तेज रफ्तार बुलेट का कहर, जसगीत गाने जा रही 2 महिलाओं की मौत, चालक घायल
panchayattantra24.-कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई. वह अपनी टोली के साथ ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने के लिए जा रहीं थी. इस दौरान गोपालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें ठोकर मार दी. मामला दर्री थाना इलाके का है.
तेज रफ्तार बुलेट ने मारी टक्कर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रात 8 बजे के करीब महिलाओं की टोली मादर-ढोल लेकर ठाकुर देवता स्थल पर जसगीत गाने जा रही थीं. गोपालपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट (CG 12 AR 8993) पर चालक काबू नहीं रख पाया, और महिलाओं को जाकर टक्कर मार दी.
दो महिलाओं की मौत
घटना में कुछ महिलाएं और बाइक चालक को गंभीर चोटे आईं. राहगिरों ने डॉयल 112 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर टीम ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतिकाओं की पहचान ब्रिंदा बाई मंहत और शकुंतला बाई मंहत के रूप में हुई, दोनों आपस में रिश्तेदार हैं. फिलहाल बाइक चालक (राहुल) का इलाज जारी है.
जांच जारी
घटना की जानकारी के बाद गांव में चल रहे जसगीत कार्यक्रम बंद करा दिया गया. क्षेत्र का शोक का मातम पसर गया. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. अन्य पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
