Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण एवं महामारी के विस्तार को रोकने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में मई माह के हर शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लाॅकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय के परिपालन में राज्य शासन ने मई माह के चतुर्थ शनिवार 23 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
 

 
 

पंचायत तंत्र – रायपुर । लॉकडाउन 4.0 में घरेलू विमान सेवा को सरकार ने नियम-शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है. इस कड़ी में 25 मई से रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भी उड़ान भरने की तैयारी शुरू हो गई है. रायपुर एयरपोर्ट प्रबंधन ने 25 मई से 30 जून तक उड़ने वाले विमानों की लिस्ट जारी कर दी है ।
रायपुर एयरपोर्ट के एटीसी राकेश सहाय ने बताया कि भारत सरकार ने 25 मई से यात्री सेवा शुरू करने का परमिशन दे दिया है. आदेशानुसार रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और बैंगलोर के लिए फ़्लाइट मिलेंगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा से पहले आरोग्य सेतू एप मोबाइल पर डाउनलोड कर लें. अगर आपका एरिया ग्रीन बेल्ट दिखाता है तो आप सफ़र कर सकते हैं और रेड बेल्ट दिखाता है तो स्वास्थ्य विभाग से सलाह ली जाएगी ।
उन्होंने कहा कि अब हंड्रेड परसेंट वेब चेकिंग होगी. अब अपना बोर्डिंग पास घर से ही मोबाइल पर लेकर आएं. हम ऐसा व्यवस्था बनाने जा रहे हैं, जिसमें कोई भी कार्रवाई के लिए दो व्यक्ति आपस में टच न हो. मास्क पहनकर आना है, और पहने ही रहना है. सोशल डिस्टेंस के लिए बनाए गए मार्किंग को ध्यान में रखते हुए नियम का पालन करना है. यात्रियों के लगेज को विमान में ले जाने से पहले और विमान से उतारने के बाद सैनेटाइज कर यात्रियों को दिया जाएगा ।
 

पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी के साथ मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. निगरानी बदमाशों ने यह सब शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर किया है. घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. अब टिकरापारा पुलिस ने दो आरोपी मुकेश सेन और राजा निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया है।
टिकरापारा पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुवार शाम 4 बजे के आस-पास की है. आरोपी राजा निर्मलकर और मुकेश सेन अपने एक अन्य साथी के साथ भाठागांव स्थित त्रिशक्ति ट्रेडर्स पहुंचकर शराब पीने के लिए संचालक मिथलेश साहू से पैसे की मांग कर रहे थे. संचालक ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिस पर उसे धमकाते हुए गल्ले से पैसे निकाल लिए. इसके साथ ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
गिरफ्तार आरोपी
हालांकि पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी कैमरे में मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजा निर्मलकर और मुकेश सेन को गिरफ्तार कर लिया है. वही एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है. दोनों आरोपी पुरानी बस्ती थाने के निगरानी शुदा बदमाश है. इनके खिलाफ अन्य अपराधों के संबंध के पुरानी बस्ती थाने से जानकारी मंगाई गई है।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 327, 34, 506 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. घटना के बाद विरोध स्वरूप भाठागांव के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थी।
 
 

 

पंचायत तंत्र- रायपुर । महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने उन्हें सादर नमन किया है। ट्वीट कर कहा- भारतीय पुर्नजागरण के अग्रदूत, बाल विवाह एवं सती-प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाज सुधार के लिए आपके सफल प्रयास एवं योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
भारतीय पुर्नजागरण के अग्रदूत, बाल विवाह एवं सती-प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले, ब्रह्म समाज के संस्थापक और सामाजिक सुधार आंदोलन के प्रणेता श्री राजा राममोहन राय जी की जयंती पर सादर नमन ।
समाज सुधार के लिए आपके सफल प्रयास एवं योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

 
पंचायत तंत्र-  रायपुर । नगर निगम मुख्यालय में महापौर एजाज ढेबर ने अपने कार्यालयीन कक्ष में निगम के जोन कमिश्नरों की बैठक बुलाकर उन्हें स्पष्ट निर्देशित किया कि राजधानी शहर रायपुर निगम क्षेत्र में 1 जुलाई 2020 से सभी वेंडिंग जोन अस्तित्व में लाया जाना हर हाल में प्राथमिकता देकर जनहित में जनसुविधा हेतु सुनिश्चित कर लिया जाये। महापौर ढेबर ने जोन कमिश्नर सर्वश्री संतोष पाण्डेय, विनोद देवांगन, दिनेश कोसरिया, विनय मिश्रा, प्रवीण सिंह गहलोत, अरूण साहू, चंदन शर्मा की उपस्थिति में बैठक लेकर सभी वेंडिंग जोन की सूची उसी समय मंगायी एवं सभी वेंडिंग जोन को 1 जुलाई से अस्तित्व में व्यवहारिक रूप से लाने निर्देशित किया ।
उन्होंने निर्देश दिये कि रायपुर शहर में सभी छोटे व्यवसायियों का ठेला हटवाकर उन्हें उसके स्थान पर स्मार्ट ठेला देकर राजधानी शहर निगम क्षेत्र को ठेला मुक्त राजधानी बनाने कार्य प्राथमिकता से करे। महापौर ढेबर ने बैठक में जोन कमिश्नरों से छत्तीसग? राज्य शहरी विकास अभिकरण सूडा के कार्यो की प्रगति की जानकारी ली एवं वर्तमान में अपूर्ण विकास कार्यो को शीघ्र गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा हेतु पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। महापौर ने निर्देशित किया कि जोनो में सेनेटाईजिंग का कार्य करवाने वाले लोगों को व्यवस्थित रूप से प्रषिक्षण कार्य से संबंधित देना शीघ्र सुनिश्चित किया जाये। महापौर ढेबर ने बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी शहर में मुख्य मार्ग पुरानी बस्ती से लाखे नगर चौक तक बड़ी संख्या में गायें सड़क पर बैठकर प्रतिदिन नियमित यातायात बाधित करती दिखती है। उन्होंने उन गायों को धरपकड़ करते हुए काउकेचर वाहन के माध्यम से निगम के कांजी हाउस या गौठान में जाकर व्यवस्थित रूप से रखने एवं मवेशी मालिकों पर अभियान चलाकर सड़क बाधित करने के कारण कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । प्रदेश में गुरुवार देर शाम फिर कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। जो 4 नए मरीज मिले हैं उनमें 2 बिलासपुर और 2 मुंगेली जिला से हैं। दोनों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इन चारों मरीजों के साथ प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर कहा, “जिला बिलासपुर में 2 एवं जिला मुंगेली में 2 धनात्मक मरीज़ों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 73 सक्रिय मरीज़ हैं।”
वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 132 हो गए हैं। आपको बता दें गुरुवार को देर शाम तक 17 नए मरीजों की पहचान हुई।

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब को जलकुंभी मुक्त करने 11 मई से चलाए जा रहे विशेष अभियान ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को महापौर एजाज ढेबर के निर्देश पर जोन 7 ने जलकुंभी और गाद निकालने महाभियान और अधिक तेज करते हुए 10 मीटर बुम वाली बड़ी पोकलेन मशीन को तालाब में उतारा। इसके अलावा 5-6 मीटर बुम वाली 7 छोटी पोकलेन मशीनों से सफाई जारी है। महापौर कार्य की प्रगति का अवलोकन करने बोट लेकर तालाब में उतरे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एमआईसी सदस्य सुरेश चन्नावार, पार्षद मन्नू यादव, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई भी साथ थे। महापौर ढेबर ने स्वयं बोट चलाकर सफाई अभियान का निरीक्षण किया। जोन 7 कमिश्नर विनोद पाण्डेय व कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान को 25 मई तक कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। अभियान में 11 ट्रकों,50 विशेषज्ञ मछुआरों,निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग,निगम मुख्यालय महापौर स्वच्छता हेल्प लाइन,निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग विशेष गैंग के 85 सफाई मित्रों और अतिरिक्त 30 ठेका सफाई मित्रों को मिलाकर 165 श्रमिकों की सहायता से विगत 11 मई से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं संध्या 4 बजे से 5 बजे तक निरंतर जारी सफाई महाभियान जारी है। अब तक लगभग 700 से अधिक डम्पर जलकुंभी और गाद निकालकर उसका परिवहन करवाया जा चुका है।
25 मई तक विशेष सफाई महाभियान चलाने के बाद बूढ़ातालाब को नगर निगम रायपुर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से सौंदर्यीकरण, सफाई गहरीकरण सहित संरक्षण व संवर्धन ऐतिहासिक धरोहर के रूप में करने कार्य किया जाएगा। महापौर के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी के सदस्यों ने बूढ़ातालाब को स्वच्छ बनाए रखने में भागीदार बनने के लिऐ सामूहिक प्रण लिया। महापौर के नेतृत्व में ग्रीन आर्मी के सदस्यों के साथ एमआईसी सदस्य सुरेश चन्नावार, पार्षद मन्नू यादव, पूर्व पार्षद मनोज कंदोई ने भी संकल्प लिया।
ग्रीन आर्मी के सदस्यों ने जागरुकता नारे के बोर्ड लेकर सफाई के प्रति जनजागरण का कार्य किया। नागरिको से तालाबों में कचरा फेंकना बंद करने का आव्हान किया।
 

पंचायत तंत्र -रायपुर । कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. छत्तीसगढ़ राज्य ने आगामी आदेश तक अंतर्राज्यीय यात्री वाहन के परिचालन को स्थगित कर दिया गया है ।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के मध्य संचालित यात्री वाहनों को राज्य के लिए प्रवेश की अनुमति आगामी आदेश तक स्थगित रखा जाए. इस संबंध में मध्यप्रदेश, ओडीसा, झारखंड, बिहार, आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त को निर्देशित भी किया गया है ।
सहायक परिवहन आयुक्त शैलाभ साहू ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. इसके लिए पड़ोसी राज्यों के परिवहन आयुक्तों को पत्र जारी कर सूचित कर दिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से अनुमति प्राप्त बस कोरोना संकट के दौरान मजदूरों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों के आवागमन के लिए राज्य के अंदर और अंतर्राज्यीय परिवहन कार्य निरंतर करते रहेंगी ।
 

पंचायत तंत्र – रायपुर । प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के नाम से किसानों को अपनी घोषणा के अनुरूप धान के समर्थन मूल्य की राशि किस्तों में देनी शुरू की है. इस पर भाजपा के नेताओं ने सवाल उठाए हैं ।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इनका चुनाव घोषणा पत्र ही पर्याप्त था. जनता से इन्होंने 2500 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का वादा किया था. इसे पूरा करने के लिए जिस तरह से किसान न्याय योजना का नाम दिया है, राजीव गांधी की शहादत पर बड़ा शो कर रहे हैं, इनकी घोषणा के नाम पर मिल जाना चाहिए था, उसे भी टुकड़ो में दे रहे हैं ।
उन्होंने सवाल किया कि एक चौथाई अभी दे रहे है, फिर एक चौथाई बाद में देंगे, फिर दो और किस्तों देंगे. किसानों को पूरी राशि कब मिलेगी? किसानों को अभी जरूरत है. बीज खाद लेना है. किसानी करनी है. अच्छा होता कि उन्हें एकमुश्त पैसा दे दिया जाता. टुकड़ों में राशि देने से किसान उसका पूरा उपयोग नहीं कर पायेगा. किसानों को उसका कोई फायदा नहीं मिलेगा ।
डॉ. सिंह ने कहा कि बीजेपी को इस योजना से तकलीफ नहीं है. बीजेपी को तकलीफ इस बात को लेकर है कि सार्वजनिक रूप से नेताओं ने कसम खाकर कहा था कि किसानों को पूरी राशि दी जाएगी. कृषि मंत्री ने बयान दिया था कि अप्रैल तक राशि किसानों को दे दी जाएगी. अब उसमें से 25 फीसदी ही राशि देकर बड़ा शो कर रहे है. बीजेपी की एक ही मांग है कि किसानों को एक किस्त में राशि दी जाए ।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 1 लाख 76 हजार करोड़ का पैकेज किसानों को दिया है. गंगाजल लेकर कांग्रेसी नेताओं ने कसम खाई थी. योजना का स्वरूप बदलने से किसान नुकसान में रहेगा. न्याय योजना के लिए टोटल राशि 5 हजार 700 करोड़ है. 25 फीसदी की राशि 15 सौ करोड़ दे रहे हैं. किसानो को अब जब सबसे ज्यादा राशि की जरूरत है तो उसके हिस्से केवल एक चौथाई ही आ रहा है ।
ये राजीव गांधी का अपमान है- बृजमोहन अग्रवाल
इसके साथ पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी का ये अपमान है. राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के समय घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा था कि 2500 रुपए धान खरीदी में दी जाएगी. छह महीने बाद भी किसानों को अंतर की राशि नहीं दी गई और अब कहा जा रहा है कि किस्तों में दी जाएगी ।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के नाम पर ये योजना महज छलावा है. ये किसानों के साथ न्याय नहीं अन्याय है. किसानों को इससे फायदा नहीं होगा बल्कि नुकसान होगा. अंतर की राशि देने में हुई देरी की वजह से किसानों को ब्याज भी दिया जाना चाहिए ।
 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल हुए।  
इस योजना का शुभारंभ कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत और अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे। श्रीमती सोनिया गाँधी और  राहुल गांधी ने किसानों के हित मे प्रारंभ की गई छत्तीसगढ़ सरकार इस अभिनव योजना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके मंत्रिमण्डल के सहयोगियों की सराहना की। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई देश मे अपनी तरह की पहली योजना राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान, मक्का और गन्ना (रबी) उत्पादक किसानों के खाते में लगभग 5700 करोड़ रूपए की राशि किसानों को खेती किसानी के लिए प्रोत्साहित करने, उन्हें उपज का सही दाम  दिलाने के उद्देश्य से आदान सहायता के रूप में दी जा रही है। यह राशि चार किश्तों में किसानों को दी जाएगी। आज इसकी पहली किश्त के रूप में 1500 करोड़ रूपए की राशि आज डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ऑनलाइन अंतरित की गई।
इस कार्यक्रम में जिलों से सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, किसान और विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े।