ट-अप में मदद मिल सकेगी। इस योजना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वहीं, बजट में घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख तक का एजुकेशन लोन प्रावधान किया गया है। जिससे शिक्षा व स्किल को नई ऊंचाई मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2.66 लाख करोड़ ग्रामीण विकास के लिए प्रस्तावित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के हित में कल्याणकारी कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यह बजट मोदी जी के 2047 में भारत को विकसित बनाने का संकल्प सिद्ध करने वाला बजट है। यह बजट एक आदर्श कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को सामने लाता है। भारत को विकसित बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा बजट में कृषि व संबंधित क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों को वित्तीय सुरक्षा और कृषि के लिए आवश्यक संसाधन मिलेंगे। इसके अलावा 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी जिससे जमीन संबंधी विवादों का जल्द निपटारा हो सकेगा। उन्होंने कहा कृषि में रिसर्च को ट्रांसफॉर्म करना, एक्सपर्ट की निगरानी, और जलवायु के मुताबिक नई वैरायटी को बढ़ावा देने की योजनाएँ छत्तीसगढ़ के किसानों को नई तकनीकों और संसाधनों का लाभ प्रदान करेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा बजट में सरकार द्वारा रोजगार से जुड़े प्रोत्साहन दिये गए हैं। 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर इपीएफओ में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी। नए कर्मचारियों को एक महीने का वेतन, विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन, नियोक्ताओं को सहायता दी गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में सैलरीड लोगों को बड़ी राहत मिली है। टैक्स स्लैब में बदलाव लाया गया है, इससे करदाताओं को बचत होगी। उन्होंने कहा बजट में शहरों के क्रिएटिव री-डेवलपमेंट के लिए पॉलिसी लाई जाएगी और पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने की बात कही गई है। इसके अलावा बजट में नवाचार, अनुसंधान और विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
panchayattantra24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विगत् दिवस जशपुर प्रवास पर थी। वहां उन्होंने दुलदुला विकासखण्ड के आंगनबाड़ी केन्द्र प्रांगण भींजपुर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत् अमरूद पौधरोपण किया। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ महावृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा, स्वच्छ वातावरण बनाना है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भींजपुर आंगनबाड़ी केंद्र का अवलोकन कर बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली एवं आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खोलने के निर्देश दिए।

panchayattantra24.-रायपुर । विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन (मंगलवार) आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में 7329 करोड़ 35 लाख 62 हजार 700 रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। यह चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट है। इसमें स्कूल, कॉलेजों से लेकर सड़कों और भवनों के साथ नए उद्यानों की स्थापना के लिए सरकार ने बजट का प्रावधान किया है। इसमें रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) में नया पुलिस थाना और नवा रायपुर में नए सीएसपी कार्यालय की स्थापना के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
इसमें राज्य सरकार के कर्ज के ब्याज भुगतान के लिए 1200 रुपये रखा गया है। राज्य सरकार को 298400000 का ब्याज भुगतान करना है। ऐसे में 12 सौ रुपये की यह राशि प्रतीक स्वरुप बजट में शामिल किया गया है। मीसा बंदियों के पेंशन के लिए अनुपूरक बजट में 42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिला राजनांदगांव के पठानकढोडगी-दतरेंगाटोला मार्ग पर घुमरिया नदी पर उच्च स्तरीय पुल (अनुमानित लागत ₹655.00 लाख) निर्माण कार्य हेतु। इस वर्ष व्यय विभागीय बचत से किया जायेगा।
ग्रामीण सड़को का निर्माण योजनांतर्गत निम्नलिखित निर्माण कार्यों को अनुपूरक अनुदान मे शामिल किया गया है। इस वर्ष व्यय विभागीय बचत से किया जायेगा:- कवर्धा से राजनांदगांव रोड कबीर चौक सरोधा नहर पार में स्वैरबना तक 5.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹750.00 लाख) निर्माण कार्य जिला कबीरधाम विकासखण्ड कवर्धा के जेवड़नकला से कैलाशनगर मार्ग लं. 3.40 किमी. (अनुमानित लागत ₹615.00 लाख) निर्माण पुल पुलिया सहित जिला कबीरधाम विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के खैरबना से बाजगुड़ा मार्ग लं. 3.40 किमी. (अनुमानित लागत ₹615.00 लाख) निर्माण पुल पुलिया सहित
जिला कबीरधाम विकासखण्ड कवर्धा के घोटिया से बीरूटोला मार्ग लं. 3.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹630.00 लाख) निर्माण पुल पुलिया संहित जिला कबीरधाम विकासखण्ड सहसपुर लोहारा के मोतिमपुर से श्री सिद्धपीठ सुतियापाठ मॉ हिंगलाज गुफा तक मार्ग लें. 4.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹720.00 लाख) निर्माण हाईस्कूल मिड़मिड़ा पहुंच मार्ग लं. 0.70 किमी. (अनुमानित लागत ₹100.00 लाख) निर्माण कार्य सुरी सरसमाल मार्ग लं. 3.0 किमी. (अनुमानित लागत ₹350.00 लाख) निर्माण कार्य
मचिदा कलमी सुटुपाली मार्ग लं. 3.5 किमी. (अनुमानित लागत ₹400.00 लाख) निर्माण कार्य गुड़गहन पहुंच मार्ग लं. 1.10 किमी. (अनुमानित लागत ₹120.00 लाख) निर्माण कार्य कसाईपाली सोडेकेला पहुंच मार्ग लं. 2.50 किमी (अनुमानित लागत ₹350.00 लाख) निर्माण मिमिड़ा से मौहापाली पहुंच मार्ग लं. 2.5 किमी. (अनुमानित लागत ₹300.00 लाख) निर्माण जिला मुंगेली के ग्राम पंचायत बोड़तरा से दाऊकांपा तक नवीन सड़क का निर्माण लं. 5.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹690.00 लाख) निर्माण कार्य जिला मुंगेली के डी-3 माईनर केनाल से गाड़ापुल मेनरोड नथेलपारा से दाऊकांपा मेन रोड तक मार्ग का निर्माण लं. 5.20 किमी. (अनुमानित लागत ₹650.00 लाख) निर्माण कार्य जिला मुंगेली के दाढ़ीपारा से इंदलपुर मेनरोड तक मार्ग का निर्माण लं. 5.10 किमी. (अनुमानित लागत ₹640.00 लाख) निर्माण कार्य जिला मुंगेली के ग्राम कुम्हरोली से सब स्टेशन तक मार्ग का निर्माण लें. 4.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹565.00 लाख) निर्माण कार्य जिला मुंगेली के भठली से सेमरसल मार्ग का निर्माण लं. 4.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹565.00 लाख) निर्माण कार्य अतः इन प्रयोजनों हेतु कुल राशि ₹ 1600 प्रतीक अनुपूरक अनुदान की आवश्यकता है। जिले की मुख्य सड़कों के निर्माण योजनांतर्गत निम्नलिखित निर्माण कार्यों को अनुपूरक अनुदान में शामिल किया गया है। इस वर्ष व्यय विभागीय बचत से किया जायेगाः- 1. सूरजगढ़ पड़िगांव मार्ग लें. 2.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹300.00 लाख) निर्माण कार्य 2. एम.एम.आई चौक से शदाणी दरबार रायपुर तक पुराने स्ट्रीट लाईट के स्थान पर नये एल.ई. डी. स्ट्रीट लाईट, डेकोरेटिव्ह पोल के साथ, सीसीटीवी, सोलर ब्लिंकर इत्यादि प्रदाय एवं स्थापना (लं. 5.80 किमी.) (अनुमानित लागत ₹1508.00 लाख) का कार्य 3. खमतराई ब्रिज रायपुर से धनेली सांकरा एन.एच. जंक्शन तक पुराने स्ट्रीट लाईट के स्थान पर नये एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट, डेकोरेटिव्ह पोल के साथ, सीसीटीवी, सोलर ब्लिंकर इत्यादि प्रदाय एवं स्थापना (लं. 5.80 किमी.) (अनुमानित लागत ₹1898.00 लाख) का कार्य 4. पंडरी पुराना बस स्टैण्ड चौक रायपुर से केनाल लिंकिंग मार्ग अंतर्गत एम.एम.आई. चौक, रायपुर तक पुराने स्ट्रीट लाईट के स्थान पर नये एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट, डेकोरेटिव्ह पोल के साथ, सीसीटीवी, सोलर ब्लिंकर इत्यादि प्रदाय एवं स्थापना (लं. 4.00 किमी.) (अनुमानित लागत ₹1040.00 लाख) का कार्य 5. रायपुर स्थित भारतमाता चौक से गोदवारा रोड (अंडरब्रिज एवं ओव्हर ब्रिज सहित) तक पुराने स्ट्रीट लाईट के स्थान पर नये एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट, डेकोरेटिव्ह पोल के साथ प्रदाय एवं स्थापना (लं. 4.00 किमी.) (अनुमानित लागत ₹276.00 लाख) का कार्य 6. रायपुर स्थित महोबा बाजार कोटा गुड़ियारी रोड (अंडरब्रिज सहित) तक पुराने स्ट्रीट लाईट के स्थान पर नये एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट, डेकोरेटिव्ह पोल के साथ प्रदाय एवं स्थापना का कार्य (लं. 3.00 किमी.) (अनुमानित लागत ₹250.00 लाख) का कार्य न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम योजनांतर्गत निम्नलिखित निर्माण कार्यों को अनुपूरक अनुदान में शामिल किया गया है। इस वर्ष व्यय विभागीय बचत से किया जायेगा:- 1. जिला जशपुर के कलिया फगनू दुकान से धरसा जंगल (टोगो टोली) मार्ग लं. 2.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹700.00 लाख) निर्माण कार्य 2. जिला जशपुर के बेहरा खार अटल चौक से कुरूम धोरहा मार्ग लं. 4.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹600.00 लाख) का निर्माण 3. कमरई से सोनाजोरी पहुंच मार्ग लंबाई 4.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹350.00 लाख) निर्माण 4. बाँदा से नवघट्टा मार्ग लंबाई 1.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹225.00 लाख) निर्माण कार्य 5. सांकरा से राबो मार्ग लंबाई 3.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹450.00 लाख) निर्माण कार्य 6. बाँदा से भीखमपुरा मार्ग लंबाई 2.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹300.00 लाख) निर्माण कार्य 7. बोरोडीपा चौक से 300 मीटर नाली निर्माण (अनुमानित लागत ₹20.00 लाख) निर्माण कार्य 8. सुलोनी से नंदेली पहुंच मार्ग लंबाई 2.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹300.00 लाख) निर्माण कार्य 9. सकरबोगा से महापल्ली सड़क में बड़ा रेलिंग वाला पुल निर्माण (अनुमानित लागत ₹250.00 लाख) निर्माण कार्य 10. लोधिया से खपरापाली पहुंच मार्ग लंबाई 1.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹125.00 लाख) निर्माण कार्य 11. कोसमनारा पहुंच मार्ग लंबाई 1.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹250.00 लाख) निर्माण कार्य 12. बाराडोली हाईस्कूल में पहुंच मार्ग लंबाई 1.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹150.00 लाख) निर्माण कार्य 13. परसापाली से बाराडोली मार्ग लंबाई 3.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹300.00 लाख) निर्माण 14. त्रिभौना से कोड़पाली पहुंच मार्ग लंबाई 1.50 किमी. (अनुमानित लागत ₹200.00 लाख) निर्माण कार्य 15. रैबो से आमबोराई (उड़ीसा सीमा तक) लं. 2.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹400.00 लाख) निर्माण कार्य 16. सण्डा से देवगांव मार्ग लंबाई 2.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹450.00 लाख) निर्माण कार्य 17. छ.ग. सेवा सहकारी समिति मर्यादित लोधिमा से खपरापाली बस्ती पहुंच मार्ग लंबाई 1.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹150.00 लाख) निर्माण कार्य 18. सरिया चौक से बस्ती तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण लंबाई 1.75 किमी. (अनुमानित लागत ₹800.00 लाख) निर्माण कार्य अतः इन प्रयोजनों हेतु कुल राशि ₹1800 प्रतीक अनुपूरक अनुदान की आवश्यकता है। शहरी क्षेत्र के मार्ग योजनांतर्गत निम्नलिखित सड़क निर्माण कार्यों को अनुपूरक अनुदान में शामिल किया गया है। इस वर्ष व्यय विभागीय बचत से किया जायेगाः- 1. जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में रिंग रोड का निर्माण लंबाई 26.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹8200.00 लाख) हेतु 2. जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ का फोर लेन मार्ग निर्माण लंबाई 8.00 किमी. (अनुमानित लागत ₹5900.00 लाख) हेतु अतः इन प्रयोजनों हेतु कुल राशि ₹ 200 प्रतीक अनुपूरक अनुदान की आवश्यकता है।

panchayattantra24.-रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आ चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में बजट पेश किया। बजट में महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। आम बजट का बेसब्री से इंतजार हर वर्ग का व्यक्ति कर रहा था। बजट को लेकर छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वर्षा ठाकुर ने कहा कि सरकार इस बार अच्छा बजट लेकर आई है, लेकिन महंगाई पर नियंत्रण करना जरूरी है। रसोई गैस का दाम बहुत बढ़ गया है, इसके दाम में कमी होनी चाहिए। दाल, आटा, चावल तेल जैसी खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी कम होनी चाहिए। महंगाई कम होगी तो हम अपने जीवन को बेहतर बना सकेंगे।
मनीषा कुर्रे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हमें मोदी सरकार से काफी उम्मीदें थी। हमें उम्मीद थी कि इस बार बजट में महिलाओं के लिए कुछ विशेष किया जाएगा। साथ ही महंगाई में भी कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार को महिलाओं के लिए कोई नई योजना लानी चाहिए थी। हमें सरकार से उम्मीद है कि भविष्य में वो महिलाओं के लिए कुछ बेहतर करेगी। महेश्वरी साहू ने भी सरकार से महंगाई कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बजट बहुत अच्छा है, लेकिन महिलाओं को महंगाई के इस दौर में घर चलाना पड़ता है। इसलिए घरेलू गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों में कमी होनी चाहिए।
बता दें कि केंद्र सरकार ने बजट 2024 में महिलाओं के विकास के लिए तीन लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है। साथ ही कई योजनाओं का भी ऐलान किया है। सरकार ने 20 लाख युवतियों को कौशलयुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
इसके अलावा महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री के दौरान लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी पर राहत देने की घोषणा भी की गई है। सरकार ने महिलाओं को नौकरी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा है। इसके लिए कार्यस्थल पर छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच बनाने का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान विकसित भारत के लिए मोदी सरकार की 9 प्राथमिकताएं भी बताईं है। जिनमें कृषि क्षेत्र में उत्पादकता और लचीलापन, रोजगार एवं कौशल, समावेशी मानव संसाधन विकास एवं सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा संरक्षण, अवसंरचना, नवाचार अनुसंधान एवं विकास, नई पीढ़ी के सुधार शामिल हैं।
panchayattantra24.-रायपुर । राजधानी रायपुर के युवक का अपहरण कर मंदिर हसौद ले जाकर पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रिंस बागड़े, अंशुल समेत 2 अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर ने आई है। गुढ़ियारी थाना के रामनगर चौकी में अपहरण और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है।
जानकारी के अनुसार आरोपित और प्रार्थी दोनों दोस्त है। पुराने विवाद के चलते आरोपित प्रिंस बागड़े और अंशुल ने युवक से मारपीट की। पहले उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद कमरे में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। बेसबाल से पीटते हुए वीडियो भी बनाया। इसके बाद बदमाशों ने वीडियो को वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी क्षेत्र के एक घर के कमरे में बंद कर पिटाई की गई। इसके बाद उसे कार में बैठाकर मंदिर हसौद क्षेत्र में ले गए। वहां भी उसकी पिटाई कर दी, जिससे युवक बेहोश हो गया। बेहोश होने पर मरा समझकर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपितों की तलाश कर रही थी।
panchayattantra24.-रायपुर/मुंबई । महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने मंगलवार (23 जुलाई) को मुंबई में राजभवन परिसर में श्री गुंडी देवी मंदिर में वार्षिक जात्रा (मेला) के अवसर पर पूजा की और देवताओं को प्रसाद चढ़ाया। राज्यपाल ने देवी श्री गुंडी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और मंदिर परिसर में महालक्ष्मी, महादेव, भगवान राम और हनुमान देवताओं के दर्शन किए। राजभवन में श्री गुंडी मंदिर की वार्षिक जात्रा गुरु पूर्णिमा के तुरंत बाद मंगलवार को आयोजित की जाती है।

panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पहले दिन दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रध्दाजंलि दी गई। उनके सम्मान में 5 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित की गई। इसके बाद शुरू हुए प्रश्नकाल के दौरान स्कूल में शिक्षकों की मुद्दा गूंजा। रायपुर ग्रामीण से भाजपा विधायक मोतीलाल साहू के सवाल के जवाब में सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि पूरे देश में 26 छात्र पर एक शिक्षक है। वहीं छत्तीसगढ़ में 21 छात्र पर एक शिक्षक है। फिर भी यहां पर शिक्षक की कमी है। कुछ अव्यवस्थाओं के चलते ऐसी स्थिति बनी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 300 स्कूल शिक्षक विहीन है। करीब 5000 स्कूल एकल शिक्षकीय है। हमने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की है। उसके बाद शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे। इस पर पूरक प्रश्न करते हुए कुरुद से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने शहर के सरप्लस शिक्षकों वाले स्कूलों की जानकारी मांगी। इसके जवाब में सीएम साय ने कहा कि अभी इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। बाद में उपलब्ध करा देंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। बिरकोना में किसान की मौत के मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और भावना बोहरा ध्यानाकर्षण लेकर आए. नारेबाजी के बीच प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के बीच तीखी बहस हुई. विपक्ष के नारेबाजी और डिप्टी सीएम और भाजपा के वरिष्ठ विधायक के बीच तीखी बहस के बीच सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.
बिरकोना में किसान की मौत के मामले में अजय चंद्राकर और भावना बोहरा ने ध्यानाकर्षण लाते हुए सवाल किया कि किसान ने आत्महत्या की या हत्या. क्योंकि शरीर में चोट के निशान थे, जिसका पीएम रिपोर्ट में जिक्र नहीं है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से तीखे बहस के बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पिपरिया थाना स्टाफ को हटाने की मांग कर रहे थे. गृह मंत्री के मांग को अस्वीकार कर दिया. इसके साथ ही आसंदी ने सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

panchayattantra24.-रायपुर । चेन्नई से रायपुर होकर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब तक उड़ान नहीं भर पाई है।चेन्नई एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों (हनी बग्स) ने इंडिगो के विमान के पिछले हिस्से को घेर रखा है। इस वजह से 8.20को उड़ान नहीं भर सका। बोर्डिंग पास लेने के बाद जैसे ही यात्री कैरियर बस से फ्लाइट तक पहुंचे तो ग्राउंड स्टाफ ने यह जानकारी देते हुए बोर्ड होने से रोका। एक यात्री रजत कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे से विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा है । रजत रायपुर आ रहे हैं। इधर रायपुर एयरपोर्ट में भी यात्री प्लाइट डिले होने से परेशान है। सम्पूर्ण जानकारी एयरपोर्ट सूत्रों से मिली है।