Browsing: रायपुर

 
पंचायत तंत्र –  रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी 28 जिलों को 25-25 लाख रूपए की राशि जारी की है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 7 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक संसाधन, सामग्री और राहत कार्यो के लिए यह राशि खर्च की जाएगी।
मुख्यमंत्री बघेल ने इससे पूर्व राज्य के 11 जिलों को 20-20 लाख रूपए की राशि जारी की थी। इसमें कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बलरामपुर, मुंगेली, कोरिया और कबीरधाम जिले शामिल थे। अभी 25-25 लाख रूपए प्रदेश के सभी 28 जिलों को आबंटित किया गया है ।

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 दुकानदार समेत ग्राहक पुलिस हिरासत में, दुकान सील मोबाइल शॉप, स्टेशनरी, हार्डवेयर सहित 6 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन ने कड़ा रुख इख़्तियार कर लिया है। एसडीएम ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर मोबाइल शॉप, स्टेशनरी, हार्डवेयर सहित 6 दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 6 दुकानदारों के साथ ग्राहकों भी कोतवाली थाने ले जाया गया। इसके साथ ही दुकान भी सील कर दिया गया है।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर  । महापौर एजाज ढेबर ने गत दिनों पीलिया प्रभावित आमापारा बस्ती का निरीक्षण किया। महापौर ने लोगों से चर्चा के दौरान पेयजल आपूर्ति और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने निगम जोन-5 अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पाइप लाइन बदलने के कार्य को तेजी से, जल्द गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। महापौर ने जल विभाग के अधिकारियों को पीलिया प्रभावित मोहल्ले में स्वच्छ पेयजल की निरंतर आपूर्ति को पहली प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान महापौर के साथ पूर्व पार्षद गोवर्धन शर्मा,पार्षद बंटी होरा भी उपस्थित थे ।

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । सीएम भूपेश बघेल ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिताजी के निधन पर शोक जताया। ट्वीट कर कहा- इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके परिवारजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति: 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । राजधानी रायपुर में 72 घंटे के पूर्ण लॉकडाउन खुलने के बाद आम जनता अपने घरों की लक्ष्मण रेखा लांघने लगे है. सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है. बढ़ी संख्या में लोग बाजारों तक पहुंचकर खरीददारी करने को आमादा है. आज से कुछ क्षेत्रों में छूट जरूर की गई है, लेकिन सड़कों, गलियों और बाजारों में भीड़ लगने लगे तो नियम कानून धरे के धरे रह जाएंगे ।
शहर में तीन दिन सब्जी और किराने की दुकानें बंद रहने के बाद सोमवार को खुल गई हैं. गोलबाजार में भी जरूरत की सामान लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए है. दुकानों के खुलते ही लोगों की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गई है. सड़कों पर बड़ी तादाद में दो पहिया और चार पहिया वाहन फर्राटे मारते नजर आ रहे हैं ।
हालांकि शहर के सभी चौक-चौराहों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है. बेवजह घर से निकलने वालों को रोक रही है. इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है. कुछ न कुछ बहाना बनाकर घरों की लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं. बता दें कि सब्जी और किराना दुकान सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी ।

पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधित कर लॉकडाउन का सहयोग करने पर धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि आज से ठीक एक माह पहले मैंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सबसे सहयोग मांगा था. इस दौरान मेरे मन में कई आशंकाएं थी. क्योंकि इतने बड़े प्रदेश में करोडों लोगों से उनका आचरण, व्यवसाय, जीवन पद्धति बदलने के लिए कहना और उनका पालन कराना कोई आसान काम नहीं था. लेकिन आपने इसे कर दिखाया. आज छत्तीसगढ़ कोरोना महामारी के नियंत्रण में पूरे देश के समक्ष उदाहरण बना है. इसके मूल में आप लोगों का प्रदेश के लिए त्याग और समर्पण का भाव है. जिसकी वजह से हमें कोरोना से जीत मिली. मैं इन सबके लिए आप लोगों को धन्यवाद देता हूं. सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जिला और पुलिस प्रशासन, खाद्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका, जनसंपर्क विभाग, मीडिया, सामाजिक संगठनों का आभारी रहूंगा ।
राज्य में कोरोना को नियंत्रित कर पाए हैं तो गांव की बड़ी भूमिका रही है. छत्तीसगढ़ गांवों का प्रदेश हैं. गांवों में लोगों ने स्वेच्छा से फिजिकल डिस्टेंस एवं साफ-सफाई का पालन किया है. वों अद्भूत था. उनको भी आभार. आज छत्तीसगढ़ की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है. रिजर्व बैंक ने हमारी तारीफ की है. कोरोना से लड़ने वाले सभी राज्यों में हम सबसे आगे है. ये सब लोगों के सहयोग से ही हो पाया है ।
आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करने पर विचार
20 अप्रैल से राज्य में आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करने विचार कर रहे हैं. गांवों में मनरेगा के काम शुरू हो गए हैं. आप अपने जिले में क्या कर सकते हैं. ये दिशा निर्देश में बताया जा रहा है. इनका पालन करना सबके लिए जरूरी है ।
आपसे निवेदन है कि आप रोज के कामों में पूरी सावधानी बरते. अफवाहों से सवाधतान रहे. प्रदेश में कोरोना को जरूरी नियंत्रित कर लिया है. लेकिन खतार अभी टला नहीं है. हमें अपने राज्य में फैलने का दूसरा अवसर नहीं देना है. अगर आपने फिजिकल डिस्टेंस का पालन किया, लगातार हाथ धोते रहे, भीड़भाड़ से बचे तो कोरोना को राज्य में फिर से फैलने का मौका नहीं मिलेगा ।

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे कोरोना संक्रमण से बचाव एवं लॉकडाउन के संबंध में राज्य की जनता के नाम महत्वपूर्ण संदेश देंगे। इसका प्रसारण क्षेत्रीय समाचार चैनलों एवं एफएम रेडियो में किया जाएगा ।
 

 
 
पंचायत तंत्र – रायपुर । कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 अप्रैल को आर्थिक गतिविधियों में बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। केंद्रीय गाइडलाइन के आधार पर सरकार की ओर से इन रियायतों को लेकर 32 पेज का एक आदेश जारी किया गया। धारा 144 लागू रहेगी। दफ्तर और कारोबार जाने की सशर्त छूट मिलेगी। शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में छूट ज्यादा रहेगी। हालांकि यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कलेक्टर को स्थिति बिगडऩे पर सख्ती से लॉकडाउन लगाने का अधिकार होगा। शादी और अंत्येष्टि के लिए कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी, पर 20 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे ।
दुकानों व डिपार्टमेंटल स्टोर्स के लिए टाइम लिमिट
समय सीमा के मुताबिक दुकानों, थोक व खुदरा चीजों की बिक्री करने वालों, गोदामों, डिपार्टमेंट स्टोर्स और इ-कामर्स कंपनियों को सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर खोलने की अनुमति। किराना दुकानें, जरूरी सामान बेचने वाली एकल दुकानें या ठेले, राशन दुकानें, साबुन, हाथ धोने, बॉडी वॉश, सैनिटाइजर, वाशिंग पाउडर, टूथ पेस्ट, बैटरी सेल, चार्जर, शैंपू, टिशू पेपर, सैनिटरी, नैपकिन व पेड, फल, सब्जी, दूध व डेयरी आइटम, पोल्ट्री, मीट, अंडे मछली, पशुचारा बेचने वाले ।
पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेस
आइल और गैस के काम जैसे रिफाइनिंग, परिवहन, वितरण, भंडारन, एवं खुदरा बिक्री जैसे पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल सीएनजी, एलपीजी, पीएनजी।
केंद्रीय व राज्य स्तर पर बिजली का उत्पादन, पारेशन व सप्लाई।
डाक सेवाएं, डाक घर सहित।
पानी की सप्लाई, साफ-सफाई और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की सेवाएं निकायों के जरिए।
टेलीकाम और इंटरनेट सेवाओं का संचालन
वाणिज्यिक व निजी संस्थान
प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, प्रसार, डीटीएच, केबल टीवी सेवाएं।
आईटी व उस पर आधारित सेवाएं, 50 फीसदी उपस्थिति पर।
सरकारी गतिविधियों के लिए डाटा व काल सेंटर।
कुरियर सेवाएं।
कोल्ड स्टोरेज, भंडार गृह सेवाएं, बंदरगाह, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, कंटेनर डिपो, उत्पादन इकाईयां, या लाजिस्टिक चेन में अन्य स्थानों पर।
निजी सुरक्षा सेवाएं, दफ्तर व कालोनियों में सुरक्षा के इंतजाम।
होटल, होम स्टे, लॉज, मोटल में फंसे लोगों, पर्यटकों व मेडिकल व जरूरी सेवाओं वाला स्टाफ ।
इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, आईटी रिपेयर, बढ़ई की सेवाएं।
सरकारी, निजी उद्योग व औद्योगिक संस्थान
गावों व नगरीय सीमा के बाहर संचालित कारखानों को अनुमति।
दवाइयां, मेडिकल उपकरण, दवाओं के कच्चे माल बनाने वाली यूनिटों को अनुमति।
फूड प्रोसेसिंग सेंटर जो गांवों में हैं या नगरीय सीमा के बाहर हैं।
उत्पादन इकाइयां जिनमें निरंतर उत्पादन होता है उनकी सप्लाई चेन को जारी रखने की अनुमति।
राज्य के भीतर और बाहर माल परिवहन को अनुमति
हर तरह के माल परिवहन की अनुमति।
रेलवे सेवाओं में माल एवं पार्सल ट्रेनें चलेंगी।
ट्रक एवं दूसरे वाहन अधिकतम दो ड्राइवरों तथा एक सहायक के साथ चल सकेंगे। ड्राइवरों के पास वैध लाइसेंस होना जरूरी है। माल डिलिवरी के बाद खाली ट्रक को लौटने की तथा माल भरने की अनुमति।
ट्रक रिपेयर गैरेज तथा राज मार्गों पर ढाबे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोले जा सकेंगे।
इस तरह के निर्माण कार्य शुरू किए जा सकेंगे
नगरीय निकायों की सीमा से बाहर ग्रामीण इलाकों से बाहर सड़क-भवन निर्माण, सिंचाई परियोजना, , वाटर सप्लाई एवं स्वच्छता, सौर उर्जा और विद्युत ट्रांसमिशन लाईन, दूरसंचार के लिए ऑप्टिकल फाइबर एवं केबल डालने का काम और सभी प्रकार के उद्योग सहित निर्माण परियोजनाएं।
राज्य सरकार एवं अधीनस्थ कार्यालयों में काम शुरू होगा
पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, आपातकालीन सेवाएं, आपदा प्रबंधन एवं जेल, नगरीय निकायों की सेवाएं। जिला प्रशासन एवं कोषालय। नई दिल्ली स्थित आवासीय आयुक्त कार्यालय। वन कार्यालय- चिडिय़ाघर, नर्सरी, वन्यप्राणी, वनों में अग्निशमन, पेट्रोलिंग ।
हॉटस्पाट पर कड़ा नियंत्रण : हॉटस्पाट या ऐसे क्षेत्र या ऐसे क्लस्टर जिनमें कोरोना वायरस का संक्रमण वृहद स्तर पर फैला हो, केंद्र के निर्देशों के मुताबिक पालन होंगे। इसके मुताबिक ही कंटेन्मेंट जोन सीमांकित किए जाएंगे। इनके भीतर गाइडलाइन में दिए गए निर्देशों के अतिरिक्त कोई भी छूट नहीं दी जाएगी। यहां पर लोगों की आवाजाही पर कड़ा नियंत्रण रहेगा।
ये सेवाएं 3 मई तक पूरी तरह बंद
घरेलू विमान सेवा, यात्री रेल, बस परिवहन, अंतरराज्यीय एवं अंतर्जिला परिवहन, सभी शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान, अनुमति प्राप्त गतिविधियों को छोड़कर हास्पीटिलिटी सेवाएं, टैक्सी, ऑटो, रिक्शा, कैब, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, खेलकूद, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, नाट्यशाला, बार एवं सभागार, शराब बिक्री, पान तंबाकू गुटखा बिक्री, असेंबली हाल, सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं अन्य सामूहिक आयोजन। केवल अंत्येष्टि या अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 लोगों को अनुमति मिलेगी।
शराब बिक्री पर 3 मई तक रोक
हाईकोर्ट के निर्देश के अनुपालन में राज्य सरकार ने शराब बिक्री पर 3 मई तक रोक लगा दी है। इससे पहले कोर्ट ने शराब दुकानों को खोलने के लिए बनी बेवरेज कॉर्पोरेशन की कमेटी को भंग कर दिया था। सरकार ने शराब बिक्री पर पहले 20 अप्रैल तक रोक लगाई थी। इसके साथ ही जूम एप से सरकारी काम और कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भी रोक लगा दी गई है। 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्व मंत्री डी.पी.धृतलहरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने स्वर्गीय डी.पी. धृतलहरे के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
 
 

 
पंचायत तंत्र – रायपुर । रायपुर के निजी एम एम आई अस्पताल पहुँचकर मंत्री शिव डहरिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ़ से स्व. डेरहू प्रसाद धृतलहरे जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।