Browsing: रायपुर

मुख्यमंत्री ने कहा- आपने मुझे स्नेह, आशीर्वाद और राखी भेजकर जो विश्वास व्यक्त किया, वह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता और सम्मान का विषय
 
 
पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश भूपेश बघेल ने राज्यपाल अनुसुईया उइके द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर भेजी गई राखी मिलने पर प्रसन्नता प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि रक्षाबंधन और भुजलिया पर्व के अवसर पर आपने मुझे स्नेह, आर्शीवाद तथा राखी भेजकर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह मेरे लिए अत्यंत प्रसन्नता तथा सम्मान का विषय है. बघेल ने बहन उइके को रक्षाबंधन पर्व की परंपरा अनुरूप भाई की तरफ से शुभकामनाओं सहित उन्हें नगद राशि और साड़ी उपहार में भेजी है ।
मुख्यमंत्री बघेल ने बहन उइके को लिखे पत्र में कहा है कि रक्षाबंधन का यह पर्व हमारे पारिवारिक संबंधों को नए शिखर पर पहुंचाने का माध्यम बना है. आपका संरक्षण मेरे और राज्य के लिए सौभाग्य का विषय है. मुख्यमंत्री के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने, कोरोना महामारी से निपटने और प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने के लिए आपने मेरा जो उत्साहवर्धन किया है, उसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूगा ।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह पावन पर्व हमारी महान संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक भी है, जो बहनों के प्रति भाईयों के संकल्पों को सुदृढ़ बनाता है. आपने उत्तरदायित्वों के प्रति सजग करते हुए मुझे जो शुभकामनाएं प्रेषित की है, उसके लिए मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं तथा आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी भावनाओं के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा तथा परिश्रम से करूंगा ।
 
 
 
 

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण किसी को भी जेल में मुलाकात करने नहीं दी जाएगी
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. हर साल इस दिन जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनें राखी बांधने जेल जाती हैं, लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार प्रदेश के जेलों में मुलाकात बंद किया गया है. यह फैसला गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया है. इसके साथ ही संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर जेल में बंद कैदियों को उनकी बहनों से वीडियो कॉलिंग व फोन पर बात करने की छूट दी जाएगी. वैश्विक महामारी कोविड-19 के फैलते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बहनों और भाइयों के प्रेम को समझते हुए इसकी वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एडीजी जेल को निर्देशित किया है. साहू ने कहा है कि जेलों में वीडियो कालिंग व फोन के माध्यम से बंदियों को उनकी बहनों से बात कराने की व्यवस्था की जाए जिससे बहनें अपने भाइयों से रक्षाबंधन के दिन बात कर सकें. यह भी कहा है कि यदि जेल प्रबंधन के पास पोस्टल डाक के द्वारा भेजी गई राखियां प्राप्त होती हैं तो उसे जेल के अंदर पहुंचा दिया जाए ।
ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भाई बहन के इस त्योहार से लोगों की जो भावना जुड़ी है, उसे हम समझते हैं और उसका सम्मान भी करते हैं लेकिन न मिलने देने का फैसला भी जनता की सुरक्षा के मद्देनजर ही लिया गया है ।
 
 
 

 

पंचायत तंत्र-रायपुर । हिंदू धर्म में होली, दिवाली के बाद रक्षाबंधन एक बड़ा त्योहार माना जाता है. इस खास पर्व पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. साथ ही भाई अपनी बहनों को सदैव उनकी रक्षा का वचन देते हैं. यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम का अटूट बंधंन है. इस बार रक्षाबंधन का मुहूर्त विशेष है. रक्षाबंधन पर ऐसा शुभ महासंयोग 29 साल बाद आया है. जानिए क्यों खास है 2020 का रक्षाबंधन।
पंडित संजय चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार सावन के आखिरी सोमवार यानी 3 अगस्त हो मनाया जाएगा. इस साल का रक्षाबंधन बहुत खास होने वाला है. अगस्त के पहले सप्ताह में आने वाले राखी के पर्व पर सर्वार्थ सिद्धि और आयुष्मान दीर्घायु का शुभ संयोग बन रहा है. इसीलिए यह विशेष माना जा रहा है. लेकिन इस बार कोरोना की वजह से घरों से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में आप अपने घर में ही बड़े प्यार से अपने भाई को राखी बंधने और उसकी पूजा करने के लिए थाली तैयार कर सकती हैं. हम आपको बता रहे हैं कि रक्षाबंधन पर आपकी पूजा की थाली में कौन कौन सी चीजें जरूर होनी चाहिए।
1. राखी- ये त्योहार ही राखी का है तो थाली में सुंदर सी राखी रख लें. आप अपने भाई की उम्र और पंसद के हिसाब से राखी चुन सकती हैं. अगर भाई छोटा है तो उसके लिए पसंदीदा कार्टून वाली राखी ले सकती हैं अगर भाई बड़ा है तो उसके लिए सिंपल धागे वाली राखी ले सकती हैं. अगर उसे ब्रेसलेट का शौक है तो आप उसकी पसंद का कोई ब्रेसलेट स्टाइल में राखी खरीद सकती हैं. आप चाहें तो मार्केट से राखी खरीद लें या फिर घर में भी राखी बना सकती हैं।
2.रोली- कोई भी शुभ काम करते वक्त माथे पर तिलक जरूर लगाया जाता है. इसके लिए रोली का इस्तेमाल किया जाता है. आप अपनी पूजा की थाली में रोली जरूर रख लें. वैसे तिलक लगाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है. बीच माथे पर तिलक लगाने से शरीर को शक्ति मिलती है और आत्मविश्वास बढ़ता है. इसलिए राखी बांधने के बाद अपने भाई को तिलक जरूर लगाएं।
3.चावल- माथे पर तिलक लगाने के बाद अक्षत यानि चावल लगाना शुभ माना जाता है. इसलिए अपनी पूजा की थाली में थोड़े चावल के दाने भी रख लें. भाई को तिलक लगाने के बाद उस पर चावल लगा दें।
4.दीपक- अब बारी आती है भाई की आरती करने की. जिस भाई से आप अपनी रक्षा का वचन मांगती हैं उसकी लंबी उम्र और खुशहाली के लिए आरती की जाती है. इसके लिए आप थाली में एक दीपक जरूर रख लें. आप चाहें तो इसके लिए मिट्टी का दीया भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
5.मिठाई- आखिर में भाई का मुंह मीठा कराना भी जरूरी होता है इसके लिए आप थाली में मिठाई रखना न भूलें. आप चाहें तो अपने भाई की पसंद की मिठाई घर पर भी बना सकती हैं. वैसे रक्षाबंधन पर कई जगह घेवर खिलाने का भी चलन है. आप कोई भी मिठाई रख सकती हैं।

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत साइकिल्स फॉर चेंज चैलेंज्ड कार्यक्रम की शुरुआत की है। अब रायपुर स्मार्ट सिटी भी इस कार्यक्रम से जुड़ गई है। रायपुर देश के उन 95 शहरों में से एक है, जिसने इस चुनौती को पूरा करने के लिए स्वयं को पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार इंस्टिट्यूट फॉर ट्रांस्पोर्टेशन एंड डेवलपमेंट पॉलिसी इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में इन सभी शहरों के मार्गदर्शन के लिए नॉलेज पार्टनर है। चैलेंज के अंतर्गत सभी पंजीकृत स्मार्ट सिटी सुरक्षित और साइकिल्स अनुकूल शहर विकास के लिए त्वरित कार्य योजना को लागू करेंगी। वहीं स्मार्ट सिटी रायपुर सामुदायिक सहभागिता को शामिल करने के लिए आम नागरिकों का सहयोग लेगी।
उल्लेखनीय है कि गत 25 जून को इंडिया साइकिल्स फॉर चेंज चैलेंज की घोषणा स्मार्ट सिटी मिशन की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर की है। इसका उद्देश्य कोविड-19 के दौर में बनी परिस्थितियों में त्वरित साइकिल चालन और इसके अनुकूल पहल को लागू करने के लिए प्रेरित और सहभागिता प्राप्त करना है।
वहीं इस कार्यक्रम के चैलेंज दो चरणों में होंगे। पहला चरण एक अक्टूबर तक होगा। इसमें शहरों में पॉपअप साइकिल्स लेन, जन सुझाव आमंत्रित करना, सर्वेक्षण आयोजित कर साइकिल चालन को प्रेरित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, जहां सपोर्ट योर सिटी पोर्टल लॉन्च किया है। इसके अंतर्गत उपलब्ध फार्म को भरकर आम नागरिक, सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाएं, संगठन, छात्र-छात्राएं, सलाहकार और कार्पोरेट जगत से जुड़े लोग इस चैलेंज में अपनी भूमिका एवं सहभागिता की जानकारी दे सकेंगे।

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर  । रायपुर नगर पालिक निगम के जोन -2 के अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी ने आज सुबह 6 बजे जोन कार्यालय पहुँचकर जोन के जेड एच ओ ,एस आई और वार्ड के सुपरवाइजरो की बैठक ली, बैठक में जोन अध्यक्ष होरा ने अधिकारियो को सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देश दिए और निर्देशित किया कि जहाँ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं, वहां तत्काल सेनेटाइजर स्प्रे करवाते हुए चुना और ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव सघन अभियान चलाकर किया जाना सुनिश्चित किया जाये. जोन अध्यक्ष ने अधिकारियो से चुना और ब्लीचिंग पाउडर के जोन में उपलब्ध स्टॉक की भी जानकारी ली एवं उन्हें पर्याप्त मात्रा में चुना, ब्लीचिंग पाउडर, सेनेटाइजर स्प्रे की उपलब्धता प्रशासनिक तौर पर सर्वोच्च प्राथमिकता से तत्काल सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए.बैठक मे एम आई सी सदस्य सुनदर जोगी, पार्षद अनवर हुसेन उपस्तिथ थे !
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । ईद-उल-अज़हा के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक अगस्त को दोपहर 12.30 बजे अपने निवास कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ हज हाऊस की संगे बुनियाद (शिलान्यास) रखेंगे। इस कार्यक्रम का फेसबुक और ट्वीटर पर प्रसारण किया जाएगा। हज हाऊस का निर्माण मंदिर हसौद रोड, एयरपोर्ट के पास नवा रायपुर अटल नगर में किया जाएगा।
 
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । एमएमआई के संस्थापक सदस्यों की ओर से जारी किए गए बयान में यह स्पष्ट किया गया है कि कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने मूल निर्माणकर्ता को मान्यता दी है. लिहाजा अवैध कब्जा किये जाने जैसे तमाम आरोप बेबुनियाद है. अस्पताल के संचालन के संबंध में फैलाई जा रही खबरें तथ्यहीन और भ्रामक है ।
संस्थापक सदस्य प्रदीप गुप्ता की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि प्रदेश में एचएनएमएमआई का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है. एचएनएमएमआई के संचालन डॉ. देवीशेट्टी ही कर रहे हैं. अस्पताल के संचालन के संबंध में फैलाई जा रही जानकारियां बेबुनियाद और भ्रामक है. यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि प्रदेश से एचएनएमएमआई कही नहीं जा रहा है, जो भी ख़बरें फैलाई जा रही तथ्यहीन और भ्रामक है ।
अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा है कि इस पूरे मामले में एक मीडिया हाउस एक पक्षीय खबर दिखा रहा है. शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद तथ्यों से परे जाकर खबर दिखाए जाने पर संस्थापक सदस्यों ने मीडिया हाउस की भूमिका पर सवाल उठाए है ।
उन्होंने आगे कहा कि चेयरमैन डॉ. देवी शेट्टी बड़े सौहार्द पूर्ण ढंग से बात हुई और एक दूसरे को पूर्ण सहयोग देने की बात हुई. उनको पूर्ण जानकारी दी, तब उन्होने बताया कि मेरी किसी से भी छत्तीसगढ़ से हास्पिटल ले जाने की कोई भी बात नहीं हुई है और न ही मेरा MMI के साथ किसी तरह का कोई भी मसला नहीं है. हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना ही है ।
इस पूरे प्रकरण में हम मुख्यमंत्री भूपेष बघेल को हार्दिक धन्यवाद देते है. शासन के सहयोग से मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इस संस्थान के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए तन-मन से समर्पित रहेंगे ।
 

 
 
पंचायत तंत्र-  रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार के नेतृत्व में हाथकरघा बुनकरों ने लॉकडाउन की चुनौतियों को भी एक बेहतर अवसर में बदला है। मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने संचालित विभागीय गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामोद्योग जहां ग्रामीणों की आजीविका का आधार बना है वहीं कोरोना संक्रमण काल की विषम परिस्थितियों में भी रोजगार के  सुअवसर उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं एवं विपणन सहकारी संघ ने राज्य के 221 बुनकर सहकारी समितियों के करीब 7 हजार बुनकरों को लॉकडाउन के दौरान 8 करोड़ रूपए से अधिक राशि का मजदूरी भुगतान कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराया है।
विभागीय अधिकारी बी. पी. मनहर ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा राज्य के बुनकरों को लॉकडाउन की अवधि में सतत् बुनाई मजदूरी एवं बुनाई कार्य हेतु धागा प्रदाय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  अप्रैल 2020 से जुलाई माह 2020 तक राज्य के 17 जिलों की 221 बुनकर सहकारी समितियों को 8 करोड़ से अधिक रुपए का भुगतान बुनाई मजदूरी के रूप में किया गया है। जिसके तहत जांजगीर-चांपा जिले की 47 बुनकर समितियों को एक करोड़ चार लाख रुपए, राजनांदगांव जिले की 35 बुनकर समितियों को दो करोड़ छह लाख, बालोद जिले की 35 बुनकर समितियों को दो करोड़ 71 लाख, रायगढ़ जिले की 16 बुनकर समितियों को चार लाख, गरियाबंद जिले की 14 बुनकर समितियों को 33 लाख, रायपुर जिले की 6 बुनकर समितियों को चार लाख, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की आठ बुनकर समितियों को 29 लाख, कांकेर जिले की 7 बुनकर समितियों को 30 लाख, बस्तर जिले की सात बुनकर समितियों को 19 लाख, बिलासपुर जिले की 10 बुनकर समितियों को 9 लाख, कोरबा जिले कीे 8 बुनकर समितियों को 19 लाख, दुर्ग जिले कीे 8 बुनकर समितियों को 24 लाख, महासमुंद जिले कीे पांच बुनकर समितियों को 2 लाख, धमतरी जिले की 9 बुनकर समितियों को 47 लाख, कोण्डागांव जिले कीे दो बुनकर समितियों को 2 लाख, मुंगेली जिले की एक बुनकर समिति को 2 लाख और कवर्धा जिले की एक बुनकर समिति को 3 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। श्री मनहर ने बताया कि इसके अतिरिक्त कोसा क्षेत्र की 20 बुनकर सहकारी समितियों से 47 लाख रुपए के कोसा वस्त्र क्रय कर रोजगार प्रदाय किया गया है।
 
 
 

 
 
पंचायत तंत्र-  रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ईद-उल-जुहा पर मुस्लिम भाईयों एवं बहनों को हार्दिक बधाई दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि ईद-उल-जुहा का त्यौहार हमें बलिदानी-संस्कारवान बनने और समर्पण की सीख देता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और प्रदेश के विकास की कामना की है।
 

 
 पंचायत तंत्र- रायपुर ।  छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 जिला शिक्षा अधिकारी समेत शिक्षा विभाग के 5 अफसरों के ट्रांसफर आर्डर जारी किये हैं। मधुलिका तिवारी को शासकीय आदर्श कन्या उच्च विध्यालय दुर्ग से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा बनाया गया है। वहीं बेमेतरा के डीईओ सीएस ध्रुव को बलौदाबाजार का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
आदेश की प्रति इस प्रकार है…