Browsing: बिलासपुर

 panchayattantra24.-बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के मोहभट्ठा सभा स्थल पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मैदान में झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “स्वच्छता ही सेवा है, स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। 
 हम सभी ने इस मैदान को पहले की तरह स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है।” स्वच्छता अभियान के दौरान वरिष्ठ विधायक धर्मलाल कौशिक, उमेश पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और सफाई मित्र भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मुख्य बिंदु: प्रधानमंत्री मोदी की सभा के बाद उपमुख्यमंत्री ने चलाया सफाई अभियान। सफाई कर्मियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर किया श्रमदान। “स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे” का संदेश देते हुए स्वच्छ भारत अभियान को बढ़ावा। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई।
 

 
panchayattantra24.-जांजगीर चाँम्पा।  जिला के अंतर्गत जिला मुख्यालय के शारदा मंगलम् में सतनामी समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के तत्वोंधान मे हुआ, ज्ञात हो की यह आयोजन पिछले 13 वर्षो से आयोजित होते आ रहा है आज 30 मार्च को इसी कड़ी मे चौदहवा युवक युवती सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ
जिसमें मुख्य अतिथि सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के प्रदेशाध्यक्ष जय बहादुर बंजारे शामिल हुए, सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरूघासीदास जी के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी अतिथियों एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया,तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व माला पहनाकर किया ।
कार्यक्रम पहुचे युवक -युवतियों ने बारी बारी से मंच के माध्यम से अपना परिचय दिया कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपना परिचय दिया इसके उपरांत युवक युवतियों को अपने जीवन साथी चुनने में सहायता मिली
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के अध्यक्ष सुखराम मधुकर उपाध्यक्ष दिलीप बर्मन एवं सचिव डॉ जगदीश बंजारे सहित सभी पदाधिकारी का विशेष सहयोग रहा.
 

 panchayattantra24.-बिलासपुर। PM मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह अत्याधुनिक ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च गति और बेहतर आराम के साथ यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान कर रही है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कई रेल सेक्शनों में थ्री-फेज़ मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित रेल यात्रा का अनुभव मिल रहा है। थ्री-फेज़ मेमू के तकनीकी विशेषताएँ नया थ्री-फेज़ मेमू रेक कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें शामिल हैं 
 एयरोडायनामिक डिज़ाइन: ड्राइविंग मोटर कोच में वायुगतिकीय डिज़ाइन के साथ एयर-कंडीशन्ड ड्राइवर केबिन और एर्गोनॉमिक ड्राइवर डेस्क है । • ऊर्जा दक्षता: पारंपरिक रेक की तुलना में यह कम ऊर्जा की खपत करता है और अधिक तेज़ी से गति पकड़ने और रोकने की क्षमता रखता है । • न्यूनतम रखरखाव: पारंपरिक रेक की तुलना में इसका रखरखाव कम लागत वाला और आसान है। यात्री सुविधाएँ • आरामदायक यात्रा: प्रत्येक कोच में सौंदर्यपूर्ण इंटीरियर, कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियाँ, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध हैं। 
सुरक्षा और जानकारी: जीपीएस-आधारित पीएपीआईएस (पब्लिक एड्रेस और यात्री सूचना प्रणाली) के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर प्रत्येक कोच में लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी मिलती रहेगी । • सुरक्षा प्रणाली: यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है । • स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूलता: प्रत्येक ट्रेलर कोच में पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स प्रदान किए गए हैं । 
अधिक यात्री क्षमता, बेहतर अनुभव • बेहतर सीट व्यवस्था और चौड़े गैलरी क्षेत्र: यात्रियों की सुविधा के लिए कोच के अंदर बेहतर लेआउट प्रदान किया गया है । • उच्च यात्री क्षमता: प्रत्येक ड्राइविंग मोटर कोच में 226 और प्रत्येक ट्रेलर कोच में 325 यात्री यात्रा कर सकते हैं, जिससे कुल यात्री क्षमता लगभग 30% तक बढ़ गई है ।
 

 
panchayattantra24.-पेंड्रा। दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो नदी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी कल सोन नदी का है। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार 8 लोग मनेंद्रगढ़ बैकुंठपुर जिले की तरफ से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। पेंड्रा और कोटमी के बीच मेन रोड में सोन नदी के पुल के ऊपर जब गाड़ी पहुंची। 
 तभी उसी वक्त पेंड्रा के पंडरीखार गांव की रहने वाली रमिताबाई उसी वक्त नदी में पुल के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जन कर रही थी कि बोलेरो चालक बाबू लाल चौधरी ने महिला को ठोकर मार दिया और बोलेरो भी पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में चालक और महिला की मौत हो गई, व अन्य 7 घायल बताए जा रहे हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल गौरेला में चल रहा है। वहीं जिला अस्पताल में घायलों को देखने के लिए जिले की कलेक्टर लीना मंडावी, एसडीएम अमित बेक, एसडीओपी निकिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। PM मोदी ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी। PM मोदी बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं लॉन्च किया। इसके अलावा 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट की भी शुरुआत की। सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई बड़े नेता पहुंचे हैं। 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में चल रहे घिबली ट्रेंड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्वागत किया। इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को नागपुर के RSS मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे। वे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यहां रहे। उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 30 मार्च को बिलासपुर में होने वाली सभा और विकास कार्यों के उद्घाटन और भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूरी सरकार और प्रशासन तैयारियों में व्यस्त हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। और कार्यक्रम स्थल की हर छोटी बड़ी व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव हर दिन सभा स्थल पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं,मिनट टू मिनट कार्यक्रम की जानकारी लेकर हर व्यवस्था को दुरुस्त करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं।
आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ी में वीडियो मैसेज जारी कर प्रदेश की जनता से मोदी जी के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने वीडियो में कहा…. राम-राम, जय जोहार? 30 मार्च नवरात्रि के पहिली दिन प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के आगमन मोहभट्ठा जिला बिलासपुर मा होवत हे। ये हमर जम्मो छत्तीसगढ़वासी मन बर सौभाग्य के बात हरे कि प्रधानमंत्री जी ह हजारों करोड़ के सौगात छत्तीसगढ़ ल दिही। आप जम्मो संगी मन ले अपील हे कि बड़े सभा म आहु अऊ प्रधानमंत्री मोदी जी के गोठ बात ल सुनिहा। साथ ही उप मुख्यमंत्री साव ने हिंदू नववर्ष और नवरात्र प्रारंभ की बधाई दी है।
 

 
 panchayattantra24.-कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के सामने एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान लता बाई के रूप में हुई है। वह एतमानगर डूमरमुडा की रहने वाली थी। लता किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी। वह पास के एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार, लता कुछ महीने पहले अपने पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागकर आई थी और उसके संपर्क में रहती थी। उसने पहले पति को भी छोड़ दिया था। 
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले लता के किराए के मकान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते वहां हंगामे की स्थिति बनी थी। सोमवार सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस को महिला के घर का दरवाजा खुला मिला, वहीं चौखट और घटनास्थल के पास ईंटों पर खून के निशान भी पाए गए। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।
 

 
 panchayattantra24.-बिलासपुर। आत्मानंद स्कूल के टीचर से 48 लाख की ठगी हुई है। इन्वेस्टमेंट साइट की आड़ में ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब का झांसा दिया और निवेश किए गए रकम पर दो से तीन गुना प्रॉफिट दिखाया, जिसके बाद झांसे में आकर टीचर ने बड़ी रकम इन्वेस्ट कर दिया। शिकायत और खातों की जांच के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में तीन दिन तक संदिग्धों की रेकी की, जिसके बाद 3 अंतर्राज्यीय शातिर ठगों को पकड़ा। गिरोह के सदस्यों ने 99 दिन में 15 करोड़ से अधिक का लेनदेन किया है। आरोपी 50 हजार रुपए में बैंक अकाउंट और यूपी, बिहार, बंगाल जैसे राज्य से 1000 रुपए में सिम खरीदते थे। 
ठगी को अंजाम देने ऑनलाइन गेम, ट्रेडिंग, वर्क-फ्रॉम होम, रेटिंग रिव्यू, बीमा पॉलिसी, डिजिटल अरेस्ट जैसे कई तरीके अपनाते थे। शुरुआती जांच में बैंक खाते दूसरे राज्यों के मिले। एक-एक कर कड़ी सीधे महाराष्‍ट्र के ठाणे से जुड़ी। एसीसीयू की एक टीम महाराष्ट्र ठाणे पहुंची। यहां तीन दिनों तक लगातार संदिग्धों की रेकी की गई। अपराध की पुष्टि के बाद तीनों को स्थानीय पुलिस की मदद से भिवंडी इलाके में रेड कर शाकिब अंसारी, मेराज मोहम्मद अकरम और अंसारी फैजुल अहमद को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले में NTPC के विभागीय कार्यालय में एक बारासिंघा घुस आया। चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार रात बारासिंघा पूरे परिसर में घूमते रहा। थोड़ी देर बाद कुत्ते भी वहां पहुंच गए, जो उसे नुकसान पहुंचा रहे थे। कटघोरा वन मंडल के दर्री वन परिक्षेत्र की घटना है। कुत्तों से घिरे बारासिंघा को लोगों ने बचाने का प्रयास किया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने रस्सी से पकड़ने का प्रयास किया लेकिन कुत्तों के डर से बारासिंघा इधर-उधर भागता रहा। 
 जानकारी के मुताबिक, जंगल से भटके बारासिंघा का पीछा कुत्तों का झुंड कर रहा था। जान बचाने के लिए चीतल NTPC के ऑफिस में घुस आया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गर्मी के मौसम में जंगली जानवर पानी और भोजन की तलाश में अक्सर शहर की ओर आ जाते हैं। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार चीतल शहर में आए हैं और कुछ कुत्तों का शिकार भी हुए हैं। क्षेत्र जंगल से घिरा होने के कारण यहां चीतल के अलावा जंगली सूअर, लोमड़ी और अन्य छोटे-बड़े जीव-जंतु आते रहते हैं।
 

 
panchayattantra24.- बिलासपुर. छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व आईएएस रानू साहू की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हाईकोर्ट ने उनकी 2 अग्रिम जमानत याचिका का सुरक्षित फैसला शुक्रवार को सुनाया. जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई में रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी है. बता दें, रानू साहू कोल लेवी घोटाले मामले में रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद हैं. उनपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(बी) और आईपीसी की धारा 120बी और 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत दो अलग- अलग मामले दर्ज हैं. इनमें संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए उनके वकील द्वारा 2 जमानत याचिकाएं लगाई गई थीं, जिन पर 31 जनवरी 2025 को फैसला सुरक्षित रखा गया था. फिलहाल कोर्ट ने उन्हे राहत देने से इंकार कर दिया है. 
 पूर्व आईएएस रानू साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज शिकायत के अनुसार, उनपर आरोप है कि उनके और उसके परिवार के पास आय से अधिक संपत्ति है. साथ ही, उसने सूर्यकांत तिवारी के कोयला लेवी सिंडिकेट की मदद की. यह सिंडिकेट कोयला डिलीवरी ऑर्डर पर परमिट जारी करने के लिए प्रति टन 25 रुपए की अवैध वसूली करता था. शिकायत में कहा गया कि 2015 से अक्टूबर 2022 तक आवेदक और उसके परिवार ने 24 अचल संपत्तियां खरीदीं. 2011 से 2022 तक उसे वेतन के रूप में 92 लाख रुपए मिले, जबकि उसने 3.93 करोड़ रुपए की संपत्तियां खरीदीं. इस आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. इसके अलावा एक अन्य मामला भी दर्ज कराया गया है.