Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ श्री नारायणा हॉस्पिटल ने पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार स्थिति अब भी ही है. मष्तिष्क की गतिविधियाँ अभी भी बेहद कम है. उन्हें वेंटिलेटर के माध्यम से साँस दी जा रही है. उनका हदय ,ब्लड प्रेशर और यूरिन आउटपुट नियंत्रित है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन का असर कई राज्‍यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी पड़ने वाला है. जिससे तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है. शुक्रवार 15 मई को बारिश होने के साथ ही 17 मई को भी तेज आंधी-तूफान आने वाली है. इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है ।
मौसम वैज्ञानिक एचपीचंद्रा ने बताया कि कल कई जिलो में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जगह आकाशीय बिजली भी गिर सकती है. एक द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण कर्नाटक तक 0.9 किलो मीटर की ऊंचाई तक स्थित है. इसके साथ बंगाल की खाड़ी से नमी दक्षिण छत्तीसगढ़ में आ रही है. जिसके कारण कल दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरच-चमक से साथ बारिश होने की संभावना है. अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में तापमान में भी वृद्धि होगी ।
उन्होंने बताया कि 17 मई को चक्रवात इस्ट सेंट्रल बंगाल की खाड़ी में टकराएगा, फिर साइकलोन बनेगा. इसके बाद नार्थ इस्ट में मूव होगा. इससे छत्तीसगढ़ भी प्रभावित होगा. उत्तर के पूर्वी भाग ज्यादा प्रभावित रहने की संभावना है ।
बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि एक चक्रवाती तूफान की संभावना बन रही है. बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में एवं इससे लगे हुए दक्षिणी अंडमान सागर में लो प्रेशर का एरिया बना है. भारत के कई राज्यों में मौसम बदलने के साथ 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ में बारिश भी हो सकती
 है ।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ़ बोर्ड एवं वक्फ़ संस्थाओं के मुतवल्ली कमेटी एवं मुस्लिम समाज ने कोरोना संकट से लड़ने हेतु “मुख्यमंत्री सहायता कोष” में 6,00,786 रुपये की राशि प्रदान की है। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर- वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी का आभार व्यक्त किया ।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । पीड़ित की शिकायत पर ACB ने बड़ी कार्रवाई की है. वही ACB ने जिला-सूरजपुर में पदस्थ लेखापाल को 16000/-रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बिनेश्वर राम टेकाम पिता स्व. श्री घोंडूराम टेकाम, उम्र-62, वर्ष, निवासी-ग्राम रेंवटी, तहसील प्रतापपुर, थाना चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छ0ग0) नेमार्च महीने में एक लिखित शिकायत पत्र उप पुलिस अधीक्षक, एन्टी करप्शन ब्यूरो, अम्बिकापुर के समक्ष प्रस्तुत किया कि वह खण्ड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रतापपुर में चतुर्थ वर्ग स्वीपर के पद से जनवरी 2019 में सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत्त होने के पश्चात् उसे गे्रजवेटी एवं अन्य राशि मिलाकर लगभग 10 लाख रूपये मिलना था। जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में उसे 07 लाख रूपये प्राप्त हो चुका है एवं 03 लाख रूपये मिलना शेष होने से प्रार्थी को काफी आर्थिक तंगी थी।
प्रार्थी ने शेष 03 लाख रूपये के लिये एवं पेंशन प्रकरण तैयार करने के लिये कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रतापपुर जिला सूरजपुर में जाकर लेखापाल गिरवर कुशवाहा से मिला जिन्होंने शेष 03 लाख रूपये का बिल बनाकर टेªजरी में प्रस्तुत करने एवं पेशन प्रकरण तैयार करने के एवज में 16000/-रूपये रिश्वत की मांग की। लेखापाल गिरवर कुशवाहा पूर्व में भी 07 लाख रूपये दिलाने के एवज में प्रार्थी से 19000/-रूपये ले चुका है। प्रार्थी आरोपी को रिश्वत नही देना चाहता था। शिकायत की वाईस रिकार्डर देकर सत्यापन कराया गया जो सही पाया गया। आज कार्यवाही की गई आरोपी गिरवर कुशवाहा, लेखापाल, कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रतापपुर जिला-सूरजपुर को प्रार्थी से 16000/-रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
अभी तक प्रार्थी के सेवानिवृत्त के 01 वर्ष के बाद भी पेंशन प्रकरण नही बनाया गया जो शासन के दिशानिर्देश का उल्लंघन कर एक चतुर्थ वर्ग सेवानिवृत्त कर्मचारी को जान बूझकर प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस पर एसीबी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । राजधानी रायपुर में सप्रे शाला के शिक्षक को 15 लाख रुपए नहीं देने पर परिवार को जान से मार डालने व मकान को ब्लास्ट करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि शैलेंद्र नगर निवासी के.राज गोपाल मंगलवार को अपने निवास पर नहीं थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर पहुंच कर उनकी पुत्री के हाथ पर एक पत्र दिया गया जिस पर शिक्षक से 15 लाख रुपयों की मांग की गई है। उक्त पत्र में पैसे नहीं देने पर परिवार को जान से मार डालने सहित उनके निर्माणाधीन मकान को ब्लास्ट करने की भी धमकी दी गई है।
पुलिस ने बताया कि शिक्षक की पुत्री के मुताबिक अज्ञात आरोपी ने सपोर्ट हेलमेट पहना हुआ था व काले रंग की एविएटर गाड़ी में आया था। उक्त घटना के बाद शिक्षक ने डर के कारण थाने में सूचना नहीं की थी जिसके बाद आज बुधवार को शिक्षक ने लिखित शिकायत थाने में पहुँच दी है जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 507 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है ।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर। राधानी रायपुर में फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों के बैंक फ्राड करने वाले सुभाष शर्मा पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। कारोबारी सुभाष शर्मा के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर 7 करोड़ 85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आपको बता दें कि सुभाष शर्मा के खिलाफ 2018 में सीबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। सुभाष शर्मा ने अपने साथियों के साथ फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों का लेनदेन किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने मेसर्स विदित सुभाष शर्मा और विदित शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में पाया गया कि सुभाष शर्मा ने फर्जी दस्तावेज तैयार किये थे। और भारी-भरकम रकम हासिल कर बैंकों से लोन लिया और फर्जी कंपनियों को बांट दिया था। जिसका कोई व्यवसाय ही नहीं था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त की गई अचल संपत्ति में रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर सुभाष शर्मा की बहू सौम्या शर्मा के नाम पर जमीन और भवन, रायपुर के शैलेंद्र नगर स्थित सौम्या शर्मा के नाम पर आबंटित एचआईजी प्लाट, रायपुर पुराने धमतरी रोड स्थित जमीन और दुर्ग में उरला स्थित संपत्ति शामिल है।

 
 
 पंचायत तंत्र – रायपुर । अजित जोगी के पुत्र अमित जोगी ने अपने पापा अजित जोगी के लिए हर तरह के जतन और जी-जान से कोशिश और दुनिया के हर उपाय कर रहे है इसी सिलसिले में जोगी के मस्तिष्क को सक्रिय करने के लिए डॉक्टरों के साथ लगे हुए है इसी सिलसिले में 2009-2010 में अनुराग बासु के पिताश्री मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में कोमा में चले गए थे तब अनुराग बासु को याद आया की पिताश्री अक्सर बोलते थे की अगर मैं लास्ट स्टेज में चला जाऊ या बेहोश हो जाऊ या कोमा में चला जाऊ उस स्तिथि में मुझे राजेश खन्ना के सुपरहिट गाने मुझे कान में सुनाना तब अनुराग बासु तब अनुराग बासु ने अपने पिता के कान के पास टेप रिकॉर्डर के पास राजेश खाना के गाने सुनाये थे।
 
ज्ञात रहे की अनुराग बासु के पिता सुब्रत बासु जो सुब्रत बोस उनका असली नाम था और अनुर्गाग बासु ने फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने के पश्चात् बोस की जगह बासु कर लिया था। यह जानकारी छत्तीसग के सबसे पुराने और हार्ट के स्पेस्लिस्ट फरिश्ता हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर ए फरिश्ता ने बताया। गौरतलब है की अनुराग बासु और डॉक्टर फरिश्ता अच्छे और पक्के दोस्त है। अजीत जोगी को अटैक आने के तुरंत बाद फॅमिली डॉक्टर होने के कारन सबसे पहले डॉक्टर फरिश्ता अजीत जोगी के पास तत्काल इलाज के लिए पहुंचे थे और उनके अनुसार 10 से 15 मिनट तक चेस्ट को पम्पिंग क्र मसाज थेरेपी देने का कार्य उनके द्वारा किया गया तथा अजित जोगी की पत्नी श्रीमती डॉक्टर रेनू जोगी ने डॉक्टर फरिश्ता के सलाह पर उसी समय पर माउथ टू माउथ ब्रीथिंग के थेरेपी श्री अजित जोगी को 10 से 15 तक थेरेपी दी थी उसके बाद ही जोगी को फरिश्ता हॉस्पिटल लाया गया और वह से तत्काल एम्बुलेंस से नारायणा हॉस्पिटल भेजा गया।

   
 
पंचायत तंत्र- रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया और मुख्य सचिव आरपी मंडल ने आज राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में डॉक्टरों से जानकारी ली। इस मौके पर पूर्व  मंत्री धनेश पाटिला भी उपस्थित थे। मंत्री डॉ. डहरिया ने अजीत जोगी के परिजन से भी मुलाकात की और अजीत जोगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंत्री डॉ. डहरिया ने डॉक्टरों से अजीत जोगी को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा ।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा बदलाव हो सकता है। केंद्रीय संगठन से छनकर आ रही खबरों को सच माना जाए, तो राज्य का नेतृत्व किसे दिया जाएगा, इस पर निर्णय ले लिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के हवाले से आ रही सूचना कहती है कि राज्य की कमान आदिवासी नेतृत्व को सौंपा जाएगा। सूत्र दावा करते हैं कि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का नाम सबसे ऊपर रखा गया है।
संगठन के भरोसेमंद सूत्र इस बात की पुष्टि करते हैं कि नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आला नेताओं के बीच गंभीर मंत्रणा हुई है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन के आला नेताओं के बीच कई दौर की रायशुमारी की जा चुकी है। राज्य के मौजूदा हालातों को देखते हुए तय हुआ है कि संगठन की कमान आदिवासी चेहरे को ही सौंपी जाए। इसके लिए रामविचार नेताम सबसे उपयुक्त चेहरा माने जा रहे हैं। हालांकि आदिवासी वर्ग से मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय का नाम भी चर्चाओं में शामिल रहा है। बताते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह का खेमा उसेंडी या साय को राज्य संगठन की कमान देने का समर्थन कर रहा है। संगठन के आला नेता कहते हैं कि संगठन पर अपना नियंत्रण प्रभावी बनाए रखने के इरादे से रमन सिंह खेमा अपने करीबी नेताओं का नाम आगे बढ़ा रहा है। जबकि अन्य खेमे से इसका तीखा विरोध किया गया है।
एक प्रबल चर्चा इस बात की भी हो रही है कि रामविचार नेताम की प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी किए जाने को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने भी अपनी सहमति दी है। साथ ही राष्ट्रीय संगठन प्रभारी ने भी लगभग-लगभग नेताम के नाम पर अपना समर्थन दिया है। दिल्ली संगठन से जुड़े एक प्रभावशाली नेता ने बातचीत में कहा है कि नेताम के नाम पर सहमति बना दी गई थी, लेकिन राज्य में उनके विरोधी खेमे की ओर से जोरदार विरोध दर्ज किया गया। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से भी नेताम को प्रदेश अध्यक्ष बनने से रोकने के लिए लाॅबिंग की गई है।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । देश भर में जब कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है. ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस कम हो रहे हैं. कोरोना संकट के बीच एम्स रायपुर से आज एक और मरीज को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. स्वास्थ्य होने वाला युवक रायपुर के कुकुरबेड़ा का रहने वाला है. उसे अगले 14 दिनों तक होम आइसोलेशन पर रहना होगा. प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 5 हो गई है. सभी मरीजों की हालत स्थिर हैं ।