Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर ।जीई रोड स्थित गौरव वाटिका के पास सिंचाई कॉलोनी में सरकारी आवास को तोड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. कोरोना संकट के दौरान तोड़फोड़ की कार्यवाही से रहवासियों में गुस्सा है. हालांकि सभी शासकीय कर्मचारी होने के कारण विरोध नहीं कर पा रहे हैं ।
तालपुरी जैसा न हो जाए हश्र .
आज तक किसी भी सरकार ने इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलीाफ कार्रवाई नहीं कर पाई उलटे उसे राजधानी के न्यू शांति नगर में बनने वाले बहुमंजिला व्यवसायिक और रिहायशी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंप दी है। यह वहीं भ्रष्ट अधिकारी है जो तालपुरी को पूरी तरह गटक गया, बिलासपुर में जितने भी हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट बने उसके सर्वेसर्वा रहे और यह प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं हो सका। तत्कालीन विभागीय मंत्री के खास होने के चलते इस अधिकारी ने अपने उपर लगे सारे भ्रष्टाचार के आरोपों को नष्ट करने रिकार्ड रूम में आग तक लगवा दी। आज तक इस भ्रष्ट अधिकारी का कोई बालबांका नहीं कर पाया है। भूपेश सरकार के अधिकरियों के समक्ष हाउसिंग बोर्ड के काले कारनामे को संज्ञान लाया गया। सरकार ने हाउसिंग बोर्ड में हुए भ्रष्टाचार की जांच कार्रवाई की जिम्मेदारी तत्कालीन आयुक्त भीमसिंह को सौंपी, आयुक्त भीमसिंह ने कार्रवाई का मन बनाया तो उनका ट्रांसफर हो गया। अब मजेदार बात यह है कि इसी भ्रष्टतम अधिकारी को ही न्यू शांतिनगर में एक हजार करोंड़ रूपए की योजना है जिसका चार्ज दे दिया गया है। जबकि इस अधिकारी के खिलाफ सारे दस्तावेज मौजूद है, ये वहीं दस्तावेज है जो भ्रष्ट अधिकारी के लिए फांसी का फंदा साबित हो सकता है। जिस अधिकारी दीवान ने यह दस्तावेज दिया उसे इस भ्रष्ट अधिकारी ने एक दूसरे केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया हैं ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । केंद्र की मोदी सरकार गणित में शायद कमजोर है या यू कहे कि प्रदेश के साथ जानबूझ कर गणित कर रही है. यदि आपको ये पूरा खेल समझना है तो शिक्षा के अधिकार के तहत केंद्र से आबंटन राशि औऱ भुगतान राशि के अंतर को समझना होगा ।
छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ाई के लिए 60 प्रतिशत औऱ राज्य का 40 प्रतिशत होता है. लेकिन केंद्र सरकार पीछले तीन सालों में पूरा भुगतान नहीं किया है ।

प्रदेश स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत में बताया कि शिक्षा सत्र 2017-18 आबंटन था 35 करोड़ भुगतान हुआ 31.84 करोड़, सत्र 2018-19 में आबंटन 295 करोड़ मिला 140 करोड़ तो वहीं प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद के आंकड़े तो उंट के मुंह में जीरा के समान हो गया. 2019-20 में आबंटन 169.80 करोड़ मिला सिर्फ 49.49 करोड़. इस तरह तीन सालों में 499.80 करोड़ का आबंटन हुआ और सिर्फ 221.63 करोड़ मिला है ।
तो वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब सभी राज्यों के साथ केंद्र की पीएबी की मीटिंग होती है तो आबंटन हो जाता है, लेकिन भुगतान के सालों चक्कर लगाना पड़ता है, भुगतान राशि और आबंटन राशि के अंतर के कारण कई सालों से स्कूलों का पूरा भुगतान नहीं हुआ है. यही कारण है कि निजी स्कूल प्रबंधक भी परेशान है और कई बार इसकी शिकायत कर चुके
है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । निगम और मंडलों के साथ संसदीय सचिव पद पर सरकार द्वारा नियुक्ति किए जाने की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर वन मंत्री मो. अकबर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि न्यायालय ने नियुक्ति को अनुचित नहीं माना था, और वे न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं ।
वन एवं विधि मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कोर्ट में उन्होंने ये बात रखी थी कि रमन सिंह ने संसदीय सचिवों के रूप में अनुचित नियुक्ति की है. लेकिन हाईकोर्ट उनकी बातों से सहमत नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि न्यायालय ने नियुक्ति को अनुचित नहीं मानते हुए फैसला दिया था. वे न्यायालय का सम्मान करते हैं, और जो न्यायालय ने कहा वे उसका पालन कर रहै हैं ।
गौरतलब है कि अकबर ने रमन सिंह के संसदीय सचिव बनाये जाने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करके उनकी नियुक्ति को चुनौती दी थी. हालांकि, हाईकोर्ट ने अकबर की याचिका को खारिज़ कर दिया था. अब कांग्रेस सरकार ने संसदीय सचिव बनाने का फैसला किया है. इसी पर रमन भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार के जिन-जिन निर्णयों का कांग्रेस ने विरोध किया था, उसे ये लागू कर रहे हैं ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी की कथित हाईटेक पुलिस का खौफ अब थोड़ा भी अपराधियों में नहीं है. यही कारण है कि चोरी-डकैती तो छोड़ दीजिए लेकिन जानलेवा चाकूबाजी जैसी घटनाएं राजधानी में रोजाना होनी आम बात हो गई है ।
ऐसा हम नहीं कह रहे है, पिछले तीन दिनों में हुई तीन घटनाएं ये बताने के लिए काफी है कि पुलिस लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाकर थाने में ही बैठी नजर आती है. पूरे शहर में पेट्रोलिंग न होने के कारण ही ऐसी घटनाएं बढ़ रही है. हालांकि बढ़ती घटनाओं के बाद शहर के नए एसएसपी ने नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है और उम्मीद है कि रायपुर की हाइटेक पुलिस जल्द ही अपराधियों पर लगाम लगाने में कामयाब होगी ।
पहली घटना
एक जुलाई को आजाद चौक के रामकुंड आमातालाब के पास पूर्व पार्षद पति कृष्णा यादव पर दो बदमाशो ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. इस हमले से कृष्णा यादव बुरी तरह से घायल हो गए. जिसे लोगो ने तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि पुलिस ने पूर्व पार्षद पति पर हमला करने वाले आरोपी धर्मेन्द्र निषाद और जीतेन्द्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया है ।
दूसरी घटना
एक जुलाई को ही देर रात राजेंद्र नगर इलाके में एक नाबालिक सब्जी व्यापारी के ठेले लगाने के कारण हुए विवाद की वजह से पांच लोगों ने चाकू से हमला किया. हमले के बाद आरोपी फरार हो गए. हमले में घायल सब्जी व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने मामले में फरार पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।
तीसरी घटना
दो जुलाई को खमतराई थाना क्षेत्र के बंधवा तालाब के पास घायल संजू विशवास को मामूली पर आरोपी दयाशंकर साहू और राज पाटिल नाम के आरोपी ने हत्या करने की नियत से चाक़ू से हमला कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है ।
क्या बोले एसएसपी
बेसिक पुलिसिंग में सभी चीजें शामिल है. तीन केस हुए जिसके अपराधी पकड़े गए है. एक दो फरार है उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा. जहां घनी बस्तियां है वहां ऐसे बदमाश रहते है, उनकी पहचान जल्द करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए है. इसे संवेदनशील स्पॉट के रूप में चिन्हाकित करेंगे पूर्व के जिले में हम लोगों ने ऐसे किया था ऐसे क्षेत्र को आइडेंटिफाई कर के पेट्रोलिंग बढ़ाई थी. ऐसा कुछ यहां किया जाएगा. पेट्रोलिंग में लापरवाही की शिकायतें मिली तो जरूर कार्रवाई की जाएगी ।
अजय यादव, एसएसपी, रायपुर

पंचायत तंत्र- रायपुर । राज्यपाल अनुसूईया ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर नमन किया। ट्वीट कर कहा- स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिखाया। उन्होंने अल्प आयु में ऐसा कार्य किया, जिसके बल पर हमारा देश आध्यात्मिक नेतृत्व के रूप में विश्व में स्थापित हुआ।

पंचायत तंत्र-रायपुर । तालाबों के शहर के रूप में ख्यातिलब्ध रायपुर के तालाबों को संरक्षित करने व सर्व सुविधायुक्त बनाने महापौर एजाज़ ढेबर की पहल पर इस दिशा में कई प्रबंध किए गए हैं।
रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक सौरभ कुमार के निर्देश पर शहर के आमा पारा तालाब, साबुन डबरा तालाब, गांव डबरी तालाब, पुराना तालाब, चिरौंजी तालाब, गोपिया डबरी तालाब, गुढिय़ारी के कुकरी तालाब, शीतला तालाब, चंगोराभाठा के नया तालाब का कायाकल्प जैविक पद्धति से किए जाने हेतु कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके अलावा अमलीडीह अपना तालाब, करबला तालाब, खम्हारडीह के बड़ा तालाब के कायाकल्प हेतु काम शुरू कर दिया गया है। जल संरक्षण के साथ ही इन्हें आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से भी सौंदर्यीकरण कार्य रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक तकनीकी एस.के. सुंदरानी ने बताया कि वर्तमान में 2 करोड़ रूपये की लागत से नरैय्या तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। तालाबों में प्रदूषित जल का प्रवाह एक बड़ी समस्या है। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तेलीबांधा में एस.टी.पी. (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया गया है।
इसके अलावा बूढ़ातालाब में एस.टी.पी. लगाने का कार्य प्रगति पर है। शहर के तीन अन्य प्रमुख तालाब नरैय्या, कारी और बंधवा (प्रहलदवा और खो-खो तालाब को शामिल कर) में एस.टी.पी. स्थापित किए जाने हेतु निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नितिन गोयल, डॉ मनोज लाहोटी और डॉ विवके केशरवानी ने पेश की मानवता की मिसाल

पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी के कोटा स्थित सुयश अस्पताल ने एक जरूरतमंद मरीज का ऑपरेशन कर न केवल उसको नया जीवनदान दिया बल्कि ऑपरेशन के पैसे न लेकर एक नेक काम भी किया है ।
दरअसल भनपुरी के रहने वाले ललित परमार के सिर की नसों में फ्लोडाइवर्टर लगना था. ये स्टंट काफी महंगा आता है, इसकी कीमत अंबेडकर अस्पताल में 5.20 लाख रुपए बताई गई थी. लेकिन मरीज सुयश अस्पताल पहुंचा. उसने वहां डॉ राहुल आहलुवालिया से जांच कराई और बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं है. डॉ राहुल ने मरीज से कहा कि यदि वे खाली स्टंट के करीब 3.25 लाख रुपए की व्यवस्था कर लेगा तो वो उसका ऑपरेशन अस्पताल में कर देंगे. उक्त डॉ ने सुयश अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नितिन गोयल, डॉ मनोज लाहोटी और डॉ विवेक केशरवानी से मरीज के परेशानी के संबंध में बातचीत की. मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीनों डॉयरेक्टरों ने एक सूर में मरीज की हर प्रकार से संभव मदद करने कहा. इसके बाद मरीज सुयश अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां मरीज के सिर की नसों में फ्लोडाइवर्टर लगाया गया ।

अस्पताल के तीनो डायरेक्टर विधायक विकास उपाध्याय के साथ
दो मासूम बेटी है, घर बेचने की थी नौबत
मरीज ललित परमार के इलाज में फ्लोडाइवर्टर खरीदने में श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रिय समाज ने आपस में मिल-जुलकर पैसे जमा किए और मरीज की मदद की. मरीज के घर में उनकी 80 वर्ष से अधिक उम्र की मां और दो मासूम बेटी है. यही कारण है कि ऐसी परेशानी से बचने और इलाज के लिए उसे अपना घर बेचना पड़ता. लेकिन सुयश अस्पताल द्वारा की गई मदद के बाद अब मरीज के सिर से घर की छत बच गई ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अहम बैठक आज राजधानी रायपुर में होने जा रही है. दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में यह बैठक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष मौजूदगी में होगी. बैठक प्रदेश भर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की होगी. इसके लिए सभी जिला अध्यक्षों को रायपुर आमंत्रित किया गया है. लंबे समय बाद होने जा रही यह बैठक कई मायनों में बेहद खास है. क्योंकि संभावना है कि इस बैठक के बाद ही निगम-मंडल में के लिए सूची कभी भी जारी की जा सकती है ! हालांकि बैठक जिला मुख्यालयों में संगठन कार्यालयों के निर्माण और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा पर आधारित है ।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि शनिवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में प्रदेश के सभी जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों का अतिआवश्यक बैठक आहूत की गयी है. इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. बैठक में प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में पार्टी संगठन के कार्यालय भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा और जिला कार्यकारिणी के संबंध में चर्चा की जायेगी ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ में लंबे समय बाद एक बार फिर यात्री बसें सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। सरकार द्वारा दी गई छूट के बाद ट्रांसपोटर्स ने रविवार से बसों के परिचालन शुरू करने का फैसला लिया है। बता दें कि सरकार ने पहले ही छत्तीसगढ़ में बसों के संचालन की अनुमति दे दी थी, लेकिन ट्रांसपोटर्स अपनी मांग को लेकर अड़े हुए थे। इसके बाद सरकार ने जून माह का भी टैक्स माफ कर दिया था।

पंचायत तंत्र- रायपुर । आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुशंसा पर, रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर की पहल पर नागभूषण राव और श्री कुमार मेमन जी को नगर निगम रायपुर पार्षद दल का प्रमुख प्रवक्ता नियुक्त किया गया है ।
