Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोटा (Kota) राजस्थान में फंसे छत्तीसगढ़ के बच्चे काफी मायूस है. वो इसलिए क्योंकि वहां फंसे अन्य राज्यों के बच्चे अपने-अपने घर लौट रहे है ।
लेकिन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बच्चों को अभी ये पता नहीं है कि वे अपने घर यानी छत्तीसगढ़ कब लौटेंगे. हालांकि प्रदेश सरकार ने सभी जिला स्तर में कलेक्टरों को बच्चों की स्थित और संख्या पर काम करने के निर्देश दे दिए है. लेकिन दूसरे बच्चों को हॉस्टल खाली कर अप घर जाते देख वे भी अब इंतेजार कर रहे है कि कब प्रदेश सरकार उनकी कोई सुध लें और वे भी कब जल्द अपने घर लौटे ।
लॉकडाउन (Lock Down) की घोषणा के बाद मेडिकल (नीट) और इंजीनियरिंग प्रवेश (जेईई) परीक्षा की कोचिंग (Coaching) ले रहे करीब 40 हजार से ज्यादा छात्र कोटा में अटक गए थे. लेकिन पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 18 हजार विद्यार्थी अपने-अपने घर जा चुके हैं. उनमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 12 हजार 500, मध्य प्रदेश के 2800, गुजरात के 350 और दादरा-नागर हवेली के 50 बच्चे शामिल हैं. इसके अलावा हरियाणा के 1000, असम के 400 और राजस्थान के विभिन्न जिलों के 1500 बच्चे अपने-अपने घरों के लिए शुक्रवार को रवाना हो जाएंगे. इसी तरह शनिवार को हिमाचल प्रदेश के 100, राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के 500 बच्चे बसों से और 300 बच्चे अपने निजी साधनों से घर जाएंगे. इसके लिए कोटा कलेक्टर ने अनुमति की कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है ।
लेकिन अब छत्तीसगढ़ के हजारों बच्चों को इंतेजार है कि वे भी जल्द अपने घर लौट आए.

पंचायत तंत्र – रायपुर । लॉकडाउन के चलते संकट की इस घड़ी में लोगों के सहयोग के लिए कई हाथ सामने आ रहे हैं। मजदूर, गरीब परिवार एवं बाहर फंसे लोगों का सहयोग तो किया ही जा रहा है, वहीं अपनी जान की परवाह ना करते हुए जरूरी सेवा में लगे राज्य के सुरक्षाकर्मी, चिकित्साकर्मियों, मीडिया वाले ,छोटे व्यापारी के साथ अन्य सेवा में लगे लोगों के लिए गुरूदेव टेक्स एण्ड एकाउंटिंग सर्विसेस की टीम ने मदद के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। टीम ने इनकी आयकर रिटर्न फ़ाइल नि:शुल्क करने का फैसला किया है।
लॉकडाउन में जहां एक तरफ़ हम अपने घरों में सुरक्षित बैठें हैं वहीं दूसरी तरफ़ हमारे राज्य के सुरक्षाकर्मी,चिकित्साकर्मी और मीडिया वाले अपनी जान की परवाह ना करते हुए सेवा कार्य में लगे हुए हैं। रायपुर स्थित गुरूदेव टेक्स एण्ड एकाउंटिंग सर्विसेस की टीम ने इनकी मदद के लिए एक अनोखी पहल की है।
गुरूदेव टेक्स एण्ड एकाउंटिंग सर्विसेस के संचालक मोहित जैन ने बताया कि वो इनके लिए अपनी सभी सेवाएं नि:शुल्क देना चाहते हैं। जो भी सुरक्षाकर्मी,चिकित्साकर्मी ,मीडिया वाले या अन्य सेवा में लगे लोग अपना आयकर रिटर्न फ़ाइल करवाना चाहते हैं उनका रिटर्न नि:शुल्क फ़ाइल किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि गर्मी और कोरोना को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधा के लिए वाट्सएप और ईमेल के माध्यम से भी सेवा दी जाएगी। जरूरत पढऩे पर हमारे टीम के एक्सपर्ट उनके ऑफि़स या कार्य क्षेत्र में जाकर भी सेवा देंगे। इसके साथ ही कोरोना के कारण आर्थिक संकट झेल रहे छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए भी सेवा शुल्क में राहत देना का निर्णय टीम ने लिया है।कोरोना योद्धा के रुप में काम कर रहे लोग मोबाइल नंबर 9009466660,9039466660 पर संपर्क कर या फिर gurudevservices09@gmail.com
पर मेल कर निशुल्क सुविधा का लाभ ले सकतें हैं.

पंचायत तंत्र – रायपुर । स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोविड-19 की त्वरित जांच के लिए राज्य स्तर पर गठित चिकित्सा विशेषज्ञों की तकनीकी कोर कमिटी की अनुशंसा पर आर.डी. किट के उपयोग के लिए प्रोटोकॉल जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर विभागीय सचिव निहारिका बारिक सिंह ने आज इस संबंध में सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। उन्होंने रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट के उपयोग के पहले आई.सी.एम.आर. की सलाह को ध्यान में रखने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए त्वरित जांच एवं इलाज किया जाना जरूरी है। इसके लिए तकनीकी समिति की अनुशंसा पर रैपिड डायग्नोस्टिक किट के इस्तेमाल के लिए मापदंड निर्धारित कर प्रोटोकॉल जारी किया जा रहा है। उन्होंने आई.सी.एम.आर. के दिशा-निर्देशों का जिक्र करते हुए कलेक्टरों से कहा है कि कोविड-19 की पुष्टि केवल आर.टी.-पी.सी.आर. जांच से ही की जा सकती है। इसलिए रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का उपयोग इसकी पुष्टि के लिए नहीं किया जा सकता है।
स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में जानकारी दी है कि आई.सी.एम.आर. ने रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट का उपयोग सर्विलांस और सहयोगी जांच के रूप में करने की अनुशंसा की है। इस टेस्ट का उपयोग लक्षण उत्पन्न होने के सात दिनों के बाद ही किया जा सकता है। इस टेस्ट के बारे में जानकारी लगातार हो रहे शोध पर निर्धारित है। अतः अद्यतन जानकारी के अनुसार ही इसका उपयोग करना चाहिए।

पंचायत तंत्र – रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत रायपुर के पूर्व महापौर दिवंगत संतोष अग्रवाल को उनके निवास स्थान पहुचकर छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये. डॉ महंत के साथ छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक राजकमल सिंघानिया, वारिश कांग्रेसी सुभाष धुप्पड़ मौजूद थे।
डॉ महंत ने स्वर्गीय संतोष अग्रवाल के शोक संतृप्त परिजन से भेंट करते हुए कहा कि, वे एक सच्चे जनसेवक के रूप में हमेशा याद किये जायेंगे, वे राजनीति में रहते हुए एक अच्छे समाज सेवक भी थे, उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो से वे अपनी अमिट छाप छोड़ गए हैं. ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें, परिजनों को शक्ति प्रदान करें।

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना की वजह से जारी लॉकडाउन के बीच गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए लिए जिसने भी हाथ आगे बढ़ाया है. उनकी जितनी भी तारीफ या सराहना की जाए कम है. रायपुर दवा विक्रेता संघ ने राजधानी पुलिस को ग्लूकॉन-डी, ओरल डिहाइड्रेशन के पैकेट, ग्लब्स और और पानी की बोतलें बांटी है. उनकी इस नेक काम को देखकर एसएसपी आरिफ शेख खुद को तारीफ करने से रोक नहीं सके ।
एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि दवा विक्रेता संघ ने बहुत अच्छा काम कर रही है. इन्होंने पुलिस विभाग को 5 हजार ग्लूकॉन-डी, 5 हजार ओरल डिहाइड्रेशन के पैकेट, 5 हजार ग्लब्स और और कुछ पानी की बोतलें दी है. निश्चित तौर पर यह सामग्री लॉकडाउन में गर्मी के बीच चौक-चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात उनके काम आएगा. उनके स्वास्थ्य के लिए काफी मददगार साबित होगा ।
रायपुर जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले 1 महीने से दवाओं को जनता तक पहुंचाने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है. सरकार से भी सहयोग मिल रहा है. उसके लिए उन्होंने विशेष रूप से एसएसपी और एएसपी समेत तमाम पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया हैं ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी भी बैठक में उपस्थित थे. वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचावों और जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे राहत के कार्याे की ताजा स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 36 मरीज संक्रमित पाए गए थे। जिनमें से 28 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, शेष 8 मरीजों का इलाज जारी है, उनकी हालात भी ठीक है ।
सीएम बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लाॅकडाउन लागू है। कुछ अत्यावश्यक सेवाओं के लिए छूट दी गई है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गरीब परिवारों को तीन माह का राशन निःशुल्क दिया जा रहा है। प्रदेश के 56 लाख गरीब परिवारों को अप्रैल एवं मई दो माह का राशन निःशुल्क प्रदान किया गया है। जून माह का राशन भी निःशुल्क दिया जाएगा ।
मनरेगा के तहत प्रदेश की कुल 11,497 ग्राम पंचायतों में से 9494 ग्राम पंचायतों में 41 हजार 495 कार्य प्रारंभ किए गए हैं, जिनमें 11 लाख 78 हजार से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं। कृषि गतिविधियों के लिए छूट प्रदान की गई है। खाद, बीज की आपूर्ति के भी प्रबंध किए गए हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना भी शीघ्र प्रारंभ कर किसानों को धान के 2500 रूपए प्रति क्विंटल और समर्थन मूल्य के अंतर की राशि का वितरण प्रारंभ किया जाएगा। वनांचलों में तेंदूपत्ता संग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस कार्य में लगभग 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 650 करोड़ रूपए की मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार ने महुआ की खरीदी 17 रूपए से बढ़ाकर 30 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से करने का निर्णय लिया है ।
मुख्यमंत्री बघेल ने वीडियो काॅन्फ्रेंस में कहा कि कोविड-19 संकट के समय केन्द्र सरकार को आगे बढ़कर राज्यों को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। तभी कोविड-19 के विरूद्ध इस लड़ाई को जीता जा सकेगा। श्री बघेल ने श्रीमती सोनिया गांधी को बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से 30 हजार करोड़ रूपए के पैकेज की मांग की गई है। जिससे प्रदेश के लाखों जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और कल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य के सामान्य काम-काज का संचालन सुचारू रूप से संभव हो सके.सीएम बघेल ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से इस राशि में से 10 हजार करोड़ रूपए तत्काल जारी करने का आग्रह किया है, ताकि उद्योग, व्यवसाय, सेवा क्षेत्र एवं कृषि क्षेत्र को आर्थिक सहायता दी जा सके ।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही साथ राज्य में कोविड-19 के प्रसार की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए राज्य को आंशिक राजस्व प्राप्ति से संबंधित आर्थिक गतिविधियों के संचालन की छूट तत्काल प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी बताया कि केन्द्र सरकार से मिठाई दुकानों के संचालन में छूट की मांग की गई है, जिससे दुग्ध उत्पादक कृषकों का दूध बिकना संभव हो सके। इसी तरह कोविड-19 संक्रमण रोकने गाईडलाइन का पालन करते हुए संपत्तियों के क्रय-विक्रय के पंजीयन की छूट सहित वाहनों के शो रूम का संचालन एवं पंजीयन, शहरों में निर्माण कार्यों के संचालन, ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए एयर कंडिशनर, कूलर एवं फ्रिज के शो रूम के संचालन, समस्त प्रकार के रिपेयरिंग कार्य और सभी ग्रीन जिलों में सभी प्रकार के रीटेल कार्य खोलने की छूट मांगी गई है ।
सीएम ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी में यह भी जानकारी दी कि अन्य राज्यों में लाॅकडाउन के कारण फंसे विद्यार्थियों और मजदूरों की राज्य में वापसी का विषय भी काफी गंभीर है। केन्द्र सरकार को इसके लिए भी नीति निर्धारित करनी चाहिए। जिससे विद्यार्थियों और मजदूरों की छत्तीसगढ़ वापसी संभव हो सके, लेकिन केन्द्र सरकार इस विषय पर मौन है ।

पंचायत तंत्र -रायपुर । कोरोना वायरस की वजह से लगे देशव्यापारी लॉकडाउन के दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 65 वी वाहिनी ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 111 क्विंटल चावल, 21 क्विंटल आटा, 50 क्विंटल नमक और 5000 नग साबुन जिला प्रशासन को सौंपा ।
सीआरपीएफ के आदर्श वाक्य “सेवा एवं निष्ठा” के अनुरूप कार्य करते हुए सीआईपीएफ पुलिस महानिरीक्षक प्रकाश डी (आईएएस) ने उप महानिरीक्षक रेंज रायपुर सुब्रत कुमार मिश्रा एवं कमाण्डेन्ट 65 बटालियन देवेन्द्र नाथ यादव की उपस्थिति में 65वीं वाहिनी के कार्मिकों की तरफ से रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारती दासन (आईएएस) एवं सीईओ गौरव कुमार सिंह (आईएएस) को सहायता सामग्री सौंपी ।
इस मौके पर रायपुर कलेक्टर ने बटालियन के कार्मिकों की पहल की सराहना की. इस दौरान द्वितीय कमान अधिकारी सुरेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी प्रभाकर उपाध्याय, उप कमांडेंट महेश कुमार, उप कमांडेंट संतोष सिंह चौहान, एसएमओ डॉ नीलम जॉन रेड्डी, निरीक्षक/जीडी एपी तिवारी एवं 65 वी वाहिनी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर सीआरपीएफ आईजी प्रकाश डी ने कहा कि सीआरपीएफ जनसेवा में हमेशा आगे रहता है. कोरोना वायरस को हम सभी फेस कर रहे हैं. जरूरतमंद और गरीब लोगों को भरपेट भोजन मिले इसी उद्देश्य से हमारी 65वी बटालियन के कमांडेंट डीएन यादव और उनके कर्मचारियों ने मिलकर बहुत सराहनीय काम किया है ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और विद्यार्थियों की जल्द ही राज्य में वापसी होगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की और उन्हें श्रमिकों और विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया है ।
चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार से इस आशय का विधिवत प्रस्ताव मिलने पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव आर.पी. मंडल द्वारा केंद्रीय गृह सचिव को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आशा है अन्य राज्यों में लॉक डाउन के कारण उपजी परिस्थितियों के कारण कठिनाई में रह रहे सभी छत्तीसगढ़ वसियों की शीघ्र सकुशल वापसी होगी ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । दुनिया भर में हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को विश्व कॉपीराइट दिवस भी कहते हैं. विश्व पुस्तक दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किताबें हमारी सच्ची दोस्त हैं, मुझे जब भी समय मिलता है मैं पढ़ता हूं ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि जब भी हमें निर्णय लेने या राह चुनने में असमंजस हो, हमें एक सच्चे दोस्त की आवश्यकता होती है. किताबें हमारी वही सच्ची दोस्त हैं. इनमें जीवन जीने की कला से लेकर विचारों की आधारशिलाओं तक सब कुछ दर्ज है. मुझे जब समय मिलता है मैं पढ़ता हूँ. आप सब भी समय निकालते रहिए. #WorldBookDay

पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना वायरस का संक्रमण विश्व महामारी के रूप में भारत में भी व्यापक स्तर पर फैल चुका है. जिसकी रोकथाम के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज वीडियो कॉफ़ेसिंग के माध्यम से पूरे देश में सी.डब्ल्यू सी. मेम्बरों को बचाव और राहत पहुंचाए जाने के लिए व्यापक दिशा निर्देश देने के साथ कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना महामारी से निपटने के लिए की जा रही कार्यवाही की समीक्षा कर रही हैं ।
बैठक में छत्तीसगढ़ से CWC के एकमात्र सदस्य होने के नाते राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने शासकीय निवास सी-3. सिविल लाईन, रायपुर से ऑनलाईन जुड़कर विशेष चर्चा में भाग लिए औऱ प्रदेश की स्थिति औऱ कांग्रेस पार्टी और सरकार द्वारा किए गए कार्यो को बैठक में रखा ।