Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोरोना त्रासदी के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की निष्क्रियता और चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जनसेवा का दम भरने वाले खाकी पैंटधारी आरएसएस के कार्यकर्ता कोरोना संकट के समय कहां लापता हो गए हैं? उन्होंने पूछा है कि क्यों त्रासदी झेल रहे मज़दूरों की सहायता के लिए आरएसएस के लोग नहीं दिख रहे हैं और वे क्यों नहीं कह रहे हैं कि इस भीषण, पीड़ादायक के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दोषी हैं ।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भारत को ठीक तरह से समझने वाले आरएसएस को क्या यह समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में मज़दूरों को सड़कों पर हज़ारों मील पैदल चलने के लिए मजबूर करके केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना से बड़ी एक समस्या खड़ी कर दी है. उन्होंने कहा है कि नरेंद्र मोदी जी ने पहले बिना सोच विचार किए लॉक-डाउन पर लॉक-डाउन किया, लोगों से थाली ताली बजवाई, दीपक जलवाया फिर पुष्प वर्षा करवाई लेकिन देश के नाम किसी संबोधन में मजबूर और पीड़ा झेल रहे मज़दूरों का ज़िक्र तक नहीं किया ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि हिंदू धर्म और हिंदुओं की रक्षा करने वाली संस्था आरएसएस इस समय कहां है जब करोड़ों मज़दूर लहुलुहान पैरों, भूखे पेटों और खाली जेबों के साथ सड़कों पर पैदल चल रहे हैं? उन्होंने कहा है कि क्या मोहन भागवत और आरएसएस के दूसरे पदाधिकारियों को यह नहीं दिख रहा है कि जैसे तैसे घर पहुंचने की कोशिश कर रहे श्रमिकों में से अधिकांश हिंदू धर्म के अनुयायी ही हैं ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि सच यह है कि हिंदुओं की भलाई का नारा दरअसल भाजपा को वोट दिलाने तक ही सीमित है वरना इस संगठन ने आज तक हिंदू धर्म के किसी अनुयायी का भला नहीं किया है ।
उन्होंने कहा है कि यह किसी से छिपा नहीं है कि आरएसएस किस तरह से भाजपा को नियंत्रित और संचालित करती है. आज आरएसएस के नेताओं को बताना चाहिए कि देश को कोरोना संकट के समय में इस तरह के दूसरे भीषण संकट में डालने के लिए क्या उन्होंने सुझाव दिए थे? और यदि नहीं दिए थे तो आरएसएस चुप क्यों है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के मस्तिष्क में डोपलर स्कैन के जरिए खून का प्रवाह देखा गया है. जिससे उनके स्वास्थ्य में थोड़ी उम्मीद की किरण जागी है, लेकिन अभी इससे किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता है. हालांकि डॉक्टरों ने इसे एक अच्छा संकेत बताया है. उनके बाकी अंग की हालत पहले जैसे ही है. वेंटिलेटर से साँस दी जा रही है. पिछले 9 दिन बाद भी ख़तरे से बाहर अजीत जोगी नहीं आ पाए है. उनकी हालत पहले जैसे ही बनी हुई है ।
जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अजीत जोगी का डोपलर स्कैन किया गया, जिसमें उनके मस्तिष्क में खून का प्रवाह को देखा गया था. यह एक अच्छा संकेत है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार इसे अभी मस्तिष्क की गतिविधियों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँचा जा सकता है. डॉक्टरों की टीम द्वारा जोगी की मस्तिष्क समेत सभी अंगों पर लगातार नज़र रखी जा रही है. उन्हें स्वस्थ करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । पूर्व सीएम अजीत जोगी के इलाज में देशभर के अलग-अलग चिकित्सको से परामर्श लिया जा रहा है. उनकी हालत पहले जैसे ही गंभीर बनी हुई है, लेकिन वेंटिलेटर के माध्यम से सांस दी जा रही है. इसके साथ ही राइसल ट्यूब के जरिए निरंतर आहार दी जा रही है. अभी भी जोगी कोमा में है और डॉक्टरों की टीम उनके मष्तिष्क को एक्टिव करने में लगे हैं।
जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार श्री नारायणा हॉस्पिटल के न्यूरो फिजिशियन डॉ. छत्रपाल सिंह साहू और डॉ. विवेक त्रिपाठी व न्यूरोसर्जन डॉ. रुपेश वर्मा उनके मष्तिष्क का लगातार परिक्षण कर रहे हैं. डॉक्टरों द्वारा टीसीडी, वीएनएस, इंफ्रारेड रेडिएशन समेत विभिन्न तकनीके से उनके मष्तिष्क को क्रियान्वित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनके मष्तिष्क की स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।
श्री नारायणा हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा देश-विदेश के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों से अजीत जोगी के मष्तिष्क के हर संभव इलाज के बारे में लगातार चर्चा की जा रही है. शनिवार को अस्पताल के डॉक्टरों, पत्नी डॉ. रेणु जोगी और बेटे अमित जोगी ने कांफ्रेंस कॉल के जरिये बेंगलुरु स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेन्टल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज (निम्हांस हॉस्पिटल) के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीब सिन्हा से जोगी के स्वास्थ्य के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की. चर्चा के बाद डॉ. सिन्हा समेत सभी डॉक्टरों का यह मत रहा कि जोगी को वर्तमान में दिए जा रहे इलाज को अभी ऐसे ही जारी रखा जाए. इस दौरान उनके स्वास्थ्य पर लगातार नज़र रखी जाए।

पंचायत तंत्र-रायपुर । छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर रायपुर शहर के सभी अनाज और किराना दुकान को प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 से शाम 5 बजे किया जाने का आग्रह किया है. 3 दिन होने के कारण बहुत सारी वस्तुओं की कमी हो रही है और किराना और अनाज दुकानों में भारी संख्या में भीड़ जमा हो जा रही है. जिससे 5 दिन की अनुमति दे तो किसी भी प्रकार की शॉर्टेज नहीं होगी ।
इन्हें भी अनुमति देने का किया आग्रह
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्य्क्ष जितेंद्र बरलोटा, चेयरमैन रमेश गांधी महामंत्री लालचंद गुलवानी कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल प्रवक्ता ललित जैसिंघ ने रायपुर में बर्तन, होम एप्लायसेंस, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, मोबाइल, मनिहारी, कंप्यूटर, टेलरिंग, सैलून, ब्यूटी पार्लर, मेकअप सामग्री, फोटो स्टूडियो, फोटो कॉपी सेंटर, फोम-फर्निशिंग, गद्दा, पूजा सामग्री, अगरबत्ती, फैंसी जनरल स्टोर, प्लास्टिक सामान, साइकिल, सराफा, ऑटोमोबाइल-दो पहिया चार पहिया वाहनों के स्टोर, शोरूम, बाइक रिपेरिंग, एयर कंडीशनर, इन्वर्टर, प्लाईवुड, टिम्बर, अलुमिनियम सेक्शन, पैकेजिंग मटेरियल, ट्रेवलिंग बेग, स्पोर्ट शॉप, प्रिंटिंग प्रेस, मोबाइल रिचार्ज, सीसीटीवी कैमरा शॉप, कुटीर उद्योग, ग्लासेस, काँच के सामान की दुकाने खोलने की आग्रह किया गया है. छोटे व्यापार खुलने के बाकी रह गए थे जिसका निराकरण करे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब में पिछले 10 मई से सफाई अभियान चलाया जा रहा है. तालाब में जमा जलकुंभी और कचरों को निकालकर फेंकने का काम जारी है. इस अभियान में महापौर एजाज ढेबर खुद उतर आएं हैं और 25 मई तक तालाब को साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।
महापौर ढेबर ने कहा कि हमने 10 मई को अभियान शुरू किया था और 25 मई सफाई को पूरा करने का हमारा लक्ष्य है. अभी तालाब में पानी देखने को मिल रहा है. इससे पहले जलकुंभी से ढंक गया था. ग्राउंड जैसा नजर आता था. हम इस तालाब को इसकी वास्तविक स्थिति में लाना चाहते हैं. यह तालाब सिर्फ एक तालाब नहीं, बल्कि हमारे शहर का धरोहर भी है. रायपुर की जनता के आस्था का केंद्र भी है. यहां स्वामी विवेकानंद ने स्नान किया था. 14वीं शताब्दी का यह तालाब है।
इस तालाब की राजा रायसिंह जगत द्वारा 4 हजार पुरुष और 3 हजार महिलाओं की मदद से खुदाई की गई थी. जब लोग बीमार पड़ते थे तो सिर्फ तालाब के पानी को पीकर ही ठीक हो जाते थे और दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती थी।

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है. बालोद जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. यहां पिछले 72 घंटे में 4 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है. अब प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या फिर बढ़कर 11 पहुंच गई है. इसकी पुष्टि एम्स अस्पताल ने ट्वीट कर की है ।
जानकारी के मुताबिक बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक में दो कोरोना मरीज मिले है. एक मरीज कोकान और दूसरा पंडरदल्ली का रहने वाला है. जिला प्रशासन के मरीजों को एम्स भेजने की तैयारी में हैं. दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी मजदूर है. एम्स अस्पताल ने भी ट्वीट कर कहा कि बालोद में पाए गए दो और पॉजिटिव पुरुष मरीजों को जल्द एम्स में भर्ती कराया जाएगा ।
बिलासपुर रेंज के आईजी दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि बालोद में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. बालोद से ही पिछले 72 घंटों में 4 मरीज आए सामने आए हैं. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 11 हो गई है. जिसमें दुर्ग 1, बालोद 4, कोरिया 1 और जांजगीर के 5 पॉजिटिव मरीज शामिल है, जिनका इलाज चल रहा है ।

पंचायत तंत्र -रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के औरैया में आज हुए सड़क हादसे में श्रमिकों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृत श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुर्घटना में घायल श्रमिकों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ से होकर अन्य राज्य जाने वाले श्रमिकों को पूरी मदद और सहायता दी जा रही है। अन्य राज्यों के श्रमिकों के लिए जिला प्रशासन द्वारा खाने-पीने, नाश्ता, सेनेजाइजर, मास्क आदि दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त इन श्रमिकों को उनके राज्य की सीमा तक छोडऩे के लिए वाहनों का इंतजाम भी किया जा रहा है। श्रमिकों को इन व्यवस्थाओं से उनके राज्यों तक पहुंचने में बहुत बड़ी मदद मिली है जिसके लिए वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार भी जता रहे है। नगर निगम और स्मार्ट सिटी रायपुर तथा स्वंय सेवी संस्थाओं के द्वारा राजधानी रायपुर के विभिन्न स्थानों पर इन श्रमिकों के लिए भोजन, नाश्ते और पेयजल का इंतजाम किया गया है। भोजन और स्वल्पाहार वितरण के लिए अलग से वितरण काउंटर भी बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पहुंचने वाले अन्य राज्यों के श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी की गई है। इन्हें स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए मास्क का वितरण किया जा रहा है। इन श्रमिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग के सहायोग से इन श्रमिकों को उनके राज्य की सीमा तक छोडऩे की भी व्यवस्था की जा रही है।
झारखंड सरकार की पहल, टाटीबंध से रोज 5 बसों से मजदूर लौटेंगे गृह राज्य
विभिन्न राज्यों से झारखंड जाने वाले प्रवासी मजदूर, विद्यार्थी और पर्यटक बड़ी संख्या में रोज राजधानी रायपुर के टाटीबंध चौक पर पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए झारखंड सरकार नोडल अधिकारी सियाराम पटेल और आमानाका थाना प्रभारी भरत बरेठ को पत्र लिखा है। झारखंड के परिवहन विभाग के सचिव के रवि कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रत्येक दिन 5 बसों को अपने राज्य के नागरिकों को टाटीबंध चौक भेजी जाएगी। इसके साथ ही कहा गया है कि झारखंड भेजी जाने वाली बसों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्त करते हुए उन्हें निर्देशित करेंगे कि वे नियमानुसार यथासंभव प्रवासियों को बसों में अवश्य बैठा लेंगे।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का मेडिकल बुलेटिन जारी कर दिया गया है. जोगी अभी कोमा में हैं. उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. 15 मई को न्यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की टीम जोगी के मस्तिष्क परीक्षण किया. इसके साथ ही डॉक्टरों की टीम ने वीडियो कॉनफ्रेंसिंग के जरिए सिंगापुर नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख विजय कुमार शर्मा से भी चर्चा की. चर्चा के दौरान रेणु जोगी और अमित जोगी भी मौजूद रहे. विश्व विख्यात न्यूरोलॉजिस्ट शर्मा ने डॉक्टरों की टीम को अपनी राय दी ।

डॉ. शर्मा से मिली राय के बाद नारायणा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने निर्णय लिया है कि जोगी को अभी सपोर्टिव ट्रीटमेंट ही दिया जाएगा. मस्तिष्क सहित अन्य अंगों में पूरी नज़र रखी जाएगी. यदि उनके में ब्रेन स्टेम में कुछ गतिविधिया देखी जाएगी तो मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत निर्णय लिया जाएगा ।
फिलहाल अजीत जोगी को वेंटिलेटर से सांस दी जा रही है. वहीं जोगी का यूरीन आउटपुट, ब्लड प्रेशर, हृद्य नियंत्रित है. अगले कुछ दिनों के बाद जोगी का इलाज फिलहाल जैसा चल रहा वैसे ही चलने की संभावना है. कुछ दिनों बाद जोगी की स्थिति साफ होगी. सभी यही उम्मीद कर रहे हैं जोगी एक बार मृत्यु को हरा देंगे. वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे ।

पंचायत तंत्र- रायपुर । देश के विभिन्न राज्यों से छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को विशेष टेऊन से वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रमिकों का या़त्रा व्यय भी राज्य शासन द्वारा वहन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। महराष्ट्र के पुणे से 1324 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन 19 मई 2020 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार मुंबई से 1390 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन 21 मई 2020 को बिलासपुर पहुंचेगी। कर्नाटक राज्य के बेंगलुरू से 1481 श्रमिकों लेकर विशेष ट्रेन 22 मई 2020 को बिलासपुर पहुंचेगी। तीनों स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग, रायपुर एवं भाटापारा रेलवे स्टेशन में भी रूकेंगी।छत्तीसगढ़ शासन के सचिव एवं नोडल अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने महाराष्ट्र सरकार के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी एवं नोडल अधिकारी को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ आने वाले श्रमिकों की संख्या से अवगत करा दिया गया है। पत्र में ट्रेन से रवाना के होने पूर्व सभी श्रमिकों का चिकित्सकीय परीक्षण एवं सुरक्षित रूप से ट्रेन में बैठने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया गया है। साथ ही किसी भी श्रमिक से किराया या अन्य कोई राशि नहीं लेने के संबंध में अवगत कराया गया है। इसके अलावा कोई भी कोविड-19 पीडि़त व्यक्ति को यात्रा की अनुमति नहीं देने का भी आग्रह किया है। पत्र में छत्तीसगढ़ शासन के सचिव एवं नोडल अधिकारी ने महराष्ट्र सरकार एवं कर्नाटक सरकार के नोडल अधिकारियों को इस संबंध में सहमति प्रदान करते हुए शीघ्र सूचित करने का अनुरोध किया है। महाराष्ट्र के पुणे से आने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों में बलौदाबाजार जिले के 134 श्रमिक, बलरामपुर के 3, बेमेतरा के 346, बिलासपुर के 204, दुर्ग के 50, जांजगीर-चांपा के 39, जशपुर, कांकेर जिले के एक-एक, कबीरधाम जिले के 57, कोण्डागांव और कोरबा के 03-03, महासमुंद के 02, मुंगेली के 96, पेण्ड्रा-गौरेला के 46, रायगढ़ के 04, रायपुर के 169, राजनांदगांव के 149 और सरगुजा जिले के 17 श्रमिक शामिल है। महाराष्ट्र के मुंबई से आने वाले श्रमिकों में बालोद जिले के 511 श्रमिक, बलौदाबाजार जिले के 12 श्रमिक, बलरामपुर के 77, बेमेतरा के 238, बिलासपुर के 46, दंतेवाड़ा 10।
महाराष्ट्र की सीमा से लगे नान्दूरबार रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ के 290 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को रायपुर पहुंची। इन श्रमिकों के रायपुर आगमन पर सोशल डिस्टेशिग का पालन करतें हुए क्रमश: दो-दो बोगियों से मजदूरों को उतारा गया। यहां मेडिकल टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बसों से गंतव्य तक भेजा गया। जहां वे क्वांरेटाइन नियमों का पालन करेंगे।