Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र- रायपुर ।  छत्तीसगढ़ । गुजरात की तरह अब प्रदेश में भी लॉकडाउन के दौरान दूध वाहन की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही है. जाँच के दौरान दूध वाहन से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब आँध्रप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है. मुखबिरी के सुचना के आधार पर पुलिस ने दूध वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद किया। और आगे की कार्रवाई कर रही है ।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । बेमेतरा/ कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश के तमाम जिलों में लॉकडाउन किया गया है. बेमेतरा में स्थिति को देखते हुए 25 अप्रैल से लॉकडाउन के दौरान छूट दी गई थी, लेकिन लोगों की लापरवाही सामने आने पर अब फिर से एक से लेकर तीन मई तक 48 घंटों के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का आदेश जारी कर दिया गया है ।
बेमेतरा कलेक्टर आईएएस शिव अनंत तायल ने गुरुवार को जारी लॉकडाउन को लेकर नए आदेश में कोरोना संक्रमण से जिलेवासियों के बजाव के लिए फिर से लॉकडाउन से संबंधित राज्य और केंद्र सरकार के प्रावधानों को कड़ाई से लागू किया जाए. इसके लिए एक मई को शाम 5 बजे से लेकर तीन मई को शाम 5 बजे तक 48 घंटों के लिए पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, एलपीजी गैस गोदाम को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे ।

 
पंचायत तंत्र-  रायपुर । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में कैंसर की बीमारी के कारण गुरुवार सुबह निधन हो गया है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने गहरा दुख व्यक्त किया है ।
मुख्यमंत्री भूपेश ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक और दुःखद खबर! अपनी उम्र, सेहत और स्वास्थ्य को कभी भी अपने अभिनय में बाधा न बनने देने वाले महान नायक ऋषि कपूर जी का निधन, भारतीय सिनेमा में एक शून्य का निर्माण करता है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं।
अपनी उम्र, सेहत और स्वास्थ्य को कभी भी अपने अभिनय में बाधा न बनने देने वाले महान नायक ऋषि कपूर जी का निधन भारतीय सिनेमा में एक शून्य का निर्माण करता है।
मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ हैं।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि ऋषि कपूर के निधन की खबर दुखद है। एक अभिनेता की उत्कृष्टता, जिसने सिनेमा में अपने शानदार काम से भारतीयों की पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध कर दिया! उन्हें बहुत याद किया जाएगा। दुनिया भर में उनके चाहने वालों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना । शांति । 
बता दें कि अभिनेता ऋषि कपूर का पिछले कई दिनों से कैंसर की वजह से स्वास्थ्य चल रहा था जिसके चलते उन्हें कल रात मुंबई के एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन ऋषि कपूर कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हार गए. दो दिन में बॉलीवुड की दो बड़ी हस्तियों के चले जाने से फिल्म चगत में शोक का माहौल है ।
अभिनेता ऋषि कपूर ने पहली बार अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में हीरो बनकर आए थे. ‘बॉबी’ अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थी. ‘बॉबी’ में ऋषि के अपोजिट डिम्पल कापड़िया नजर आई थीं. डिम्पल की भी यह पहली फिल्म थी. जाने-माने फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर ऋषि कपूर के बेटे हैं. ऋषि की पत्नी नीतू कपूर भी अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस थीं. ऋषि व नीतू की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई थी ।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । पुरानी बस्ती क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला की लाश को लेकर पुलिस पांच दिन बाद भी उलझन में है. महिला की शिनाख्ती नहीं हो पाने की वजह से जांच आगे नहीं बढ़ रही है ।
बता दें कि 26 अप्रैल को काठाडीह रोड स्थित टाटा बाड़ी के पास बंद बोरे में महिला की लाश मिली थी. कई दिनों से लाश के पड़े होने की वजह से बदबू उठने लगा था. इस मामले में एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि मामले में हमारी टीम लगी हुई है. महिला की अभी शिनाख्ती नही हो पाई है क्योंकि लाश बहुत ज्यादा सड़ी-गली थी ।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग जिलों में हमने संपर्क किया है कि कहीं कोई व्यक्ति मिसिंग तो नहीं है. अगल-बगल के थानों में संपर्क किया गया है. सभी तथ्यों को देख रहे है. जिस जगह पर लाश मिली है. वहां आसपास के लोगों से रोजाना पूछताछ भी कर रहे है. उम्मीद है जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा ।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर। लॉकडाउन में बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों को अब ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि ट्रैफिक पुलिस की जगह अब नगर निगम के अधिकारी दो पहिया वाहनों की चालानी कार्रवाई कर रहे है. बाइक में एक से अधिक सवारी होने पर 200 रुपए के चालान की वसूली की जा रही है. कलेक्टर एस भारती दासन के मौखिक के आदेश के बाद निगम ज्यादा सख्त हो गई है. मामला राजधानी रायपुर का है ।
इस मामले में निगम के अधिकारी धनसिंह राजपूत ने बताया कि सीएम और कमिश्नर का आदेश हुआ है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए राजधानी वासियों से सोशल डिस्टनसिंग का पालन करवाया जाए और लोग आपस में फिजिकल दूरी बनाए रखे. इसका पालन नहीं करने वालों को चालानी कार्रवाई कर समझाइश दी गई है. बिना मास्क के घूम रहे लोगों का भी चालान काटा जा रहा है ।
नगर निगम जोन क्रमांक 7 के विनय कुमार सोनी ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 200 रुपए और मास्क नहीं पहनने पर 100 रुपए वसूलने का रेट निर्धारित किया गया है. इसका पालन नहीं करने पर चालान वसूला जा रहा है ।
हालांकि वाहनों के चालाना काटे जाने की वजह से जरूरी काम से बाहर निकलने वालों की परेशानी बढ़ गई है. क्योंकि कुछ सामान ऐसे भी होते हैं जिन्हें अकेले खरीदकर लाना संभव नहीं होता है. ऐसे में इस चालानी कार्रवाई की चपेट में वो लोग भी आ रहे हैं ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । बंजारी मंदिर के पीछे रावाभाटा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट फैक्ट्री में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई. आग तेज हवा के कारण तेजी से फैल रही है, ये फैक्ट्री खमतराई थाना क्षेत्र में आती है।
 पुलिस के मुताबिक मैजिक पेंट्स के ZMC एंड पॉलीमर्स फैक्ट्री में ये आग है और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और बाकी अन्य 4 गाड़ियों को भी रवाना कर दिया गया है. पुलिस को सूचना मिली है कि जिस फैक्ट्री में आग लगा था वहां मजदूर भी काम कर रहे थे, लेकिन अच्छी बात ये है कि वे सभी सकुशल आग फैलने से पहले बाहर निकल गए थे ।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । लॉकडाउन के दौरान भी शराब की अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग लगाम नहीं कस पा रहा है. राजधानी में रोक के बावजूद शराब बिक्री की सूचना पर होटलों में विभागीय छापेमारी में कुछ बरामद नहीं होने पर पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि जब सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का…
आबकारी विभाग की टीम ने एक नहीं बल्कि 10 होटलों में दबिश दी थी, लेकिन एक भी होटल में शराब की एक बूंद तक टीम को नहीं मिली. यह खबर मीडिया में आने के बाद सरकार की किरकिरी हो रही है. जिस पर अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर और नमक छिड़कने के काम किया है ।
अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कहा कि आबकारी विभाग को इस औपचारिकता के लिए बहुत-बहुत बधाई… रायपुर और छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से साधुवाद…! छत्तीसगढ़ में #डिस्कवरी #पार्टी स्पेशल द्वारा #ही इस्तेमाल होती है. यही नहीं उन्होंने इस ट्वीट के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी टैग किया है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए ‘डोनेशन ऑन व्हील अभियान’ के तहत  राशन के 1000  पैकेट भेंट किए । उन्होंने आज सवेरे यहां अपने निवास पर  डोनेशन ऑन व्हील अभियान के वाहन को  प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट अपने हाथों से भेंट किए ।  कृषि मंत्री  रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 मुख्यमंत्री बघेल द्वारा उपलब्ध कराए गए राहत पैकेट में 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, आधा किलो नमक, हल्दी, एक साबुन और बिस्कुट शामिल है। राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी के जी.एम. कम्युनिकेशन आशीष मिश्रा ने बताया कि डोनेशन ऑन व्हील अभियान के तहत शहरवासियों से इकट्ठे किए गए राशन के 37000 पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं । इसी तरह लगभग ढाई लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है । रायपुर शहर में इसके लिए 10 किचन संचालित किए जा रहे हैं।

 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए ‘डोनेशन ऑन व्हील अभियान’ के तहत  राशन के 1000  पैकेट भेंट किए । उन्होंने आज सवेरे यहां अपने निवास पर  डोनेशन ऑन व्हील अभियान के वाहन को  प्रतीक स्वरूप कुछ पैकेट अपने हाथों से भेंट किए ।  कृषि मंत्री  रविंद्र चौबे भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
 मुख्यमंत्री बघेल द्वारा उपलब्ध कराए गए राहत पैकेट में 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 2 किलो आटा, आधा किलो नमक, हल्दी, एक साबुन और बिस्कुट शामिल है। राशन के ये पैकेट लोक कलाकारों को वितरित किए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी के जी.एम. कम्युनिकेशन आशीष मिश्रा ने बताया कि डोनेशन ऑन व्हील अभियान के तहत शहरवासियों से इकट्ठे किए गए राशन के 37000 पैकेट जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं । इसी तरह लगभग ढाई लाख लोगों को भोजन कराया जा रहा है । रायपुर शहर में इसके लिए 10 किचन संचालित किए जा रहे हैं।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की । कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, मुख्य सचिव  आर.पी.मंडल, अपर मुख्य सचिव  सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त और कृषि विभाग की प्रमुख सचिव डॉ मनिंदर कौर द्विवेदी, जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, मुख्यमंत्री की उप सचिव सुश्री सौम्या चौरसिया इस अवसर पर उपस्थित थीं ।