Browsing: रायपुर

साफ-सफाई के बाद योजनाबद्ध रूप से बूढ़ा तालाब का किया जाएगा सौंदर्यीकरण 
 
 पंचायत तंत्र -रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब विवेकानंद सरोवर आने वाले समय में तेलीबांधा तालाब जैसे ही शहर के आकर्षण का केन्द्र बनेगा। बूढ़ा तालाब की साफ-सफाई के बाद योजनाबद्ध रूप से बूढ़ा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज दोपहर राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब का साफ-सफाई के बाद अवलोकन किया। श्री बघेल ने इस माह की 11 तारीख से नगर निगम रायपुर द्वारा बूढ़ा तालाब की साफ सफाई के लिए चलाए गए अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिन-रात मेहनत कर बूढ़ा तालाब से जलकुंभी और कचरा निकाला गया है। अब तालाब का पानी साफ दिख रहा है। 
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक  सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, प्रभारी कलेक्टर और नगर निगम रायपुर के कमिश्नर सौरभ कुमार सहित अनेक पार्षद और जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि नगर निगम रायपुर द्वारा 11 मई से 25 मई तक प्रतिदिन 6 घंटे बूढ़ा तालाब से जलकुंभी और गाद निकालने का काम किया गया। इस काम में 11 ट्रक और सात पोकलेन मशीनें लगाई गई थी, 85 सफाई कर्मी, 30 ठेका कर्मी, 50 मछुआरों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, दुर्गा काॅलेज के विद्यार्थियों की टीम ने श्रम दान किया। नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव कुमार डहरिया, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर सहित पार्षदों ने भी तालाब की साफ-सफाई के लिए श्रम दान किया। अब तक बूढ़ा तालाब से लगभग 1100 डंपर से अधिक जलकुंभी और गाद बाहर निकाला जा चुका है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम रायपुर को इसके पहले रायपुर शहर को टैंकर मुक्त शहर बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें काफी हदतक सफलता मिली है। अब शहर में टैंकरों की संख्या काफी कम हो गई है। हमारे पूर्वजों द्वारा बनवाए गए प्राचीन तालाब शहर की सुंदर पहचान हैं। बूढ़ा तालाब सहित शहर के अन्य तालाबों को भी सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनकी साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाबों को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है। तालाबों के आसपास के मोहल्लों में लोगों को इसके लिए जागरूक करना होगा। तालाबों में आने वाले सीवरेज के पानी को भी रोका जाना चाहिए। हैं। 
 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नया कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कंटेंनमेंट जोन में बांट दिया है. देवेन्द्र नगर क्षेत्र के भाटापारा के फाफाडीह काली मंदिर के पास सोमवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है. जिसे देखते हुए पूर्व में निजी प्रेस के सामने, पश्चिम में भवानी डाइग्नोस्टिक के सामने व फाफाडीह एक्सप्रेस-वे से भाटापारा के लिए एंटी पॉइंट, उत्तर में एक्सप्रेस वे और दक्षिण में सुप्रिता नर्सिग होम तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है ।
इस कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद रहेंगे. प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुँच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किया जाएगा. कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा. कन्टेनमेंट जोन में शासन के मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला पुलिस रायपुर ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा. जिला चिकित्सा और स्वास्थ्य द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी, सेम्पल की जाँच आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी ।
कंटेंनमेंट जोन में आवश्यक सुरक्षा और व्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए है. कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश और निकाष की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, सेनेटाईजेशन व्यवस्था आयुक्त नगर पालिक निगम, घरों का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी, अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई. इत्यादि उपलब्ध कराने और बायोमेडिकल अपशिष्ट का प्रबंधन मुख्य चिकित्सा-स्वास्थ्य अधिकारी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राजीव कुमार पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर रायपुर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
बता दें कि मेकाहारा अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में महिला नर्स कार्यरत थी. ड्यूटी के बाद रोज घर आती थी. प्रशासन ने नर्स स्टाफ के पति और मकान मालिक को क्वारेंटाइन कर इलाके को सैनेटाइज किया गया है ।
 

 
  पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सल हमले में शहीद नेताओं और जवानों को नमन करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा सहित कई नेता व जवान शहीद हुए थे।
 

 
 
 
पंचायत तंत्र-रायपुर । राजधानी में रकम दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 48 लाख रुपयों की ठगी की है।
यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है, जहां फर्जी कंपनी बनाकर 15 दिनों में रकम दोगुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में खरोरा थाना क्षेत्र में 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने 48 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की है।
 

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । छत्तीसगढ़ में लाख की खेती को अब कृषि का दर्जा मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाख की खेती को फायदेमंद बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा इस संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव को उपयुक्त और किसानों के लिए लाभकारी मानते हुए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान करते हुए कृषि, वन और सहकारिता विभाग को समन्वय कर लाख और इसके जैसी अन्य लाभकारी उपज को कृषि में शामिल करने का प्रस्ताव मंत्रीपरिषद की अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए है। प्रदेश में लाख की खेती को कृषि का दर्जा मिलने से लाख उत्पादन से जुड़े कृषकों को भी सहकारी समितियों से अन्य कृषकों की भांति सहजता से ऋण उपलब्ध हो सकेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में लाख की खेती की अपार संभावनाएं है। यहां के कृषकों के द्वारा कुसुम, पलाश और बेर के वृक्षों में परंपरागत रूप से लाख की खेती की जाती रही है। परंतु व्यवस्थित एवं आधुनिक तरीके से लाख की खेती न होने की वजह से कृषकों को लागत के एवज में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता है। वन विभाग ने लाख की खेती को लाभकारी बनाने के उद्देश्य से इसे कृषि का दर्जा देने तथा कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से अन्य कृषकों की तरह लाख की खेती करने वाले किसानों को भी ऋण उपलब्ध कराने का सुझाव देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रेषित प्रस्ताव को मान्य किए जाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन विभाग के इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति देने के साथ ही लाख उत्पादन एवं अन्य कोई ऐसी उपज जिसे कृषि की गतिविधियों में शामिल करना हो तो कृषि, वन एवं सहकारिता विभाग के साथ समन्वय कर प्रस्ताव मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
 
 

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । मुस्लिमों का सबसे पवित्र त्योहार रमजान का महीना होता है. ईद-उल-फितर को हर कोई बड़ी शिद्दत से मनाना चाहता है, लेकिन फर्ज के सामने त्योहार को कुर्बान कर आपकी सुरक्षा में कई अफसर तैनात है. जिसमें से एक हैं IPS आरिफ शेख, जो कि राजधानी रायपुर के एसएसपी है. आज का दिन उनके लिए बहुत खास है. फिर भी उन्होंने परिवार के साथ न रहकर एयरपोर्ट में जनता की सेवा करना चुना. जिससे लोग सुरक्षित रह सके ।
कोरोना की वजह से लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है. इसी बीच 25 मई यानी आज ईद का त्योहार है. रविवार को चांद दिखने के बाद सोमवार की सुबह ईद की नामाज अदा करना था. एसएसपी आरिफ शेख के लिए यह ईद का दिन तैयारी और समन्वय के साथ जल्दी शुरू जरूर हुआ, लेकिन घर पर नामाज और दावत के लिए नहीं, बल्कि रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर ड्यूटी करने के लिए. जिससे कोरोना महामारी के बीच सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ घरेलू हवाई संचालन को फिर से शुरू किया जा सके ।
आरिफ शेख भी चाहते थे कि पत्नी और बच्चों के साथ ईद मनाए. दूसरे की तरह नामाज अदा करें, मीठी ईद की पकवान खाएं. घर में परिवार के साथ कुछ पल बिताएं. हंसी ठिठोली हो, प्यार के दो बातें हो, लेकिन दूसरों की खुशी में उन्हें अपनी खुशी दिखी. खाकी ने परिवार और त्योहार से पहले अपना फर्ज चुना ।
यही वजह है कि ईद की तैयारी न कर कोरोना से निपटने की तैयारी की. तड़के सुबह से रायपुर एयरपोर्ट में अपनी टीम के साथ ड्यूटी पर डट गए. ठीक वैसे ही जैसे वो रोजाना ड्यूटी करते हैं. ताकि सभी के जीवन में भाईचारा और शांति आए. हर कोई स्वस्थ रहे और खुश रहे. एसएसपी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोविड ईद मुबारकबाद दी।
 
 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । रायपुर जिला प्रशासन ने राजधानी में दुकानों के खुलने को लेकर नया शेड्यूल जारी किया है. जिससे अब दुकानें शाम 6 बजे तक खुले रहेंगी. काम्प्लेक्स में प्रतिदिन सिर्फ 40 प्रतिशत दुकानें खोलने की अनुमती मिली है. किस दुकान को सप्ताह में कितने दिन खोलना है इसे भी स्पष्ट किया गया है. प्रशासन ने नियम में कई बदलाव किये गए हैं ।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से फैलता जा रहा है. रोजाना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा देखते को मिला है. राज्य में कोरोना वायरस के अभी-अभी 5 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 157 हो गई है. अब तक कुल 223 मरीज सामने आ चुके हैं।
नए मिले 5 कोरोना मरीजों में से बिलासपुर, सरगुजा, बेमेतरा, गरियाबंद और कोरिया से 1-1 मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज दूसरे राज्य से आए प्रवासी मजदूर है. जिन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है. शनिवार को कोरोना के 44 मरीज मिले थे।
5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई।जिला बिलासपुर,सरगुजा, बेमेतरा,गरियाबंद व कोरिया से 1-1मरीज मिले हैं।जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है,प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 157 हो गई है।
157 एक्टिव केस
कांकेर-5, बिलासपुर-20, रायगढ़-9, राजनांदगांव-21, बालोद-16, कोरिया- 6, कवर्धा-7, जांजगीर-12, बलौदाबाजार-15, गरियाबंद राजिम – 5, सरगुजा- 7, सूरजपुर-1, कोरबा-13, मुंगेली-12, रायपुर-1, बेमेतरा-2, बलरामपुर-1, जशपुर-1, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 3 शामिल है।
64 मरीज स्वस्थ हुए
दुर्ग-10, राजनांदगांव-1, कवर्धा-6, रायपुर-7, बिलासपुर-4, कोरबा-28, सूरजपुर-6, बालोद-2 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
 
 
 

 
पंचायत तंत्र -रायपुर । राजधानी रायपुर में पूर्ण लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने आज विशेष छूट दी है. यह छूट का निर्णय ईद के त्यौहार को देखते हुए लिया गया है. रविवार को सेवई, मिठाई, किराना की दुकानें और अतिआवश्यक सेवाओं को चालू रखने का निर्देश दिया गया है. सोमवार को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।
नगर निगम उपायुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि ईद के अवसर पर रविवार को किराना, मिठाई, सेवई के साथ मटन-मछली की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि इसका आदेश जारी नहीं हुआ है. पुलिस-प्रशासन को मौखिक रूप से इसकी जानकारी है।
इस मामले में रायपुर एसएसपी आरिफ शेख ने भी कहा कि इस बात की जानकारी मुझे है और आदेश भी इस मामले पर आ चुका है कि ईद के अवसर पर जरूरी दुकानें खोली जाएंगी।
व्यापारी व्यूनस खान ने बताया कि पहले के मुकाबले बिक्री में कमी आई है, लेकिन 250 रुपए किलो सेवई बिक रही है. लगभग तीन-चार दिन से हम बेच रहे हैं. दो दिन सम्पूर्ण लॉकडाउन की वजह से बन्द कर दिया गया था लेकिन आज बाजारों को खोलने का परमिशन मिला है. जब से लॉकडाउन जारी है बिक्री में कमी आई है और आज सेवई की थोड़ी स्टॉक ही है. जितना है उतनी ही बेची जाएगी. इसके अलावा अतिरिक्त माल हमारे पास नहीं है।
मोहम्मद अबीर ने कहा कि हमारे पास आज स्टॉक कम है. हमे 5 बजे तक का समय दिया गया है. अभी ग्राहक आने शुरू हुए हैं. धीरे-धीरे करके आ रहे हैं. दिनभर आज बिक्री चलेगी. पहले के मुकाबले अभी 25% ही बिक्री हो पा रही है।
रिंकू राठौर ने बताया कि बिक्री पहले की अपेक्षा कम है. मार्केट डाउन है. लॉकडाउन की वजह से कई लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं. बाहर के आस-पास के गांव वाले हैं. वह कस्टमर भी नहीं आ पा रहे हैं. अच्छा है कि आज प्रशासन ने थोड़ी बहुत छूट दी है. जिससे हम लोग ग्राहकी कर सकेंगे।
 

 
 
 
 
बम्हनीडीह सेंटर में शराब पीने की घटना यह बताने में काफी है कि सरकार कोरोना को लेकर कितनी गंभीर…
पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना संकट से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के क्वारंटाइन सेंटरों में हो रही लोगों की मौतों पर विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। बृजमोहन ने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई को मजाक बनाकर रखा है। लोग आत्महत्या कर रहे है, सांप काटने से यहा मौते हो रही है। ऐसा लगता है क्वारंटाइन सेंटर मौत का सेंटर बनता जा रहा है। अब तक 8 से ज्यादा मौतें इन सेंटरों में हो चुकी है बावजूद सरकार व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर पा रही है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य के क्वारंटाइन सेंटर बदहाल स्थिति में है। ज्यादातर जगहों में इन स्थानों में रहने वालों की दशा बेहद खराब है। कही खाना नहीं मिलने की शिकायत है तो कही गंदगी से लोग परेशान है। सहसपुर लोहारा के क्वारंटाइन सेंटरों में रुके लोगों का 24 दिन पहले से कोरोना जांच का सैम्पल लिया जा चुका है, बावजूद अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है और न ही उन्हें छुट्टी मिल रही है। ऐसे शिकायत प्रदेश के कई स्थानों से आ रही है।
अंबिकापुर में कोरोना संक्रमित महिला से अस्पताल में लूटपाट की कोशिश, बम्हनीडीह सेंटर में शराब पीने की घटना यह बताने काफी है कि सरकार कोरोना को लेकर कितनी गंभीर है। बृजमोहन ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रह रहे लोगों की मनोदशा बेहद खराब हो रही है।
ऐसे में सरकार को चाहिए कि व्यवस्थाएं अतिशीघ्र ठीक करें। नियमतः मनोचिकित्सकों द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटरों में सभी लोगों की जांच होनी चाहिए परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। जांच के नाम पर सिंर्फ खानापूर्ति हो रही है। यह बेहद चिंताजनक विषय है।
बृजमोहन ने कहा कि यहा लोग कोरोना से भले ही न मरे लेकिन सरकारी सिस्टम लोगों के मौत की वजह बन रहा है, यह बेहद दुःख की बात है।