Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर । राहुल गांधी ने ED छापे पर X में पोस्ट किया, जिसको लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं छत्तीसगढ़ की सीएम विष्णुदेव साय का भी इस मामले पर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि जो अपराधी है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी। ED और अन्य एजेंसियां भी कार्रवाई करेंगी। छत्तीसगढ़ में भी लगातार कार्रवाई हो रही है। किसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर CM विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस ने राममंदिर का निमंत्रण अस्वीकार किया था। कांग्रेस निमंत्रण अस्वीकार कर बड़ा पाप किया है। किसी कार्यक्रम में जाएं या नहीं जाए लेकिन निमंत्रण नहीं स्वीकारते। वही राहुल गांधी के ED छापे पोस्ट पर CM विष्णु देव साय ने कहा जो अपराधी है उस पर कार्रवाई होकर रहेगी ED और अन्य एजेंसियां भी कार्रवाई करेंगी छत्तीसगढ़ में भी लगातार कार्रवाई हो रही हैकिसी भी दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

panchayattantra24.-रायपुर । हवाई यात्रियों को नई उड़ानों की सौगात मिलनी शुरू हो गई है। इसके तहत इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर से हैदराबाद के लिए नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। यह नई उड़ान 23 सितंबर से शुरू होगी। इसके साथ ही रायपुर से प्रयागराज के लिए भी इंडिगो एयरलाइंस की नानस्टॉप फ्लाइट 16 अगस्त से शुरू हो रही है। विमानन अधिकारियों के अनुसार फ्लाइट क्रमांक 6ई 6263 हैदराबाद से रायपुर के लिए दोपहर 2.20 बजे बजे उड़ान भरेगी और 3.56 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई6327 रायपुर से हैदराबाद के लिए शाम 4.25 बजे उड़ान भरेगी और 5.50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि त्योहारी सीजन में और भी कई शहरों के लिए रायपुर से उड़ान शुरू हो सकती है। इनमें सबसे पहले रायपुर से जयपुर उड़ान और रायपुर से राजकोट के लिए भी उड़ान शुरू हो सकती है। इन दिनों रायपुर विमानतल से हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते वहां नई से नई सुविधाएं भी की जा रही है।
panchayattantra24.-रायपुर। वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रमेश बैस को CM साय ने जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने X में लिखा, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री रमेश बैस जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
जानिए रमेश बैस के बारे में रायपुर से भाजपा के दिग्गज नेता बैस का राजनीतिक जीवन 1978 में शुरू हुआ जब वे नगर निगम पार्षद बने। बैस धीरे-धीरे राज्य स्तर की राजनीति में उतर गए, उनका पहला विधानसभा चुनाव 1980 में तत्कालीन अविभाजित मध्य प्रदेश के मंदिर हसौद निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा गया । उन्होंने वह चुनाव जीता लेकिन 1985 में अगला चुनाव हार गए। संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले, उन्हें 1989 के लोकसभा चुनाव में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था। उसके बाद वे लगातार छह बार लोकसभा सांसद बने – 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 में।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर जिले के प्रवास के दौरान दन्तेश्वरी कन्या कॉलेज के सामने नवीन राजस्व कार्यालय परिसर में 48 – 48.लाख की लागत से निर्मित तीन अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहण्डीगुड़ा तथा 250-250 लाख की लागत से निर्मित लोहण्डीगुड़ा और बुरगुम थाना का लोकार्पण किया। नवीन अनुविभागीय कार्यालय के खुलने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए जगदलपुर के लगभग तीन लाख, तोकापाल के लगभग दो लाख 65 हजार और लोहण्डीगुड़ा के लगभग एक लाख आबादी को सुविधा मिलेगी। इससे पहले जगदलपुर का एसडीएम कार्यालय संयुक्त कार्यालय में संचालित किया जाता था, इसी प्रकार तोकापाल और लोहण्डीगुड़ा का अनुविभागीय कार्यालय तहसील कार्यालय परिसर में संचालित होता था। नवीन थाना भवनों के निर्माण से क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था को भी लाभ होगा।
मुख्यमंत्री ने राजस्व कार्यालय परिसर में 66.49 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। इस तहसील कार्यालय में जगदलपुर और नजूल न्यायालय के साथ-साथ फ्रेजरपुर, कुरुंदी, मार्केल का न्यायालय नायब तहसीलदार भी बनाया गया है। पूर्व में यह तहसील कार्यालय अपने पुराने भवन में संचालित की जा रही थी, न्यायालयों का विस्तार होने से पुराने भवन में जगह की दिक्कत और जनता की सहूलियत की दृष्टिकोण से नए जगह पर स्थानांतरित किया गया है। पुराने तहसील भवन को बस्तर दशहरा में शामिल होने वाले देवी-देवताओं और उनके सेवादारों के ठहरने के लिए हेरिटेज ग्राउंड के रूप में विकसित किया जा रहा है।

panchayattantra24.-रायपुर । स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक दिवसीय बस्तर प्रवास Bastar Migration में जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी आईं।
इस दौरान एयरपोर्ट में विधायक किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, लच्छुराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., सीसीएफ़ आरसी दुग्गा, कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

panchayattantra24.-रायपुर । एक साइबर ठग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की। आरोपित ने इस फर्जी आईडी से न केवल कई लोगों को संदेश भेजे, बल्कि अधिकारियों को भी आदेश जारी किए। इस मामले में साइबर रेंज थाना ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आज जानकारी दी है कि गुरुवार शाम इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस फर्जी फेसबुक आईडी से कई पोस्ट भी की गई है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को मैसेज कर आदेश भी किया जा रहा है। साइबर सेल पुलिस जांच कर रही है कि आईडी कहां से बनाई गई और उसे कौन चला रहा है? इससे पहले भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा के सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक का क्लोन बनाया गया है और लोगों से ठगी करने मैसेज किया गया।जिसकी शिकायत पंकज झा ने साइबर थाने में की थी।
panchayattantra24.-रायपुर. राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति की अटकलों के बीच खबर आ रही है कि राज्य सरकार डीजीपी अशोक जुनेजा के कार्यकाल में बढ़ोतरी कर सकती है. उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि सरकार जुनेजा को छह माह का एक्सटेंशन दिए जाने पर विचार कर रही है. चर्चा कहती है कि एक्सटेंशन दिए जाने की मंजूरी के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखने की तैयारी कर रही है. एक्सटेंशन दिए जाने के राज्य के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की मंजूरी अनिवार्य है. डीजीपी के तौर पर अशोक जुनेजा का कार्यकाल 5 अगस्त को खत्म हो रहा है.
5 अगस्त 2022 को उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी बनाया गया था. सूत्र बताते हैं कि गृह विभाग ने नए डीजीपी के लिए नामों का पैनल केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी कर ली थी. पैनल में भेजे गए नामों में से किसी एक नाम पर केंद्र सरकार की मुहर लगती. इन नामों में अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम प्रमुख रूप से शामिल थे. इसके अलावा पवन देव भी एक मजबूत चेहरे के रूप में देखे जा रहे थे. पैनल भेजे जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ती इससे पहले इसे रोक दिया गया.

panchayattantra24.-रायपुर । नव नियुक्त राज्यपाल रमेन डेका दोपहर को तीन दिन के दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। उन्होंने सुबह ही राज्यपाल पद की शपथ ली थी। दिल्ली दौरे में वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहले गवर्नर कांफ्रेंस में शामिल होंगे। जो 2-3 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में आयोजित है। इस दौरान पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
सम्मेलन में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान शिक्षा मंत्री; जनजातीय कार्य मंत्री; सूचना एवं प्रसारण मंत्री; पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन; और युवा मामले एवं खेल; नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सीईओ के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, गृह और अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।
इस सम्मेलन का एजेंडा – तीन आपराधिक कानूनों का कार्यान्वयन; उच्च शिक्षा में सुधार एवं विश्वविद्यालयों की मान्यता; आदिवासी क्षेत्रों, आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे फोकस क्षेत्रों का विकास; ‘माईभारत’, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘एक वृक्ष मां के नाम’ और प्राकृतिक खेती जैसे अभियानों में राज्यपालों की भूमिका; जनता से संपर्क बढ़ाना; और राज्य में विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में राज्यपालों की भूमिका जैसे विषय शामिल हैं। राज्यपाल विभिन्न पृथक समूहों में एजेंडा के इन विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन के समापन सत्र में, राज्यपालों का ये समूह राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुतिकरण देंगे।

panchayattantra24.-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा से उनके निवास कार्यालय, असम में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर है।

panchayattantra24.-रायपुर । रमेन डेका ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल डेका ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।
समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल श्री रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल रमेन डेका का जीवन परिचय इस प्रकार है-
छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्म पत्नी रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की। रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। श्री डेका 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है।
वे दो बार सांसद रहे। पहली बार वर्ष 2009 में 15 वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भुटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठको से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे।
इस दौरान सदस्य अनुमान समिति, सदस्य सलाहकार समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना‘‘ के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति, सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहेे और 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे । डेका ने 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।