Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात हुई है. बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मामूली विवाद पर हिस्ट्रीशीटर सलमान ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मुजगहन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है ।
पुलिस के अनुसार बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किसी बात को लेकर इनके बीच बात विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा की हिस्ट्रीशीटर सलमान गिट्टी, विनय शर्मा, राजा शर्मा और प्रमोद तिवारी ने विनेश सेन्द्रे नाम के युवक को चाकू मार दिया. इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है. रात में जब यह घटना घट रही थी, तब वहां मौजूद कॉलोनी के लोगों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया ।
मुजगहन थाना प्रभारी आरएन पांडेय के मुताबिक बीती रात निगरानी बदमाश सलमान गिट्टी, राजा शर्मा, पंकज तिवारी और विनय शर्मा देर रात बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कालोनी गए हुए थे. इसमें से आरोपी राजा शर्मा कोतवाली इलाके का हिस्ट्रीशीटर रवि साहू का भांजा है. बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी विनेश सेन्द्रे से आरोपियों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद के बाद सभी आरोपी वहां से चले गए. कुछ देर बाद आरोपी फिर वापस आ गए और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कुछ घंटे पहले हुए विवाद के चलते विनेश सेन्द्रे को चाकू मार दिया. चाकू के हमले से विनेश सेन्द्रे घायल हो गया है. वहीं घटना के बाद से सभी आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर ।स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अंबिकापुर मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने अस्पताल की कमियों एवं खामियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने इस अस्पताल को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करानी होंगी। सिंहदेव ने यहां निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन कर उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को डॉक्टरों, स्टॉफ और मरीजों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने कहा।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर सेट के साथ ऑटो-यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जीवनदीप समिति की राशि का उपयोग चिकित्सकों और अन्य स्टॉफ की व्यवस्था में करने कहा। कोरोना वायरस की जांच के लिए वायरोलॉजी लैब में मशीनों की स्थापना के साथ तकनीशियनों के प्रशिक्षण के भी निर्देश उन्होंने दिए। सिंहदेव ने सोनोग्राफी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने एमबीबीएस डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने कहा। उन्होंने अस्पताल में अलग-अलग कक्ष में स्थापित एक्स-रे एवं डायलिसिस मशीनों को एक ही हॉल में स्थापित करने कहा जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर सुविधाएं हासिल हो सकें। उन्होंने मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की नियमित पदोन्नति के लिए आवश्यक प्रकिया पूर्ण कर फाइल स्वास्थ्य विभाग को भेजने कहा। उन्होंने स्थानांतरण के बाद भी यहां पदभार ग्रहण नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही।
सिंहदेव ने अस्पताल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए चेक-पॉइंट बढ़ाने कहा। सीसीटीवी कैमरों के साथ इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस उपकरण की व्यवस्था करने और वार्डों में प्रवेश के लिए पास जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पास जारी करने के लिए अलग काउन्टर बनाने के साथ ही वार्ड में प्रवेश के लिए एक निश्चित समय तय करने कहा। उन्होंने बैठक में मौजूद सरगुजा के पुलिस अधीक्षक को किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में लुण्ड्रा के विधायक डॉ. प्रीतम राम, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर. कोशिमा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री आदित्येश्वरशरण सिंहदेव, मेडिकल कालेज के डीन डॉ. आर.के. सिंह और सीएमएचओ डॉ. पी.एस. सिसोदिया भी मौजूद थे।

पंचायत तंत्र- रायपुर। राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत ऑनलाईन आरटीई पोर्टल के माध्यम से निजी अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश और आवेदन प्राप्त करने की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। राज्य में शिक्षा सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के लिए प्रथम लॉटरी की तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। संचालक लोक शिक्षण ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन फार्म भरने के संबंध में अथवा किसी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाईन नम्बर 011-41132689 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

पंचायत तंत्र-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब से राज्य सरकार ने गो-धन न्याय योजना का ऐलान किया है. गोबर पर सियासी घमासन मचा हुआ है. बीजेपी की ओर से अकेले अजय चंद्राकर इस योजना पर बोले पड़े हैं. कुरुद विधायक चंद्राकर ने एक बार फिर गो-धन न्याय योजना पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. चंद्राकर का कहना है कि थाने तक ही क्या दिल्ली दरबार और इटली तक शिकायत कर दो. मगर मुद्दे पर सरकार जवाब तो दे।
चंद्राकर के मुद्दे क्या है वो भी जान लीजिए.
सरकार गोबर कैसे खरीदेगी ?
किस मद से खरीदेगी ?
बजट का क्या प्रावधान होगा ?
कितना गोबर सरकार खरीदेगी ?
अजय चंद्राकर के इन सवालियां मुद्दों पर कांग्रेस ने जवाब दिया. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने चंद्राकर को एक तरह से बुद्धि हीन व्यक्ति बता दिया है. शैलेष का कहना है कि वो नासमझ हो गए हैं, उन्हें अब कौन समझाए ? उन्हें छत्तीसगढ़ के हितों की, छत्तीसगढ़ की समस्याओं की समझ ही नहीं. त्रिवेदी कहते हैं कि रहने दीजिए अजय चंद्राकर जी आपको कुछ भी समझ नहीं आता है. वास्तव में आप गोबर की अहमियत को नहीं समझ पाएंगे. आपको को तो सिर्फ गाय के नाम पर वोट मांगना ही समझ में आता है. सरकार गो-धन न्याय योजना से अगर किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना चाह रही, पशुधन को बढ़ावा देना चाह रही है, तो आप क्यों परेशान हो रहे हैं ? वास्तव में आप मूल छत्तीसगढ़ियों की भावनाओं को, उनकी परेशानियों को, समधान को समझ ही नहीं पाएंगे ? क्योंकि आप नासमझ हैं।
सोशल मीडिया में रहतीं हैं एक्टिव और फिटनेश पर देती हैं ध्यान

पंचायत तंत्र-रायपुर/नई दिल्ली। 2017 बैच की आईपीएस अफसर डॉ. नवजोत सिम्मी अपने खूबसूरत लुक्स को लेकर अक्सर काफी चर्चित रहती हैं. नवजोत सिम्मी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस भी सोशल मीडिया पर नवजोत सिम्मी की खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं ।
2017 बैच की आईपीएस अफसर नवजोत सिम्मी ने 2015 बैच के आईएएस अफसर तुषार सिंगला से लव मैरिज की है ।
नवजोत पटना से बंगाल आईं और रजिस्ट्रेशन के जरिये आईएएस सिंगला के दफ्तर में ही शादी कर ली थी ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । एसएसपी अजय यादव ने सोमवार को मालवीय रोड पर पैदल चलकर विजुअल पेट्रोलिंग की शुरुआत की. इस दौरान उनके साथ एएसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, सिविल लाइन व थाना प्रभारी कोतवाली, गोलबाजार भी उनके साथ विजुअल पेट्रोलिंग में पैदल मार्च किए ।
बता दें कि एसएसपी यादव ने राजधानी में पुलिस को विजुअल बनाने तथा आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए विजुअल पेट्रोलिंग करने आदेशित किया है. इसी आदेश के तहत राजधानी के थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग कर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं एवं निराकरण के उपाय किए. इस दौरान सभी सीएसपी भी अपने दल बल के साथ अपने अनु विभाग में पैदल पेट्रोलिंग कर विजुअल पुलिसिंग किया।
विजुअल पुलिसिंग करने का मकसद अपराधों पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई तथा जनता को पुलिस की मौजूदगी का एहसास दिलाना है. साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस का भय उत्पन्न करना, ताकि पुलिस पेट्रोलिंग से किसी भी प्रकार के आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।

पंचायत तंत्र – रायपुर । राजधानी के दो थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है. दोनों थाना प्रभारियों की जगह प्रशिक्षु डीएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.जानकारी के मुताबिक, गंज टीआई संजय पुंढीर व कोतवाली टीआई आरके पात्रे को पुलिस लाइन भेजा गया है. गंज थाने की प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी पारुल अग्रवाल होंगी. वहीं कोतवाली थाने की जिम्मेदारी प्रशिक्षु डीएसपी प्रशांत खांडे को दी गई है ।
बता दें कि पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा दिये गए आदेश के तहत दोनों प्रशिक्षु डीएसपी को प्रशिक्षण अवधि तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। कोरोना संकट के बीच मंदिरों को जरूर खोल दिया गया है, लेकिन अभी भी फूल बेचने वाले छोटे व्यापारी भी इसकी मार झेल रहे हैं. सावन का महीना शुरु हो गया है और इसी महीने में मंदिरों में चढ़ने वाले पूजा सामग्री और फूलों की सबसे अधिक बिक्री होती है, लेकिन इस बार मंदिरों में फूलों का चढ़ावा नहीं होने की वजह से बिक्री न के बराबर हो गई है. जिससे छोटे व्यापारियों को जीवन यापन करना मुश्किल हो चला है ।
रायपुर के फूल बेचने वाले राहुल का कहना है कि पहले सावन माह का इंतजार रहता था, कि जब ये माह आएगा तो अच्छी बिक्री होगी, क्योंकि इन्ही अवसरों पर हमारी अधिक बिक्री होती है, लेकिन कोरोना की वजह से अब कोई फूल भी लेने को तैयार नहीं है. मंदिरों में फूलों का चढ़ावा भी नहीं करने दिया जा रहा है. इसलिए हम फूलों को ज्यादा दिन तक स्टोर भी नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वो खराब हो जाते है. यही वजह है कि इस सीजन ज्यादातर खाली ही बैठना पड़ रहा है ।
दूसरे व्यापारी राम यादव का कहना है कि पहले रोजाना करीब 500 से 1 हजार की बिक्री होती थी, लेकिन अब महज 100 रुपए की बिक्री ही मुश्किल से हो रही है. पहले हम त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते थे, अब त्यौहारों में भी हमारी बिक्री नहीं हो रही है. ऐसे में हम क्या करें और कहां जाएं ।

पंचायत तंत्र– रायपुर। कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा लगाये जा रहे आरोपों पर तंज कसते हुए कहा है कि डॉ रमन सिंह “नौ सौ चूहे खा के बिल्ली चली हज को” वाली बात को छत्तीसगढ़ की ढ़ाई करोड़ जनता के सामने चरितार्थ कर रहे हैं।
विकास उपाध्याय ने आज प्रेस को जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह द्वारा राज्य सरकार को लेकर आये दिन अनर्गल बयान बाजी पर कहा डॉ. रमन सिंह जी झूठ के पाँव नही होते। जब आपको 15 साल का समय मिला था तो आपने सिवाय लूट के किया कुछ नहीं और अब आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास की बात कर रहे हैं। इससे न आपको कोई फायदा होने वाला है न आपकी पार्टी को।
विकास उपाध्याय ने ये भी कहा कि आपने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ का चीरहरण कर रख दिया और रमन सिंह की ये सोच अभी गई नही और सब को अपने समान समझने की भूल कर रहे हैं, “आप डूबे तो जग डुबा” गलत समझने वाला व्यक्ति सब को गलत ही समझता है।
विकास उपाध्याय ने डॉ.रमन सिंह से पूछा कि छत्तीसगढ़ में जो लाखों लोग बेरोजगार हैं क्या ये बेरोजगारी पिछले 18 महीने में बढ़ी है क्या? आप तो 15 साल तक पूर्ण बहुमत के साथ राज किये तो क्या आपकी जिम्मेदारी नही थी, कि इन बेरोजगारों के लिए कुछ करते। आप तो जिस यू पी, बिहार की बात कर रहे हैं। उनको अपने दौर में ही आयातित कर छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों का रोजगार छीन लिया था। विकास उपाध्याय ने कहा डॉ.रमन सिंह अपने कार्यकाल के तीन चुनावों के घोषणा पत्र का एक बार अवलोकन कर लें और कांग्रेस के घोषणा पत्र का तुलनात्मक अध्ययन कर लें तो स्पष्ट हो जाएगा कि भूपेश सरकार ने अपने 18 माह के अल्प कार्यकाल में 36 में से 22 घोषणा पूरी कर आपके 15 वर्ष के कार्यकाल को किस कदर चुनौती दी है।
विकास उपाध्याय ने अपने बयान में ये भी कहा की डॉ.रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते परिवार वाद को ज्यादा महत्व दिया। बेटे से दामाद तक 15 साल तक सत्ता के केन्द्र बिन्दु बने रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को आइना दिखाते हुए कहा हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी परिवार है पर क्या आपने कभी इनके सदस्यों को सत्ता का हिस्सा बनते देखा है। विकास उपाध्याय ने कहा एक विधायक के नाते मैं कह सकता हूँ, जिस तरह से संघर्ष कर मैं इस मुकाम में आ कर जनता की जरूरतों को समझ रहा हूँ। उससे कहीं ज्यादा हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समझते हैं और यही वजह है कि उनकी दूरदर्शी सोच ने राजीव न्याय योजना से लेकर गोधन न्याय योजना तक जा पहुँची है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति से ओत प्रोत किसी योजना में यदि ग्रामीण अंचलों के नवयुवकों को रोजगार मिले ये सोच सिर्फ भूपेश बघेल जैसे व्यक्ति में आ सकता है।
विकास उपाध्याय ने 15 वर्ष के भ्रष्टाचार को याद करते हुए आशंका जाहिर की है कि पूर्व मुख्यमंत्री बार बार अपने कार्यकाल में पुलिस भर्ती की शुरू की प्रक्रिया को कांग्रेस शासन काल मे निरस्त करने की बात बार बार उठाते रहते हैं, तो क्या इसके दाल में भी काला तो नहीं था!उन्होंने कहा अब पुलिस भर्ती में सिर्फ छत्तीसगढ़ के निवासी ही भाग ले सकेंगे और निष्पक्ष व पारदर्शी होगा। विकास ने विपक्ष के हर आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा अब इनके पास बोलने कुछ है नहीं। इनको प्रदेश की जनता देख चुकी। अब छत्तीसगढ़ में नए युग का दौर शुरू हो चुका है जो भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक विकसित प्रदेश की ओर अग्रसर है।

पंचायत तंत्र-रायपुर । नगर पालिका निगम रायपुर ने आज व्यापारियों को बड़ी सौग़ात दी है. सरकार ने व्यापारियों को जवाहर बाजार कॉम्प्लेक्स में दुकान आबंटित की है. नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और महापौर एजाज ढेबर ने व्यापारियों को दुकान की चाबी सौंपी. दुकान मिलने से व्यापारियों में खुशी का माहौल है. बता दें कि जवाहर बाजार कॉम्प्लेक्स राजधानी रायपुर का स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है. यहां व्यापारियों के लिए 74 दुकान बनाया गया है।
नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और महापौर ढेबर ने कहा कि आज व्यापारियों का दिन है. पिछले तीन सालों से बीजेपी सरकार में इनकी सुनवाई नहीं हुई, लेकिन भूपेश सरकार इन व्यापारियों का ख्याल रखा और व्यापारियों को दुकान आबंटित किया गया।
जवाहर बाज़ार व्यावसायिक परिसर, पार्किंग निर्माण रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा किया गया है, जिसमें 74 दुकानें बनाई गई है. कॉम्प्लेक्स कुल 52,550 वर्ग फ़ीट क्षेत्र पर बना है. इस कॉम्प्लेक्स के 20 करोड़ 70 लाख 45 हजार रुपए स्वीकृत किया गया था, लेकिन वर्तमान में 23 करोड़ 75 लाख 89 हजार की लागत से बनाई गई है. फ़िलहाल काप्लेक्स में 150 लाख कार पार्किंग एवं 110 लाख दुपहिया वाहन पार्किंग के साथ व्यावसायिक दुकानों का निर्माण किया गया है।