Browsing: रायपुर

 
 
पंचायत तंत्र –  रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एंव पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है. सिंहदेव ने कहा है कि अगली फसल के पहले किसानों को अंतर की राशि की दूसरी किस्त देने के लिए कैबिनेट में तय किया गया है. यदि अगली फसल के पहले प्रति क्विंटल अंतर की राशि किसानों के खाते में नहीं गया, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा ।
मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि विपक्ष किसानों को लेकर राजनीति करने से बाज़ नहीं आ रही है. लगातार दुष्प्रचार कर भ्रमित करने के काम कर रही हैं. 2500 रुपए प्रति क्विंटल की राशि की पहली किस्त दे दी गई है. दूसरी किस्त कैबिनेट में देने के लिए अगली फसल के पहले तय किया गया है, अगर इस समय तक किसानों के खाते में राशि नहीं जाएगी, तो वो पद से इस्तीफ़ा दे देंगे ।
उन्होंने कहा कि विपक्ष लोगों और किसानों को भ्रमित कर गुमराह करने की लगातार कोशिश कर रही है. कांग्रेस सरकार ने जो वादा किया है, उन सभी वादों को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है. सरकार एक-एककर अपने वादों को पूरा कर रही है ।
 

पंचायत तंत्र-रायपुर । मुख्यमंत्री निवास के सामने धमतरी के रहने वाले हरदेव सिन्हा के द्वारा आत्मदाह के प्रयास किए जाने की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि राज्य की जनता हरदेव की इस दशा को आपकी विफलता माने या सफलता? बता दें कि हरदेव सिन्हा ने सोमवार की दोपहर मुख्यमंत्री निवास के सामने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. सुरक्षा में तैनात लोग तक आग बुझा पाते, वह चालीस फीसदी जल चुका था. फिलहाल उसका इलाज जारी है ।
पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने घटना के दूसरे दिन एक के बाद एक तीन ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा. उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा है कि-
छत्तीसगढ़ आकर झूठे वादे करने वाले @RahulGandhi अब कहाँ हैं? आपके वादों पर विश्वास करने वाले युवाओं को विश्वासघात की आग में धकेलने वाले मुख्यमंत्री को क्या अब भी आप पद पर रहने देंगे ।
वहीं अपने तीसरे ट्वीट में रमन सिंह ने अदम गोंडवी की कविता के जरिए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि-
जिस्म क्या है रूह तक सब कुछ ख़ुलासा देखिये
आप भी इस भीड़ में घुस कर तमाशा देखिये जो बदल सकती है इस पुलिया के मौसम का मिजाज़ उस युवा पीढ़ी के चेहरे की हताशा देखिये। – अदम गोंडवी
हालांकि बीजेपी के इन सियासी बयानों के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान जारी अपील की थी कि किसी को भी भावावेश में आकर ऐसा नकारात्मक कदम नहीं उठाना चाहिए. उन्होंने कहा था कि हरदेव सिन्हा पिछले 2 साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ है. पिता बुजुर्गं होने के कारण घर पर ही रहते हैं. हरदेव सिन्हा की गांव में दो एकड़ कृषि भूमि है और वह 9वीं तक पढ़ा है. हरदेव सिन्हा का रोजगार गारंटी में जॉब कार्ड है और पिछले माह उसने 11 दिन का काम भी किया है. उसके परिवार के लोगों ने 21 दिन काम किए हैं ।
साल 2016 में जब सत्ता में रमन सरकार काबिज थी, उस दौरान योगेश साहू नाम के एक दिव्यांग ने भी मुख्यमंत्री निवास के सामने आग लगा ली थी. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. दोनों घटनाओं में एक समानता थी कि बेरोजागारी से जूझते हुए युवा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर/दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए कोरोना संकट के बीच में एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण अब और तेजी के साथ बढ़ रहा है. ऐसी स्थिति में हमें जरा सी भी लापरवाही नहीं बरतनी है. हमने शुरुआती दौर में जिस तरह से खुद को सुरक्षित रखने के लिए कड़ाई से लॉकडाउन के नियमों का पालन किया था, उसी तरह से हमें आगे लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करना होगा ।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ते हुए अब हम अनलॉक -2 में प्रवेश कर रहे हैं और हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैं जहां सर्दी-जुखाम, खांसी-बुखार के मामले बढ़ जाते हैं. अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है. समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है ।
नवंबर तक 80 करोड़ गरीब लोगों को मुफ्त अनाज
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना संकट के बीच गरीब कल्याण योजना चला रही है. इस योजना का हम विस्तार करने जा रहे हैं. कोरोना संकट अभी खत्म में नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में 80 करोड़ लोगों तक सरकार पूरी मदद पहुँचाएगी. सरकार ने तय किया है कि है 80 करोड़ गरीब लोगों को जुलाई से नवंबर महीने तक 5 किलों गेहूँ या चावल दिया जाएगा. इसके साथ ही प्रत्येक गरीब परिवार को 1 किलों चना भी दिया जाएगा ।
 

 
पंचायत तंत्र– रायपुर । प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलते ही मंगलवार सुबह से तेज बारिश हो रही है. राजधानी रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा समेत कई जिलो में झमाझम बारिश जारी है. आसमान में भी काले घने बादल छाए हुए है. मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया था ।
दरअसल बीते शाम से रिमझिम फुहारों की झड़ी शुरू हुई थी, तो रातभर चलती रही है. इससे दोपहर तक उमस से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली. आज सुबह से भी तेज मुसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है ।
मौसम वैज्ञानिक एच. पी चंद्रा के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. एक द्रोणिका बिहार से तटीय उड़ीसा तक 2.1 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण तमिलनाडु और उसके आसपास 1.5 और 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक की स्थित है. इसके प्रभाव से प्रदेश में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग और इससे लगे जिलों में भारी बारिश प्रबल संभावना है ।
 
 

पंचायत तंत्र-  रायपुर । सप्रे व दानी स्कूल की बाहरी दीवाल ढहाए जाने के खिलाफ लोगों में सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ खासी नाराजगी है। सोमवार को क्षेत्र के नागरिकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर मौन प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शनकारी निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के साथ ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नागरिक समाज ने दानी व सप्रे स्कूल की बाहरी दीवाल को ढहाए जाने और दानी स्कूल ने पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा तक को दांव पर लगाने के इस कदम को लोकतंत्र में लोक की आवाज की अवहेलना करार देते हुए इसे अलोकतांत्रिक व मनमाना कदम निरूपित किया।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक मैदान बचाने की ही नहीं बल्कि तथाकथित स्मार्ट सिटी और विकास के नाम पर लोकतंत्र के अतिक्रमण का भी मामला है जिसे लोकतांत्रिक देश में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अब यह जनता की आवाज को बचाने की भी लड़ाई बन गई है और जनता इस तानाशाही पूर्ण कदमों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब जरूर देगी। इसके साथ ही आंदोलन का विस्तार करते हुए आज से प्रदेश के मुख्य सचिव, जिलाधीश को संदेश भेजने का अभियान और मुख्यमंत्री जी को पोस्टकार्ड कनाभियान भी प्रारंभ किया गया । समाज ने साथ ही आंदोलन के अगले।चरण का विस्तार करते हुए अब इसे पूरे रायपुर में विस्तारित करने का भी फैसला लिया। शहर के सभी वार्डो में इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया का विस्तार किया जा रहा है। शहर के सभी संगठन भी अब लगातार मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। ऑनलाइन पिटिशन अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया का इस आंदोलन के विस्तार के बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाएगा । इसके बाद भूख हड़ताल/उपवास किया जाएगा। इसके साथ ही जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री निवास का घेराव कर जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा ।
आज के प्रदर्शन में राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों, ट्रेड यूनियनों, छात्र संगठनों, रंगकर्म, कला, साहित्य, वकील, चिकित्सा सहित सभी क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक शिरकत किए
 
 
 
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को 1 वर्ष कार्यकाल सफलतापूर्वक करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ ने बधाई और शुभकामनाएं दी है. इसके साथ ही कोरोना से लड़ने के लिए 31 हजार रुपए की सहयोग राशि दी है ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, प्रदेश महामंत्री प्रमोद जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र नारंग ने आज मोहन मरकाम से मिलकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को COvid -19 में प्रवासी मजदूरों के सहयोग कार्य के लिए 31 हजार रुपए का चेक सौंपा है ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नए एसएसपी अजय यादव ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया है. कमान संभालते ही उन्होंने कहा कि बेसिक पुलिसिंग पर जोर रहेगा. हर जिले में चुनौतियां होती है, सभी को साथ लेकर काम करेंगे।
इस दौरान एसएसपी आरिफ शेख सहित पुलिस अधिकारियों ने नए एसपी का स्वागत किया. पिपिंग सेरेमनी पर सीएसपी सुनील शर्मा और अभिषेक माहेश्वरी को नए एसएसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का बेच भी पहनाया गया।
 बता दें कि राज्य सरकार ने सोमवार को 7 जिलों के एसपी का तबादला आदेश जारी किया था. रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख की जगह अब अजय यादव को रायपुर जिले का कमान सौंपा गया है. आरिफ शेख को EOW और ACB में उप पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसकी वजह है कर्मचारियों का गोपनीय रूप से नियम विरूद्ध संविलियन की कार्यवाही किया जाना, जो नियमानुसार विधिसंगत नहीं है. जिसका बाकी अधिकारी-कर्मचारी विरोध जताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. इसके साथ ही मंत्रालय के 175 अधिकारी-कर्मचारियों ने हस्ताक्षरित पत्र मुख्य सचिव और सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपा गया है.
ये लिखा है पत्र में…
मुख्य सचिव और सचिव सामान्य प्रशासन को लिखे पत्र में कहा गया है कि कार्य की आवश्यकताओं/कर्मचारियों की कमी/कार्य को सुचारू रूप से संचालन को दृष्टिगत रखते हुए मंत्रालय में अधीनस्थ कार्यालयों से कर्मचारियों को केवल अल्प अवधि के लिए ही संलग्न किया जाता है ।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण पश्चात मंत्रालय में स्वीकृत संभी संवर्गों में लगभग सीधी भर्ती के माध्यम से भर्ती/पदोन्नति की कार्यवाही की जा चुकी है. वर्तमान में मंत्रालय में सभी संवर्गो के पद लगभग भरे हुए है ।
पूर्व में वर्ष 2004 में मंत्रालय में जो संविलियन किया गया था वह तत्समय नवीन मंत्रालय के संचालन की आवश्यकता के अनुरूप था. वह कर्मचारियों की वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए सबसे कनिष्ठ पद पर किया गया है. जिससे मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों की वरिष्ठता प्रभावित नहीं हुई हैं ।
यदि संविलियन की कार्यवाही की जाती है, तो मंत्रालय में संविलियन किये जाने वाले संवर्ग में पदस्थ कर्मचारियों की वरिष्ठता/पदोन्नते प्रभावित होगी. तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी में पदस्थ कर्मचारियों की पदोन्नति भी प्रभावित होगी. जिससे कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त होगा ।
यह बात भी प्रकाश में आई है कि संविलियन कार्यवाही कतिपय लोगों के हितसाधन के लिए की जा रही है, जो मंत्रालय में विभिन्न विभागों में संलग्न अन्य कर्मचारियों में या तो हताशा उत्पन्न करेगा या संविलियन की भारी संख्या में मांग को जन्म देगा. जिससे मंत्रालय में अव्यवस्था एवं कुप्रथा को बढ़ावा मिलेगा. इसलिए उक्त नियम विरूद्ध की जा रही संविलियन की कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाई जाए ।
हस्ताक्षरित पत्र

 पंचायत तंत्र – रायपुर। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे नगर पालिक निगम अन्तर्गत सर्वोदय कॉलोनी,टाटीबंध गोड़पारा मठपुरैना,थाना टिकरापारा में 1-1 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने सर्वोदय कॉलोनी, टाटीबंध के पूर्व,पश्चिम,उत्तर और दक्षिण में सर्वोदय कॉलोनी के स्थायी बाउंड्रीवाल को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत  प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।  मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र में  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनाई गई सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चपले से बाम्हनपाली सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश संबंधित अधकारियों को दिए। श्री पटेल ने निर्माणाधीन सड़क के दोनों कनारों को समतल रखने को कहा है।
 मंत्री श्री पटेल ने चपले से बाम्हनपाली रोड का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने के लिये निर्देश दिये। उन्होंने कुर्रूभांठा-रक्शापाली में कुछ ही दिन पहले किये गये पेंच रिपेरिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। श्री पटेल ने कई जगहों पर रूककर पेंच रिपेरिंग कार्य का बारिकी से निरीक्षण किया, जिसमें रिपेरिंग कार्य उखडना पाया गया। उन्होंने पीएमजीएसवाय के अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को तत्काल पेंच रिपेरिंग कार्य को पुनः बनाने के निर्देश दिये और कहा कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। जितने भी सड़क निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत या अन्य निर्माण एजेंसियों के माध्यम से किया जा रहा है, सभी को उच्च गुणवत्ता के साथ नियत समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।