Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.com,रायपुर। महासमुंद में पारिवारिक विवाद की वजह से पांच बेटियों के साथ मां की ट्रेन के सामने कूदकर की गई आत्महत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. इस घटना को कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने हृदयविदारक करार देते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि किसी के परिवार में बच्चियां हो और वो कलह पैदा करें, इसे हम सामाजिक विकृति मानते हैं. घटना का दु:ख है. घटना के कारण की पुष्टि होगी, तब हम कुछ कह पाएंगे. प्रथम दृष्टया केवल लड़की होने से इस तरह की बात हुई तो यह अत्यंत दुःखद है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल पति व परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने प्रदेश सरकार से घटना की जांच कर संवेदनशील पहल करने की मांग की है, उन्होंने आगे ऐसी कोई घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए सामाजिक और शासकीय स्तर पर ठोस क़दम उठाए जाने की आवश्यकता बताई।
वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राजेश मूणत ने कहा एक परिवार के 6 लोग की मौत होना ये विवेचना का विषय, उस परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए व घटना की जांच कराई जाए।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण के नाम पर अब तक कुछ नहीं हुआ है, कोई नीति नहीं बनी है. हम नई नीति बनाएंगे और फिल्म उद्योग के तौर पर विकसित करेंगे. कलाकारों को तमाम प्रकार की सुविधाएं मिलेगी. यह बात संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने इस विषय पर विभाग की वर्चुअल बैठक को लेकर कही।
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि बैठक में तैयार किए गए ड्राफ्ट पर चर्चा होगी, उसके बाद प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा , जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा. बैठक में वर्तमान परिवेश के आधार पर छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग हेतु फिल्म नीति पर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि इस दौरान फिल्म निर्माण नीति की घोषणा हो सकती है।
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में हो रही वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री सलाहकार व फ़िल्म विकास निगम के मुख्य सलाहकार गौरव द्विवेदी, संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी. , संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य एवं विभागीय अधिकारी मौजूद हैं।
एमएसपी केंद्र का चालाकी भरा कदम
मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र सरकार द्वारा धान सहित अन्य खरीफ के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाए जाने को चालाकी भरा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि एक हाथ से किसानों को दिया, वहीं कृषि से जुड़ी वस्तुओं की कीमत बढ़ाकर दूसरे हाथ से ले लिया. किसानों की भलाई के लिए जितना भी छोटा क़दम उठाया जाए, हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने चालाकी दिखाई है. केंद्र की नई एसएसपी से छत्तीसगढ़ में कोई असर नहीं पड़ेगा, हमने किसानों से जो 2500 रुपए समर्थन मूल्य का वादा किया है, उस पर टिके रहेंगे।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों को प्रति क्विंटल धान की मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी करने जा रही है. धान का समर्थन मूल्य 1940 के हिसाब से प्रति एकड़ 29100 रुपए मिलेगा. इस तरह इस वर्ष 2540 रुपए प्रति एकड़ मिलेगा. धान उत्पादक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 9 हजार प्रति एकड़ मिलेगा. यह बात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को लेकर मीडिया से चर्चा में कही।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि किसानों पर कोरोना का वार, महंगाई की मार और मोदी सरकार का बर्बर प्रहार. कोरोना काल में यही देखने को मिला. 20 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया, लेकिन किसानों के खाते में 20 नया पैसा नहीं आया है. किसानों की फसल खेतों में कोरोना से सड़ गई।
उन्होंने कहा कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 72 रुपए बढ़ाया गया है. महंगाई के अनुपात में ये 30-32 प्रतिशत ही है. 210 रुपए बढ़ता तो महंगाई के अनुरूप बढ़ता. डेढ़ साल में डीजल में 30 रुपए बढ़ाया. प्रति एकड़ डीज़ल पर 1600 रुपए अतरिक्त खर्च हो रहा है. फर्टिलाइज़र की मूल्य वृद्धि अतिरिक्त है. इनपुट कॉस्ट डीज़ल और खाद की कीमत 2000 रुपये प्रति एकड़ बढ़ गया।
चौबे ने कहा कि इस साल धान का रकबा स्थिर हो जाएगा. छत्तीसगढ़ में खाद का संकट दिख रहा है. केंद्र सरकार अपना वादा नहीं निभाती है. किसानों पर दोहरी मार पड़ने की बात कहते हुए कहा कि एमएसपी में और बढ़ोतरी होनी चहिए. बैठक में मौजूद कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने 2500 रुपए से ज्यादा करने की मांग केंद्र सरकार से की।
पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी, संचार विभाग सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला के अलावा प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय सिंह ठाकुर, विकास तिवारी, एमए इकबाल, नितिन भंसाली, अमित श्रीवास्तव मौजूद थे।

panchayattantra24.com,रायपुर। अगर आपको भी सोने या किसी अन्य कीमती धातु की चेन पहनने की आदत हैं, तो ज़रा सावधान हो जाइये. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से चेन स्नेचिंग गैंग लोगों से जाम कर लूटपाट कर रहा है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आजाद चौक थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है. यहां ब्राम्हणपारा की रहने वाली एक गृहणी के गले से दो लूटेरों ने चेन लूट ली।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला ने करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन गले में पहनी थी. घटना बुधवार की बताई जा रही है. महिला घर से बाहर सब्जी खरीदने निकली थी. तभी दो आरोपी बाइक से निकले. सब्जी ठेला नहीं आने के कारण उक्त महिला वापस अपने घर की ओर मुड़ी उसी समय एक आरोपी ने महिला के गले की चेन को पकड़कर खीचा. महिला ने भी समझदारी दिखाई और उन्होंने खुद भी अपनी चेन को पकड़ लिया।
जिससे चेन का कुछ हिस्सा टूट गया और आधी चेन ही लूटेरे लूट के भाग पाएं. इस मामले में पुलिस ने धारा 392 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ सीसीटीवी फुटेज घटना स्थल के पास से मिले है. जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

panchayattantra24.com,रायपुर। नगर पालिका निगम रायपुर के एमआईसी बैठक में अलग-अलग कार्यों के लिए 4 करोड़ से ज़्यादा के विकास कार्य पास हुए हैं. बैठक में 16 मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके बाद 14 मुद्दे पास किये गए. महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि कोरोना के मद्देनज़र ऑनलाइन कार्यों पर जोर दिया जाएगा. नगर निगम में अब सिंगल विंडो की ऑनलाइन व्यवस्था होगी. इससे लोगों को अधिकारी के चक्कर काटना नहीं पड़ेगा. तेलीबांधा तालाब के पास ऑक्सीजोन बनेगा. वहीं नाली निर्माण के लिए लगभग 70 लाख स्वीकृत किया गया है।
एमआईसी में हुए फैसले के बारे में महापौर ढेबर ने बताया कि 16 अलग-अलग एजेंडों को लेकर आज एमआईसी में बैठक हुई, जिसमें 14 प्रस्ताव को पास किया गया है. एक प्रस्ताव को इसलिए रोका गया, कमल विहार हैंडलर का मामला था, जिसमें कार्य अपूर्ण लग रहे थे इसलिए इसको रोका गया।
महापौर ढेबर ने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी संपत्ति कर दाताओं को संपत्तिकर कर एवं प्रॉपर्टी टैक्स सॉफ़्टवेयर से जनरेटेड एक विवरण पत्र दिया जाएगा, उसमें वो अपनी जानकारी भरेंगे, जानकारी ग़लत पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
महापौर ने कहा कि लगभग 4 करोड़ के अलग-अलग विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें नाला नाली निर्माण, ऑक्सीजोन इस स्मार्ट रोड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई. साथ ही मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा की गई. इसके साथ ही मैदान एवं चौक चौराहों का नाम भी बदले गए हैं।

panchayattantra24.com,रायपुर। धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये की बढ़ोतरी किये जाने वाले मोदी कैबिनेट के फैसले पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा है कि हम उम्मीद कर रहे थे कि किसानों की आय में दोगुनी बढ़ोतरी होगी. एमएसपी में हुई बढ़ोतरी कम है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने कहा कि, मोदी सरकार ने धान पर समर्थन मूल्य 1868 से बढ़ाकर 1940 रुपये कर दिया है. केंद्र ये कहती रही है कि किसानों की आय दोगुना करना लक्ष्य है लेकिन ये बढ़ोतरी नाकाफी है. छत्तीसगढ़ सरकार मौजूदा दौर में किसानों को इससे कहीं ज्यादा दे रही है. राजीव गांधी न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी के रूप में किसानों को सालाना 9 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर पर दे रही है।
मो.अकबर ने केंद्र सरकार से यह मांग भी की है कि किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त में दी जा रही कुल छह हजार रुपये की राशि को भी बढ़ाया जाए।

panchayattantra24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 17 जून को ढाई साल पूरे होने वाले हैं. सरकार के खिलाफ बीजेपी प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने वाली है. भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर भाजपा 12 जून से 17 जून तक महाअभियान चलाएगी. बीजेपी सरकार की असफलता को घर-घर पहुंचाएगी. घर-घर जाकर बीजेपी आम लोगों से सवाल पूछेगी और विफलता की जानकारी लेगी।
सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब तो देना होगा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि 12 जून को प्रदेश के सभी जिलों में राज्य सरकार की असफलताओं को लेकर प्रेस कांफ्रेंस होगा. 13 से 15 जून तक हर मंडल के पांच शक्तिकेंद्रों में कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की असफलताओं से जुड़े सवाल पूछेंगे. महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों समेत अन्य वर्गों के लिए बीजेपी ने अलग-अलग सवाल तैयार किए हैं. 17 जून को राजधानी में संगठन के सभी आला नेता एक साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. जनता से पूछे गए सवालों पर बीजेपी रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी. प्रेस कांफ्रेंस में रिपोर्ट पेश किया जाएगा।
ढाई साल में खोदा पहाड़ निकली चुहिया
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 17 जून को ढाई साल पूरे हो जाएंगे. कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वादे किए थे. पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प हो गया है. अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है. माफियाओं का बोलबाला चल रहा है. जो थोड़ा बहुत विकास कार्य दिख रहा है, वह केंद्र की मनरेगा की राशि है. वन विभाग में कैम्पा की राशि है. डीएमएफ की राशि का बंदरबांट हुआ है. ढाई साल में खोदा पहाड़ निकली चुहिया. बड़ी-बड़ी घोषणा करने वाले घोषणा वीर, पार्टी के ओहदेदारों ने कैसे वादाखिलाफी की है. इसे जनता के बीच ले जाकर बताएंगे।
पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमत को 100 रुपए प्लस कर देना बहुत ही चिंताजनक

panchayattantra24.com,रायपुर। पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपए से पार होने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने साथियों के साथ साइकिल रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान किसी ने नरेंद्र मोदी, तो किसी ने स्मृति ईरानी, तो किसी ने धर्मेंद्र प्रधान तो किसी ने सुनील सोनी और रमन सिंह का मुखौटा लगाया हुआ था. विरोध-प्रदर्शन का यह तरीका लोगों को खासा आकर्षित कर रहा था।
कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने कहा कि 5 राज्यों में हो रहे चुनाव के निपटते ही केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ 1 माह में 17 बार मूल्य वृद्धि की धीरे-धीरे पेट्रोलियम पदार्थों की क़ीमत को 100 रुपए प्लस कर देना बहुत ही चिंताजनक और शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि बात सिर्फ पेट्रोल-डीजल की नहीं है. आज गैस की कीमत आसमान छू रही है. लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है।
विनोद तिवारी ने यह भी कहा कि इस महामारी के दौर में भी मोदी सरकार वैक्सीन और ऑक्सीजन पर जीएसटी लगा मुनाफ़ा कमाने से बाज नही आ रही है. सरसों तेल की क़ीमत एक साल में 70 से 155 रुपए हो गया है. हर तरफ़ महंगाई बढ़ा कर केंद्र की मोदी सरकार आम जनता का तेल निकालने में जुटी हुई है, जिसका जवाब देश की जनता मोदी सरकार को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अवश्य देगी।
विरोध-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से संजय तिवारी, समीर चौहान, राम चक्रधारी, बिज्जू बंजारे, विक्की वाधवानी, रूबल मेहता, अपराजित तिवारी, विकास तिवारी, गौरव जेठी, विक्की रात्रे, विक्की मानिकपुरी, नारायण, जगबंधु भर्ती, सागर बाघमारे, लक्ष्य, अभिनव पाठक, श्याम झा, संजू, शुभम, पराडियम प्रदयुम बेहरा आदि साथी सम्मिलित रहे।

panchayattantra24.com,रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरा होने के साथ ही मुख्यमंत्री बदलने जाने को सुगबुगाहट को मंत्री टीएस सिंहदेव ने खारिज करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि यह बदमाशी है. वे माहौल खराब करने के लिए ऐसा कर रहे हैं. तय करके किसी के पास कोई जानकारी नहीं आई है कि 17, 18 को होगा या नहीं होगा. समय बताना व्यर्थ है. कोई भी ऐसी जानकारी नहीं है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीजी टीका एप को लेकर आशंका को दूर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देर रात गाइडलाइन जारी की है. इसमें राज्य सरकार को अपने हिसाब से प्राथमिकता तय करने का अधिकार दिया है. उस परिस्थिति में हम स्टडी करेंगे कि क्या सीजी टीका एप को भी लागू करें. अभी 21 जून तक का समय है. हम विचार करके निर्णय लेंगे।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने वैक्सीन के लिए छत्तीसगढ़ का कोटा निर्धारित किया था. अभी राज्य सरकार की कोटे का टीका सरकार की पद्धति से लग रहा है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को छूट दी है कि ऑनलाइन और ऑनसाइट दोनों रजिस्ट्रेशन होगा, जिससे हम सीजी टीका एप को भी जारी रख सकते हैं, केवल रजिस्ट्रेशन की बात है. दोनों पोर्टल में कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के फोटो की सर्टिफिकेट 14 लाख 18 हजार लोगों को दी जाएगी, उसके बाद की व्यवस्था नए सिरे से करनी होगी. समीक्षा बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि पूरे विभागों की समीक्षा होगी, वैक्सीनेशन भी उसका एक हिस्सा है।
अजय चंद्राकर के ट्वीट को लेकर सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खून जमने से डॉक्टरों ने दवाई देकर मुझे बचा लिया, तो मैं अजय जी को कहूंगा कि बिल्कुल चिंता ना करें, स्नेह बनाए रखें. खून जमने वाली बात नहीं आएगी. खून में उबाल आने जैसी भी कोई स्थिति नहीं आएगी. मैं गरम दल वाला हूं ही नहीं. कोई भी परिस्थिति आएगी तो कोई उफान की बात ही नहीं होगी।
सिलगेर वाले मामले में सिंहदेव ने कहा कि अच्छी बात है दुनिया में कोई भी संघर्ष हुआ है, उसका अंत तो चर्चा के माध्यम से हुआ है. विश्वयुद्ध का भी अंत चर्चा से हुआ है. यह तुलनात्मक रुप से छोटी सी चीज है. कहीं भी कोई विवाद की स्थिति होती है, तो हल चर्चा कर ही निकलता है।

panchayattantra24.com,रायपुर। कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के जीवन को छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के जरिए रोशन किया जाएगा. स्कूल शिक्षा विभाग ने अनाथ हुए बच्चों के शिक्षा का बीड़ा उठाया है. इन बच्चों को स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी मीडिया स्कूल में प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा बच्चों को स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा ने बताया कि छत्तीसगढ़ महतारी योजना के लागू होते ही ब्लॉक स्तर से सर्वे कराया गया. सभी ब्लॉकों से रिपोर्ट माँगी गई, साथ ही हेल्थ विभाग से भी रिपोर्ट ली गई है. उसके अनुसार लिस्ट तैयार किया गया है, लिस्ट अभी फ़ाइनल नहीं हुई है, इसमें बच्चों की संख्या बढ़ सकती है।
उन्होंने बताया कि रायपुर में 299 पालकों की कोरोना से मौत हुई है, जिनके कंधों पर परिवार की ज़िम्मेदारी थी. ऐसे पालकों के 495 बच्चे अनाथ हुए हैं, जिनके अध्ययन की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी, साथ ही स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था की गई है. सर्वे के अनुसार रिपोर्ट तैयार की जा रही है. 30 जून को शासन को रिपोर्ट सौंपना है, जब तक गठित कमिटी भी नियमानुसार बच्चों का चयन करेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी बंजारा ने साथ ही लोगों से अपील करते हुए कि यदि किसी की जानकारी में ऐसे बच्चे हों तो शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन करें या सूचित करें ताकि योजना का लाभ ऐसे बच्चों को मिल सके।