Browsing: बिलासपुर

 

panchayattantra24.-जांजगीर। लाख कोशिशों के बाद भी छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में बाल विवाह के मामले कम होने का नाम नहीं रहे हैं। इसी बीच अब जांजगीर चांपा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2 दिनों में 7 नाबालिगों की शादी रुकवाई है। प्रशासन की टीम को भंवतरा गांव में नाबालिगों की शादी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम बनाकर कार्रवाई की गई और 5 नाबालिगों का विवाह रुकवाया गया। इसी तरह बनारी और मुनुन्द गांव में 1-1 बाल विवाह को रोका गया है। अभी 10 दिन पहले भी 2 नाबालिग की शादी रुकवाई गई थी। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि बाल विवाह करना और कराना, अपराध है। बाल विवाह के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह होने से कई तरह के नुकसान होते हैं। बाल विवाह रुकवाने के दौरान सभी पहलुओं से परिजन को अवगत कराया गया। 
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। हाईकोर्ट ने आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की उस प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) को निरस्त करने का आदेश दिया है, जिसमें उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसके साथ ही हाईकोर्ट चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रवींद्र अगवाल की डिवीजन बेंच ने पहले जारी किए गए दोनों नोटिस को भी रद्द कर दिया है।बता दें कि नई दिल्ली की हेड इन्वेस्टिगेटिंग यूनिट ने जीपी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
आईपीएस जीपी सिंह पर राजद्रोह और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया, तब उन पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी पत्नी मनप्रीत कौर के नाम पर संपत्ति बनाई है। इसी मामले में एसीबी के अलावा नई दिल्ली की हेड इन्वेस्टिगेटिंग यूनिट ने धनशोधन अधिनियम के तहत आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया था, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी कर उनकी पत्नी मनप्रीत कौर के नाम पर अर्जित की गई संपत्ति का ब्यौरा मांगा था। जीपी सिंह ने राज्य सरकार की तरफ से दर्ज आपराधिक प्रकरणों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया था। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने आय से अधिक संपत्ति सहित अन्य सभी मामलों को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली द्वारा दर्ज ईसीआईआर को निरस्त करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा. जिले के दर्री स्थित हसदेव नदी में डूबे 3 कॉलेज छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है. 27 वर्षीय सागर चौधरी का शव जलकुंभी के नीचे फंसा मिला, जिसे एसडीआरएफ और नगर सेना के रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला. दो छात्रों की तलाश अब भी जारी है. बता दें कि कोरबा जिले से 3 कॉलेज छात्र सोमवार सुबह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे. इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी. लगातार खोजबीन जारी था. इस बीच हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास छात्रो की बाइक और कपड़े बरामद किए गए थे. 
इसके बाद से हसदेव नदी में तीनों के डूबने की आशंका जताई गई, जहां पुलिस, एसडीआरएफ और नगर सेना के रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी थी. टीम ने एक छात्र का शव बरामद कर लिया है. दो छात्रों की तलाश अब भी जारी है. बता दें कि लापता छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सोनिकर (आईटीआई छात्र), 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) और 26 वर्षीय सागर चौधरी (सीएसईबी कॉलोनी निवासी) के रूप में हुई है. इनमें से सागर चौधरी का शव बरामद कर लिया गया है. सागर का शव मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
 

panchayattantra24.com-बिलासपुर।  बिलासपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट शहर के प्रमुख स्थान छत्तीसगढ़ भवन के पास चल रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और इस रैकेट में शामिल कई युवतियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से शहर में सनसनी फैल गई है।
पुलिस को मिली थी लगातार शिकायतें
पुलिस को लंबे समय से इस अवैध गतिविधि की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए छापेमारी की योजना बनाई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस ने अचानक कार्रवाई की और मौके पर मौजूद युवतियों सहित रैकेट के अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में रैकेट का सरगना भी शामिल है।
देह व्यापार की जांच शुरू
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि के पीछे और कौन लोग शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह रैकेट लंबे समय से चल रहा था और इसमें बाहरी राज्यों से भी युवतियों को लाकर इस घिनौने कार्य में शामिल किया जा रहा था।
गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान लगभग 10 से 12 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, इस अवैध गतिविधि में शामिल कई संदिग्ध पुरुषों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 370 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जो जांच में सहायक होगी।
आंकड़ों के अनुसार देह व्यापार के मामले
बिलासपुर में यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसे कई सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो चुका है। 2023 में छत्तीसगढ़ में लगभग 15 से 20 ऐसे मामले सामने आए थे, जिनमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ में देह व्यापार के मामलों में 25% की वृद्धि देखी गई है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन ने इन अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन फिर भी ऐसे रैकेट समय-समय पर सक्रिय हो जाते हैं।
पुलिस की चेतावनी और जनता से अपील
इस घटना के बाद पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि ऐसे अपराध समाज को दूषित करने का कार्य करते हैं, और इन्हें जड़ से खत्म करने के लिए जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
 

  
  panchayattantra24.-बिलासपुर। आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय, बिलासपुर में आयोजित नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय समीक्षा बैठक में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक एवं पूर्व सांसद पन्नू लाल मोहले, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिवन्नी, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंह देव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

 
panchayattantra24.-कोरबा।|  HMPV virus: छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस का पहला मामला सामने आया है। कोरबा में 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटि आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राहत की बात यह है कि बच्चा स्वस्थ है और डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा गया है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात में इस वायरस के मामले मिल चुके हैं, हालांकि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है।
बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी जिले कोरबा के निवासी एक व्यक्ति के तीन वर्षीय पुत्र को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे 27 जनवरी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।
उन्होंने बताया कि बालक के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमित होने की आशंका से जांच के लिए उसका नमूना रायपुर के एम्स में भेजा गया था। एम्स से प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित बच्चे को अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में रखा गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।
 

 

panchayattantra24.- बिलासपुर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 44 शंकर नगर के वैशाली टॉवर में रहने वाले 38 परिवारों ने इस बार नगर निगम चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के घर के पास ही यह टॉवर स्थित है, लेकिन उनका सुध लेने वाला कोई नहीं है. क्षेत्रवासियों का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने कालोनी की बाउंड्री तोड़ दी, जिससे सुरक्षा संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई है. शिकायतें पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. छह महीने पहले सीमांकन हुआ था, लेकिन तहसीलदार की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है. नाराज निवासियों ने काॅलोनी में चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाकर विरोध जताया है. 
 कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि बाउंड्रीवाल को आरजे मिश्रा, रिटायर्ड निरीक्षक रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर ने अवैध रूप से तोड़ दिया है. इसकी शिकायत 14.08. 2023 एवं 27.09.2023 को की गई थी. नायब तहसीलदार के पास सीमांकन कराने आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक सीमांकन नहीं हो सका. बीते करीब डेढ़ सालों में कॉलोनी के लोगों ने अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक हालात जस के तस हैं. ऐसे में उन्होंने इस बार चुनाव बहिष्कार करने का फैसला किया है.
 

 

panchayattantra24.-कोरबा। जिले की नगर पालिका परिषद दीपका में चुनावी मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है यहां कांग्रेस और भाजपा के धन बल-बाहु बल वाले प्रत्याशियों के समक्ष आम आदमी पार्टी ने मूंगफली बेचने वाले को टिकट देकर मुकाबला रोचक कर दिया है. 
मूंगफली बेचने वाले ने करीब 24 साल से दीपका को अपना कर्म क्षेत्र बना रखा है मूंगफली वाले धर्मदास गुप्ता (गांधी भाई) पर आम आदमी पार्टी ने भरोसा जताया है. धर्मदास गुप्ता (गांधी भाई) जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहते हैं क्षेत्र में चर्चा गर्म है कि इस बार आम आदमी पार्टी ने आम जनता के सामने एक संघर्षशील विकल्प के रूप में धर्मदास गुप्ता को उतारा है और इससे कांग्रेस-भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है.
 

 
panchayattantra24.- बिलासपुर। बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में विवादित युवक कांग्रेस नेता की पत्नी को अध्यक्ष का टिकट दिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही बोदरी से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है। पार्षद विजय वर्मा की पत्नी नीलम ने अध्यक्ष तो सात नेताओं ने पार्षद के लिए पर्चा जमा किया है। नीलम के पर्चा भरने से अब यहां अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशी हो गए हैं। कांग्रेस से विमला सुनील साहू तो भाजपा से देवकुमारी दिनेश पांडेय पहले से ही मैदान में हैं। 
नगर पालिका परिषद बोदरी में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद विजय वर्मा ने दावेदारी की थी। वे अपनी पत्नी नीलम को चुनाव लड़ाने की तैयारी में थे। वहां के दूसरे कांग्रेसी पार्षद भी उनके समर्थन में थे। पर्यवेक्षक की बैठक में भी नीलम विजय वर्मा के नाम पर सहमति बनी और उनका नाम भेजा गया। लेकिन पार्टी ने यहां सुनील साहू की पत्नी विमला साहू को ​उम्मीदवार बना दिया। इससे कांग्रेस में बवाल मच गया।
 

 

panchayattantra24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। नामांकन दाखिल करने के बाद अब स्क्रूटनी की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच अब बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस की शिकायत पर अब चुनाव आयोग 5 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा। दरअसल, बिलासपुर नगर निगम में भाजपा ने पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी बनाय़ा है। 
पूजा यह मायके से तेलुगु ओबीसी हैं। उन्होंने सिंधी जाति से शख्स से विवाह किया है। नियमतः जातीय सरनेम पति का होना चाहिए। कांग्रेस ने इसी पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस की शिकायत पर अब चुनाव आयोग 5 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा। बीजेपी प्रत्‍याशी पूजा विधानी को निर्वाचन आयोग की ओर से आज 29 जनवरी को शाम पांच बजे तक अपने जाति संबंधी दस्‍तावेज प्रस्‍तुत करने के लिए कहा गया है।