Browsing: रायपुर

 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया।  कवर्धा से 18 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चौरा में 11वी शताब्दी का प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का स्थल बाबा भोरमदेव का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव जी विराजित है। भगवान शिव देवों के देव महादेव में जल अभिषेक की परम्परा सदियों चली आ रही है। हर वर्ष श्रावण माह में कांवरियों द्वारा पदयात्रा कर शिव मंदिरों में जल चढ़ाया जाता है, जिसे कांवड़ यात्रा कहा जाता है। 
सावन के इस पवित्र माह में कबीरधाम, पड़ोसी जिला मुंगेली, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव सहित मध्यप्रदेश के अमरकंटक से कावड़िया पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व स्थल कबीरधाम जिले बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर और डोंगरिया के प्राचीन जालेश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक करने हजारो की संख्या में आते है। पवित्र सावन माह में शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा जलाभिषेक किया जा रहा है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिव भक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत कबीरधाम जिले के पी.जी.कालेज हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के भोरमदेव में बाबा भोरमदेव और बूढ़ा महादेव में दर्शन व अभिषेक करेंगे। 
 कवर्धा से 18 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चौरा में 11वी शताब्दी का प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का स्थल बाबा भोरमदेव का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान शिव जी विराजित है। भगवान शिव देवों के देव महादेव में जल अभिषेक की परम्परा सदियों चली आ रही है। हर वर्ष श्रावण माह में कांवरियों द्वारा पदयात्रा कर शिव मंदिरों में जल चढ़ाया जाता है, जिसे कांवड़ यात्रा कहा जाता है। सावन के इस पवित्र माह में कबीरधाम, पड़ोसी जिला मुंगेली, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव सहित मध्यप्रदेश के अमरकंटक से कावड़िया पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व स्थल कबीरधाम जिले बाबा भोरमदेव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर और डोंगरिया के प्राचीन जालेश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक करने हजारो की संख्या में आते है। पवित्र सावन माह में शिवभक्तों द्वारा अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा जलाभिषेक किया जा रहा है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर । राजस्व एवं अपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा आज विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सकरी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हरेली पर्व, पीएम आवास लाभार्थियों के गृह प्रवेश एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली के पावन अवसर पर अतिथियों के द्वारा क़ृषि औजारों की पारम्परिक रीति से पूजा- अर्चना कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की। मंत्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास पूर्ण होने पर 10 हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर के मेड़ पर पौधा लगाया। कैबिनेट मंत्री वर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम सकरी में नवीन पीडीएएस भवन की स्वीकृति एवं मानस भवन के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। 
राजस्व मंत्री वर्मा ने हरेली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार है। हरेली जो किसानों सहित सभी के लिए हरियाली, खुशहाली और समृद्धि का सन्देश लाती है। किसान खेती-किसानी के कार्य से निवृत्त होकर अच्छी फसल की कामना के साथ क़ृषि औजारों और प्रकृति की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाली और खुशहाली बनी रहे इसी बात को ध्यान रखते हुए मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन के ध्येय वाक्य को हमारी सरकार साकार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में भारत के चहुमुंखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जिसे तीसरे स्थान पर लाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों के पक्के मकान के सपने पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बहुत कम समय में किये गए वायदों को पूरी की है। 
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीना एक हजार दिया जा रहा है। स्व रोजगार उपलब्ध कराकर मातृशक्ति को सुदृढ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह के माध्यम से रेडी टू -ईट संचालन का काम दिया जाएगा। इसी प्रकार भूमिहीन क़ृषि मजदूरों को योजना के तहत 10 हजार रूपए सालाना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सकरी ग्राम के 18 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत हुआ है। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने भी सम्बोधित किया।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर । तेलीबांधा में आयोजित हरेली उत्सव एवं सम्मान समारोह में सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व का रंगारंग आयोजन सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर खेती-किसानी को समृद्ध बनाने का काम किया है। 
मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए काम किया है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण जैसी सुविधाएं सुलभ करायी गई। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपए का मूल्य मिल रहा है, जो देश में सर्वाधिक है। 
 मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व पर रंगारंग आयोजन हुआ। पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नि कौशल्या देवी साय के साथ गौरी-गणेश पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। हरेली त्यौहार के अवसर पर खाघ मंत्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकास के ग्राम पंचायत गोढ़ीकला में प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण हितग्राहियों के उन्मुखीकरण कार्यकम में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण किया। उन्होंने सभी को हरेली त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और आग्रह किया कि अभियान का हिस्सा बनकर अपने घर आंगन, खेत में अपनी मां के नाम पर पौधा जरूर लगाएं। 
खाद्य मंत्री ने कहा कि राशनकार्ड का नवीनीकरण आगामी 15 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। छुटे हुए सभी हितग्राहियों को अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाने का आग्रह किया। ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को उचित मूल्य दुकान के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर सरपंच जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। राजस्व एवं अपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा आज विकासखण्ड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम सकरी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हरेली पर्व, पीएम आवास लाभार्थियों के गृह प्रवेश एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के पहली त्यौहार हरेली के पावन अवसर पर अतिथियों के द्वारा क़ृषि औजारों की पारम्परिक रीति से पूजा- अर्चना कर जिलेवासियों की सुख समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की। मंत्री वर्मा ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत आवास पूर्ण होने पर 10 हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत अमृत सरोवर के मेड़ पर पौधा लगाया। कैबिनेट मंत्री वर्मा ने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम सकरी में नवीन पीडीएएस भवन की स्वीकृति एवं मानस भवन के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। 
राजस्व मंत्री वर्मा ने हरेली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहली त्यौहार है। हरेली जो किसानों सहित सभी के लिए हरियाली, खुशहाली और समृद्धि का सन्देश लाती है। किसान खेती-किसानी के कार्य से निवृत्त होकर अच्छी फसल की कामना के साथ क़ृषि औजारों और प्रकृति की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरियाली और खुशहाली बनी रहे इसी बात को ध्यान रखते हुए मोदी की गारंटी एवं विष्णु के सुशासन के ध्येय वाक्य को हमारी सरकार साकार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में भारत के चहुमुंखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, जिसे तीसरे स्थान पर लाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों के पक्के मकान के सपने पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बहुत कम समय में किये गए वायदों को पूरी की है। 
 महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीना एक हजार दिया जा रहा है। स्व रोजगार उपलब्ध कराकर मातृशक्ति को सुदृढ और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समूह के माध्यम से रेडी टू -ईट संचालन का काम दिया जाएगा। इसी प्रकार भूमिहीन क़ृषि मजदूरों को योजना के तहत 10 हजार रूपए सालाना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज सकरी ग्राम के 18 हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृत हुआ है। कार्यक्रम को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि जिले में अब तक 86 अमृत सरोवर पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने तथा आजीविका के साधन के रूप में अमृत सरोवर विकसित किये जा रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार अमृत सरोवरों का शत- प्रतिशत निर्माण समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ी में हरेली कार्यक्रम को CM साय ने संबोधित किया। साय ने कहा, – हरेली के त्योहार मुख्य रूप से किसान मन के त्योहार हरय, ⁠छत्तीसगढ़ धान के कटोरा कहलाथे, ⁠अटल बिहारी वाजपेयी के सरकार, नरेन्द्र मोदी जी के सरकार हो चाहे राज्य म डॉ. रमन सिंह जी के नेतृत्व म पंद्रह साल तक सरकार हो या हमर पाछु सात महीना से सरकार हे हमन किसान मन के चिंता करथन, किसान मन ल आगू बढ़ाय बर काम करथन, ⁠एक बार फेर ले छत्तीसगढ़वासी मन व अउ इहाँ कार्यक्रम म आय सब्बो झन ल बधई अउ सुभकामना, ⁠मयं ये अवसर म ईश्वर ले जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन के खुशहाली अउ सुख-समृद्धि के कामना करत हवं। 
पर्यावरण के संरक्षक का पर्व हरेली छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। हरेली के दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते हैं, जो हमारे छत्तीसगढ की कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने “एक पेड़ मां के नाम” लगाने की अपील की है यह एक जन आंदोलन बन गया है । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आम नागरिकों से आव्हान किया है कि आओ हम सब धरती के श्रृंगार को हरा भरा बनाने हरेली के दिन अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करे।
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री साव ने अपने निवास पर आयोजित हरेली कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य किया। उन्होंने इस दौरान गेड़ी का भी आनंद लिया। साव ने हरेली पर्व पर प्रदेश को हरा-भरा बनाने और धरती मां के श्रृंगार के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लोगों से अपनी मां के सम्मान और स्मृति में पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही धरती की सुंदरता भी बढ़ेगी। 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर खेती-किसानी को समृद्ध बनाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए काम किया है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण जैसी सुविधाएं सुलभ करायी गई। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 3100 रूपए का मूल्य मिल रहा है, जो देश में सर्वाधिक है। 
मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व पर रंगारंग आयोजन हुआ। पूरे परिसर को ग्रामीण परिवेश में सजाया गया था। छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के पहले पर्व “हरेली” पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नि श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ गौरी-गणेश पूजा कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने कृषि कार्य में प्रयुक्त होने वाले नांगर, रापा, कुदाल व कृषि यंत्रों की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की ख़ुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। 
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा वहां लगायी गयी उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अनुदान पर 23 किसानों को ट्रेक्टर और हार्वेस्टर की चाबी और अन्य कृषि उपकरण प्रदान किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री किरण देव, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पूरी प्रतिबद्धता और सच्चे मन से
प्रदेशवासियों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं, फलस्वरूप ईश्वर का आशीर्वाद भी मिल रहा है। प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि बीते छह माह में श्री साय के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए बडे़ काम किए गए है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस अवसर पर मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्रीमती लता उसेंडी, श्री मोती लाल साहू, श्री अनुज शर्मा, श्री संपत अग्रवाल, श्री गजेन्द्र यादव, श्री खुशवंत साहेब अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में राउत नाचा और गेड़ी धूम छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़वा बाजा, राउत नाचा, गेड़ी नृत्य, रहचुली और विभिन्न छत्तीसगढ़ी पकवानों और व्यंजनों के आनंद के साथ मुख्यमंत्री निवास में मौजूद लोग उत्साह के साथ हरेली में शामिल हुए। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने राउत नाचा, करमा नृत्य, बस्तरिया नृत्य और गेड़ी चढ़कर नृत्य की प्रस्तुति दी। राउत नाचा के कलाकारों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। मेहमानों के लिए बना छत्तीसगढ़ी पकवान हरेली त्यौहार के मौके पर मुख्यमंत्री निवास छत्तीसगढ़ व्यंजनों से महक उठा। हरेली तिहार में आने वाले मेहमानों के लिए खास तौर पर ठेठरी, खुरमी, पिड़िया, अनरसा, खाजा, करी लड्डू, मुठिया, गुलगुला भजिया, चीला-फरा, बरा जैसे स्वादिष्ट पकवान बनाए गए थे, जिसका मेहमानों ने लुत्फ उठाया।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर । CM विष्णुदेव साय आज आरंग में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां आयोजित कार्यक्रम में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन आरंग, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन आरंग एवं मंदिर हसौद तथा अनुसूचित जाति कन्या आश्रम भवन आरंग एवं कोसरंगी का लोकार्पण किया।