Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी में अलग-अलग थाना क्षेत्र में 12 नग मोबाइल चुराने वाले 3 आरोपी हुए गिरफ़्तार। पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता और पुलिस कोरोना संक्रमण की व्यस्त ड्यूटी के साथ-साथ ऐसे शातिर चोरो को भी पकड़ती हैं। पुलिस ने बताया कि तीनो आरोपी रायपुर शहर में दोपहिया वाहन में घुम -घुम कर माबाईल फोन चोरी करते थे। तीनो आरोपियों में एक अपचारी बालक भी हैं जो इन आरोपियों की मदद करता था। आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी तिलक साहू और नरेश ध्रुव शातिर चोर हैं जो हाल ही में चोरी के प्रकरण में जेल से हुआ है। टीम द्वारा हाल ही में जेल से छूटे चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किये जा रहे थे इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि तिलक साहू जो शातिर चोर है कुछ दिनों पूर्व ही जेल से छूट कर बाहर आया है। जिस पर टीम द्वारा गंगानगर खमतराई निवासी तिलक साहू की पतासाजी की जाकर पकड़ कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी तिलक साहू द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर मोबाईल चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश के अन्य प्रान्तो से छत्तीसगढ़ वापस लौटे श्रमिकों और व्यक्तियों को, जिनके नाम पर कोई राशनकार्ड नहीं है या किसी भी राशनकार्ड में उनका नाम दर्ज नहीं है, उनको माह मई और जून के लिये 5 किलो चावल प्रति व्यक्ति प्रति माह की दर से और 1 किलो चना प्रति परिवार प्रति माह की दर से निशुल्क प्रदान किया जाना है। इसके लिये सभी जनपद कार्यालयों मे और नगर पंचायत कार्यालयों मे ऐसे प्रवासी श्रमिकों की पहचान कर ऑनलाइन एन्ट्री का कार्य किया जा रहा है। योजना का लाभ केवल ऐसे प्रवासी श्रमिकों को दिया जाना है, जिनका नाम किसी भी राशनकार्ड मे दर्ज नही है। 
   इसी कड़ी मे बलौदाबाजार शहर के नगर भवन के समीप स्थित उचित मूल्य की दुकान से पुरानी बस्ती निवासी सोनाली नवरंगे के 3 सदस्यीय परिवार को इस योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न का लाभ दिया गया है। उन्होंने एक महीने का 15 किलोग्राम चावल उठाया है। खाद्यान्न प्राप्त करने के बाद परिवार के समाने अब खाने की समस्या नहीं होगी। उनकी जिंदगी कोरोना काल में भी आसान हो गई है। प्रवास से वापस लौटने के बाद ये परिवार शहर के वार्ड 07 मे निवासरत है। उसे 15 किलो चावल और मिलेगा। सोनाली नवरंगे की तरह ही कोई भी प्रवासी श्रमिक जो इस योजना के अन्तर्गत पात्र हैं, इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेगा। इसके लिये वह प्रवासी श्रमिक जिसका नाम किसी भी राशनकार्ड मे दर्ज नही है, अपने आधार नम्बर और अन्य पहचान पत्र दस्तावेजों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लिये अपने ग्राम सचिव के माध्यम से सम्बंधित जनपद कार्यालय मे और नगरीय क्षेत्र मे नगर पालिका अथवा नगर पंचायत कार्यालय मे जानकारी प्रस्तुत कर सकेगा। जहा उसकी डाटा एन्ट्री की जायेगी। इसके बाद उसे उसके क्षेत्र की सम्बंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से माह मई और जून के लिये निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त हो सकेगा। वर्तमान मे जिले की सभी 6 जनपदों और 9 नगरीय निकायों मे ऐसे 485 परिवारो की पहचान कर 1072 लोगो की एन्ट्री पूर्ण कर ली गई है।
 
 
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दूसरा स्थान प्राप्त होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। हाल ही में एक ख्याति प्राप्त संस्था द्वारा मुख्यमंत्रियों के कार्याें और जनता के बीच उनकी छवि को लेकर राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण कराया गया था। जिसमें लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की सूची में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दूसरे स्थान पर रहे। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है।
    प्रतिनिधि मण्डल ने राज्य सरकार की उद्योग और व्यापार हितैषी नीतियों और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों हेतु राज्य सरकार की प्रशंसा की। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि राज्य के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों द्वारा तैयार उत्पादों को शासकीय खरीदी में प्राथमिकता देने की राज्य सरकार की नीतियों से इस सेक्टर के उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कम्पनियों के ऐसे उत्पाद जो छत्तीसगढ़ मंे तैयार नहीं होते हैं, शासकीय खरीदी में उनकी आवश्यकता होने पर उन उत्पादों की खरीदी कम्पनियों के छत्तीसगढ़ स्थित वितरकों से करने का निर्णय लिया है।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधि मण्डल के आग्रह पर छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन उद्योगों के लिए एनएमडीसी से आयरन ओर के लिए लॉन्ग टर्म प्राईसिंग पॉलिसी तय करने और छत्तीसगढ़ के स्पंज आयरन उद्योगों को पांच मिलियन टन आयरन ओर की आपूर्ति के संबंध में पहल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के संचालन के दौरान कोरोना संक्रमण रोकने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की गाईड लाइन का सख्ती से पालन किया जाए। बाहर से उद्योगों में सामान लाने वाले ट्रकों के ड्राइवरों और क्लीनरों के ठहरने की पृथक से व्यवस्था की जाए और उनको उद्योगों के कर्मियों के सम्पर्क से दूर रखा जाए।
    प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से एनएमडीसी से मिलने वाली आयरन ओर की कीमतों में कमी आयी है, परंतु उनकी जटिल नीतियों के कारण प्रति माह मूल्य में वृद्धि होती रहती है, यदि एक लंबी अवधि के लिए मूल्य निर्धारण का प्रावधान हो सके तो उद्योग संचालन में सुगमता होगी। उन्होंने उद्योगों के हित में राज्य शासन द्वारा की गई जमीन फ्री होल्ड की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और इसे जल्द क्रियान्वित कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मण्डल ने जेम पोर्टल के स्थान पर सीएसआईडीसी के माध्यम से शासकीय खरीदी प्रारंभ करने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया, साथ ही उन्होंने यह अनुरोध भी किया कि छत्तीसगढ़ स्थित बड़े संयंत्र अपनी आवश्यकता की वस्तुएं जो राज्य के लघु उद्योगों द्वारा उत्पादित हैं, उनका आयात बाहर से न करें और छत्तीसगढ़ मंे निर्मित उत्पादों का ही उपयोग करें तो इससे छत्तीसगढ़ के उद्योगों को काम मिलेगा। प्रतिनिधि मण्डल ने पोल्ट्री उद्योग को लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान से अवगत कराया। राइस ब्रान तेल उत्पादन से जुड़े प्रतिनिधि ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छी क्वालिटी का राइस ब्रान तेल बनाया जाता है, शासन के सहयोग से इसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है।
    प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सीएम रैंकिंग में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने प्रतिनिधि मण्डल की विभिन्न मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के श्री के.के. झा, बीएसपी एंसीलरी इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन भिलाई के श्री अरविन्दर सिंह खुराना, बोराई इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन रसमड़ा दुर्ग के श्री रवि गुप्ता, स्पंज आयरन मैन्युफेक्चर एसोसिएशन भिलाई के श्री अनिल अग्रवाल और श्री बहादुर अली सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु के वेल्लूर जिले में छत्तीसगढ़ के मजदूरों को वापस लाने के लिए राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है ।
कोरोना वायरस के चलते देश के विभिन्न राज्यों में छत्तीसगढ़ के कामगर व मजदूर फंसे हुए हैं. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 27 मजदूर तमिलनाडु के वेल्लूर जिले में फंसे हुए हैं, जिन्होंने राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को फोन कर बताया कि उनके पास न तो राशन की व्यवस्था है, और न ही कोई मूलभूत सुविधा है. उन्होंने सांसद से राशन व्यवस्था कराने व छत्तीसगढ़ वापसी का आग्रह किया ।
 
मजदूरों की स्थिति से चिंतित सांसद रामविचार नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर फंसे हुए मजदूरों की नाम सहित सूची संलग्न कर छत्तीसगढ़ वापसी और

वापसी तक उनके तमिलनाडु के वर्तमान निवास स्थान में राशन सामग्री और अन्य मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आग्रह किया है ।

 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस संख्या में 18 और नए संक्रमित जुड़ गए हैं. इसमें बलौदाबाजार से 14, कोरबा से 3 और सूरजपुर से एक संक्रमित शामिल हैं. इसी तरह 12 कोरोना पॉजिटिव को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है ।
बलौदाबाजार जिले में आज मिले सभी 14 मरीज बलौदाबाजार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम धाराशिव के हैं. सभी मरीज क्क्वारेंटाइन सेंटर के ही है। इनमें 4 बच्चे सहित अन्य 10 लोगों की उम्र 20 वर्ष से अधिक है. सभी को रायपुर ले जाने स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गयी है। इन सभी का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा रहा है ।
अभी अभी 18 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई (जिला बलौदाबाजार से 14, कोरबा से 3 व सूरजपुर से 1)। 12 कोरोना मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए। 
प्रदेश में 18 नए कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कुल संख्या 918 हो गई है. जिनमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 666 है. वहीं 249 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. अभी तक 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जिसमें की एक राजधानी रायपुर का था, दूसरी महिला भिलाई की रहने वाली थी. तीसरी 19 वर्षीय युवती थी, जो जगदलपुर से इलाज कराने राजधानी आई थी. उसकी मौत एम्स में हुई है ।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय कल शनिवार 6 जून को पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कल सुबह अपने ग्रह क्षेत्र जशपुर से प्रस्थान कर राजधानी रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा स्वागत उपरांत नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा मीडिया विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना संकट के चलते तमाम सावधानियों का ध्यान रखते हुए सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश है और ऐसे में सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करना चाहते है, परंतु पार्टी के निर्देशों व केंद्र सरकार के नियमो का पालन करते हुए सीमित कार्यकर्ताओं के बीच नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत एवं पदभार ग्रहण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। स्वागत व पदभार ग्रहण कार्यक्रम उपरांत दोपहर 3 बजे नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रेस कांफ्रेंस करेंगे व मीडिया के बंधुओ से मुखातिब होंगे।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर मे ग्राम पंचायत धरसींवा अंतर्गत ग्राम धरसींवा,थाना धरसींवा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।अपर कलेक्टर ने पूर्व में श्री राकेश यादव के घर के पास,पश्चिम में संदीप दुकान के पास,उत्तर में पानी टंकी के पास और दक्षिण में श्री अब्दुल हमीद के घर के पास को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया है।
कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत  प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार होगा। जिसमें तैनात पुलिस अधिकारी, फिजिकल डिस्टेंसिग सुनिश्चित करते हुए मेडिकल इमरजेंसी या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेतु आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज लिया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी दुकानें, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी  आदेश पर्यन्त पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी हेतु विधिवत परिवहन अनुमति इंसीडेंट कमांडर द्वारा दी जाएगी। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।  मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारण से कन्टेनमेंट जोन या मकान के बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। केवल मेडिकल इमरजेंसी की दशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा पास जारी कर इंसीडेंट कमांडर को सूचित किया जाएगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में संलग्न व्यक्ति फिजिकल डिस्टेंसिग तथा सेनिटाईजेशन सुनिश्चित करते हुये कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश कर सकेंगें। अन्य किसी भी व्यक्ति को कन्टेनमेंट जोन से बाहर निकलना अथवा अन्दर आना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में उपरोक्तानुसार लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु संबंधित थाना प्रभारी उत्तरदायी होगे। कन्टेनमेंट जोन में शासन की गाईडलाईन अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार कान्टेक्ट ट्रेसिंग, स्वास्थ्य निगरानी तथा सैम्पल की जांच इत्यादि आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।
कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश अथवा निकास हेतु केवल 01 द्वार की व्यवस्था बेरिकेटिंग के लिए श्री अभिनव श्रीवास्तव,अनुविभागीय अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग,विधानसभा संभाग  रायपुर मो.न. 94241-20983, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेडिंग हेतु बांस-बल्ली की आपूर्ति हेतु श्री विश्वनाथ मुखर्जी, उप वनामंडलाधिकारी रायपुर वनमंडल, रायपुर 90092-42222, कंटेंटमेंट जोन में सेनिटाइजेशन तथा आवश्यक वस्तुाओ की आपूर्ति व्यवस्था हेतु श्री एच आर बघेल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत धरसींवा,मो.न. 94255-06285, घरो का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एसओपी अनुसार दवा, मास्क, पीपीई इत्यादी उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु श्रीमति मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर मो.नं. 94255-16797, उपरोक्त दर्शित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सहित अन्य समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु इंसीडेंट कमांडर श्री प्रणव सिंह,अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) मो.न. 96695-52437,  भारत सरकार एवं राज्य शासन के द्वारा समय-समय पर जारी गाईड लाईन अनुसार कंटेंटमेंट जोन में लाकडाउन का कडाई से पालन सुनिश्चत करने हेतु श्री बृजेश तिवारी, थाना प्रभारी,थाना धरसींवा, रायपुर मो.नं. 94791-91054 को नियुक्त किया गया है।

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी के अवनी विहार में डॉक्टर दंपत्ति की बुजुर्ग मां के साथ हुई लाखों की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर बैंक खाते से उड़ाए गए पैसों को रिकवर कर लिया है ।
डॉक्टर दंपत्ति की बुजुर्ग मां द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उन्हें आईडिया कंपनी के नाम से एक फोन आया. फोन करने वाले ने उन्हें कहा कि उनका सिम बंद होने जा रहा है, अब उन्हें फोर जी सिम दिया जा रहा है. फोन करने वाले ने उन्हें एक सिम नंबर देकर उसे मैसेज करने के लिए कहा लेकिन मैसेज फेल होने के बाद आरोपी ने पुनः फोन कर उनसे उनके बैंक एकाउंट सहित तमाम डिटेल मांग ली और कहा कि नया नंबर बैंक में लिंक्ड करना है इसलिए उनके पास ओटीपी आएगा. उसे उन्हें बताना है, महिला के पास दो बार ओटीपी नंबर आया जिसे उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को बता दिया. जिसके बाद उनके खाते से 7 लाख 70 हजार रुपये उनके अकाउंट से कट गए ।
शिकायत के बाद सायबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खाते से उड़ाए गए 7 लाख 70 हजार रुपयों को रिकवर कर लिया. बताया जा रहा है कि शातिर ठगों ने उनके आईसीआईसीआई बैंक से अपने तमिलनाडू और ओडिशा के एसबीआई बैंक में ट्रांसफर कर लिया था. जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पहली बार इतनी बड़ी रकम को पुलिस ने इतने कम समय में रिकवर करने में सफलता पाई है ।
 
 
  

 
पंचायत तंत्र –  रायपुर । बूढ़ातालाब के सौंदर्यीकरण की आड़ पर सप्रे शाला के मैदान को छोटा करने का विवाद बड़ा होता जा रहा है। सप्रे शाला मैदान को बचाने के लिए लोग सड़क पर उतर आए हैं। गुरुवार को मैं भी एक याचिकाकर्ता मुहिम के तहत लोगों ने निर्माण कार्य के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
पहले दिन 500 से ज्यादा लोगों ने निगम के कार्य की निंदा की और हस्ताक्षर कर विरोध का समर्थन किया। इधर, बूढ़ापारा के रहवासी डॉ. अजीत आनंद डेग्वेकर, दीपक शर्मा, भूपेंद्र डागा ने हाई कोर्ट में दरवाजा खटखटाया है। हालांकि यहां डबल बेंच नहीं लगने के कारण गुरुवार को भी याचिका स्वीकार नहीं हो पाई। रहवासी नगर निगम और स्मार्ट सिटी को पार्टी बना रहे हैं। नगर निगम ने सप्रे शाला में रात में काम तेज कर दिया है। खोदाई कर लोहे की जाली लगवा दी गई है।
ड्राइंग डिजाइन अधूरी, विवाद के बाद रोका 15 करोड़ का काम : नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने जन आक्रोश और हाई कोर्ट तक मामला ले जाने की पहल को भांपते हुए करीब 15 करोड़ रुपये के इस काम रोक दिया है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक लक्ष्मण झूला के साथ एक अन्य ड्राइंग डिजाइन है। यदि इसका विरोध होगा तो दूसरे डिजाइन पर काम किया जाएगा। बताया जाता है कि बूढ़ातालाब कोकुछ साल पहले पर्यटन विभाग के हवाले किया गया था। पर्यटन विभाग ने तालाब के रखरखाव की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को अनुबंध के तहत दी थी। 30 साल की लीज पर कंपनी को यह तालाब सौंपा गया था। लीज की अवधि खत्म हो गई है पर अभी कानूनी उलझने हैं। इसके बाद भी निगम और स्मार्ट सिटी ने जल्दबाजी में काम शुरू करा दिया।
डिजाइन को सार्वजनिक करने की मांग :सांसद सुनील सोनी के बाद अब रहवासियों ने भी यहां के निर्माण कार्य की ड्राइंग डिजाइन को सार्वजनिक करने की मांग की है। नागरिक संगठनों के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में स्मार्ट सिटी के एमडी और महापौर एजाज ढेबर से भी मुलाकात कर यह मांग की। डॉ. आनंद डेग्वेकर, धर्मराज महापात्र, निश्चय वाजपेई, विश्वजीत मित्रा, राजू कदम, दीपक शर्मा,
चंद्रशेखर गायकवाड़, रामगोपाल व्यास, शाहिद भाई, रामगोपाल व्यास, मुरली शर्मा, लोखंडे जी, कमलेश नौजवानी, उपकेंद्र ठुकरा सहित अन्य के एक प्रतिनिधि मंडल ने योजना पर संशय को दूर करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने इसे सार्वजनिक रूप से जनता के मध्य विभिन्न माध्यमों से प्रकाशित करने के साथ ही जनता से भी सुझाव आमंत्रित कर उसके अनुरूप कदम उठाने और तब तक वर्तमान में चल रहे कार्यों पर रोक लगाने का सुझाव दिया।
स्कूल की छात्राओं ने खोला मोर्चा : जेआर दानी स्कूल की छात्राओं ने भी अब सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध शुरू कर दिया है। यहां से पास आउट छात्राएं भी विरोध कर रही हैं। लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद है। छात्राएं बड़े विरोध की तैयारी कर रही हैं।
विरोध करने वालों से करेंगे चर्चा
बूढ़ातालाब परिसर में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने यदि लक्ष्मण झूला पर आपत्ति नहीं की तो हम लक्ष्मण झूला बनाएंगे। यदि आपत्ति हुई तो दूसरी ड्राइंग डिजाइन के अनुसार निर्माण कार्य होगा। जो विरोध कर रहे हैं उनसे हम चर्चा कर रहे हैं। परेशानी है तो सामने आकर लोग बात करें।
एजाज ढेबर, महापौर , नगर निगम
 

सचिन बघेल, छगन लाल मूंदड़ा को शहर अध्यक्ष बनाने की चर्चा
 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद अब डॉ रमन सिंह अपनी पूरी ताकत लगा दी है. अपने समर्थको को संगठन में समाहित कर सम्मानजनक जगह दी जाए. इसी सिलसिले में लगातार अपने बंगले में भारतीय जनता पार्टी के छोटे-बड़े समर्थको के साथ बैठक कर रहे है. और प्रदेश कार्यकारिणी की नई नियुक्तियां को लेकर मंथन कर रहे है। विश्वनीय सूत्रों से खबर आ रही हैं कि डॉ रमन सिंह ने इसी सिलसिले में अपने प्रमुख सलाहकार और समर्थक पूर्व मंत्री राजेश मूणत को बंगले बुलाकर गहन मंत्रणा की. ज्ञात रहे कि राजेश मूणत भारतीय जनता से भविष्य तय करते हुए डॉ रमन के सबसे विश्वनीय सारथी और समर्थक के रूप में देखे जाते है. और डॉ रमन सिंह राजेश मूणत को प्रदेश महामंत्री के लिए आम सहमति बनाते हुए नियुक्ति दिलाना चाहते है। सूत्र की माने तो राजनांदगांव की सचिन बघेल एवं रायपुर के छगन लाल मूंदड़ा को बीजेपी शहर अध्यक्ष बनाने की खबर आ रही है. अगर सबकुछ ठीक रहा और डॉ रमन सिंह की चली तो दोनों अपने-अपने शहर से जिला अध्यक्ष बन सकते है।