Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: दिल्ली
panchayattantra24.-नई दिल्ली। भारत की खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक बड़े साइबर हमले (Cyber Attack) की योजना बना रहा है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान अब सीधे हमलों के बजाय डिजिटल माध्यमों से भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। इस आशंका के चलते देशभर की साइबर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान की ओर से फिशिंग ईमेल, फर्जी लिंक और मालवेयर के जरिए आम नागरिकों और सरकारी संस्थाओं को निशाना बनाया जा सकता है। इसके तहत अज्ञात नंबरों से संदेश या कॉल कर लोगों को जाल में फंसाने की कोशिश हो सकती है।
साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात स्रोत से आए लिंक या कॉल पर क्लिक न करें और सतर्कता बरतें। इस तरह के हमलों का उद्देश्य लोगों की निजी जानकारी चुराकर देश की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाना है। सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल रिपोर्ट करें। भारत की खुफिया एजेंसियों ने एक गंभीर अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक बड़े साइबर हमले की योजना बना रहा है। सैन्य और कूटनीतिक मोर्चों पर मिली विफलताओं के बाद अब पाकिस्तान छिपकर डिजिटल युद्ध (Cyber Warfare) के जरिए भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
क्या है खतरा? इस संभावित हमले के तहत पाकिस्तान द्वारा भारत के नागरिकों, सरकारी विभागों, रक्षा प्रतिष्ठानों और संवेदनशील संस्थाओं को निशाना बनाए जाने की आशंका है। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के हैकर्स और साइबर आतंकवादी समूह सोशल इंजीनियरिंग के माध्यम से फर्जी ईमेल, अज्ञात लिंक, नकली वेबसाइट और मोबाइल मैसेज के जरिये फिशिंग अटैक, डेटा चोरी और सिस्टम क्रैश जैसी गतिविधियां अंजाम देने की फिराक में हैं।
कैसे हो सकता है हमला? अज्ञात नंबरों से कॉल या मैसेज भेजकर लोगों को लिंक पर क्लिक करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। सरकारी एजेंसियों या बैंकों के नाम पर नकली वेबसाइट बनाकर यूजर्स की जानकारी चुराई जा सकती है। मोबाइल या कंप्यूटर में भेजे गए मालवेयर/वायरस के जरिए डाटा हैक किया जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी पोस्ट या मैसेज के जरिए अफवाहें फैलाकर अफरा-तफरी का माहौल बनाया जा सकता है। क्या कर रहे हैं भारत के सुरक्षा तंत्र?
भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसियां, भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In), रक्षा मंत्रालय की IT शाखाएं और केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर विंग पूरी तरह अलर्ट पर हैं। इन एजेंसियों ने साइबर इन्फ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा बढ़ा दी है और संवेदनशील संस्थानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से क्या अपील की गई है? सरकार और साइबर विशेषज्ञों ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील की है: किसी अज्ञात लिंक या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक न करें। अंजान नंबरों से आए कॉल्स या मैसेज को नजरअंदाज करें। अपने मोबाइल और कंप्यूटर में एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल रखें। कोई भी गोपनीय जानकारी जैसे OTP, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। सरकारी या विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। निष्कर्ष: यह साफ है कि पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छिपाने और भारत में अस्थिरता फैलाने के लिए अब साइबर युद्ध का सहारा ले रहा है।
लेकिन भारत की सतर्क एजेंसियां और जागरूक नागरिक मिलकर इस छिपे हुए खतरे को भी उसी मजबूती से जवाब देंगे, जैसे हर मोर्चे पर अब तक देते आए हैं। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले को गुरुवार रात भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। पाकिस्तान पूरे भारत पर साइबर अटैक की तैयारी कर रहा है! अब छिपकर साइबर अटैक की तैयारी रहा है कायर मुल्क पाकिस्तान! ऐसे में अज्ञात नंबर से मिले सन्देश क्लिक करने या फोन उठाने से बचें। भारत के नौसेना ने भी बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और कराची के बंदरगाह नष्ट कर दिया गया है। फैसलाबाद में कई बड़े धमाकों के बीच पाकिस्तान फौज के ऑफिसर और जनरल देश छोड़कर भागने लगे। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के कई सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाकर किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले को गुरुवार रात भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे। अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने और सतर्क रहने का आग्रह किया, क्योंकि आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय थे। हमलों के मद्देनजर भारत ने कथित तौर पर जवाबी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु रक्षा ने जम्मू एयरपोर्ट के पास लॉन्च किए गए कई ड्रोन को बेअसर कर दिया, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू के पास आठ मिसाइलों को रोका गया। सभी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। हमले के कारण रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर में भी अस्थायी ब्लैकआउट हो गया, और श्रीनगर में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिजली गुल होने की खबर है। इस बीच, सूत्रों के हवाले से बताया कि शाम को पाकिस्तानी वायु सेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को भारतीय सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। सूत्रों के अनुसार, एफ-16 ने सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरी थी और उसके पास ही उसे मार गिराया गया। पाकिस्तान द्वारा यह हमला उसके 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने के प्रयास को विफल करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पुष्टि की कि अवंतीपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज जैसे शहर और कस्बे लक्ष्य सूची में थे। हालांकि, भारत के एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी खतरों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया। विभिन्न स्थानों से बरामद मलबे ने पुष्टि की कि ड्रोन और मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र से आई थीं। ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की कोशिश के कारण जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन बजने लगे। अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने और सतर्क रहने का आग्रह किया, क्योंकि आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय थे। हमलों के मद्देनजर भारत ने कथित तौर पर जवाबी कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायु रक्षा ने जम्मू एयरपोर्ट के पास लॉन्च किए गए कई ड्रोन को बेअसर कर दिया, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इसके अलावा, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू के पास आठ मिसाइलों को रोका गया। सभी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। हमले के कारण रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर में भी अस्थायी ब्लैकआउट हो गया, और श्रीनगर में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिजली गुल होने की खबर है। इस बीच, एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शाम को पाकिस्तानी वायु सेना के एक एफ-16 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान को भारतीय सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। सूत्रों के अनुसार, एफ-16 ने सरगोधा एयरबेस से उड़ान भरी थी और उसके पास ही उसे मार गिराया गया। पाकिस्तान द्वारा यह हमला उसके 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने के प्रयास को विफल करने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने पुष्टि की कि अवंतीपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज जैसे शहर और कस्बे लक्ष्य सूची में थे। हालांकि, भारत के एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी खतरों को सफलतापूर्वक बेअसर कर दिया। विभिन्न स्थानों से बरामद मलबे ने पुष्टि की कि ड्रोन और मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र से आई थीं।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: बुधवार को जब भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में प्रमुख आतंकी ठिकानों पर बमबारी की, तो पाकिस्तान ने अपनी साख बचाने के लिए झूठे प्रचार का सहारा लिया। हालांकि, पाकिस्तान के ही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना हिचक के पूरी बेबाकी के साथ अपनी सेना की खामियों को उजागर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी नागरिक का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उसने पाकिस्तानी सेना की रक्षा प्रणाली में बड़ी खामियों और किसी भी हमले को विफल करने की तैयारी के बारे में खुलकर बात की है।
वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक कह रहा है, “कल रात भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 मिसाइल हमले किए और हैरानी की बात है सारे टारगेट पर जाकर लगे। इंडिया ने अपना टारगेट हासिल कर लिया और हम एक भी मिसाइल को रोक नहीं सके। हम पूरी तरह नाकाम रहे और भारत ने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। कहावत है ‘घर में घुसकर मारना’, और भारत ने यही काम करके दिखाया। हम भारत को रोक नहीं सके। उसने आगे कहा, “आप लोग यह मत सोचें कि मैं भारत की तारीफ कर रहा हूं। आप सुनते आ रहे हैं कि ईरान ने इजरायल की ओर लक्ष्य करके हजारों मिसाइल दाग दी। लेकिन वास्तव में इजरायल में एक भी मिसाइल नहीं गिरती क्योंकि उनका डिफेंस सिस्टम बहुत मजबूत है। ईरान की केवल एक-दो मिसाइल ही मुश्किल से इजरायल में जाकर गिर पाती हैं। इजरायल के डिफेंस सिस्टम की तुलना में हमारा हाल बुरा है। हम भारत की 24 मिसाइल में एक को भी गिरा नहीं पाए।”
वीडियो में पाकिस्तानी नागरिक ने अपने देश की सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, “गनीमत यह रही कि भारत ने हमारे सैन्य ठिकानों या रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं किया। भारत ऐसा करता तब भी हम उन मिसाइलों को रोक नहीं पाते। भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में रातभर अफवाहों का दौर चलता रहा कि हमने भारत के विमान गिरा दिए। कई तस्वीरें वायरल होने लगीं, लेकिन मैंने खुद चेक किया तो पता चला कि सभी फोटो कई महीने पुराने हैं। अंत में हमारी ओर से भारतीय विमानों को गिराने के दावे फेक न्यूज ही साबित हुए।”
इतनी स्पष्टता के साथ पाकिस्तानी रक्षा तंत्र की कमियों को स्वीकारने के बाद यह पाकिस्तानी व्यक्ति सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, और उसका वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, क्योंकि यह पाकिस्तान के झूठे दावों और बयानबाजी की कलई खोलता है।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने जाति जनगणना करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से जातिगत जनगणना का विरोध किया है। दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2010 में संसद में कहा था कि इस पर विचार किया जाएगा, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ बल्कि एक सर्वे ही कराया गया। इसके बाद भी जाति जनगणना के विषय को INDI अलायंस के नेताओं ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों ने जातियों की गणना की है, लेकिन यह केंद्रीय सूची का विषय है। कई राज्यों ने यह काम अच्छे से किया है, लेकिन कई प्रांतों में गैर-प्रमाणिक तरीके से यह काम हुआ है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। बुधवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सभी फैसलों की जानकारी दी। शिलॉन्ग से सिलचर तक हाईस्पीड कॉरिडोर हाईवे का निर्माण होगा। 22 हजार करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट 166.8 किलोमीटर लंबा होगा। इससे असम को मेघालय से सीधे जोड़ने में आसानी होगी। इससे पूर्वोत्तर राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा सीमांत इलाकों में भी रणनीतिक तौर पर बढ़त हासिल होगी। कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह पूर्वोत्तर के लिए रणनीतिक रूप से अहम कॉरिडोर होगा। गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 355 रुपये प्रति क्विंटल होगा। उन्होंने कहा कि आज गन्ने की उत्पादन 173 रुपये प्रति क्विंटल है। इस तरह से देखें तो लागत से दोगुना न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की मीटिंग की अध्यक्षता की। इसके अलावा उन्होंने आज ही कैबिनेट की बैठक की और राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमिटी की भी मीटिंग की। यही नहीं आर्थिक मामलों की समिति की मीटिंग भी नरेंद्र मोदी ने बुलाई। इस तरह पाकिस्तान से पहलगाम हमले को लेकर तनाव के बीच पीएम मोदी ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ 4 बैठकें कीं। ये सारी बैठकें पीएम नरेंद्र मोदी के लोकल्याण मार्ग स्थित आधिकारिक आवास पर हुईं।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: आज गुड फ्राइडे है। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शांति, करुणा और भाईचारे का संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट में यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए लिखा, “गुड फ्राइडे के दिन हम ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हैं। यह दिन हमें दयालुता, करुणा और हमेशा उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है। शांति और एकजुटता की भावना हमेशा बनी रहे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, “गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन। प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करूणा के भाव का संदेश दिया था। उनके बताए हुए मार्ग के अनुसरण से समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।” कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुडफ्राइडे की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, “दया, क्षमा, त्याग और सहानुभूति का सार हमारे कार्यों को प्रेरित करता रहे। आइए हम अपने साझा अस्तित्व में मानवता, दया और शांति के मूल्यों को अपनाएं।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “यह गुड फ्राइडे हर दिल को करुणा, दया और प्रेम से भर दे तथा सभी के लिए शांति लेकर आए।” प्रियंका गांधी ने भी अपनी भावनाएं एक्स पर व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “यह शुभ दिन हम सभी को याद दिलाए कि प्रभु यीशु ने हमें सिखाया है कि प्रेम, करुणा और क्षमा की शक्ति में कभी विश्वास न खोएं।” राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, “गुड फ्राइडे के मौके पर आइए प्रभु यीशु के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करें तथा करुणा, मानवता तथा प्रेम के उनके संदेश को आत्मसात करें।”

panchayattantra24.-नीमच/नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प दोहराया है, क्योंकि देश में नक्सलवाद लगातार सिकुड़ रहा है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) दिवस के समारोह में हिस्सा लेते हुए अमित शाह ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त करने में सीआरपीएफ ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। जब भी कोबरा बटालियन के जवानों के नक्सलियों की तरफ बढ़ने के समाचार मिलते हैं, तो नक्सलवादियों की रूह कांप जाती है। देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा, यह प्रण है जो आपके ही बल पर इस देश ने तय किया है।
उन्होंने देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले 2,264 जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के त्याग तथा बलिदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 248 बटालियन सहित 4 जोनल मुख्यालय, 21 सेक्टर मुख्यालय, 17 रेंज और 39 प्रशासनिक रेंज में लगभग तीन लाख जवान तैनात हैं, जो हर जगह देश की शांति और सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। सीआरपीएफ को इस देश का ही नहीं, पूरी दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल होने का गौरव हासिल है। सीआरपीएफ के जवानों ने हर मोर्चे पर कामयाबी हासिल की है।
केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने सीआरपीएफ की देश की सुरक्षा में दिए जा रहे योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि 2001 में हमारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन पर हमला हुआ, इसको नाकाम सीआरपीएफ के जवानों ने किया। 2005 में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला हुआ, उसको भी निरस्त करने का काम सीआरपीएफ के जवानों ने किया और मंदिर को सुरक्षित रखा। सबसे बड़ी कामयाबी सीआरपीएफ के इतिहास में लिखी जाएगी, वह अनेक सालों तक याद रखी जाएगी कि इस देश को नक्सलवाद से मुक्त करने में उसका बहुत बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद शांति बहाली का जिक्र किया और कहा कि सीआरपीएफ के बगैर यह संभव नहीं था कि धारा 370 हटाने के बाद कश्मीर में शांति बनाए रखी जाती या हर चुनाव को बहुत अच्छे तरीके से किया जाता। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे थे, तब बहुत सारी आशंकाएं हो रही थीं, मगर इस बात का गर्व है कि सीआरपीएफ और बाकी सुरक्षा बलों के जवानों ने इतनी सुरक्षा सुनिश्चित की थी कि एक भी बूथ को लूटने नहीं दिया। एक भी जगह गोली नहीं चलानी पड़ी। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।
वहीं बीते 10 साल में नक्सली हिंसा में 70 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है और वह अब समाप्ति की ओर है। सीआरपीएफ ने अमरनाथ की यात्रा हो, श्री राम जानकी सुरक्षा हो, श्री कृष्ण भूमि सुरक्षा हो या कुंभ या महाकुंभ का अवसर हो, हर जगह मुस्तैदी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज की है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बहुत सामाजिक कामों में भी सीआरपीएफ ने बड़ी भूमिका निभाई।

panchayattantra24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छठे BIMSTEC शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बैंकॉक पहुंचे। श्रीलंका भी जाएंगे पीएम मोदी पीएम मोदी ने लिखा कि मेरी श्रीलंका यात्रा 4 से 6 तारीख तक होगी. यह यात्रा राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की भारत की सफल यात्रा के बाद हो रही है. हम बहुआयामी भारत-श्रीलंका मैत्री की समीक्षा करेंगे और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे. मैं वहां होने वाली विभिन्न बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं.
थाईलैंड के राजा से मिलेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा के साथ वार्ता करेंगे और छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. थाईलैंड में पीएम मोदी का थाईलैंड में भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा. वह ‘गवर्नमेंट हाउस’ में शिनावात्रा से मिलेंगे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा. गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री मोदी समुद्री सहयोग पर समझौते के लिए बिम्सटेक (बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) नेताओं के साथ शामिल होंगे. इस सम्मेलन में थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमा और भूटान के नेता शिरकत करेंगे.
बिम्सटेक में इन देशों के नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में मोदी की भेंट नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और म्यांमा के सैन्य जुंटा नेता मिन आंग ह्लाइंग सहित अन्य नेताओं से होगी. थाईलैंड के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता निकोर्नडेज बालनकुरा ने म्यांमा के नेता का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘वह शिखर सम्मेलन के दिन बैठक में शामिल होंगे.” म्यांमा में पिछले सप्ताह आए भीषण भूकंप से देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले और अन्य हिस्सों में भीषण तबाही हुई.
panchayattantra24.-नई दिल्ली/रायपुर। बेंगलुरू में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के अध्यक्ष अशोक चंडक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने राउंड टेबल बैठक में हिस्सा लिया। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य सरकार की उद्योग नीति, निवेश अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं चला रही है। जिससे इस क्षेत्र में बड़े निवेश के अवसर खुल रहे हैं। आईईएसए अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को लेकर रुचि जताई और इस क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया। बैठक में इंडस्ट्रियल क्लस्टर, स्किल डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। यह बैठक छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

panchayattantra24.-नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों, छोटे किसान-व्यापारियों के आर्थिक विकास और डेयरी सहकारी समितियों को मजबूत बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण सवाल उठाए। उन्होंने केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से यह जानकारी मांगी कि सरकार गांवों और शहरों में नई सहकारी समितियों की स्थापना तथा मौजूदा समितियों को सशक्त करने के लिए क्या कदम उठा रही है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों के कार्यक्रमों में सुधार लाने और छोटे किसानों एवं व्यापारियों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने की नीतियों के बारे में पूछताछ की। साथ ही, उन्होंने सरकार की डेयरी सहकारी तंत्र विकसित करने, दूध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाने, सहकारी संगठनों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं कृषि आधारित उद्योगों को वित्तीय सहायता देने की योजनाओं पर भी जानकारी मांगी।
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का उत्तर:
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में बताया कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सहकारी बैंकों और छोटे किसानों-व्यापारियों को सशक्त करने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने देशभर में 2 लाख बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी समितियों की स्थापना की योजना को मंजूरी दी है, जिसे राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राष्ट्रीय मत्स्यकी विकास बोर्ड एवं राज्य सरकारों के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है।
अमित शाह ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने श्वेत क्रांति 2 पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य संगठित डेयरी सेक्टर में डेयरी सहकारी समितियों की हिस्सेदारी बढ़ाना, छोटे डेयरी किसानों को बाजार उपलब्ध कराना और महिला सशक्तिकरण में योगदान देना है। सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में डेयरी सहकारी समितियों की दूध खरीद को 50% तक बढ़ाना है। इस दिशा में अब तक 8,294 नई डेयरी सहकारी समितियां पंजीकृत की जा चुकी हैं।
सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम:
–सहकारी समितियों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहा है।
-अब तक 1,90,894 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है, जिसमें 38,179 महिलाएं शामिल हैं।
-वर्ष 2024-25 में सहकारी समितियों के विकास के लिए 89,750 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।
-शहरी सहकारी बैंकों के लिए आवास ऋण सीमा को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर 60 लाख रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए यह सीमा 75 लाख रुपये कर दी गई है।
– सहकारी बैंकों से मिलने वाले ऋण पर 85% तक जोखिम कवरेज उपलब्ध कराया गया है, जिससे छोटे किसानों और व्यापारियों को आसानी से ऋण मिल सकेगा।
– सहकारी बैंकों से कोलेटरल-मुक्त ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।
– 1500 शहरी सहकारी बैंकों को आवश्यक सूचना प्रौद्योगिकी, संरचना और प्रचालन सहायता प्रदान करने के लिए नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की स्थापना की गई है।
छत्तीसगढ़ के किसानों और व्यापारियों को होगा लाभ
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सहकारी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों, व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा और छोटे व्यापारियों को वित्तीय सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार की नई सहकारी योजनाएं छत्तीसगढ़ में किसानों, दुग्ध उत्पादकों, महिला उद्यमियों और छोटे व्यापारियों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

panchayattantra24.-नई दिल्ली/रायपुर। कोयला गैसीकरण तकनीक न केवल ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है, बल्कि यह पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह कहना है रायपुर सांसद एवं कोयला मंत्रालय द्वारा गठित संसदीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने बुधवार को आयोजित समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक में “कोयले का वैकल्पिक उपयोगः स्वच्छ उपयोग की दिशा में कोयला गैसीकरण”
विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। बृजमोहन अग्रवाल ने कोयला गैसीकरण की संभावनाओं, चुनौतियों और इससे जुड़े नीतिगत पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोयला गैसीकरण तकनीक भारत की ऊर्जा सुरक्षा और हरित ऊर्जा लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रक्रिया के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार कोयला गैसीकरण को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान एवं विकास, बुनियादी ढांचे में निवेश और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी नीतियां बनाए। बैठक में कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, समिति सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कोयला गैसीकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपनी बात रखी और इस दिशा में मंत्रालय द्वारा
उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। बैठक में देश में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने और कोयला आधारित उद्योगों के सतत विकास के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी चर्चा हुई। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार पर्यावरण हितैषी ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कोयला गैसीकरण से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

panchayattantra24.-नई दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर दौड़ने वाली है। रेलवे इसे होली के आसपास लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिससे यह देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन बन जाएगी।
12 घंटे से भी कम समय में 1000 किमी का सफर
नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन महज 12 घंटे से भी कम समय में करीब 1000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
किन स्टेशनों पर रुकेगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर रुकेगी।
तय हुआ टाइम टेबल
नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे रवाना होगी और रात 8 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं, पटना से वापसी में यह शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे दिल्ली* पहुंचेगी। हालांकि, रेलवे बोर्ड जल्द ही आधिकारिक टाइम टेबल जारी करेगा।
होली पर इस खास तोहफे का रेल यात्रियों को बेसब्री से इंतजार है!