panchayattantra24.-बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में दुर्गा पूजा पंडाल को अनोखे अंदाज में सजाया गया है। इस पंडाल को स्टेशनरी आइटम जैसे कॉपी-किताब, पेन, पेंसिल और स्कूल बैग से सजाया गया है। इस पंडाल की खास बात यह है कि मूर्ति विसर्जन के बाद यह सारा सामान बच्चों में बांटा जाएगा ताकि उनकी पढ़ाई में मदद हो सके। समिति के एक कार्यकर्ता ने कहा, “हमारी समिति 58 सालों से यहां मूर्ति स्थापना कर रही है। इस साल काफी अनोखा पंडाल बनाया गया है। इसे समिति के सभी सदस्यों द्वारा सजाया गया है। इसमें स्टेशनरी का सारा सामान लगाया गया है।”
ड्रग जागरूकता अभियान ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट अखबार पढ़ें एक अन्य सदस्य ने कहा, “यह जो स्टेशनरी वर्ल्ड की थीम है, इसमें जितना भी स्टेशनरी का सामान उपयोग हुआ है, उसे विसर्जन के दिन अलग-अलग जगहों के बच्चों को बांट दिया जाएगा।” एक भक्त ने कहा, “हर साल अलग-अलग थीम होती है, इस बार स्टेशनरी वर्ल्ड की थीम है और माता रानी का श्रृंगार भी इस बार स्टेशनरी आइटम से किया गया है। इसे बनाना बहुत कठिन होता है, पर जो कारीगर हैं, उन्होंने बड़ी ही सुंदरता से माता रानी का शृंगार किया है। पूरे पंडाल की भी सजावट स्टेशनरी के सामान से की है। यह हमारे शहर का अनोखा पंडाल है। स्टेशनरी में बच्चों का भविष्य होता है, उसी से जुड़ा हुआ यह माता रानी का आशीर्वाद है।” 58 साल पुरानी इस समिति ने इस बार भक्ति के साथ-साथ शिक्षा को जोड़ने का संदेश दिया है। पंडाल देखने आए लोग इस पहल की काफी सराहना कर रहे हैं। जहां आमतौर पर पंडालों को फूलों और लाइटों से सजाया जाता है, वहीं मसानगंज का यह पंडाल शिक्षा और मदद का संदेश दे रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
