Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र-रायपुर । लॉकडाउन-4 के बीच राजनांदगांव जिले में 12 घंटे के अंदर 5वां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि डिप्टी कलेक्टर का ड्राइवर कोरोना संक्रमित निकला है. जिसके बाद से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अलर्ट कर दिया है. इसके साथ ही ड्राइवर के संपर्क में आए डिप्टी कलेक्टर समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों को क्वारेन्टाइन कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ के बागनदी के पास क्वारेन्टाइन सेंटर में डिप्टी कलेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है, जहां ड्राइवर के साथ आना-जाना लगा रहता था. इसी वजह से डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर का दो दिन पहले सैंपल लिया गया था. आज उसकी जांच रिपोर्ट आई है. जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. मरीज को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाने की तैयारी की जा रही है. इसकी पुष्टि कोरोना कंट्रोल डेक्स और जिला कलेक्टर ने की है।
इन जिलों में इतने हैं एक्टिव मरीज
कोरोना वायरस से संक्रमित एक्टिव मरीजों में कोरबा में 1, राजनांदगांव 5, सूरजपुर 1, कवर्धा 2, बालोद 11, जांजगीर 11, कोरिया 1, बालौदाबाजार 6, गरियाबंद (राजिम) 1, सरगुजा 1, रायगढ़ 2 और मुंगेली में 1 सक्रिय मरीज है. जिनका इलाज जारी है।
संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 102
इस नए मरीज के आने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 102 हो गया है. जिसमें कि 59 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो कर अपने घर लौट चुके हैं. जबकि 43 एक्टिव केस हैं।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया कि रेलवे एक जून से 200 गैर वातानुकूलित विशेष रेलगाड़ियों का संचालन शुरू करने जा रहा है. उन्होंने बताया कि इन नॉन एसी ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग जल्द शुरू होगी।
यह घोषणा 15 जोड़ी स्पेशल एसी ट्रेनें चलाने के एक हफ्ते बाद की गई है. गोयल ने ट्वीट की एक श्रृंखला में इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “प्रवासी मजदूरों के लिए एक राहत भरे कदम के रूप में रेलवे आज 200 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है. आने वाले दिनों में इन सेवाओं को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जाएगा.” उन्होंने कहा, “इसके अलावा भारतीय रेलवे एक जून से 200 नॉन एसी ट्रेन टाइमटेबल के आधार पर चलाने जा रही है. इसके लिए आनलाइन बुकिंग जल्द शुरू होगी।
कब से शुरू होगी बुकिंग खाना मिलेगा,       
गोयल ने कहा है कि इन 200 नॉन-एसी ट्रेनों के टिकट की बुकिंग जल्द शुरू होगी. सभी ट्रेनों की बुकिंग ऑनलाइन ही शुरू होगी यानी रेलवे काउंटर से इनमें रिजर्वेशन नहीं हो सकेगा. सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते से बुकिंग स्‍टार्ट हो सकती है. बुकिंग के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉपोर्रेशन (IRCTC) की वेबसाइट (www.irctc.co.in) या मोबाइल ऐप (IRCTC Rail Connect) का यूज करना होगा. पैसेंजर्स को खाना मिलेगा या नहीं, ये अबतक साफ नहीं है. बताया जा रहा है कि IRCTC ने कैटरिंग के लिए कॉन्‍ट्रैक्‍ट लिए हैं।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनके ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में हो रहे अत्यधिक उतार चढ़ाव अभी नियंत्रण में है. 11 दिन बाद भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है. जोगी को शुरू से अभी तक वेंटिलेटर के माध्यम से साँस दी जा रही है. फिलहाल कई विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में श्री नारायणा हॉस्पिटल में इलाज जारी है ।
अजीत जोगी का अभी हिमो डाइनामिकली स्थिर है. 9 मई को जिस दिन जोगी गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब से वो कोमा में चल रहे हैं और वेंटीलेटर के माध्यम से सांस ले रहे हैं. विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य पर लगातार नज़र रखी जा रही है. जोगी की हालत गंभीर बनी हुई है ।
 

 
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुख्य सचिव आरपी मंडल को मजदूरों की व्यवस्था की बजाए रायपुर के बूढ़ा तालाब की सफाई पर लगाए जाने पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधने को लेकर महापौर एजाज ढेबर ने पलटवार करते हुए कहा कि बूढ़ा तालाब का रायपुर की जनता के लिए विशेष महत्व है। इससे हमारा अस्तित्व जुड़ा हुआ है। यह हमारी धरोहर, पहचान एवं अस्मिता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल में बूढ़ा तालाब की सफाई एवं सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों का गोलमाल किया गया. आज जब रायपुर की जनता स्वस्फूर्त होकर बूढ़ा तालाब की सफ़ाई के लिए उठ खड़ी हुई तो उनसे बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है. उन्हें अपने ग़ैर जिम्मेदाराना बयान के लिए रायपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों से आने वाले तथा राज्य के श्रमिकों के लिए जो अच्छी व्यवस्था की गई है, उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री में जरा भी नैतिकता है तो उन्हें भूपेश बघेल की तारीफ़ करनी चाहिए और यदि सलाह देना ही है तो गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को देना चाहिए, जहां मज़दूरों को हर प्रकार की अमानवीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
 

 
पंचायत तंत्र –  रायपुर । राजधानी रायपुर के 112 के ड्राइवर ने सुसाइड किया है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड की वजह नौकरी के दौरान भारी दबाव बनाना बताया है। परिजनों ने कहा है कि कुछ दिनों पूर्व 112 की वाहन चलाते समय कहीं ठोकर लग जाने से उसको नौकरी से निकालने की बात कही जा रही थी जिसके चलते ड्राइवर को मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही थी।मृतक का नाम हरगोविंद साहू पिता रामसाय साहू उम्र 25 वर्ष मूल निवासी बलौदाबाजार बताया जा रहा है जो मौदहापारा थाना में आपातकालीन सेवा 112 के ड्राइवर पद पर पदस्थ था। हरगोविंद रायपुर में संतोषी नगर में निवास करता था। सूचना मिलने के बाद से ही 112 के सभी ड्राइवरो में भारी आक्रोश है। परिजन सरस्वती नगर थाना पहुँच दोषियों पर FIR करने की मांग कर रहे है। उक्त मृतक का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल में ज़ारी है जहां भारी संख्या में 112 में तैनात ड्राइवर पहुँचे हुए है।
जानकरी के मुताबिक बीती रात मरीहमाता चौक पर पंडरी पेट्रोल पंप जाते हुए एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने 112 वाहन में मारी थी टक्कर। दुर्घटना से था परेशान। गंज थाने में रिपोर्ट करवाने गया था मृतक वही से गाड़ी छोड़कर हुआ था गायब।

पंचायत तंत्र – रायपुर । लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से केन्द्री के मध्य बने एक्सप्रेस-वे का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया. उन्होंने तेलीबांधा स्थित आरई वॉल निर्माण का निरीक्षण किया और एक्सप्रेस-वे में अन्य फ्लाई ओव्हरों में चल रहे सुधार कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा गई ।
एक्सप्रे-वे निर्माण से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सीजीआरडीसी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता के लिए अनिवार्य रूप से जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए और सुधार कार्य जल्द पूरी करें, ताकि इसका लाभ जनता को शीघ्र प्राप्त हो सके ।
निरीक्षण के दौरान सीजीआरडीसी के प्रबंध संचालक सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, महाप्रबंधक एस. के. कोरी सहित अन्य विभागीय अधिकार एवं अनुबंधक प्रतिनिधि भी उपस्थित थे ।
 

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । राजधानी रायपुर के निजी कंपनी का कारोबारी धोखाधड़ी का शिकार हुआ है. नोएडा की किसी कंपनी ने कारोबारी को 4 करोड़ से अधिक का चूना लगाया है. करोड़ों की सरिया खरीदकर अब भुगतान नहीं कर रहा है. पीड़ित की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने नोएडा के दो कारोबारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है ।
रायपुर के शांति विहार कालोनी निवासी पीड़ित लोहा कारोबारी राजकुमार पालीवाल ने आमानाका थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें कहा गया है कि 2018 में नोएडा स्थित एक निजी कंपनी के डायरेक्टर राम किशोर अरोरा और मोहित अरोरा ने सरिया (छड़) करीब 4 करोड़ 5 लाख 58 हजार रूपए का खरीदी किया. अब उसका भुगतान नहीं कर रहे है ।
2020 में 10 लाख का माल खरीद कर उन्हें विश्वास दिलाया कि अभी माल खरीद रहे हैं, लेकिन पहले क्रय किए गए सरिया का पैसा देने से साफ इंकार रहा है. पुलिस ने शिकायत के बाद निजी कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।
 

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील मुख्यमंत्री है सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं सभी वर्गों का ख्याल रखते हैं लाक डाउन के दौरान प्रदेश के बाहर फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए खाने-पीने रहने एवम् घर वापसी का प्रबंध किए। वहीं पैदल चलते भूखे प्यासे बेबस भटकते छत्तीसगढ़ सीमा में पहुंचे दूसरे राज्यों के मजदूरों को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार और कांग्रेस के कार्यकर्ता खाना खिला रहे हैं चरणपादुका पहना रहे हैं और गाडिय़ों में बैठाकर उनके गृहराज्य तक पहुंचा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने दो तस्वीर जारी कर कहां की कांग्रेस और भाजपा की सोच में यही अंतर है। भाजपा चुनाव के वक्त फायदे के लिए मजदूरों का हमदर्द बनती है और कांग्रेस के नेता हर वर्ग के सुख दुख में सदा साथ रहते हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मोदी सरकार के नाकामी के कारण देशभर में सड़कों में रेल पटरियों में भूखे प्यासे भटकते मजदूरों के दयनीय हालात को देखते हुए भाजपा पर तंज कसते हुए पूछा भाजपा की संवेदना मर गई है या सिर्फ चुनाव के समय ही गरीब मजदूर के प्रति संवेदना जागती है ? मुख्यमंत्री रहते सरकारी पैसे से भव्य आयोजन कर मोदी के हाथों तेंदूपत्ता तोडऩे वालों को चरणपादुका पहनाने और श्रवण यंत्र भेंट कराने वाले रमन सिंह के कानों में मजदूरों की वेदना सुनाई नहीं दे रही है? डॉ रमन सिंह को मोदी सरकार के मनमानी हठधर्मिता और जिद के चलते घर वापस आने सड़कों पर भटक रहे भूखे प्यासे डरे सहमे मजदूरों के पैरों के फफोले वास्तव में दिख रहे हैं? या मोदी सरकार के आपदा में अवसर तलाशने की सूत्र के आधार पर डॉ रमन सिंह मजदूरों के पैरों के छाले के नाम से मात्र भाजपा की राजनीतिक मंशा को पूरा कर रहे हैं?

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने संत देवप्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने कहा कि वे एक महान संत थे। उनका पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में समर्पित रहा । देवप्रभाकर शास्त्री ने समाज को मानवता की राह में चलने को प्रेरित किया । राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।
 

पंचायत तंत्र – रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोरोना त्रासदी के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निष्क्रियता और चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जनसेवा का दम भरने वाले खाकी पैंटधारी आरएसएस के कार्यकर्ता कोरोना संकट के समय कहां लापता हो गए हैं? उन्होंने पूछा है कि क्यों त्रासदी झेल रहे मज़दूरों की सहायता के लिए आरएसएस के लोग नहीं दिख रहे हैं और वे क्यों नहीं कह रहे हैं कि इस भीषण, पीड़ादायक के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दोषी हैं ।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भारत को ठीक तरह से समझने वाले आरएसएस को क्या यह समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में मज़दूरों को सड़कों पर हज़ारों मील पैदल चलने के लिए मजबूर करके केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना से बड़ी एक समस्या खड़ी कर दी है. उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी जी ने पहले बिना सोच विचार किए लॉक-डाउन पर लॉक-डाउन किया, लोगों से थाली ताली बजवाई, दीपक जलवाया फिर पुष्प वर्षा करवाई लेकिन देश के नाम किसी संबोधन में मजबूर और पीड़ा झेल रहे मज़दूरों का ज़िक्र तक नहीं किया ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम  ने कहा है कि हिंदू धर्म और हिंदुओं की रक्षा करने वाली संस्था आरएसएस इस समय कहां है जब करोड़ों मज़दूर लहुलुहान पैरों, भूखे पेटों और खाली जेबों के साथ सड़कों पर पैदल चल रहे हैं? उन्होंने कहा है कि क्या मोहन भागवत और आरएसएस के दूसरे पदाधिकारियों को यह नहीं दिख रहा है कि जैसे तैसे घर पहुंचने की कोशिश कर रहे श्रमिकों में से अधिकांश हिंदू धर्म के अनुयायी ही हैं ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सच यह है कि हिंदुओं की भलाई का नारा दरअसल भाजपा को वोट दिलाने तक ही सीमित है वरना इस संगठन ने आज तक हिंदू धर्म के किसी अनुयायी का भला नहीं किया है ।
उन्होंने कहा है कि यह किसी से छिपा नहीं है कि आरएसएस किस तरह से भाजपा को नियंत्रित और संचालित करती है. आज आरएसएस के नेताओं को बताना चाहिए कि देश को कोरोना संकट के समय में इस तरह के दूसरे भीषण संकट में डालने के लिए क्या उन्होंने सुझाव दिए थे? और यदि नहीं दिए थे तो आरएसएस चुप क्यों है ।