Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर कोरोना से बचाव और रोकथाम, लॉकडाउन के संबंध में आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कान्फ्रेंस में शामिल हुए ।
काफ्रेंसिंग में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव आरपी मण्डल, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक और मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया उपस्थित थीं।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना संकट में भी जान जोखिम में डालकर शहर को साफ रखने का जिम्मा उठाने वाले सफाईकर्मियों को बोनस और इंक्रीमेंट मिल सकता है. इस पहल को लेकर रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. महापौर ने कहा कि कोरोना से जंग में सफाईकर्मियों के कदम थमे नहीं है। महापौर एजाज ढेबर ने कोरोना में सभी लोगों का कदम थम गए, लेकिन सफाईकर्मी लगातार अपने काम डटे है. काम से कोई भी पीछे नहीं हटा, जान जोखिम में डाल अपने काम को बखूबी निभाया है. संकट के समय में पहले से ज्यादा मेहनत करते दिख रहे हैं. इसलिए सफाई कर्मियों को बोनस और इंक्रीमेंट देने की पहल की गई है. सीएम को आवेदन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नाले, सड़क से लेकर सभी जगह सफाईकर्मी लगातार सफाई कर रहे हैं. इसका कहीं न कहीं फायदा ये मिला की रायपुर में कोरोनो पॉजिटिव मरीज जरूर आए, लेकिन संक्रमण फैलने का मामला सामने नहीं आया. जिस वार्ड, कॉलोनी में कोरोना मरीज चिन्हाकित होते थे, वहां चाहे रात हो दिन या दोपहर हो, तत्काल राहत दल पहुंचकर अपने-अपने काम में लग जाते हैं. अपनी जान का डर सब को होता है, लेकिन यहां डर को बौना साबित करके दिखाया है। निगम ने सफाई कर्मचारियों और उनके सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा है. उन्हें पूरा किट, मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर, राशन और जरूरत की समाने दी गई है. जिससे उन्हें कोई खतरा न हो।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । शहर के फूल चौक में एक निजी होटल और उसके आसपास के इलाके को पुलिस ने सील कर दिया है। दरअसल एम्स का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला,जिसके बाद से ही एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। पुलिस ने क्षेत्र को अपनी निगरानी में ले लिया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है। गौरतलब है कि 15 अप्रैल के बाद एम्स के कुछ कर्मचारी रुके हुए थे, इनमें से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इसे सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा बाकी लोगो की जांच की जा रही है। वहीं आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है,जिससे आधे किलोमीटर के दायरे में कोई आना-जाना न करे। कोरोना वारियर्स को ठहरने के लिए प्रबंधन ने अपना होटल अस्पताल प्रबंधन को दे दिया था। तीन में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वहीं दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। होटल के कर्मचारियों सहित आस पास को सैनिटाइज किया जा रहा है।
एम्स के 32 और होटल के 20 कर्मी कमरों में लॉक : होटल के क्वारेंटाइन सेंटर में एम्स के नर्सिंग स्टाफ में कोरोना वायरस मिलने के बाद वहां के 20 कर्मचारियों के साथ 52 पैरामेडिकल कर्मियों को कमरों में लॉक कर दिया गया है। सभी के स्वाब का सैंपल जांच के लिए भेज भी दिया गया है। होटल कर्मियों के अलावा पॉजिटिव मरीज की बैच में ड्यूटी करने वाले स्टाफ को क्वारेंटाइन कर नए सिरे से उनका सैंपल लिया गया है। एम्स के डाक्टरों ने बताया कि 10 दिन की ड्यूटी के बाद क्वारेंटाइन करने के पहले पॉजिटिव मरीजों के इलाज में शामिल डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल व स्वीपर के स्वाब के सैंपल लेकर उन्हें क्वारेंटइन किया जाता है। इस रूटीन प्रक्रिया में ही नर्सिंग स्टाफ को कोरोना की पुष्टि हुई। राज्य में कोरोना का पहला केस मिलने के बाद एम्स या दूसरे सरकारी अस्पताल अब तक एक भी स्टाफ पॉजीटिव नहीं मिला था। एम्स प्रबंधन ने अपने स्टाफ के लिए पूरे शहर में चार क्वारेंटाइन सेंटर बनाए हैं। इनमें तीन होटलें और एक नर्सिंग हॉस्टल है। इनमें डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ को रखा जाता है। होटलों में कंसल्टेंट डॉक्टर, सीनियर व जूनियर रेसीडेंट डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ को रखा जाता है। नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में सफाई कर्मचारियों को क्वारेंटाइन किया जाता है। एम्स में एक सप्ताह से लेकर 10-10 दिनों की ड्यूटी लगायी जा रही है। ड्यूटी का शेड्यूल खत्म होने के बाद सभी को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया जाता है। क्वारेंटाइन के पहले उनके स्वाब का सैंपल लिया जाता है। एम्स के अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी व क्वारेंटाइन के दौरान प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। एक कमरे में एक ही स्टाफ को रखा जाता है। नाश्ते से लेकर भोजन तक कमरे में पहुंचाया जाता है। होटल के वेटर कमरे में एंट्री नहीं करते। बाहर से ही भोजन व नाश्ते की प्लेट रखकर वहां से हट जाते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बनाए चार क्वारेंटाइन सेंटर : स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर में चार क्वारेंटाइन सेंटर बनाए हैं। इसमें 3 होटल व एक सरकारी भवन निमोरा में है। वहां उन स्टाफ को रखा जाता है, जो माना स्थित कोरोना अस्पताल में ड्यूटी कर रहे हैं। नेहरू मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में काम करने वाले स्टाफ को कॉलेज में ही क्वारेंटाइन किया जाता है। इसके अलावा वन विभाग की प्रयोगशाला और जोरा स्थित रेस्ट हाउस वनश्री को भी क्वारेंटाइन सेंटर के तौर पर रिजर्व रखा गया है। जरूरत पडऩे पर यहां भी संदिग्ध रखे जा सकेंगे। प्रदेश के 139 क्वारेंटाइन सेंटरों में अभी 531 लोगों को रखा गया हैं। जबकि 29758 लोग होम क्वारेंटाइन में है।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में राम वनगमन पथ के निर्माण कार्य को लेकर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बैठक ले रहें है। बैठक में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित है ।

 
पंचायत तंत्र- रायपुर । रायपुर पुलिस ने सिविल लाईन थाना क्षेत्रांतर्गत कटोरा तालाब स्थित विदेशी शराब दुकान में हुये चोरी का खुलासा किया। इस वारदात में शामिल दो आरोपी विकास यादव सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है. बता दें बुधवार दे रात कटोरा तालाब स्थित विदेशी शराब दुकान के खिड़की को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिये थे ।
रायपुर के लाभांडी में रहने वाले 19 साल के विकास यादव उर्फ गोगा ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ लॉकडाउन के दौरान शराब बेचकर कमाई करने की प्लानिंग की। दोनों शातिर आरोपियों ने कटोरा तालाब स्थित सरकारी शराब दुकान की रेकी की, फिर दुकान से करीब सवा लाख के शराब की चोरी की, और उसे बेचकर ऐश करने लगे। मुखबिर से मिली सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों से शराब बेचकर कमाए करीब 50 हजार रुपए नगदी जब्त की है, और कार्रवाई कर रही है।

 
 
  पब्लिकयूवाच – रायपुर । राजधानी रायपुर में एक बार फिर से बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। जहां पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के केसरी बगीचा के पास बोरे में बंधी हुई महिला की लाश मिली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कर बोरे में बांधकर फेंका गया है। यह लाश 15 से 20 दिन पुरानी होने का अनुमान लगाया जा रहा है ।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। और सारे पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने में लगी हुई है।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । आज अक्षय तृतीया है. छत्तीसगढ़ में इसे अक्ति तिहार कहते हैं. आज के दिन को सभी तरह के कार्य के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है. विवाह के लिए यह दिन सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. क्योंकि आज के दिन विवाह के लिए कोई लग्न समय नहीं देखा जाता. अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है. छत्तीसगढ़ में अक्ति तिहार के दिन बच्चें गुड्डा-गुड्डी(पुतरा-पुतरी) का विवाह भी रचाते हैं. हालांकि इस बार कोरोना वायरस के चलते इस पर्व पर संकट का छाया है. ऐसे में अक्षय तृतीया पर कोरोना से मुक्ति का आह्वान करते हुए राज्यपाल ने अपना संदेश दिया है.
छत्तीसगढ़ में इस पर्व की महत्ता को देखते हुए राज्यपाल अनुसुईया उइके ने छत्तीसगढ़ी में बहुत ही सुंदर पंक्तियों के साथ ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी है ।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है-
सब कार्य बर सुघ्घर दिन जेला माने जाथे
लइका मन पुतरी-पुतरा के बिहाव रचाथे
जेन दिन भगवान परशुराम के जयंती मनाथे
उही दिन ह तो हमर अक्ति तिहार कहाथे
जम्मों प्रदेशवासी मन ल आज के ये सुघ्घर दिन के गाड़ा-गाड़ा बधाई. देश-प्रदेश ल कोरोना ले मुक्ति देवाई.
राज्यपाल का छत्तीसगढ़ी में दिया गया अक्ति पर्व पर यह संदेश प्रदेश की लोक परंपरा को जीवित रखने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है. साथ ही उन्होंने देश और प्रदेश को कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए आह्वान भी किया है ।

 
पंचायत तंत्र –  रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी में एम्स अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुल 82 लोगों का सैंपल लिया है. जिसमें रायपुर के निजी होटल में रुके 20 स्टॉफ, मरीज के 62 सहकर्मी और अन्य स्टॉफ शामिल है. जिनका कोरोना सैंपल लेकर शनिवार देर रात को एम्स भेजा गया है. रविवार शाम तक सभी के सैंपल रिपोर्ट आने की उम्मीद जताई जा रही है. नर्सिंग अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभी भी उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है ।
24 अप्रैल को जब नर्सिंग अधिकारी के कोरोना पॉजेटिव होने की खबर लगी, तो नगर निगम की टीम, जिला चिकित्सा टीम, राज्य कोरोना कंट्रोल एंड कमांड की टीम एक्शन में आ गई. उसके बाद लगातार अपने-अपने जिम्मेदारी के मुताबिक कार्य में लग गए. पहले दिन के सर्वे के मुताबिक 82 लोगों का सैंपल एम्स रायपुर भेजा गया है ।
राज्य कोरोना कमांड एंड कंट्रोल सेल और जिला चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक पहले दिन के सर्वे के मुताबिक होटल के 20 स्टाफ और अन्य 82 लोगों का सैंपल भेजा दिया गया. आज मरीज के जुड़े तार खंगाले जा रहे है. कुछ और लोगों उनके संपर्क में आने की बात कही गई, जिनके आज सैंपल एम्स भेजा जाएगा. साथ ही बताया कि जितने लोगों के सैंपल भेजा गया है जब तक रिपोर्ट नहीं आती है, उन सबको क्वॉरेंटाईन पर रखा गया है ।
एम्स अधीक्षक करण पिपरे ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी के सहकर्मी के साथ उनसे जुड़े लोगों का सैंपल लिया गया है. कल टोटल 82 सैंपल आया है. जिसकी रिपोर्ट शाम रात आ जाएगी. उसके बाद ही कुछ पता चल पाएगा. उन्होंने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद नर्सिंग अधिकारी को होटल में ही क्वॉरोनटाईन पर रखा गया था ।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 बजे राम वन गमन पथ और सिरपुर को लेकर के बैठक करेंगे। बैठक में सम्बंधित मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे ।
भूपेश सरकार राम वन गमन पथ को विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। साथ ही सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के रूप में पहचान दिलाने की योजना भी इस सरकार की है ।
बताया जा रहा है कि राम वन गमन पथ के काम की प्रगति से भूपेश खुश नही है। इस काम को अलग-अलग विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। चर्चा के मुताबिक इसकी वजह से ही देरी हो रही है ।
बताया जा रहा है दोनों कामों में तेजी लाने को लेकर आज रणनीति बनाई जाएगी। जिससे तयशुदा वक़्त में दोनों क्षेत्रों का विकास किया जा सके।

पंचायत तंत्र –   रायपुर । राजधानी के फूल चौक, नया पारा में एक होटल और उसके आसपास के इलाके को पुलिस ने सील किया है. होटल में रुके हुए एम्स के कर्मचारियों में से एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं. पुलिस ने इलाके को अपने घेरे में ले लिया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है ।
मौके पर पहुंचे कोतवाली सीएसपी डीसी पटेल ने बताया कि होटल व्यंकटेश में 15 अप्रैल के बाद एम्स के कुछ कर्मचारी रुके हुए थे, इनमे से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे सैनेटाइज किया जा रहा है. इसके अलावा बाकि लोगो की जांच की जा रही है. वहीं आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है, जिससे आधे किलोमीटर के दायरे में कोई आना-जाना न करे ।
उन्होंने कहा कि सरकार के तरफ से जो हिदायत है, उसका पालन किया जा रहा है. तीन कर्मचारी डाउटफुल थे, उनमें से एक का पॉजिटिव आया और दो का नेगेटिव रिपोर्ट आया था, तो दोनों को होम क्वारंटाइन में भेजा दिया गया है. बाकि का सैम्पल लिया जा रहा है. इलाके को सैनेटाइज किया जाएगा ।
वहीँ होटल के डायरेक्टर सारस्वत गुप्ता ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए हम सरकार के साथ सेवा भाव से जुड़ें हैं. कोरोना वारियर्स को ठहरने के लिए हमने अपना होटल अस्पताल प्रबंधन को दे दिया था. अभी पता चला है की वहां ठहरे एक आफिसर को भी कोरोना पोजिटिव पाया गया है. फिलहाल अभी होटल के कर्मचारियों सहित आस पास को सैनिटाइज किया जा रहा है.पुलिस प्रशासन अपना काम कर रही है. जिनको हम अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं ।