Browsing: रायपुर

 
 
पंचायत तंत्र -रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनकी हिमो डाइनामिकली स्थिर है. उनके मष्तिष्क को एक्टिवेट करने का प्रयास लगातार डॉक्टर कर रहे है. राइल्स ट्यूब के माध्यम से अस्पताल के आहार के साथ-साथ अब उन्हें घर पर बना आहार देना शुरू किया गया है. डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है. फिलहाल अभी भी जोगी कोमा में हैं।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी को हार्ट अटैक आने के बाद 9 मई को देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया, तब वो गंगा इमली खा रहे थे. अजीत जोगी अभी अस्पताल में कोमा में हैं।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । झीरम कांड को हुए 7 वर्ष बीत गए हैं. झीरम नरसंहार में कांग्रेस के पहली पंक्ति के नेताओं सहित 28 लोगों की नक्सलियों ने नृशंष हत्या कर दी थी. झीरम कांड की बरसी पर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है. नक्सल हिंसा में शरीद हुए कांग्रेस नेताओं और सुरक्षा बलों के जवानों की स्मृति में अब 25 मई को हर वर्ष झीरम श्रद्धांजलि वर्ष मनाया जाएगा ।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उऩ्होंने ट्वीट किया, “25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और विगत वर्षों में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में अब ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा ।
25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और विगत वर्षों में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में अब ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा ।
आपको बता दें 25 मई 2013 को झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया था. इस हमले में तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, वरिष्ठ नेता महेन्द्र कर्मा, जवानों और कार्यकर्ताओं समेत तकरीबन 28 लोगों की हत्या नृशंष हत्या कर दी थी. इस हमले में वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल गंभीर रुप से घायल हो गए थे. जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी ।
 
 

पंचायत तंत्र- रायपुर । ऐतिहासिक बुढ़ातालाब में महापौर  एजाज़ ढेबर जी की पहल पर श्रमदान करने पहुँचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी..किया लगभग 2 घंटे तक श्रमदान ।
महापौर जी के साथ अन्य प्रमुख रूप से पूर्व महापौर श्री किरन मई नायक जी, छाया विधायक श्री कन्हैया अग्रवाल जी, MIC सदस्य एवं पार्षद श्री सुरेश चन्नावर जी, अंजनी राधेश्याम विभार जी, प्रमोद मिश्रा जी, देवेंद्र यादव जी, मन्नु विजेता यादव जी, आदि गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।
 

 पंचायत तंत्र – रायपुर । लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाने के लिए रायपुर पुलिस ने शनिवार को शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें रायपुर पुलिस के तमाम आला अधिकारी – एसएसपी, एएसपी, सीएसपी और टीआई शामिल है ।
बता दें कि राजधानी में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन है. ऐसे में पूर्ण लॉकडाउन का पालन कराने पुलिस ने शहर के मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च के दौरान बेवजह घूम रहे लोगों को हिदायत दी गई ।
एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि लॉकडाउन 4 में बहुत सारी रियायतें दी जा रही हैं, उसके बावजूद भी लोग वीकेंड में टोटल लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं, इसलिए यह फ़्लैग मार्च निकाला गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ में रविवार से मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों में तापमान में अधिक वृद्धि होने की आशंका जताई है  ।
 
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से प्रदेश में गर्म और शुष्क हवा आ रही है, जिसे कारण प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान में सभी संभागों में वृद्धि संभावित है ।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री था, जो आज 44 पार जा सकता है, 45 पार होने के बाद लू चलने का खतरा बढ़ जाता है, अगले दो दिन तापमाप में वृध्दि होने की आशंका है, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी ।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस का बड़ा बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे 30 लाख लोग संक्रमित होंगे और 6 हजार लोगों की मौत भी हो सकती है. मिडिया चैनल से बात हुए कहा- अगर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो प्रदेश में भी कोरोना का संक्रमण और बढेगा । बता दें कि कल प्रदेश में कोरोना वायरस के 40 नए मामले सामने आये है. और राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 111 पहुंच चुकी है ।
 
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । कोरोना संक्रमण के चलते देश मे हुए लॉकडाउन में अब थोड़ी रियायत दी जा रही है। आवागमन के साधनों को शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री हरदीप सिंह पूरी जी ने भी 25 मई से हवाई यात्रा प्रारंभ करने की बात कही है ।
छत्तीसगढ़ में भी 25 मई से डोमेस्टिक फ्लाइट्स की आवाजाही शुरू हो जाएगी जिसे देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन एवं रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी जी व सलाहकार समिति सदस्य प्रीतेश गांधी, ललित जैसिंघ एवं कीर्ति व्यास ने एयरपोर्ट के डायरेक्टर श्री राकेश सहाय व वरिष्ठ अधिकारियों तथा सीआईएसएफ के पी.डी.गैसुंग व अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट का भ्रमण कर सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए एयरपोर्ट परिसर का सघन निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उन्हें मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया ।
कोरोना संक्रम को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट में सुरक्षा के चाक-चौबंध किये गए है जिसमें यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। एंट्री व एग्जिट डोर में थर्मल स्क्रीनिंग, ऑटोमेटिक सेनिटाइजर मशीन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु स्टेप मार्किंग, यात्रियों के लगेज हेतु स्क्रीनिंग व सेनिटाइजिंग की व्यवस्था तथा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन व कोरोना महामारी से बचाव के लिए जगह-जगह पर जागरूकता संदेश व बैठक हेतु कुर्सियों पर स्टिकर लगाए गए हैं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
लगभग दो महीने के लॉकडाउन के पश्चात 25 मई से हवाई यात्रा शुरू होने जा रही है ऐसे में एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन एवं सांसद श्री सुनील सोनी तथा सदस्य प्रीतेश गांधी व ललित जैसिंघ ने पूरी स्थिति व व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही यात्री विमानों के रखरखाव, यात्रियों की स्क्रीनिंग तथा उनकी मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की और एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों को स्वयं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखने की भी बात कही।
इस दौरान विमान से आये यात्रियों को बिना किसी असुविधा के सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी दिशा-निर्देशों तथा सुरक्षा उपायों के बारे में भी विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी ली।
 

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । श्री नारायणा हॉस्पिटल ने पूर्व सीएम अजीत जोगी की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अजीत जोगी की स्थिति अभी हिमो डाईनामिकली स्थिर है. हालांकि मष्तिष्क से बहुत ही कम प्रतिक्रिया मिल रही है और सांस वेंटिलेटर के माध्यम से दी जा रही है ।
 

पंचायत तंत्र-  रायपुर । राजीव गांधी किसान न्याय योजना कुछ घंटों पहले ही छत्तीसगढ़ में लागू हुई है. इस योजना में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह समेत कई बड़े बीजेपी नेता ऐसे है जिन्हें इस योजना के तहत लाभ मिला है ।
उक्त सभी बीजेपी नेताओं के खाते में इस योजना की पहली किस्त जमा हो गई है. जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है. जिसमें ये कहा गया है कि “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक जी, राजनांदगांव विधायक रमन सिंह जी एवं उनके पुत्र सहित सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी लाभार्थी हैं ।
कांग्रेस पार्टी सभी के साथ “न्याय” कर रही है. इस लिस्ट के वायरल होने के बाद अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया आनी बाकी है, हालांकि ये तय है कि अब ये राजनीति का मुद्दा प्रदेश के लिए बनने वाला है ।
 

पंचायत तंत्र- रायपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी ख़बर निकलकर सामने आई है. जानकारी मुताबिक सिम्स अस्पातल में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक मजदूर था और 20 मई को पुणे से लौटा था. लौटने के बाद से उसे मस्तुरी स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. जहाँ उसे सर्दी-खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ होने के बाद बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था।
अस्पताल में तीन दिन बाद इलाज के दौरान बीमार मजदूर ने दम तोड़ दिया. मजदूर का कोरोना सेंपल लिया गया है था, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है. फिलहाल मजदूर की मौत कोरोना से हुई या अन्य किसी वजह से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. जाँच रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
आपको बता दें कि अलग-अलग राज्यों से छत्तीसगढ़ लौटे मजदूर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं. करीब 20 जिले वर्तमान में कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. प्रदेश में अब तक एक सौ सत्तर से अधिक कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं. फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 110 है।