Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र- – रायपुर । झीरम नक्सली हमले पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय, शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, निगम सभापति प्रमोद दुबे ने बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए रमन सिंह और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. गिरीश दुबे ने कहा कि डॉ. रमन सिंह और भाजपा सर्वाधिक परेशान क्यों है ? वे झीरम षड्यंत्र की जांच से क्यों बचना चाहते है ? केंद्र की भाजपा सरकार ने किसके कहने पर सीबीआई जांच से इनकार किया, डॉ रमन सिंह की इसमें क्या भूमिका थी ।
बड़े षड्यंत्र का नहीं हुआ खुलासा
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि झीरम घटना को 7 साल हो गए, जांच का खुलासा अभी तक सामने नहीं आया. कांग्रेस शुरु से इस मामले को उठा रही है. भाजपा के नेता बार-बार सवाल जवाब क्यों करते है ? भाजपा ने इस पूरे मामले में सीबीआई और एनआईए से जांच के मांग की थी, लेकिन कहीं न कहीं बड़ा षड्यंत्र है. जिसका खुलासा नहीं हो सका है ।
एसआइटी किन बिंदुओं पर करें जांच ?
प्रमोद दुबे ने कहा 25 मई 2013 में घटना हुई थी. प्रश्न ये है ये पहली राजनीतिक नरसंहार है. केंद्र में यूपीआई की सरकार थी उस समय एनआईए का जांच का फैसला लिया गया. एनआईए यदि एसआईटी को डायरी नहीं सौपेगी, तो एसआइटी किन बिंदुओं पर जांच करेगी सारे सबूत एनआईए के पास मौजूद है ।
रमन ने क्यों छुपाई जानकारी ?
उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने दिसम्बर 2016 से 2018 के चुनाव तक यह जानकारी क्यों छिपाई कि केंद्र ने सीबीआई जांच से इनकार कर दिया. झीरम जांच में केंद्र की सरकार से राज्य की पूर्ववर्ती सरकार के साथ सांठगांठ है. इसमें भाजपा के बड़े नेताओं का हाथ है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। आमतौर पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने चुनाव के दौरान और विगत 10-15 सालों के संघर्ष के दौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के उनके मन में लगातार मेहनत और संघर्ष करते रहने का ज्ञान पढ़ाते हुए बार-बार यह याद दिलाते रहे कि सत्ता में पार्टी के आते ही कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा जाएगा, उनको लालबत्ती और शासन में हिस्सेदारी दी जाएगी। इस बात को कमोबेश कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने बार-बार कार्यकर्ताओ के आगे दोहराई है। इन बातों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से लेते हुए पार्टी के लिए तन-मन-धन से जी-जान लगाकर संघर्ष करते हुए पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने का काम किया, इसके लिए दरी चटाई उठाने से लेकर लाठी डंडा खाने और धरना-प्रदर्शनों के दौरान जेल तक की हवा खाने से किसी ने गुरेज नहीं किया। इन सबके बावजूद अगर कांग्रेस पार्टी में एक पद एक ही व्यक्ति का सिद्धांत नहीं लागू होगा और पार्टी के विधायकगण के दबाव में आम कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर प्रदेश के बड़े नेता-विधायकों को लालबत्ती दे देंगे तब आम कांग्रेसी कहां जाएंगे और कैसे उन्हें अपनी मेहनत और पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण का पारिश्रमिक मिल पाएगा।
कार्यकर्ताओं को पकड़ाया आश्वासनों का झुनझुना
क्या आम कांग्रेस कार्यकर्ता का हक नहीं बनता कि उन्हें निगम-मंडलों में और सरकार के वरिष्ठ पदों में समाहित किए जाते लेकिन इस तरह से विधायकों के दबावों में आकर वरिष्ठ कांग्रेस के नेतागण आम कार्यकर्ताओं का हक मार रहे है? विधायकों को आम कार्यकर्ताओं के बीच में से कांग्रेस पार्टी ने उपकार करते हुए उनको टिकट देकर विधायक बनवा दिया। अब विधायकों का फर्ज बनता है कि वे आम कांग्रेसजनों के लिए निगम मंडलों व अन्य जिम्मेदारियों को खाली छोड़े और उन्हें उपकृत करने में बाधा न बनें। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी महामंत्री पीएल पुनिया और उनके तरह के तमाम राट्र्रीय और प्रदेश स्तरीय कांग्रेसी नेताओं ने आम कांग्रेजनों से यह वादा किया था और भरोसा दिलाया था कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएंगे तो आपके हित आपका ख्याल रखा जाएगा आपको लाल बत्ती और आपके योग्यता अनुसार आप आपको सत्ता में भागीदार बनाया जाएगा लेकिन विधायकों की दादागिरी और विधायकों की मनमानी के चलते प्रदेश के बड़े नेताओं ने लगभग यह मन बना लिया है कि आधी से ज्यादा लालबत्ती और अध्यक्ष पदों में विधायकों को समायोजित किया जाएगा। इन अटकलों को लेकर आम कांग्रेसजनों से बात करने पर स्पष्ट तौर पर उनमें निराशा नेताओं के रवैये से नाराजगी साफ नजर आ रही है, और सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों में निराशा की लहर दौड़ पड़ी है।
कार्यकर्ताओं की निष्ठा दांव पर
इतना ही नहीं कांग्रेस जन अब एक दूसरे को बोलने में भी कोताही नहीं बरत रहे है। क्या हमने इसीलिए मेहनत की थी, क्या इसीलिए हमने दरी उठाई थी, क्या इसीलिए हमने भूपेश बघेल के साथ दिया था क्या? और भूपेश बघेल के साथ कांग्रेस पार्टी का हर धरना प्रदर्शन आंदोलन में डंडे खाने से और जेल जानें से नहीं डरे। आम कांग्रेजनों में रोष व्याप्त हो गया है तरह-तरह की चर्चा रायपुर से दिल्ली तक आम होने लगी जो नेता लोग जोगी के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को 15 साल से सत्ता से बाहर रखने के लिए कार्य करते थे. वैसे सभी प्रकार के नेता लोग अपने-अपने चाटुकारिता का नाटक कर और अपने पार्टी नेताओं के पीछे घूम कर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश ले लिया और अब सत्ता के गलियारों में आकर चम्मच गिरी कर सत्ता के बड़े पद में आसीन होना चाहते है. लाल बत्ती लेना चाहते हैं. इसी मामले को लेकर एक कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी को ईमेल लिख डाला जिसमें स्पष्ट लिखा है के कांग्रेस पार्टी की पीठ में छुरा भोंकने वाले तमाम ऐसे कांग्रेस के नेता जो वर्तमान प्रभारी पीएल पुनिया के आगे-पीछे घूम रहे हैं और एनकेन प्रकारेण अपने आप को सच्चा और ईमानदार कांग्रेसी साबित करने में तुले हुए हैं जबकि इतिहास गवाह है कांग्रेस पार्टी के संघर्ष के दौर में इन सभी प्रकार के नेताओं का पार्टी के लिए कोई भी योगदान नाम मात्र भी नहीं था, और तो और कुछ चाटुकार और छूटभइये नेता उंगली कटाकर शहीद होने वाली कहावत को चरितार्थ करने में लगे है इनकी मंशा यही है कि जिन लोगों ने महत्वपूर्ण पदों में संगठन में काम किया है उनको सत्ता में भागीदार नहीं बनने देना चाहिए।
पद लोलुप्ता में सम्मान की भी परवाह नहीं
आम कांग्रेसियों में अब यह चर्चा जोरों से चल पड़ी है कांग्रेस पार्टी में सीनियर और जूनियर का कोई मान-सम्मान नहीं रह गया जो जूनियर कांग्रेस पार्टी में वर्तमान पदाधिकारी बने हैं जिन्होंने पार्टी के लिए कभी कोई बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा नहीं की, उनको भी बड़े-बड़े पदों से नवाजा गया। कांग्रेस पार्टी में पुराने और दिग्गज कांग्रेसी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज है, उनमें से किसी को भी पार्टी ने आज तक लाल बत्ती या किसी बड़े पद में नहीं नवाजा यह एकमात्र कारण नहीं है कांग्रेश जनों को निराश होने का वर्तमान में जो चर्चा चल रही है, कि विधायकों को लाल बत्ती और अध्यक्ष पद दिया जाएगा जिसके चलते आम कांग्रेसजन यह बात अपने स्तर में करते जा रहे और चर्चा का विषय यह है, इसी तर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जिन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन महज 12 साल पहले से शुरू किया, 2008 में उनको कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया और उनको प्रदेश अध्यक्ष का पद का भी नवाजा गया. जबकि वर्षों से पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता चप्पल घिस गई और चटाई उठाते थक गए। लेकिन उनकी पार्टी में निष्ठा और ईमानदारी का कांग्रेस पार्टी ने कोई सम्मान नहीं किया। कांग्रेसजन यह बोलने से भी नहीं चूकते हैं भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही जो सबसे पहले ही बात कही थी. वह आमकांग्रेस जनों को सरकार में अच्छे पदों में एजेंस्ट किया जाएगा। और निगम मंडलों में ईमानदार कार्यकर्ताओ को लाल बत्ती से नवाजा जाएगा। यही शैली भूपेश बघेल की आम कांग्रेसजनों के दिल और दिमाग में छा गई थी. और जमकर तारीफ कर सबसे उपयुक्त कांग्रेस का मुख्यमंत्री का तमगा भी दिया था. लेकिन पीएल पुनिया ने नए नवसिखया चाटुकार नेताओ से मिलकर आम कांग्रेस जनों को लगातार उपेक्षित किया और पार्टी में किसी भी कार्यक्रम में मान-सम्मान देना तो दूर पार्टी के कार्यक्रम में बुलाया भी नहीं। इसी कारण से कांग्रेस के बहुतेरे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने घर बैठना ही पसंद किया और पार्टी के कार्यक्रमों-आयोजनों में जाने से इंकार किया और इंतजार कर रहे है कि पीएल पुनिया की प्रदेश से विदाई हो. कुछ एक बड़े विद्वान और निष्ठावान कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के बड़े नेताओं को पत्र लिखकर अपने हाले दिल बयान किया और यहां तक लिख डाला कि पीएल पुनिया वाकई में पार्टी को छत्तीसगढ़ में जीताकर सरकार बनाने लायक होते तो अपने सुपुत्र को तीन बार चुनाव जीता लेते।
सीएम की छवि धूमिल करने की साजिश तो नहीं?
कहीं ऐसा तो नहीं विधायकों को निगम मंडलों के पद के लिए उकसाने के बाद किसी भीतरी नेताओं की अपनी मनपंसद साजिश और सरकार की छवि को गिराने के लिए और आम कांग्रेसजनों में भूपेश बघेल को अलोकप्रिय करने के लिए किसी रणनीति के तहत विधायकों की नियुक्ति पर जोर दिया जा रहा है और निगम मंडलों में नियुक्ति को उलझा कर बेवजह देर की जा रही है।
वरिष्ठ पूर्व मंत्री और विधायकगण क्यों लेना चाहते है लालबत्ती?
चर्चा इस बात की भी है कि आखिर वरिष्ठ विधायकगण अपने को कांग्रेस का समर्पित साथी बताते नहीं थकते फिर क्यों एक जिम्मेदारी होने के बाद अन्य पदों पर काबिज होना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं ने उन्हें विधायक बनाकर सेवा का अवसर प्रदान किया है ऐसे में शेष जिम्मदारियों को अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं को क्यों नहीं सौंपा जाना चाहिए। अपने से कनिष्ठ मंत्रियों के अधिन निगम-मंडलों में जिम्मेदारी लेकर क्या वे असहज महसूस नहीं करेंगे। पद के लोभ क्या वे अपना सम्मान भी बेच देंगे।
ये विधायकगण जो निगम मंडलों में नियुक्ति के लिए फडफ़ड़ा रहे है वे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में कैबिनेट मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके है फिर पद की ऐसी क्या लोलूप्ता जिसके लिए वे आम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हक मारने से भी नहीं चूक रहे है।
कांग्रेस पार्टी के पीठ में छुरा भोंकने वालों को इनाम
कांग्रेस पार्टी के 15 सालों के संघर्ष के दौर में वे तमाम नेताओं ने जो पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए और वर्तमान चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी को हराने के लिए जोगी कांग्रेस या बसपा और भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर कार्य किया, वैसे तमाम पिछलंगु नेताओं ने अपना पाला बदलकर वर्तमान प्रदेश के महान नेताओं के आगे पीछे घूम कर चम्मच गिरी कर अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है. जिससे आम कांग्रेसी पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त हो गया है और आम कांग्रेश्स जन अब यह कहने लगे हैं इससे अच्छा तो हम भी पार्टी के साथ गद्दारी करते और समय आने पर कांग्रेस पार्टी में चम्मच गिरी कर लाल बत्ती कांग्रेस पार्टी में हासिल कर लेते।
सीएम की लोकप्रियता से विरोधियों में छटपटाहट
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार मेहनत कर अपने निकटतम 5-6निस्वार्थ साथियों के साथ जिस तरीके से मेहनत की है और कांग्रेस पार्टी को सत्ता की ओर लेकर आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कट्टर और इमानदार निस्वार्थ कांग्रेसियों को एक विश्वास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जागा था उसको लेकर प्रदेश में विरोधी छटपटा रहे है। और नए नीत अवरोध कांग्रेस पार्टी के लिए सिरदर्द के रूप में दिए जा रहे है।

पंचायत तंत्र- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे इलाके में एक बार फिर ट्रक लूट की वारदात हुई है. धरसींवा थाने के तरपोंगी के पास कुछ बदमाशों ने पहले ट्रक ड्राइवर को डरा धमका कर उसे रस्सी से पेड़ पर बांध दिया, फिर लोहे से लदे ट्रक को लूटकर फरार हो गए. ट्रक में 10 लाख का लोहा लोड था. घटना तड़के सुबह करीब 4 बजे की है ।
जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 8440 में ड्राइवर जांजगीर के प्रकाश इंड्रस्टी से लोहा लेकर रायपुर आ रहा था. उसी दौरान स्कार्पियों में सवार 5 से अधिक लोगों ने ट्रक को सामने से रोक लिया. उसके बाद ड्राइवर को डरा धमका कर पेड़ पर रस्सी से बांध दिया और ट्रक लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए ।
जिसके बाद ट्रक ड्राइवर अपने आप जैसे तैसे छुड़ाकर धरसीवां पुलिस थाने पहुंचा, जहां उसने पुलिस वालों पूरी घटना की जानकारी दी. शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है ।
हालांकि उरला सीएसपी अभिषेक महेश्वरी का कहना है कि जांजगीर से रायपुर आ रही ट्रक को कुछ अज्ञात लुटेरे लूटकर भागे है. ट्रक ड्राइवर वाशरूम जाने के लिए ट्रक रोका था. इसी दौरान 4 से 5 आरोपी ड्राइवर को धक्का देकर ट्रक लूटकर फरार हो गए. मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा ।
पिछले दिनों विधानसभा और मन्दिर हसौद इलाके में भी ट्रक लूट की घटना हुई थी. इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. धरसींवा में हुई लूट की घटना का तरीका मंदिर हसौद और विधानसभा में हुई लूट के जैसा ही है. इसलिए पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ करेगी. इसके अलावा पुलिस बलौदाबाजार के सिमगा में भी कुछ दिन पहले हुई घटना को इससे जोड़कर देख रही है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने पूछा है कि पेट्रोल डीजल के दाम एक रुपये बढ़ जाने पर छाती पीटने वाली भाजपा आज कोरोना काल में रोज बढ़ते पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर चुप क्यों है ? विगत 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रूपए से अधिक हो चुकी है ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने केंद्र की सरकार चला रहे भाजपा से पूछा कि जब दुनियां में कच्चे तेल के दाम गिर रहे हैं तो भारत मे लगातार वृद्धि क्यों की जा रही है ? देश की जनता आर्थिक समस्याओं से पीड़ित है ऐसे समय मे राहत देने की जगह समर्थन देने का दंड क्यो दिया जा रहा है ? डीजल का व्यापक उपयोग कृषि कार्यो में होता है और किसानों की उत्पादन लागत भी बढ़ रही है. डीजल मंहगा होने से मालभाड़ा भी बढ़ रहा है और आवश्यक वस्तुओं किराना, सब्जी, अनाज सबके दाम बढ़ रहे है. चौतरफा मंहगाई की मार आम उपभोक्ता पर पड़ रही है जिसके लिये मोदी सरकार जिम्मेदार है ।
पिछले तेरह दिनों में लगभग सात रुपये की मूल्य वृद्धि की गई है. जाहिर है कि पेट्रोमूल्य वृद्धि का प्रभाव देश की घरेलू मूल्यनिति व अर्थनीति पर पड़े बिना नहीं रह सकता. वैसे भी पेट्रोलियम पदार्थ 40000 में से 32000 वस्तुओं की उत्पादन प्रक्रिया में प्रयुक्त होते हैं. ऐसा कहना है इसलिए इन वस्तुओं के उत्पादन में मूल्य वृद्धि का प्रभाव पड़ना स्वभाविक है. देश बन्द होते उद्योग, बढ़ती बेरोजगारी ओर लॉक डाउन के चलते अस्वाभाविक जीवन से त्रस्त है. ऐसे में रोज पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम लोगो का जीना दुश्वार कर रहे है. किसी समय पेट्रोल डीजल के दाम पर रोज सड़क में उतरने वाली भाजपा आज चुप क्यों है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । जेसीसी (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिता अजीत जोगी के निधन पर माँ डॉक्टर रेनु जोगी को लिखे इस मार्मिक पत्र को साझा किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के प्रति पिता की क्या भावनाएँ थीं, उसकी अभिव्यक्ति पापा की कोरोनाकाल में लिखी और जल्द ही प्रकाशित होने वाली आत्मकथा से मैं उन्हीं के ही शब्दों में कर रहा हूँ ।
“मैं इसे भी अपना सौभाग्य मानता हूं कि जब मैं कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता था तो मेरे साथ ही भाजपा के दो अत्यन्त वरिष्ठ नेता वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज भाजपा के मेरे समकालीन प्रवक्ता थे. उन दिनों टेलीविजन के चारों चैनलों में हमारी जोरदार बहस हुआ करती थी पर कई बार एक साथ टेलीविजन स्टूडियो द्वारा भेजी गई कार में हम लोगों को एक साथ आना पड़ता था और डिबेट के पहले और बाद हम लोगों में बड़े अंतरंग पारिवारिक संबंध बन गये थे. मैं इसे नरेन्द्र मोदी का बड़प्पन मानता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद भी कभी मुझसे यह प्रेम संबंध नहीं तोड़े. वे बड़े सफल और विश्वस्तरीय नेता बन गये हैं और एक ही उदाहरण उनकी उदारता को प्रमाणित करने के लिये पर्याप्त होगा ।
जब 2014 में वो प्रधानमंत्री बने तो कांग्रेस पार्टी के बहुत से नेताओं को शासकीय आवास किसी न किसी बहाने से आवंटित किया गया था. स्वाभाविक कारणों से वे सभी शासकीय आवास के आवंटन निरस्त किये गये और सभी को अपनी अलग से व्यवस्था करनी पड़ी. कांग्रेस संगठन की जवाबदारियों के कारण मुझे दिल्ली में रहना अनिवार्य था और स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैं दिल्ली में मंहगे किराये के मकान में रह सकूं ।
मेरे सौभाग्य और संयोग से उन्हीं दिनों संसद भवन की आउटर गैलरी में मैं अपनी व्हील चयेर चलाता हुआ जा रहा था कि दूसरी ओर से तमाम सुरक्षा कवच से भरे हुये प्रधानमंत्री जी आ रहे थे। दूर से उन्हें देखकर सम्मान देने की दृष्टि से मैंने अपनी व्हील चेयर अत्यन्त किनारे कर ली और उनके निकलने का इंतजार करने लगा. उनकी पैनी नजर दूर से ही मेरे पर पड़ गई और सीधे सुरक्षा कवच को चीरते हुये मेरे पास तक आये और मेरी व्हील चेयर पर अपने हाथों से पकड़कर भरे प्रेम से मेरा और मेरे परिवार का हालचाल पूछा. हम दोनों प्रवक्ताकाल में एक-दूसरे को भाई साहब कहा करते थे. मुझे सुखद आश्चर्य हुआ कि उन्होंने मुझे भाई साहब कहकर मुझसे बातचीत की ।
न जाने क्यों मुझे लगा कि मैं आवास के बारे में अपनी कठिनाई उन्हें बताऊं और मेरे मुंह से निकल पड़ा कि भाई साहब, आप प्रधानमंत्री बन गये हैं और मेरे जैसा व्यक्ति आवास के लिये आपके रहते हुये भी दर-दर भटक रहा है. उनके बड़प्पन की पराकाष्ठा थी कि उन्होंने इस संबंध में मुझे कोई आश्वासन नहीं दिया. मुझे लगा कि वे टालकर चले गये. देर शाम मुझे उनके प्रमुख सचिव और सीनियर आई.ए.एस. नृपेन्द्र मिश्रा का फोन आया और मुझसे कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आदेशित किया है कि तत्काल नार्थ या साऊथ ऐवेन्यू में मेरी सुविधानुसार आवास आवंटित किया जाए. स्वाभाविक रूप से दूसरे ही दिन मनचाहा आवास मिल गया और उसे खाली करने के लिये कोई नोटिस नहीं मिला ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। थाना प्रभारी के साथ रहने वाले रिश्तेदारों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कप मंच गया है. टीआई को होम क्वारेंटाइन करने के साथ थाने को सील कर सैनिटाइज किया गया है,
जानकारी के अनुसार, पुराना बस्ती थाना प्रभारी के सास-ससुर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है. दोनों चार दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर से आए थे. पेंशनबाड़ा में टीआई के साथ उनके सास-ससुर रहते हैं. टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही थाना प्रभारी को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है,
वहीं थाना को सील कर सैनिटाइज किया गया है. अब थाना प्रभारी के साथ-साथ सभी थाना स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया जाएगा. इसके साथ ही आजाद चौक थाना पुलिस को पुरानी बस्ती थाना का कामकाज देखने का आदेश दिया गया है.

पंचायत तंत्र- रायपुर। राजधानी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नहीं निकली है. कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केवल राजधानी में ही नहीं पूरे प्रदेश में महाप्रभु आज भी मंदिर में ही रहे ।
गायत्री मंदिर स्थित जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि आज रथयात्रा का दिन है, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं. मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज भगवान का विशेष श्रृंगार हुआ है, लेकिन वे मंदिर में किसी को दर्शन नही देंगे. शाम को उनका विशेष श्रृंगार किया जाएगा ।
वहीं दर्शनार्थियों ने कहा कि आज पहली बार ऐसा हो रहा है कि हमें इस तरह से दर्शन करना पड़ रहा है. हम बाहर से ही दर्शन कर जा रहे हैं. भगवान के पट बन्द हैं, वहीं मंदिर पहुंच रहे भक्तों को प्रसाद भी वितरित नहीं किया जा रहा है. मंदिर के बाहर टेबल पर रखे प्रसाद को भक्त खुद से ही निकालकर ग्रहण कर रहे हैं ।
भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने मंदिर पहुंचे महापौर एजाज ढेबर ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी. इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दिन हमने देश व प्रदेश को कोरोना से मुक्ति मिलने की कामना की है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने स्वयं नहीं जा पाने की वजह से उन्हें मंदिर जाने की कहा
था ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना संक्रमण के कम्युनिटी में फैलने के खतरे की आशंका पर रायपुर नगर निगम ने आज से अभियान की शुरूआत की है. स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम की टीम घर-घर दस्तक देगी ।
राजधानी में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अगले महीने से टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है. इसके लिए 5-5 सौ घरों का एक ग्रिड और एक-एक जोन में 5-5 ग्रिड बनाया गया है. 10 ग्रुपों में बांटी गई स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम एक-एक घर में जाकर निरीक्षण करेगी ।
महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि जहां कोरोना संक्रमित मिलेंगे, उनकी मेडिकल हिस्ट्री भी खंगाली जाएगी. खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखा जाएगा. उनकी पूरी हिस्ट्री निकाली जाएगी कि उन्हें किस तरह की बीमारी है. उन्होंने कहा कि आज एक वैन भी लांच कर रहे हैं, जिसमें बैठेने से पता चल जाएगा कि व्यक्ति को कोरोना है या नहीं है ।
महापौर ढेबर ने चर्चा के दौरान निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि इसकी घोषणा आज कल में हो सकती है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। राजधानी के सुंदर नगर स्थित भारत पेट्रोल पंप से पेट्रोल की जगह पानी निकल रहा है. जिस वजह से कहीं भी कार और बाइक के इंजन बंद हो रहे है. पेट्रोल की जगह पानी निकलने की खबर के बाद ग्राहकों ने पंप पहुंचकर जमकर हंगामा किया. मामला बढ़ता देख पंप के मैनेजर ने डीडीनगर पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को अपने कंट्रोल किया ।
जानकारी के अनुसार सुबह से अब तक लगभग 15 से 20 हजार रूपए तक का पेट्रोल बिक चुका है. जितने लोगों ने पेट्रोल डलाया है उनकी परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि गाड़ियां अचानक बंद होने लगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि 2 साल पहले भी इस टंकी से पानी निकला था ।
पेट्रोल भराने पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि हमने 2 लीटर पेट्रोल डलाया था. कुछ दूर आगे जाने के बाद गाड़ी बंद हो गया. मैकेनिक के पास ले गए, तो पता चला कि गाड़ी के टंकी में पानी भरा हुआ है, जो इंजन तक आ चुका है. हमने इसकी सूचना पेट्रोल पंप में आकर मैनेजर को दी. उन्होंने पेट्रोल पंप की टंकी को चैक किया, जिसमें पानी निकला ।
पेट्रोल पंप के मैनेजर अनिल अग्रवाल के मुताबिक सुबह उनके कर्मचारियों ने पेट्रोल टंकी की डेंसिटी चैक की थी. उस वक़्त उसमें पानी नहीं मिला था, लेकिन लगभग 2 से 3 घंटे के बाद कुछ लोगों की पानी मिलने की शिकायतें आई. फिर दोबारा चेक करने पर उसमें अधिक मात्रा में पानी निकला ।
उन्होंने कहा कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से टंकी में पानी घुसा है. सुबह से जितने लोगों ने पेट्रोल डलाया है, हमने सभी ग्राहकों को उनका पैसा भी वापस कर दिया है, लेकिन कुछ देर बाद यहां पैसा लेने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी. तब इसकी सूचना तत्काल डीडीनगर थाना की दी गई ।

पंचायत तंत्र- रायपुर। वरिष्ठ विधायकों को निगम- मंडल में जगह देने के प्रस्ताव पर उन विधायकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है। अमितेश शुक्ला ने इस प्रस्ताव पर बागी रुख दिखाया है। जबकि अरुण वोरा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 13 मंत्री की अधिकतम सीमा के चलते कई वरिष्ठों को मंत्रीमंडल के जगह नहीं मिल पाई। निगम और मंडल में नियुक्तियों के सम्बंध में ये प्रस्ताव सत्ता और संगठन की बैठक में आया कि इसमें उन विधायकों को शामिल किया जाए जिन्हें योग्यता के बाद नहीं लिया जा सका। जिन विधायकों को निगम मंडल में एडजस्ट करने की बात सामने आई हैं, उनमें सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमितेश शुक्ल, अरुण वोरा और रामपुकार सिंह हैं।
पूर्व केबिनेट मंत्री अमितेश शुक्ला से बात की तो उन्होंने दो टूक इस प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया। अमितेश ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले ही अवगत करा दिया है कि उनकी निगम मंडल में कोई रुचि नही है। लालबत्ती में उनकी कोई रुचि नहीं हैं। उनकी काम करने की इच्छा है, उन्होंने पुराने कैबिनेट मंत्री होने का हवाला देते हुए कहा कि वे अपना डिमोशन नहीं कराना चाहते।
वहीं विधायक अरुण वोरा ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वह किसे क्या जिम्मेदारी दें। उन्हें जो भी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री देंगे वह पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते स्वीकार्य होगा।
इस बारे में दो वरिष्ठ नेताओं से बात की गई तो उन्होंने सवाल को टाल दिया। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने इसे हाइपोथेटिकल सवाल बताते हुए कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पता नहीं ये जानकारी कहाँ से मिली। उन्होंने कहा कि जिंन्होने ये जानकारी दी है उससे इसका जवाब लीजिये।
कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू ने कहा कि उन्हें अभी कोई सूचना नहीं है। साहू ने कहा कि जब तक पार्टी से ऐसी कोई जानकारी न आ जाये तब तक कुछ कहना ठीक नहीं है।