Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । अवैध रेत खनन पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार है, यहां कानून का राज है, किसी की दादागिरी नहीं चलेगी, कानून अपना काम करेगी. इस मामले में मंत्री लखमा ने भाजपा के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि 15 साल तक भाजपा ने प्रदेश में लूटमारी की है. किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. लेकिन भूपेश सरकार में दादागिरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी ।
रमन-कौशिक पर कसा तंज
हाथियों के मौत पर डॉक्टर रमन सिंह और धरमलाल कौशिक के बयान पर भी कवासी लखमा ने निशाना साधा है. लखमा बोले कि भाजपा में धरमलाल कौशिक और रमन सिंह जैसे दो ही तो नेता बचे हैं. इनको राजनीति करनी है तो थोड़ा बहुत बोलेंगे ही. इनके कार्यकाल में कितने लोग मरे और तारमेटला में काफी लोगों की जान गई, 300 घर जले हैं, तब ये लोग सो रहे थे. गली-गली में हम लोगों ने सड़क में आंदोलन किया. सरकार हाथी के मामले में गंभीर है. इस पर कमेटी गठित की गई है, जिसकी रिपोर्ट आएगी ।
भाजपा सांसदों को शर्म आनी चाहिए-लखमा
मंत्री लखमा ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण रोजगार अभियान से श्रमिकों को मदद देने की घोषण की है, उसे छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है. बिहार में चुनाव हो रहा है, मध्य प्रदेश में सरकार बदली गई है. इसे सारी जनता देख रही है. मुख्यमंत्री के केयर्स फंड में भाजपा सांसदों ने पैसे जमा नहीं किए हैं. प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किए इन लोगों को शर्म आनी चाहिए. आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की जनता इनको सबक सिखाएगी ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन में फंसे श्रमिकों को वापस लाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया जा रहा है। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के द्वारा 19 जून तक 41 हजार 361 श्रमिकों को वापस जांजगीर-चांपा जिले में लाए गए हैं।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण देश के अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ के मजदूर रूके हुए थे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इन श्रमिकों को सुरक्षित छत्तीसगढ़ लाने के लिए बनायी गई कारगर नीति श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था से इन श्रमिकों को सकुशल छत्तीसगढ़ लाया गया है।
  राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी अनुसार वापस आए श्रमिकों को उनके गृह ग्राम के नजदीक क्वांरटीन की व्यवस्था की गई है। श्रमिकों के पहुचने पर प्लेटफार्म पर श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं बसों से उन्हें गृह ग्राम के नजदीक बनाए गए क्वारंटीनइन सेंटर तक पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक पहुंचे श्रमिकों में जनपद पंचायत अकलतरा के 4,192, बलोदा-2,360, नवागढ-5,885, पामगढ-9,288, सक्ती-2,059, जैजैपुर-7988 नवागढ़-4,443, डभरा-1,929 और बम्हनीडीह के 3,217 प्रवासी श्रमिक सुरक्षित अपने गृह जिला पहुंचाए गए हैं।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवाह्न पर फसलों को चराई से बचाने के लिए पूरे प्रदेश में शुरू हुए रोका-छेका अभियान से कोरबा जिले के ग्रामीण भी उत्साहित हैं। जिले के सभी ग्राम पंचायतों और गौठान गांवों में आज इस अभियान की शुरूआत हुई। स्थानीय विधायकों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने भी इस अभियान की शुरूआत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कोरबा जिले की चिर्रा ग्राम पंचायत के गौठान परिसर में रिमझिम बारिश के बीच मुंह पर मास्क बांधे और सोशल डिस्टेंसिंग मेन्टेन करते हुए पचास से अधिक संख्या में ग्रामीणों और गौठान समिति के सदस्यों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं ने पूरे उत्साह से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गौठान समिति के सदस्य ललिता राठिया ने उत्साह पूर्वक बताया कि सरकार कोई कार्यक्रम शुरू करती है तो लोग जागरूक होते हैं। अपने फायदे के लिए लोग उस कार्यक्रम को अपनाते हैं। रोका-छेका अभियान भी गांव वालों के फायदे का अभियान है। ललिता राठिया ने बताया कि अब गांव के जानवर खुले में नहीं छोड़े जायेंगे। खेतों और बाड़ियों में घुसकर फसलों और सब्जियों को नहीं खायेंगे। बाहर छुटे जानवरों को सीधे गौठान में छेका जायेगा और पचास रूपये जुर्माना वसूलकर ही छोड़ेंगे। ललिता राठिया ने बताया कि इससे धान, सब्जी का उत्पादन ज्यादा होगा और किसानों को ज्यादा फायदा होगा। जुर्माने की राशि से पशुओं और गौठानों को सक्षम बनाया जायेगा। गांव की माली हालत सुधरेगी। ललिता राठिया ने रोका-छेका अभियान के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार व्यक्त किया।
ग्राम गौठान समिति की सदस्य श्रीमती कुंती राठिया ने कहा कि गौठान बनने से महिलाओं को अच्छा फायदा हुआ है। महिलाएं गौठान में केचुआ खाद बना रहीं है। एक लाख रूपये से अधिक की खाद अभी तक बेच दिये हैं। गौठान की बाड़ी में सब्जी लगा रहे हैं और उसे बेचकर भी फायदा कमा रहें हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अब आजीविका ठीक से चल रही है। पहले काम नहीं मिल रहा था, अब 10 से ज्यादा महिलाओं को रोज का रोजगार मिल गया है। श्रीमती राठिया ने आशा जताई की गौठानों में अच्छे से काम करने पर एक साल में ही गांव की तस्वीर बदल सकती है।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया और 93 लाख 22 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्राम सेमरिया में धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण लागत 19 लाख 97 हजार रूपए का भूमि पूजन किया। डॉ. डहरिया ने ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के उपायों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने विभिन्न गांवों में लोकार्पण और भूमिपूजन के दौरान लोगों को संबांधित भी किया।
मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि रोका-छेका हमारी प्राचीन संस्कृति है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए और खुले में चराई पर रोक लगाने के लिए 19 जून से 30 जून तक रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से पशुओं को गौठानों में रखने और खुले में चराई पर रोक लगाने की शपथ लेने की अपील की। डॉ. डहरिया ने ग्राम खोरसी में 14 लाख 93 हजार रूपए की लागत से निर्मित होने वाले गौठान निर्माण का भूमि पूजन और जैतखाम के पास 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित चबूतरा निर्माण का लोकार्पण किया। उन्होंने ने ग्राम कुटेला में 14 लाख 69 हजार रूपए की लागत केे धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण और ग्राम अमोदी में 7 लाख 13 हजार रूपए की लागत के धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन किया।
 श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्राम सेजा में 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित उचित मूल्य दुकान का लोकार्पण और धान खरीदी केन्द्र में 8 लाख रूपए से निर्मित होने वाले चबूतरा निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्राम परसदा में 10 लाख रूपए से निर्मित गौठान, ग्राम तुलसी में 5 लाख रूपए की लागत के नवीन शासकीय हाई स्कूल में छात्रों के लिए फर्नीचर व्यवस्था और ग्राम भैंसमुंडी में 3 लाख रूपए से निर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, सदस्य श्रीमती दुर्गा राय, जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष श्री खिलेश देवांगन, सदस्य श्रीमती दिव्या सोनवानी सहित श्री भगवती धुरंधर गणेश राम घृतलहरे, श्री भुवन सिंह वर्मा, पंच-सरपंच तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा भारतीय सेना की वीरता को ढाल बनाकर मोदी सरकार की गलतियों पर पर्दा डालने की चाल न चले। मोदी सरकार देश और देश के बाहर आर्थिक, कूटनीतिक, विदेश नीति सहित हर मोर्चे पर असफल सिध्द हो चुका है। बीते 6 साल से देश नेतृत्वहीनता का दुष्परिणाम भोग रहा है। देश ने मोदी-वन में पठानकोट, पुलवामा जैसी बड़ी आतंकी हमला सहित 5 साल में 1700 से अधिक आतंकी हमला का दर्द सहा है। पांच साल में हुए आतंकी हमला में 500 से अधिक नागरिक और सेना की जवानों की शहादत हुई है। कारगिल युद्ध मे भी इतनी बड़ी संख्या में’जवानों की शहादत नही हुई थी। मोदी-2 में तो गलवान घाटी की घटना 20 जवानों की शहादत सबने देखी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं प्रवक्ताओं को आरएसएस के झूठी मनगढ़ंत कहानियों से भरे ग्रन्थालय से बाहर निकल कर देश के वास्तविक इतिहास को पढ़ना चाहिए। आजादी की लड़ाई से लेकर आजाद भारत को मजबूत करने एक जुट रखने सहित भारत की ओर आंख तरेरने वाले दुश्मनों के आंख को फोड़ने का दम कांग्रेसकाल के प्रधानमंत्रियों में था। बीते छः साल से देश नेतृत्वहीनता के दौर से गुजर रहा है। कांग्रेस शासनकाल में 1962 के बाद लगातार कांग्रेस शासनकाल के प्रधानमंत्रियों ने चीन को उसकी औकात दिखाई है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान चीन की औकात भारत की ओर आंख उठाकर देखने की नहीं थी। 1962 के युद्ध में मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में कुमाऊँ दस्ते की अहीर टुकड़ी ने 1700 से ज़्यादा चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतारकर रेज़ांग लॉ को चीनी क़ब्ज़े से आज़ाद कराया था। 1967 में चीन ने जब सिक्किम पर हमला किया, तो भारत ने उसे मुँह तोड़ जवाब दिया था। भारत यह युद्ध जीता था। भारतीय सेना ने चीन के 340 सैनिकों को मारा था। 1975 में सिक्किम को इंदिरा गांधी जी के सक्षम नेतृत्व में चीन की नाक के नीचे से भारत में मिलाकर, इसे भारत का 22वाँ राज्य घोषित कर दिया था। 1987 में चीन के सारे ऐतराज़ को दरकिनार करते हुए,  तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने अरुणाचल प्रदेश को सम्पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा निगम मंडल में नई नियुक्ति की खबर से आरएसएस भाजपा के भ्रष्ट कमीशन खोर पूर्व निगम मंडल अध्यक्ष व सदस्यों की होश उड़ गये है। पूर्व रमन सरकार के समय आरएसएस भाजपा के नेताओ ने 15 साल तक निगम मंडलों के पदों में बैठकर निगम मंडल के खजाने की अफरातफरी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का काम किया। आरएसएस भाजपा के भ्रष्ट कमीशन खोरी गरीब जनता के हक अधिकारों को डकारने वाले  नेताओं को अब जेल जाने का डर सता रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि महामारी संकट को देखते हुये निगम मंडल में सोच विचार कर ही नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में भाजपा नेताओं का निगम मंडल की नियुक्ति को लेकर झूठा मनगढ़ंत गुमराह करने वाला बयान बाजी करना बौखलाहट मात्र है। दरअसल आरएसएस भाजपा नेताओं के निगम मंडल अध्यक्ष रहते की गयी कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के उजागर होने से भयभीत  है। 15 साल तक रमन सरकार के दौरान कोई ऐसा भी विभाग  आरएसएस भाजपा के नेताओ ने कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार से अछूता नही रहा ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य हित में 15 साल तक भाजपा की कमीशनखोर  भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई निस्वार्थ भाव से लड़े हैं। पद प्रतिष्ठा पेंशन की लालसा में तो आर एस एस और भाजपा के नेता ही काम करते हैं। आजादी के लडाई से लेकर अब तक की आरएसएस भाजपा की भूमिका से यह स्पष्ट है ।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । पर्यावरण को संतुलित रखने, शुद्ध रखने के लिए जरूरी है कि वातावरण को हरा-भरा रखे, साफ-सुथरा रखे. इसी धेय के साथ आज ग्रीम आर्मी रायपुर जोन की ओर से साफ-सफाई अभियान चलाया गया है. ग्रीम आर्मी के सदस्यों ने महादेवा तालाब में श्रम दान किया ।
सुबह 8 बजे ग्रीम आर्मी के सदस्य चंगोराभाठा स्थित महादेवा तालाब पहुँचे. तालाब में ग्रीम आर्मी के सदस्यों ने सबसे पहले तालाब पार सफाई की शुरुआत की. तालाब के पार चारों ओर फैले गंदगी को हटाया गया. तालाब में फैले कचरों को निकाला गया. इसके बाद वहाँ पर वृक्षारोपण के लिए गड्ढे किए गए ।
ग्रीम आर्मी के इस अभियान में स्थानीय पार्षद मीनल चौबे, कोपल क्रिएटिव संस्था, एनएसएस के छात्र-छात्राएं, प्रोफेसरों की विशेष मौजूदगी रही. वहीं ग्रीम आर्मी के संस्थापक अमिताभ दुबे, अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, कृष्ण कुमार वर्मा, नरेन्द्र गोस्वामी, नवनीत चावड़ा, चंद्रकांत देवांगन, रात्रि लहरी सनत देवांगन, कविता कुंभज आकाश कुशवाहा, पद्मीनी वर्मा , पुनीत चंद्रा एसपी साहू संजू साहू, रूमा विश्वकर्मा, डॉ मनोज ठाकुर अनिल वर्मा एवं अलग-अलग जोन के 40 सदस्य उपस्थित रहें ।
ग्रीम आर्मी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर ने कहा कि आज की तरह ही कल रविवार को भी तालाब में सफाई अभियान चलाया जाएगा. तालाब के पार पेड़ लगाएंगे जाएंगे. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सीमा पर शहीद हुए जवानों की स्मृति में भी पौधें रोपे जाएंगे. पर्यावरण को संतुलित रखने का दायित्व हम सभी का है. हमारी कोशिश है कि हम शहर के वातावरण को प्रदूषित होने से बचा सकें ।
 
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने रेत सहित अन्य सभी तरह के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले में रेत माफियाओं द्वारा की गई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए धमतरी जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बघेल ने कड़े शब्दों में कहा है कि पूरे प्रदेश में चाहे वह रेत का मामला हो या अन्य किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा, ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
 

 पंचायत तंत्र- रायपुर । गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अवैध रेत घाट संचालकों द्वारा धमतरी के जनप्रतिनिधियों से मारपीट करने के मामले में धमतरी पुलिस अधीक्षक बी एस राज भानु से फोन पर चर्चा कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मामला संज्ञान में आते ही एसपी को फोन पर आरोपियों को पकड़ने की लिए निर्देशित किया था जिसके बाद 15 में से सात आरोपियों को कल ही गिरफ्तार कर लिए गए थे, शेष आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गृह मंत्री ने एसपी को निर्देशित किया है ।
मंत्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शांतिप्रिय वातावरण को किसी अन्य प्रदेश से आए लोगों द्वारा दूषित करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में शांति व्यवस्था कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू है और इसे भंग करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 25 से बढ़ाकर अब 31 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का अहम निर्णय लिया गया है। इन लघु वनोपजों में वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज को शामिल किया गया है। निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें वन तुलसी बीज 16 रूपए, वन जीरा बीज 70 रूपए, ईमली बीज 11 रूपए, बहेड़ा कचरिया 20 रूपए, हर्रा कचरिया 25 रूपए तथा नीम बीज 27 रूपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी। हर्रा कचरिया के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 रूपए में राज्य सरकार द्वारा 2 रूपए की वृद्धि करते हुए 25 रूपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है।
वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि राज्य में इसके पहले वर्ष 2018 तक मात्र 7 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान सरकार द्वारा वनवासियों को लघु वनोपजों के जरिए बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी करते हुए अब 31 लघु वनोपजों कर दी गई है। इससे वनांचल में रहने वाले लोगों को जहां बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा, वही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
राज्य में इसके पहले खरीदी की जाने वाली 25 लघु वनोपजों में साल बीज, हर्रा, ईमली बीज सहित, चिरौंजी गुठली, महुआ बीज, कुसुमी लाख, रंगीनी लाख, काल मेघ, बहेड़ा, नागरमोथा, कुल्लू गोंद, पुवाड़, बेल गुदा, शहद तथा फूल झाडू, महुआ फूल (सूखा), जामुन बीज (सूखा), कौंच बीज, धवई फूल (सूखा), करंज बीज, बायबडिंग और आंवला (बीज सहित) तथा फूल ईमली (बीज रहित), गिलोय तथा भेलवा की खरीदी की जा रही थी। राज्य सरकार द्वारा कुसुमी लाख, रंगीनी लाख और कुल्लू गोंद की खरीदी में समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।
 
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । वन मंत्री मोहम्मद अकबर आज रायपुर में वन्यप्राणियों की बीमारियों तथा निश्चेतना पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर शामिल हुए। उन्होंने विगत 17 जून से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी में फिल्ड डिमास्ट्रेशन कार्य का मौके पर अवलोकन भी किया। वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में मानव-हाथी द्वंद्व में नियंत्रण सहित अन्य वन्यप्राणियों की बीमारियों के इलाज तथा निश्चेतना संबंधी कार्य में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे राज्य की राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं पर निर्भरता कम होगी और वन्यप्राणियों की बीमारियों की इलाज तथा निश्चेता संबंधी कार्य के लिए छत्तीसगढ़ राज्य और अधिक सक्षम बनेगा।
 छत्तीसगढ़ राज्य के वनाधिकारियों तथा संविदा पर पदस्थ पशु चिकित्सकों के लिए वन्यप्राणियों की बीमारियों एवं निश्चेतना विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के अंतिम दिवस आज डार्ट गन की सहायता से फील्ड डिमास्टेªशन कराया गया। इस दौरान पुलिस कांस्टेबल चंद्रपुर श्री अजय मराठे, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी श्री रवि खोबरागड़े तड़ोबा टायगर रिजर्व महाराष्ट्र तथा वैज्ञानिक, कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग डॉं. जसमीत सिंह द्वारा डार्ट गन के प्रत्येक पाटर््स के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। डार्ट गन के संचालन आने वाली समस्याएं और इसके निदान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
  फिल्ड डिमास्ट्रेशन में सभी डाक्टरों को डार्ट गन चलवा कर अभ्यास कराया गया। इसके अलावा मैदानी कर्मचारियों के छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर डार्टगन चलाने का अभ्यास कराया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में सभी डाक्टरों के अलावा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों ने वन्यप्राणियों को निश्चेतना करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की बारीकियों से अवगत हुए। यह प्रशिक्षण निश्चित रूप से वन्यप्राणियों के रेस्क्यू के दौरान लाभप्रद होगा तथा वन्यप्राणियों के निश्चेतना, रेडियो कॉलर करने, बीमारियों का इलाज करने में राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं पर निर्भरता कम करेगा।
 तीन दिवसीय प्रशिक्षण के समापन समारोह सह फिल्ड डिमास्टेªशन के अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी, प्रबंध संचालक वन विकास निगम श्री राजेश गोवर्धन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भू-प्रबंध श्री सुनील कुमार मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक रायपुर श्री एस.एस.डी. बड़गैय्या, संचालक सह वनमण्डलाधिकारी श्रीमती एम. मर्सीबेला सहित वरिष्ठ अधिकारीगण, अधीक्षक, सहायक वन संरक्षक, वनक्षेत्रपाल, वनपाल, फॉरेस्ट गार्ड एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।